missiles - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
वाशिंगटन। अमेरिका ने आकाश से धरती पर मार करने वाली ज्वाइंट एयर-टू-सरफेस स्टैंडऑफ (जेएएसएसएस) मिसाइलों और उनसे संबंधित उपकरणों को इटली को बेचने पर सहमति जताई। इस सौदे की अनुमानित लागत 30 करोड़ 10 लाख अमेरिकी डॉलर है।

अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) ने एक बयान में कहा- स्टेट डिपार्टमेंट ने इटली सरकार को विस्तारित रेंज वाली जेएएसएसएस मिसाइलें और संबंधित उपकरण बेचने की संभावित विदेश सैन्य बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस बारे में कांग्रेस को आवश्यक सूचना भेज दी गई है।

इटली सरकार ने अमेरिका से विस्तारित रेंज की 100 जेएएसएसएम मिसाइलें खरीदने का अनुरोध किया है, जिनकी अनुमानित कुल लागत 30 करोड़ 10 लाख डॉलर है। डीएससीए ने कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश नीति लक्ष्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी, क्योंकि इससे यूरोप में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति में योगदान देने वाले नाटो सहयोगी इटली की सुरक्षा मजबूत होगी।

यह बिक्री इटली की क्षमता बढ़ाएगी, जिससे वह मौजूदा और भविष्य के खतरों का बेहतर सामना कर सकेगा। इन उन्नत, लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का इटली एफ35 जैसे अपने लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल कर पाएगा। एजेंसी ने उम्मीद जताई कि इटली इन उपकरणों और सेवाओं को अपनी सेना में आसानी से शामिल कर लेगा और यह बिक्री क्षेत्र के मौलिक सैन्य संतुलन को नहीं बदलेगी।

अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, बिक्री में कई अन्य गैर-मिसाइल उपकरण भी शामिल होंगे, जैसे जेएसएसएम से जुड़े परीक्षण उपकरण, कंटेनर, 'स्पेयर और रिपेयर पार्ट', तकनीकी और 'लॉजिस्टिक सेवाएँ। इस बिक्री का मुख्य ठेकेदार फ्लोरिड़ा के ऑरलैंडो स्थित लॉकहीड मार्टिन कंपनी होगी।

भारतीय सेना ने 104 अमेरिका की टैंक किलर मिसाइल खरीद को दी मंजूरी, कितनी ताकतवर है अमेरिकी जेवलिन
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए अमेरिका की टैंक किलर मिसाइल जेवलिन को खरीदने की मंजूरी दी है। सेना आपातकालीन खरीद प्रक्रिया के तहत 12 जेवलिन लांचर और 104 मिसाइलें खरीद रही है। भारतीय सेना ने बताया है कि यह खरीद इन्फैंट्री की एंटी आर्मर और कम दूरी तक हमला करने की क्षमता को तेजी से बढ़ाने के लिए की गई है। यही नहीं भारत चाहता है कि वह अमेरिका की इस बेहद सफल मिसाइल को भारत की धरती पर खुद से बनाए। इसके लिए भारत ने अमेरिका से मंजूरी भी मांगी है। इससे मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा। यह वही मिसाइल है जिसने यूक्रेन की धरती पर रूसी टैंकों का कब्रिस्तान बना दिया। इस मिसाइल के आगे रूसी टी-72 हों या टी-90 टैंक, सब फेल साबित हुए। यूक्रेन समेत दुनिया की कई देशों की सेनाएं इसका इस्तेमाल कर रही हैं।

सबसे आधुनिक ऐंटी टैंक मिसाइल
अमेरिका की इस एफजीएम-148 जेवलिन मिसाइल को अमेरिका की कंपनी रेथियान और लॉकहीड मार्टिन ने मिलकर बनाया है। इसे दुनिया की तीसरी पीढ़ी के कंधे पर रखकर दागे जाने वाली सबसे आधुनिक ऐंटी टैंक मिसाइलों में गिना जाता है। यह टॉप अटैक मिसाइल अपने लक्ष्य के ऊपर जाकर उस हिस्से में हमला करती है जहां पर आर्मर कमजोर होता है। वहीं इसका साफ्ट लांच डिजाइन इसे बंकर या बिल्डिंग से हमला करने की क्षमता देता है। इस सिस्टम में एक डिस्पोजेबल मिसाइल ट्यूब और फिर से इस्तेमाल किए जाने योग्य कमांड लांच यूनिट शामिल है। इससे यह तेजी से तैनात की जा सकती है।

चीन और पाकिस्तान के खिलाफ कारगर है जेवलिन
जेवलिन मिसाइल को कंधे पर रखकर दागा जा सकता है। इसने युद्ध के क्षेत्र में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। एक्सपर्ट का मानना है कि इसे ब्रिगेड या कंपनी लेवल पर सेना के अंदर तैनात किया जा सकता है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां पर बड़े हथियार का इस्तेमाल व्यवहारिक नहीं होता है। इसमें छोटे इलाके या ऊंचाई वाले पहाड़ी या दुर्गम इलाके शामिल हैं। इसकी जोरदार मारक क्षमता इसे अचूक हथियार बनाती है। जेवलिन की मदद से भारतीय सेना की रैपिड स्ट्राइक यूनिट तेजी से हमला करने में सक्षम होगी।

ईरान का इजरायल पर जवाबी हमला : 100 मिसाइलें दागी, 41 नागरिक घायल
यरूशलेम। ईरान से मध्य और उत्तरी इजरायल की ओर लगभग 100 मिसाइलें दागी गईं, जिससे 41 लोग घायल हो गए और इमारतों को काफी नुकसान हुआ है। इजरायली सेना और राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा, मैगन डेविड एडोम (एमडीए) ने यह जानकारी दी है। एमडीए ने बताया कि हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, बकि शेष को मामूली चोटें आयीं हैं। उन्होंने कहा कि मिसाइल हमलों के बाद वायु रक्षा सायरन सक्रिय हो गए, जिससे लाखों लोगों को एक घंटे से अधिक समय तक सुरक्षित कमरों और आश्रय स्थालों की ओर चले गये।

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा कि अधिकांश मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि बताया गया रोकी गयी मिसाइलों के छर्रों से इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हमलों के बाद कहा कि ईरान ने इजरायल में नागरिक आबादी वाले केंद्रों पर मिसाइल दागने की हिमाकत कर खतरे के निशान को पार किया है। उन्होंने ईरान को चेतावनी भरे लहजे में कहा कहा कि हम इजरायल के नागरिकों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे।

उन्होंने कहा कि ईरान को इस तरह के आपराधिक कार्यों के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। आईडीएफ ने ईरानी मीडिया की उन रिपोर्टों का खंडन किया कि ईरान ने एक इजरायली लड़ाकू विमान को मार गिराया है और उसके पायलट को हिरासत में लिया है। आईडीएफ ने एक अलग बयान में कहा कि उसने पश्चिमी ईरान में ईरानी वायु सेना के ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें तबरीज एयरबेस को नष्ट कर दिया गया था, लेकिन उसने कोई और विवरण नहीं दिया। बयान में कहा गया कि आईडीएफ ने हमले में कई ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों, ड्रोन और सतह से सतह पर मार करने वाले मिसाइल लांचरों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा गया कि आईडीएफ आवश्यकतानुसार काम करना जारी रखने के लिए तत्पर है और लगातार स्थिति का आकलन कर रहा है और घटनाक्रम की जानकारी देना जारी रखेगा।

सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दागी 10 मिसाइलें, हमले के बाद हुए कई विस्फोट
दमिश्क। उत्तरी सीरिया के हसाकाह प्रांत स्थित अल-शद्दादी में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमले किये गये हैं। सीरियाई क्षेत्र के एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि हसाकाह प्रांत के दक्षिण में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर 10 मिसाइलें दागे जाने के बाद कई विस्फोट हुए।

सूत्र ने बताया कि मिसाइलों ने उन बैरकों पर हमला किया, जहां अमेरिकी सैनिकों और अधिकारियों को होना था। इसके बाद बेस पर अलार्म सायरन चालू कर दिए गए। हाल के सप्ताहों में अमेरिका ने उपकरण और कर्मियों के साथ यूफ्रेट्स नदी के पूर्वी तट पर अपने ठिकानों को मजबूत किया है।

इजरायल के युद्धक विमानों ने सीरिया में किए हवाई हमले, बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान
दमिश्क। इजरायली युद्धक विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के बाहरी इलाके के विभिन्न स्थानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, जिससे बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान हुआ। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय की ओर से दिये गये बयान के अनुसार हमले इजरायल के कब्जे वाली गोलन पहाड़ियों की ओर से किये गये। इसमें कहा गया है कि सीरियाई वायु रक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायली जेट द्वारा दागी गई कई मिसाइलों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया। उनके प्रयासों के बावजूद भी कुछ मिसाइलें निशाने पर लगी जिससे संपत्तियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने दमिश्क के आसपास के क्षेत्र में गूंजने वाले तीव्र विस्फोटों का प्रमाण दिया है। कथित तौर पर हवाई हमले ईरान द्वारा समर्थित इराकी अल-नुजाबा आंदोलन से जुड़े एक सांस्कृतिक केंद्र पर हमला किए गए। इसके अलावा समूह से जुड़ी एक प्रशिक्षण सुविधा को भी निशाना बनाया गया। दक्षिणी दमिश्क के किस्वा क्षेत्र में भी धमाकों की गूंज की सूचना मिली है। ऑब्जर्वेटरी की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियाई सेना ने इजरायली मिसाइलों को रोकने के प्रयास में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें तैनात कीं, लेकिन उनके प्रयास व्यर्थ साबित हुए क्योंकि मिसाइलों ने लक्षित निशानों को ध्वस्त कर दिया। विस्फोटों के तुरंत बाद एम्बुलेंस प्रभावित स्थलों की ओर रवाना हो गईं। ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक मई में सीरिया में मिलिशिया समूहों को निशाना बनाकर किये गये इजरायली हवाई हमलों की यह तीसरी घटना है।

उत्तर कोरिया ने 350 किलोमीटर तक उड़ान भरने वाली 3 मिसाइलें दागी, समुद्र में गिरी
टोक्यो। उत्तर कोरिया ने 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर 350 किलोमीटर तक उड़ान भरने वाली 3 मिसाइलें जापान के समुद्र की ओर दागीं है। जापान के रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों मिसाइलें जापान के समुद्र में गिरी। इससे पहले बताया कि उत्तर कोरिया ने जापान के सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इस साल यह बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरा प्रक्षेपण था।

रिपार्ट में बताया कि प्योंगयांग ने सतह से समुद्र तक मार करने वाली एक नई मिसाइल, पदासुरी-6 का परीक्षण किया था। दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने उसी दिन कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से जापान सागर की ओर कई अनिर्दिष्ट क्रूज मिसाइलें दागी थीं।

भारत ने 200 ब्रह्मोस मिसाइलों का दिया ऑर्डर
नई दिल्ली। भारत ने चीन और पाकिस्तान की सेना के खतरे से निपटने के लिए खजाना खोल दिया है। ताजा डील में भारत ने 19 हजार करोड़ रुपये में ज्यादा रेंज वाली 200 ब्रह्मोस मिसाइलों क ऑर्डर दिया है। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरी कुमार ने कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सतह से सतह पर हमला करने के लिए भारतीय नौसेना का मुख्य हथियार होगी। यही नहीं एयरफोर्स भी ब्रह्मोस पर ही दांव लगा रही है। ब्रह्मोस को भारत और रूस ने मिलकर बनाया है और यह मिसाइल लगतार अपडेट हो रही है। नेवल वर्जन वाली मिसाइल की रेंज भी अब 290 से बढ़कर करीब 500 तक पहुंच गई है। एक तरफ भारत जहां ब्रह्मोस मिसाइल पर अरबों रुपये खर्च कर रहा है। भारतीय नौसेना के लिए यह डील मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद हुआ है। ब्रह्मोस मिसाइल ने अपनी विस्तारित रेंज और सटीक स्ट्राइक क्षमता का प्रदर्शन किया। यह सफल परीक्षण भारत की आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

भारत-रूस ने बनाई है ब्रह्मोस
ब्रह्मोस मिसाइल को भारतीय नौसेना के विभिन्न युद्धपोतों पर तैनात किया गया है। मिसाइल की विस्तारित रेंज भारतीय नौसेना को दुश्मन के हमले की सीमा से बाहर रहते हुए समुद्र से रणनीतिक लक्ष्यों को तबाह करने की क्षमता प्रदान करती है। पनडुब्बी से ब्रह्मोस-ईआर मिसाइल दागना गेम चेंजर साबित हो सकता है। पनडुब्बियों से लरकाना के उत्तर के क्षेत्रों सहित पाकिस्तान में कई शहरों में तबाही मचाने की क्षमता मिलेगी।

उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से दागी कई क्रूज मिसाइलें
सोल। उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से कई क्रूज मिसाइलें दागी हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रक्षेपण शिनपो पोर्ट से सुबह लगभग आठ बजे (अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार शनिवार रात 11 बजे) हुआ। एजेंसी ने और विवरण नहीं दिया है।

जेसीएस ने एक संदेश में कहा कि अपनी देखरेख और सतर्कता को मजबूत करते हुए हमारी सेना उ. कोरिया के उकसावे के अतिरिक्त संकेतों पर नजर रखने के लिए अमेरिका के साथ निकटता से समन्वय कर रही है।

उत्तर कोरिया ने सागर की ओर किया क्रूज मिसाइलों का प्रक्षेपण
कोरिया। उत्तर कोरिया ने सागर की ओर कई क्रूज मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 7:00 बजे उत्तर कोरिया द्वारा सागर की दिशा में कई क्रूज मिसाइलों प्रक्षेपण किया गया है।

दक्षिण कोरिया एवं अमेरिका की खुफिया एजेंसियां प्रक्षेपण के विवरण का विश्लेषण करने के लिए काम कर रही हैं तथा देखरेख बढ़ा दी गयी है और उत्तर कोरिया की आगे की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

अमेरिकी सुरक्षा बलों ने हाउती विद्रोहियों की 3 मिसाइलों को किया नष्ट
वाशिंगटन। अमेरिका और उसके गठबंधन बलों ने यमन के दक्षिणी लाल सागर में हाउती विद्रोहियों की ओर से छोड़े गये ड्रोन और 3 मिसाइलों को नष्ट कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि रात करीब 9:15 बजे ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों ने यमन के दक्षिणी लाल सागर में ईरानी डिजाइन  यूएवी (ओडब्ल्यूए यूएवी) ड्रोन और एंटी-शिप क्रूज तथा एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

सेंटकॉम के अनुसार अमेरिकी और ब्रिटेन के यूएसएस ड्वाइट डी आइजनहावर विमान वाहक और अमेरिकी एफ-18 लड़ाकू जेट के संयुक्त प्रयास से 18 ड्रोन और 3 मिसाइलों को नष्ट कर दिया। बयान में कहा गया कि हाउती समूह ने अब तक लाल सागर में वाणिज्यिक शिपिंग लेन पर 26 हमले किए है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने पिछले सप्ताह हाउती को चेतावनी दी थी कि यदि क्षेत्र में हमले जारी रहे, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

रूस एस-500 मिसाइलों का बड़े पैमानों पर कर रहा उत्पादन
मास्को, एएनआइ/स्पुतनिक।  यूक्रेन पर लगातार हमलों के बीच रूस अपने हथियारों के जखीरे को और तेजी से बढ़ा रहा है। रूस ने एस-500 मिसाइल के उत्पादन को तेज कर दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए रूसी रक्षा प्रोद्योगिकी कंपनी अल्माज-एंटे के प्रमुख यान नोविकोव ने कहा कि ये नवीनतम विमान भेदी मिसाइलें रक्षा प्रणाली एस -500 को बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा है। ये मिसाइलें रूसी एयरोस्पेस के रक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत करेंगी। नोविकोव ने रूसी पत्रिका नेशनल डिफेंस को बताया कि वर्तमान में घरेलू विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीनतम उपलब्धियों के आधार पर एस-500 प्रणाली का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू किया गया है। सिस्टम की लड़ाकू क्षमताएं पहले से निर्मित एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और काम्प्लेक्स की क्षमताओं से काफी आगे निकल गई हैं। रूसी एयरोस्पेस रक्षा प्रणाली का आधार बनने के लिए एस-500 बेहद सक्षम है। साथ ही उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों को इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त करा दिया जाएगा। बता दें कि एस-500 प्रोमेथियस जमीन की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है।

जिसकी मारक क्षमता 600 किलोमीटर (370 मील) है। यह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों, हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों और विमानों को रोकने और नष्ट करने के लिए डिजाइन की गई मिसाइल-विरोधी रक्षा क्षमता के साथ एक सार्वभौमिक उच्च ऊंचाई वाला अवरोधन परिसर है।

शी जिनपिंग ने सर्बिया में भेजीं घातक एचक्यू-22 मिसाइलें
बीजिंग/बेलग्रेड। रूस और यूक्रेन में भीषण जंग के बीच चीन ने अपने 6 विशालकाय -20 कार्गो एयरक्राफ्ट की मदद से मास्को के सहयोगी देश सर्बिया को कथित रूप से अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम भेजा है। माना जा रहा है कि यह चीन की वायुसेना की ओर से विदेश में किया गया अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। बताया जा रहा है कि चीन ने सर्बिया को एचक्यू-22 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली भेजी है। यह अपने आप में दुर्लभ है कि चीनी की वायुसेना ने यूरोप में इतने बड़े पैमाने पर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को तैनात किया है। चीन की सरकार ने अभी तक इस मिशन की पुष्टि नहीं की है लेकिन उसकी सरकारी मीडिया का दावा है कि इन विमानों के जरिए एफके-3 मिसाइल सिस्टम को भेजा गया है जो एचक्यू-22 मिसाइल सिस्टम का निर्यात संस्करण है। चीन ने इस मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति ऐसे समय पर की है जब रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब डेढ़ महीने से भीषण जंग जारी है। यही नहीं रूस ने चीन से हथियारों की मदद भी मांगी है। साथ ही पश्चिमी देश बाल्कन इलाके में हथियारों के जमावड़े से चिंतित हैं।

सर्बिया ने साल 2019 में खरीदा
चीन के-20 विमानों के बेड़े की तैनाती को यूक्रेन संकट के बीच चीन के रणनीतिक पहुंच का प्रदर्शन माना जा रहा है। चीन ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा नहीं की है। यही नहीं चीन ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के समर्थन में वोट भी किया है। सर्बिया ने साल 2019 में एफके-3 मिसाइल सिस्टम को खरीदा था जो चीन और इस यूरोपीय देश के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है। इस मिसाइल सिस्टम को ऐसे समय पर बेलग्रेड भेजा गया है जब सर्बिया के राष्ट्रपति के फिर से निर्वाचन पर चीनी राष्ट्रपति ने उन्हें बधाई दी थी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन उन कुछ चुनिंदा नेताओं में शामिल थे जिन्होंने सर्बिया के राष्ट्रपति को इस महीने बधाई दी थी। सर्बिया ने यूक्रेन की जंग में खुलकर रूस का समर्थन किया है। अमेरिकी रक्षा वेबसाइट द ड्राइव की रिपोर्ट के मुताबिक 6 वाई- 20 ट्रांसपोर्ट विमान शुक्रवार की रात को तुर्की के हवाई इलाके से जाते हुए दिखाई दिए। यही नहीं स्थानीय लोगों ने वाई-20 विमानों की फोटो भी ली थी। ये विमान कथित रूप से बेलग्रेड के हवाई अड्डे पर उतरे। ऐसा अपने आपमें दुर्लभ है कि 6 वाई-20 विमान एकसाथ रवाना हुए हैं। चीन के इस शक्ति प्रदर्शन से साफ हो गया है। उसकी ट्रांसपोर्ट क्षमता में काफी सुधार हुआ है। साथ ही यह पूरे यूरोप के लिए एक नया और बड़ा घटनाक्रम है।