ICC - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहबाज शरीफ की बड़ी घोषण: टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खलेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का दिया हवाला
कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा और यह फैसला सोच-समझकर और बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए लिया गया है। शरीफ ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, खेल को सियासी असर से आजाद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 मैच का बहिष्कार करने के मामले में बंगलादेश के साथ खड़ा होना चाहिए।

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद विरोध के तौर पर पाकिस्तान ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अपने मैचों को भारत के बाहर किसी जगह पर करवाने के अनुरोध को खारिज करने के बाद यह फैसला लिया। बीसीबी ने टूर्नामेंट की सात फरवरी को शुरुआत में सामान की आवाजाही की दिक्कतों का हवाला दिया था। इस घटना के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया। आईसीसी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि अब शेड्यूल में बदलाव करना संभव नहीं था। आगामी सात फरवरी से होने वाले टी20 विश्व कप के मैच भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी से आयोजित हो रहे हैं।

जय शाह ने बदला ICC का नियम : प्रतिका रावल को मिला मेडल, फाइनल से चोटिल होकर हुईं थीं बाहर
नई दिल्ली। भारतीय टीम की स्टार ओपनर प्रतिका रावल को आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह की वजह से महिला विश्व कप खिताब जीत का मेडल मिल गया। रविवार को भारतीय महिला टीम ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

प्रतिका इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालीं दूसरी बल्लेबाज थीं। लेकिन वो इंजर्ड होने की वजह से सेमीफाइनल और फाइनल नहीं खेल सकी थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद जब प्रतीका पोडियम पर पहुंची तो उनको मेडल नहीं दिया गया । बाद में वो पीएम मोदी के इवेंट में मेडल पहने हुईं दिखीं। इसके बाद कई सवाल उठें तो अब रावल ने खुद कहा कि जय शाह सर की वजह से ये सब संभव हुआ।

टी20 विश्व कप के विस्तार पर भी एजीएम में चर्चा संभव, दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली पर कदम उठाएगा आईसीसी
सिंगापुर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) सिंगापुर में आयोजित होगी। इस चार दिवसीय एजीएम के दौरान आईसीसी दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली, टी-20 विश्व कप के विस्तार और नए सदस्यों को स्वीकृति देने जैसे विषयों पर चर्चा करेगा। दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र शुरू हो गया है, ऐसे में दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली पर चर्चा धन आवंटन और प्रमोशन तथा रेलीगेशन से संबंधित प्रावधानों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है।

मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में नहीं होगा बदलाव :

यह तय है कि मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा और नई प्रणाली संभावित रूप से 2027 के बाद लागू होगी। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह और हाल ही में नियुक्त सीईओ संजोग गुप्ता इस मामले को लेकर गंभीरता से चर्चा करेंगे क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इसकी वकालत कर रहे हैं।

बढ़ सकती है टीमें :

इस बात की संभावना नहीं है कि 50 ओवर के विश्व कप में अतिरिक्त टीमें जोड़ी जाए, लेकिन आईसीसी टी-20 विश्व कप में और टीम शामिल करने पर विचार कर सकता है जिससे संभावित रूप से इसमें 24 प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईसीसी ने चुनी टीम : 6 भारतीय शामिल, न्यूजीलैंड के सैंटनर कप्तान
दुबई। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम ऑफ द टूनार्मेंट घोषित की है, जिसमें विजेता भारतीय टीम के सबसे ज्यादा छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। भारत के भले ही छह खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे, लेकिन रोहित शर्मा को इस टीम का कप्तान नहीं बनाया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि रोहित को इस टीम में जगह नहीं मिली है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित की है जिसका कप्तान न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को बनाया है। आईसीसी की इस टीम में भारत से विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और 12वें खिलाड़ी के रूप में अक्षर पटेल शामिल हैं।

पांच टीमों से एक खिलाड़ी भी शामिल नहीं :

भारत के अलावा उपविजेता न्यूजीलैंड टीम से रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर और मैट हेनरी को जगह मिली है। वहीं, अफगानिस्तान के दो खिलाड़ी इब्राहिम जादरान और अजमातुल्लाह ओमरजई भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। मेजबान पाकिस्तान के अलावा सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टीम से एक भी खिलाड़ी इस टीम में जगह नहीं बना सका है। वहीं, इंग्लैंड और बांग्लादेश से भी किसी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।

विकेटकीपर का जिम्मा केएल राहुल को मिला :

भारतीय मध्यक्रम की मजबूत कड़ी रहे श्रेयस अय्यर ने पांच मैचों में 48.6 के औसत से 243 रन बनाए। वह टूनार्मेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। विकेटकीपर के रूप में राहुल को ही चुना गया है जिन्होंने 140 के औसत से 140 रन बनाए हैं।

अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन :

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमातुल्लाह ओमरजई ने 126 रन बनाए और सात विकेट भी झटके। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कप्तानी के साथ गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 4.80 की इकॉनोमी रेट से नौ विकेट लिए। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टूनार्मेंट में कुल नौ विकेट लिए जिसमें एक फाइव विकेट हॉल हैं। भारत के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हुए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईसीसी की टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी टीम :

रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान), विराट कोहली (भारत), श्रेयस अय्यर (भारत), केएल राहुल (विकेटकीपर, भारत), ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड), अजमातुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान), मिचेल सैंटनर (कप्तान, न्यूजीलैंड), मोहम्मद शमी (भारत), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल (12वां खिलाड़ी, भारत)।

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की इनामी राशि में किया इजाफा, पिछली बार प्राइज मनी 29 करोड़ थी इस बार 60 करोड़
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस टूनार्मेंट के लिए पिछली बार की तुलना में इनामी राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को 2.4 मिलियन अमेरिका डॉलर यानी करीब 19.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।

उपविजेता टीम को मिलेंगे 9.72 करोड़ रुपये :

विजेताओं के अलावा उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि सेमीफाइनल में बाहर होने वाली दोनों टीमों को 56000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इस टूनार्मेंट की कुल इनामी राशि बढ़कर 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) हो गई है।  आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने एक बयान में कहा, पर्याप्त पुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारे आयोजनों की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

किस टीम को कितनी राशि मिलेगी :

किसी भी टीम को ग्रुप चरण में जीत हासिल करने पर 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 350000 डॉलर (3.03 करोड़ रुपये), जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140000 डॉलर (करीब 1.21 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सभी आठ टीमों को इस आईसीसी टूनार्मेंट में हिस्सा लेने के लिए 125000 डॉलर (करीब 1.08) करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

पाकिस्तान-दुबई में होंगे मैच :

इस आईसीसी टूनार्मेंट का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में होगा। भारत इस टूनार्मेंट के लिए ग्रुप ए में शामिल है। भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का आराम मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

9 मार्च को खेला जाएगा फाइनल :

हाइब्रिड मॉडल में होने वाला टूनार्मेंट 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा। 19 दिन में 15 मैच खेले जाएंगे। दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगा, टीम के ग्रुप में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी हैं। दुबई में ही एक सेमीफाइनल भी खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचा तो यह मैच भी दुबई में होगा। जबकि टूनार्मेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल बाद होने जा रही है, 2017 में आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत को फाइनल हराकर खिताब जीता था।

भारत 2013 में बना था चैंपियन :

भारत ने पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी, तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था। पाकिस्तान में होने वाले मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। इस टूनार्मेंट में भाग ले रही आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण :

आईसीसी अध्यक्ष शाह ने कहा, आईसीसी पुरुष चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस टूनार्मेंट की फिर से वापसी हो रही है जिसमें वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं भाग लेती हैं और इसका हर मैच महत्वपूर्ण है।

चार साल में किया जाता है आयोजन :

पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2009 से 2017 तक प्रत्येक चार साल में किया गया, लेकिन इसके बाद कोविड और इसकी प्रासंगिकता को लेकर उठ रहे सवालों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

चैंपियन्स ट्रॉफी : अगले साल पाक करेगा मेजबानी
दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 से 2027 तक चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी स्पर्धाओं के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बन गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का गतिरोध समाप्त हो गया है। भारत और पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति व्यक्त की है। दोनों पक्षों में हुए समझौते के तहत आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी स्पर्धा में भारत के मैच तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे। इसके बदले में भारत में आयोजित होने वाली आईसीसी स्पर्धाओं में भारत के साथ पाकिस्तान के मैच भी तटस्थ स्थल पर होंगे।

समझौते पर हो सकता है आईसीसी बोर्ड में मतदान
दोनों पक्षों में हुए समझौते पर आईसीसी बोर्ड में मतदान हो सकता है। यह समझौता पाकिस्तान में पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत में वर्ष 2025 में होने वाले महिला एकदिवसीय विश्वकप तथा 2026 में भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले पुरुष टी-20 विश्वकप पर लागू होगा।

2028 महिला विश्व कप पर भी हो सकता है लागू
ऐसा माना जा रहा है 2028 में पाकिस्तान में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप पर भी यह लागू हो सकता है। तटस्थ स्थल का प्रस्ताव टूर्नामेंट के मेजबान बोर्ड द्वारा किया जाएगा और उसे आईसीसी द्वारा अनुमोदित किया जाएगा। आईसीसी ने कहा है कि उसे भारत, पाकिस्तान और किसी अन्य एशियाई पूर्ण सदस्य राष्ट्र को शामिल करने वाले त्रिकोणीय टी-20 टूर्नामेंट के आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते कि ऐसे टूर्नामेंट तटस्थ स्थल पर खेले जाएं। इस तरह की त्रिकोणीय सीरीज का विचार अगले साल की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैचों की मेजबानी खोने के लिए पाकिस्तान के मुआवजे के रूप में आया।

गाबा में पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा, आस्ट्रेलिया ने बनाए 28/0
ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में तीसरा मैच शनिवार को गाबा में शुरू हुआ। तीसरे टेस्ट के पहले दिन लगातार बारिश के कारण खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और केवल 13.2 ओवर डाले गए, जिसमें मेजबान टीम ने बिना विकेट खोए 28 रन बनाए। मैच के पहले दिन के पहले सत्र में ही दो बार बारिश होने की वजह से खेल रुका। लंच से पहले हुई बारिश के बाद फिर से खेल शुरू नहीं हो पाया। मैच अधिकारियों ने मैच के बाकी दिनों के लिए मैच जल्दी शुरुआत की घोषणा की है। मौसम ठीक रहने पर दूसरे दिन 98 ओवर का खेल होगा।

भारत ने किए दो बदलाव

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए थे। रविंद्र जडेजा और आकाशदीप को आर अश्विन और हर्षित राणा की जगह टीम में जगह दी। वहीं ऑस्ट्रेलिया एक बदलाव के साथ गाबा में उतरी है। स्कॉट बोलैंड की जगह टीम में जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

क्रीज पर डटे हैं उस्मान और मैकस्वीनी

पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 47 गेंदों पर 19 रन बनाकर मैदान में डटे रहे और नाथन मैकस्वीनी ने 33 गेंदों पर महज चार रन बनाए।  भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की आक्रामक गेंदबाजी का आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों ने सावधानी से सामना किया और बारिश शुरू होने से पहले बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए। सिराज और आकाश दीप दोनों ने ही अनुशासन का परिचय दिया और विकेट लेने का भरपूर प्रयास किया लेकिन दोनों गेंदबाज सफल नहीं हो पाए।

लंच के बाद तेज बारिश से मैदान में पानी भरा

पहले दिन का मैच बूंदाबांदी के साथ शुरू हुआ और लंच से पहले तेज बारिश होने के कारण मैदान में पानी भर गया, हालांकि मैदान में पानी की निकासी की बहुत अच्छी व्यवस्था थी। ग्राउंड स्टाफ ने अथक परिश्रम किया, लेकिन जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ,  तो लंच के बाद खेल आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया।

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह शीर्ष पर, जडेजा टॉप ऑलराउंडर, भारत के जायसवाल-पंत टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल
दुबई। आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक 898 अंकों के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने ही देश के जो रूट को पीछे छोड़ दिया है। शीर्ष दस बल्लेबाजों में दो ही भारतीय हैं। यशस्वी जायसवाल तीसरे से चौथे नंबर पर आ गए हैं जबकि ऋषभ पंत छठे से नौवें नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों टेस्ट से बाहर रहे रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। बुधवार को जारी रैंकिंग में तेज बेंदबाज जसप्रीत बुमराह 890 रेटिंग अंकों के साथ गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को एक स्थान का फायदा हुआ है, अब वह चौथे स्थान पर पहुंच गए है। भारतीय स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन पांचवें और रवींद्र जडेजा छठे स्थान पर हैं।

शीर्ष पांच बल्लेबाज

रैंक                  खिलाड़ी                                  टीम                           रैटिंग
1.                   हैरी ब्रूक                                   इंग्लैंड                         898
2.                   जो रूट                                    इंग्लैंड                          897
3.                  केन विलियमसन                       न्यूजीलैंड                       812
4.                  यशस्वी जायसवाल                     इंडिया                          811
5.                    ट्रैविस हेड                                  ऑस्ट्रेलिया                  781

शीर्ष पांच गेंदबाज

रैंक                          खिलाड़ी                               टीम                     रैटिंग
1.                           जसप्रीत बुमराह                     भारत                    890
2.                           कागिसो रबाडा                      द.अफ्रीका                 856
3.                           जोश हेजलवुड                     ऑस्ट्रेलिया                 851
4.                           पैट कमिंस                           ऑस्ट्रेलिया                 816
5.                           रविचंद्रन अश्विन                     भारत                      797

हेड को 6 स्थान का फायदा

ट्रैविस हेड को 6 स्थान का फायदा भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में शतक लगाने का फायदा ट्रैविस हेड को मिला है। उन्होंने एक साथ 6 स्थानों की छलांग मारी है। वह अब 781 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 759 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडर्स में जडेजा नंबर-1 पर काबिज

आईसीसी ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में जडेजा 414 रेटिंग के साथ अब भी टॉप पर बने हुए हैं। बांग्लादेश के मेहदी हसन को दो पायदान का फायदा हुआ है। अब वह चौथे से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं रविचंद्रन अश्विन अपनी एक पोजिशन खोकर 283 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टार्क 11 वें स्थान पर आएं : स्टार्क को 3 स्थान का फायदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले मिचेल स्टार्क को 3 स्थान का फायदा हुआ है।

जय शाह होंगे ICC के नए चेयरमैन
नई दिल्ली। बीसीसीआई के सचिव जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन होंगे। शाह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। हाल ही में बार्कले ने तीसरे कार्यकाल से इनकार कर दिया था।

जय शाह अभी 36 साल के हैं। वह आईसीसी के अध्यक्ष बनने वाले 5वें भारतीय हैं। इसके अलावा बीसीसीआई सचिव पद के लिए अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली का नाम चर्चा में है।

Player of the Month का पुरस्कार बुमराह और मंधाना को मिला
दुबई। भारत की पुरुष टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार से नवाजा गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी)  ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जून महीने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना को यह पुरस्कार दिया गया है। यह पहली बार है जब एक ही देश महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने एक ही महीने में यह पुरस्कार जीते हैं। बुमराह ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अफ़गानिस्तान क्रिकेट टीम के रहमानुल्लाह गुरबाज को पीछे छोड़ते हुए ये सम्मान हासिल किया है।

जसप्रीत बुमराह ने टी-20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मैचों में 4.17 की औसत से गेंदबाजी की और 15 विकेट झटके थे। वह भारतीय टीम के दूसरे शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी नवाजा गया था। इसके अलावा एनरिक नोटर्जे ने भी टूर्नामेंट में 9 मैच में 15 विकेट झटके। सबसे ज्यादा 17-17 विकेट संयुक्त रूप से अफ़गानिस्तान फजलहक फारूकी और भारत अर्शदीप सिंह ने लिये थे।

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ स्मृति मंधाना ने लगातार दो वनडे मुकाबले में शतक (117) और (136) जड़ दिए थे। उन्होंने महिला वर्ग में विमेंस प्लेयर ऑफ मंथ के लिए इंग्लैंड की मैया बाउचियर और श्रीलंका की विशमी गुणरत्ने को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार जीता।

बुमराह ने पुरस्कार के लिये चुने जाने के बाद कहा कि जून आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हम लोगों के लिए पिछले कुछ दिन बहुत शानदार रहे हैं। उम्दा प्रदर्शन कर टूर्नामेंट जीतना खास अहसास है, इन यादों को मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैं बधाई देता हूं। अंत में मैं अपने परिवार, साथी खिलाड़ियों और कोचों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

ICC Player of Month : आईसीसी ने किया बुमराह, रोहित, मंधाना को प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामांकित
दुबई। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा तथा महिला वर्ग में स्मृति मंधाना, मैया बाउचिर और विशमी गुणरत्ने को प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामांकित किया।

आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए जारी की गई नामांकित सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और और अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज तथा महिला वर्ग में स्मृति मंधाना, इंग्लैंड की मैया बाउचिर, श्रीलंका की विशमी गुणरत्ने भी शामिल है।

बुमराह ने जून में हुए टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट में 15 विकेट चटकाए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब से नवाजा गया। वहीं रोहित शर्मा ने टी-20 विश्वकप के आठ मैच में 156.70 स्ट्राइक रेट से एक बार नाबाद रहते हुए 257 रन बनाए। उन्होंने तीन अर्धशतक भी बनाये थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा था।

आफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने टी-20 विश्वकप में 35.12 की औसत और 124.33 के स्ट्राइक रेट से कुल 281 रन बनाए।

महिला वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (210) दोहरा शतक बनाने भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना, श्रीलंका की विश्मी गुणरत्ने ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में तथा इंग्लैंड की मैया बाउचिर को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेेयर ऑफ द मंथ की नामांकन सूची में शामिल किया गया है।

T-20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया ने दिया टीम को अंतिम रूप
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय और रिजर्व खिलाड़यिों की टीम को अंतिम रूप दे दिया है।

चयनकर्ताओं ने टीम को अंतिम रूप देते हुए कहा कि जेक फ्रेजर-मैकगर्क और मैट शॉर्ट रिजर्व के रूप में टीम के साथ होंगे। इन दोनों खिलाड़यिों को बोर्ड ने ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया है। ये खिलाड़ी तब तक अंतिम 15 खिलाड़यिों की टीम का हिस्सा नहीं होंगे, जब तक किसी खिलाड़ी को चोट या अन्य कारण से टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया जाता। पिछले टी-20 विश्व कप के बाद से टी-20 नहीं खेलने के बावजूद बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर को वापस बुलाया गया है।

आईसीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड और कैमरून ग्रीन के साथ ग्लेन मैक्सवेल को ऑलराउंडर विकल्प के रूप में अंतिम टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से वेस्टइंडीज पहुंचेंगे, इंडियन प्रीमियर लीग में प्रतिस्पर्धा करने वालों को समूह में शामिल होने से पहले घर पर समय दिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया पांच जून को बारबाडोस में ओमान के खिलाफ अपने टी-20 विश्वकप अभियान की शुरुआत करेगा। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श टीम की कप्तानी वाली टीम की चार मई को घोषणा की थी। उस समय रिजर्व खिलाड़यिों की घोषणा नहीं की गई थी। नियम के अनुसार विश्वकप के लिए सभी टीमों 25 मई तक अपनी टीम अंतिम रूप देना है। इससे पहले वे अपनी टीम में बदलाव कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम : मिशेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।
रिजर्व खिलाड़ी : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैट शॉट