capture - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी: 3 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-टैबलेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग आईडी बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक टैबलेट, पांच मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, पांच डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, बैंक डिटेल से जुड़े दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सीकर जिले के खंडेला निवासी हरफूल यादव (33), जाजोद निवासी राजेंद्र कुमार रूलानियां (23) तथा झुंझुनूं जिले के गुढ़ागोड़जी क्षेत्र निवासी विजेंद्र कुमार (35) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रामनगरिया के जगतपुर स्थित चंद्रविला के एक फ्लैट में कुछ युवक ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। ऐसे देते थे ठगी को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर अपने पोर्टल से जोड़ते थे। खिलाड़ियों से पैसे लेकर उन्हें कॉइन उपलब्ध कराए जाते थे। गेम हारने पर रकम आरोपियों के पास रह जाती थी, जबकि जीतने वाले खिलाड़ियों की आईडी ब्लॉक कर दी जाती थी और उन्हें जीती गई राशि का भुगतान नहीं किया जाता था। इस तरह ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की जाती थी। आरोपियों द्वारा अलग-अलग लोगों के नाम पर जारी सिम कार्ड और बैंक खातों का भी उपयोग किया जाता था। मामले में आगे की जांच जारी है।

नई दिल्ली में अफगान दूतावास पर कब्जा करना चाहते हैं तालिबानी, भारत को बुरा फंसाया
नई दिल्ली। तालिबानी आतंकियों और अफगानिस्तान की पूर्व अशरफ गनी सरकार के बीच वर्चस्व की जंग का अखाड़ा अब भारत बन गया है। चीन, पाकिस्तान समेत दुनिया के कई अन्य देशों में अफगानिस्तान के दूतावासों पर कब्जा करने के बाद अब तालिबानी आतंकी भारत में भी अपने पैर पसारने लगे हैं। अफगानिस्तान पर शासन कर रही तालिबानी सरकार ने नई दिल्ली में अफगान दूतावास पर कब्जा करने की औपचारिक कोशिश की लेकिन उसे दूतावास के अशरफ गनी काल के शीर्ष राजनयिक ने तत्काल खारिज कर दिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम से अब भारत बुरी तरह से फंस गया है। दरअसल, अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज होने के ढाई साल बीत जाने के बाद भी तालिबानी अभी तक दुनिया से मान्यता हासिल नहीं कर सके हैं।

तालिबान ने दुनिया से संपर्क करने के लिए अफगानिस्तान के विभिन्न देशों में स्थित दूतावासों में अपने अधिकारियों को नियुक्त करना शुरू किया है। तालिबान को चीन, पाकिस्तान समेत 14 देशों में इसकी अनुमति भी मिल गई है लेकिन अभी तक संयुक्त राष्ट्र समेत ज्यादातर देशों ने इसकी मंजूरी नहीं दी है। अब तालिबान और भारत सरकार के बीच रिश्ते काफी मधुर हो गए हैं।

तालिबान के इशारे पर दूतावास में खेल!
भारत ने हाल ही में अपने दूतावास को फिर से खोल दिया है। तालिबान को अब अशरफ गनी सरकार के दौरान के राजदूत फरीद मामूमदजय को बदलने का बड़ा मौका दिख रहा है। इससे पहले तालिबान ने काफी प्रयास किए लेकिन भारत में उसकी दाल नहीं गली थी। वहीं अशरफ गनी सरकार के समय से भारत में राजदूत फरीद मामूमदजय और तालिबान के विदेश मंत्रालय के बीच जंग जैसा माहौल है। राजदूत फरीद तालिबानी विदेश मंत्रालय के आदेश को नहीं मान रहे हैं और पूरे दूतावास पर कब्जा बनाए हुए हैं।

विवाद की शुरूआत 14 मई को
इस पूरे विवाद की शुरूआत गत रविवार यानि 14 मई को हुई जब मीडिया में खबरें आईं कि तालिबान ने दिल्ली में अफगान दूतावास के एक कर्मचारी मोहम्मद कादिर शाह को अपना भारत में राजदूत नियुक्त किया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अब मोहम्मद कादिर खान ही दिल्ली दूतावास में राजदूत का काम देखेंगे। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने एक ट्वीट करके बताया कि भारत में रह रहे अफगान शरणार्थियों ने वर्तमान राजदूत फरीद मामूमदजय और दो अन्य राजनयिकों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके बाद सोमवार को अफगान दूतावास ने एक बयान जारी करके इन मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया। राजदूत फरीद मामूमदजय ने कहा कि अफगान दूतावास एक व्यक्ति के उस दावे को खारिज करता है जिसमें उसने कहा था कि वह अब तालिबान की ओर से नई दिल्ली में दूतावास का प्रभारी है। उन्होंने कहा कि कादिर झूठी सूचना फैला रहे हैं और दूतावास के अधिकारियों के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। माना जा रहा है कि कादिर शाह ने तालिबान के इशारे पर यह कदम उठाया है।

तालिबान बनाम फरीद मामूमदजय
भारत अफगानिस्तान पर वही नीति अपना रहा है जो ज्यादातर अन्य देश कर रहे हैं। भारत ने अभी तक तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं दी है। भारत अभी भी फरीद मामूमदजय को ही अफगानिस्तान का राजदूत मानता है। इन सबके बीच भारत अब तालिबान के साथ बेहतर रिश्ते बना रहा है। भारत ने दूतावास को फिर से खोलने के साथ-साथ अफगानिस्तान को कई टन गेहूं भेजा है। तालिबान अपने राजदूत को नियुक्त करना चाहता है लेकिन इसके लिए भारत को वीजा देना होता। इसका तोड़ निकालते हुए तालिबान ने पहले से भारत में मौजूद अफगान अधिकारी कादिर को नियुक्त करने की चाल अब चली है। तालिबानी अक्सर भारत में अपने दूतावास को निर्देश देते रहते हैं लेकिन उनके निदेर्शों का यहां पर पालन नहीं होता है। हाल ही में अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र की बैठक में तालिबान को मान्यता नहीं दिया गया। इसके बाद भी तालिबानी रूस,चीन, पाकिस्तान, ईरान, कतर समेत 14 देशों में अपने राजदूत नियुक्त कर चुके हैं। नई दिल्ली में अफगान दूतावास में मचे घमासान से भारत सरकार बुरा फंस गई है। एक तरफ राजदूत फरीद मामूमदजय हैं जिनके भारत के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और दूसरी ओर तालिबानी हैं जो भारत के साथ रिश्ते बेहतर कर रहे हैं। भारत को मध्य एशिया तक पहुंचने के लिए अभी तालिबान की सख्त जरूरत है।

बेयरस्टो के तूफानी शतक से इंग्लैंड का टेस्ट सीरीज पर कब्जा
नॉटिंघम। जानी बेयरस्टो (92 गेंदों में 136) की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को पांच विकेट से हराकर दूसरा  टेस्ट मैच पांच विकेट से जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय  बढ़त बना ली।  न्यूज़ीलैंड ने ट्रेंट ब्रिज में दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सामने 72 ओवर में जीत के लिए 299 रन का लक्ष्य रखा और इंग्लैंड ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 299 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

बेयरस्टो ने खेली कमाल की पारी  :  बेयरस्टो ने कमाल की पारी खेलते हुए मात्र 92 गेंदों में 14 चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 136 रन ठोके। कप्तान बेन स्टोक्स ने 70 गेंदों में 10 चौके  और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 75 रन ठोके और टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।  इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी और उसने अपने चार विकेट 93 रन पर गंवा दिए थे लेकिन बेयरस्टो और स्टोक्स ने पांचवें विकेट के लिए 179 रन जोड़े।

बेयरस्टो का विकेट गिरने के बाद स्टोक्स ने आराम से टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचाया।   न्यूजीलैंड ने मैच की पहली पारी में डैरिल मिचेल (190) और टॉम ब्लंडेल (106) की बदौलत 553 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट (176) और ओली पोप (145) की बल्लेबाज़ी पर सवार होकर 539 रन जोड़े। न्यूजीलैंड दूसरी पारी में 284 पर सिमटी

दूसरी पारी में 14 रन की बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 284 रन पर आॅल आउट हो गई। कीवियों के लिये डैरिल मिचेल ने सर्वाधिक 62 रन बनाये। इसके अलावा विल यंग ने 56 और डेवन कॉनवे ने 52 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन विकेट लिए, जबकि जेम्स एंडरसन और मैथ्यू पॉट्स को 2-2 विकेट मिले। जैक लीच ने भी एक विकेट हासिल किया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट मैच पांच विकेट से जीत लिया था।

आखिरी दौर में पहुंचा रूस-यूक्रेन का युद्ध : 48 घंटे में कीव पर कब्जा कर लेगा रूस!
कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के दूसरे दिन भी सैन्य कार्रवाई जारी है। रूस ने हवाई हमलों में क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों को यूक्रेन पर दागा है। यूक्रेन सैना की ओडेसा, युजनी, ओचाकिव और काला सागर के ठिकानों और बंदरगाहों को बचाने की कोशिश जारी है।  कीव की रक्षा के लिए सैन्य बल फिर से तैनात किया गया है। वहीं यूक्रेन के नौसेना बल की काला सागर के दक्षिण-पश्चिमी भाग में लड़ाई जारी है। दोनेत्सक और लुहान्स्क क्षेत्रों में संयुक्त बलों ने अग्रिम पंक्ति पर स्थिति बहाल की है। यूक्रेनी बलों की ओर से साझा नवीनतम जानकारी के मुताबिक रूसी सेना के 30 से अधिक टैंक, 130 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, सात विमान और छह हेलीकॉप्टर नष्ट कर दिए गए हैं। रूस को रोकने के लिए कीव के पास यूक्रेन ने पुल उड़ाया है। यूक्रेन के कई शहरों में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। ये सायरन युद्ध के दौरान जनता को चेतावनी देने के लिए बजाया जाता है। आखिरी दौर में रूस-यूक्रेन का युद्ध चल रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है कि रूसी सैना कीव में दाखिल कर चुकी है।  कीव में रूसी संगठन-सैनिक दाखिल हो चुके है। अभी तक यूक्रेन को नाटो से कोई मदद नहीं की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि हम आखरी दम तक लड़ेंगे। उन्होंने यूक्रेनी नागरिक कर्फ्यू नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि  मेरे परिवार के साथ यूक्रेन में हूं। रूस मुझे मारकर यूक्रेन तबाह करना चाहता है। दुश्मन ने मुझे टारगेट 1 और मेरे परिवार को टारगेट 2 बनाया है। देर सबेर रूस को बात करनी होगी