prison - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार राज्यसभा चुनाव: जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, राजग की जीत का दावा
पटना। जेल में बंद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सोमवार को बिहार से राज्यसभा के पांच सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान किया। विधायक अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज आयोजित मतदान में भाग लेने के लिए अदालत से इजाजत ली थी। उसी सिलसिले में कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पुलिस कस्टडी में विधानसभा परिसर लाया गया, जहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मतदान किया।

मतदाता के बाद बाहुबली विधायक ने कहा कि सभी पांच सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की जीत होगी। विधायक अनंत सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हुई जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में  जेल में बंद हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मतदान की अनुमति के लिए अदालत में याचिका दायर की थी और अनुमति मिलने के बाद वह मतदान में भाग लेने आये थे। मतदान के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि, बिहार से आज हो रहे राज्यसभा चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो-दो  उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं।

भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम, जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं, जबकि राजग के पांचवे उम्मीदवार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा हैं। विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में महागठबंधन ने अमरेंद्र धारी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि, बिहार से राज्यसभा की पाँच सीटें खाली हो रही हैं, जिनमे जदयू के रामनाथ ठाकुर और हरिवंश नारायण सिंह, राजद के अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा और मतगणना के बाद आज ही परिणामों की घोषणा की होगी।

अमेरिका ने 20 साल से ग्वांतानामो जेल में बंद दो भाइयों को पाकिस्तान वापस भेजा
वाशिंगटन। अमेरिका ने ग्वांतानामो बे जेल में बंद दो और पाकिस्तानी नागरिकों को उनके वतन वापस भेज दिया है जिससे यह संख्या घटकर 32 रह गयी है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया,''रक्षा विभाग ने अब्दुल रब्बानी और मोहम्मद रब्बानी को ग्वांतानामो बे जेल की हिरासत से पाकिस्तान वापस भेजने की घोषणा की।''

रब्बानी भाई 20 साल तक अमेरिकी हिरासत में रहे और उन पर कभी भी किसी अपराध का आरोप नहीं लगा। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि उन्हें 9/11 के मद्देनजर एक आतंकवादियों के लिए सेफ हाउस संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1.5 साल तक अफगानिस्तान में सीआईए द्वारा संचालित ब्लैक साइट पर रखे जाने के बाद वे क्यूबा में ग्वांतानामो बे के तट पर स्थित जेल पहुंचे।

अमेरिकी खुफिया फाइलों में जिन भाइयों को पाकिस्तानी नागरिक बताया गया है, वे वास्तव में सऊदी अरब में पैदा हुए और पले-बढ़े हैं तथा जातीय रूप से रोहिंग्या हैं। पेंटागन ने बताया कि 32 शेष बंदियों में से 18 स्थानांतरण के पात्र हैं, 12 समीक्षा या सैन्य आयोग की प्रक्रिया में हैं, और दो को दोषी ठहराया गया है।

किशोरी के अपहरण मामले में आरोपी को तीन साल की सजा
कोटा । शहर की पोक्सो क्रम एक अदालत ने 17 वर्षीय किशोरी के अपरहण और पोक्सो एक्ट के आरोप में आरोपी को दोषी करार देते हुए 3 साल की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 10000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना उद्योग नगर में  15 जनवरी 2022 को उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर  भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया कि 13 जनवरी 2022 को शाम 7:00 बजे उसकी पुत्री छोटे भाई को फ्लैट में मां के पास जाने का कहकर घर से निकली थी। शाम तक वह वापस नहीं आई तो तलाश की गई। तलाश करने पर पता चला कि आशीष मीणा भी अपने घर पर नहीं है इस पर मुझे शक हुआ कि उसकी पुत्री को आशीष मीणा ही बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़िता को आरोपी टेक चंद मीणा, आशीष मीणा और कालू पुत्र महादेव निवासी चावंडी की झोपड़ी गोरधनपुरा थाना हिंडोली जिला बूंदी परेशान करता था। आरोपी आशीष मीणा ने उसकी पुत्री को एक साल पहले एक मोबाइल  दिलवाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने बालिका को दस्तयाब किया । बालिका आरोपी के साथ हैदराबाद चली गई थी । बाद में आरोपी ने स्वयं उसके पिता के पास आकर कोटा छोड़ दिया था। न्यायालय ने मामले में बालिका के बयानों के आधार पर तथा पोक्सो एक्ट और अपहरण के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए तीन साल की सजा सुनाई है।

एक नवाचार से बदली कारागार की तस्वीर, रचनात्मक काम में जुटे हैं कैदी
चूरू। सुबह-सुबह कोई भजन-कीर्तन में डूबा है तो कोई प्राणायाम-योगाभ्यास में। कोई माला फेर रहा है, ध्यान लगा रहा है तो कोई पक्षियों को चुग्गा डाल रहा है। कुछ लोग पेड़-पौधों की देखभाल में व्यस्त हैं। दिन चढ़ने के साथ ही अब सबके हाथों में अपनी-अपनी रूचि की किताबें हैं। कोई महापुरुषों की जीवनी पढ रहा है तो कोई धार्मिक संतों के प्रवचन। बाकी भी अपने-अपने हिसाब से कहानियां, कविताएं, गजलें, भजन, गीत और चुटकुले न केवल पढ रहे हैं, अपितु दूसरों को भी सुनाकर उनका मनोरंजन कर रहे हैं। जिनकी पेंटिंग में रूचि है, उन्होंने परिसर की दीवारों पर ऐसे सुंदर भित्ति चित्र बनाए हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। यह खूबसूरत और मोहक दृश्य किसी आश्रम या हॉबी क्लास का नहीं, अपितु चूरू के जिला कारागार का है, जहां एक सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश तंवर की सोच के साथ शुरू हुए नवाचार ने सारी तस्वीर ही बदल दी है। अब यह जेल किसी सुधार गृह या आश्रम जैसी नजर आती है, जहां बंदी जन किसी न किसी रचनात्मक काम में जुटे रहते हैं।

जेल उपाधीक्षक कैलाश सिंह शेखावत बताते हैं कि चूरू के इस जिला कारागृह में लगभग दो सौ पचास बन्दी हैं। ये सभी विचाराधीन हैं। इनसे किसी भी प्रकार श्रम नहीं करवाया जा सकता। आज से करीब ढाई साल पहले 22 अक्टूबर 2019 को राजस्थान के जेल महानिदेशक की अनुमति से तत्कालीन जिला कलेक्टर संदेश नायकए पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और जिला एवं सत्र न्यायाधीश अयूब खान के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम के सचिव तथा सेवानिवृत्त व्याख्याता ओमप्रकाश तंवर ने जिला कारागार को एक हजार पुस्तकें और दो बड़ी आलमारी भेंट कर वाचनालय गतिविधि शुरू की। उसके बाद से इन बंदियों की दिनचर्या ही बदल गई है।

इस नवाचार, यहां की आवश्यकता और बंदीजनों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय विधायक राजेंद्र राठौड़ द्वारा विधायक कोष से दस लाख पचास हजार रूपये की राशि से पुस्तकालय कक्ष बनाने की घोषणा की गई है। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने निरक्षर बन्दियों को साक्षरता किट वितरित किए। इस कार्य में फोरम के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश फगेड़िया, चैनरूप दायमा, कुलदीप व्यास अन्य सदस्यों तथा भामाशाहों का विशेष योगदान रहा है।

नकल रोकने के लिए सख्त कानून : संपत्ति जब्त, दस साल की सजा
जयपुर। रीट सहित अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक के बाद हुए विवादों के बाद राज्य सरकार ने नए कानून का प्रारूप तैयार किया है। इस कानून में नकल रोकने क लिए नकल गिरोह की संपत्ति जब्त कर नीलाम करने के साथ ही अपराध साबित होने पर दस साल जी सजा और दस लाख का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव ने गुरुवार को विधानसभा में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) विधेयक 2022 पुर:स्थापित किया। अब इसे चर्चा के बाद पारित किया जा सकेगा। इस बिल में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी से लेकर सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली भर्तियों में नकल, पेपर लीक  गिरोह के खिलाफ कडेÞ प्रावधान किए गए है। इसमें परीक्षा में नकल करने वाले स्टूडेंट्स और प्रतियोगी भी लंबे समय तक परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे। स्कूल कॉलेज की परीक्षाओं में नकल करने पर एक साल तक परीक्षा देने पर रोक का प्रावधान किया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल करने वाला अभ्यर्थी लंबे समय तक कोई परीक्षा नहीं दे पाएगा। अभी केवल नकल में शामिल परीक्षार्थियों का रिजल्ट रोकने और परीक्षा से बाहर करने के प्रावधान है, लेकिन अब नए कानून में सख्त प्रावधान किए गए है। इसके साथ ही सदन में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर संशोधन विधेयक 2022 और गुरुकुल विश्वविद्यालय सीकर विधेयक 2022 सदन में पुर:स्थापित किया गया।