India Population - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

AIIMS की पॉपुलेशन क्लॉक भारत की लाइव आबादी नहीं गिनती, डेमोग्राफिक आंकड़ों से हर सेकंड बदलता है अनुमानित आंकड़ा
नई दिल्ली। AIIMS दिल्ली में लगी एक डिजिटल पॉपुलेशन क्लॉक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। स्क्रीन पर भारत की आबादी का आंकड़ा लगातार बदलता दिखाई देता है, जिससे लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या देश में हर जन्म की जानकारी AIIMS को तत्काल मिलती है। हालांकि, ऐसा नहीं है। यह घड़ी भारत में होने वाले हर जन्म को लाइव ट्रैक नहीं करती, बल्कि उपलब्ध जनसांख्यिकीय आंकड़ों के आधार पर आबादी का अनुमान प्रदर्शित करती है।

भारत में जन्म और मृत्यु के आधिकारिक रिकॉर्ड के लिए सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) मौजूद है। इसके तहत जन्म और मृत्यु जैसी घटनाओं का पंजीकरण किया जाता है। हालांकि, यह व्यवस्था देश की आबादी का हर सेकंड अपडेट होने वाला राष्ट्रीय काउंटर नहीं है। पॉपुलेशन क्लॉक किसी निर्धारित समय की अनुमानित आबादी और जन्म, मृत्यु जैसे जनसांख्यिकीय बदलावों की दर को आधार बनाकर भविष्य के आंकड़े तैयार करती है। वार्षिक अनुमान को महीनों, दिनों और सेकंड में बांटकर डिजिटल स्क्रीन पर लगातार बदलता आंकड़ा दिखाया जाता है।

भारत की आखिरी पूरी जनगणना 2011 में हुई थी, जिसमें आबादी करीब 121.1 करोड़ दर्ज की गई थी। ऐसे में घड़ी पर संख्या बढ़ने का अर्थ किसी खास समय पर किसी बच्चे के जन्म की सीधी सूचना मिलना नहीं, बल्कि सांख्यिकीय गणना के आधार पर आबादी में अनुमानित बदलाव दिखना है।

जब भारत की 82 फीसदी आबादी हिंदु तो हिंदु राष्ट्र कहने की आवश्यकता क्या है, ये तो आंकड़े बताते है- कमलनाथ
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि विश्व की सबसे बड़ी हिंदू आबादी वालेे भारत में 82 फीसदी हिंदू हैं और ऐसे में हिंदू राष्ट्र कहने की क्या आवश्यकता है, ये तो स्वयं आंकड़े बताते हैं। कमलनाथ ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि विश्व की सबसे बड़ी हिंदू आबादी अपने देश में हैं, देश में 82 फीसदी हिंदू निवास करते हैं, अब ऐसे में हिंदू राष्ट्र कहने की क्या आवश्यकता है, इसमें कोई बहस का मुद्दा नहीं है, ये तो स्वयं आंकड़े बताते हैं।

कमलनाथ ने इस दौरान आदिवासी आबादी के माध्यम से प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े आदिवासी प्रदेश होते हुए भी मध्यप्रदेश में किस प्रकार आदिवासियों का शोषण और उन पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसी कई घटनाएं तो देश-दुनिया तक पहुंच भी नहीं पाती। सिंगरौली में विधायक के बेटे ने एक आदिवासी पर गोली चलाई। सरकार को प्रदेश चलाने से मतलब नहीं है।

कमलनाथ ने हिंदुत्व को लेकर स्वयं पर लग रहे आरोपों पर कहा कि उन्होंने प्रदेश का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर छिंदवाड़ा में 15 साल पहले बना दिया था। उस समय कोई चुनाव नहीं थे।

चीनी विशेषज्ञों का दावा: जनसंख्या के मामले में 2027 से पहले ही चीन को पीछे छोड़ देगा भारत
बीजिंग। भारत संयुक्त राष्ट्र के अनुमान से पहले ही चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। चीन के विशेषज्ञों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2027 में भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनने का अनुमान किया गया था, लेकिन चीन में लगातार कुछ वर्षों से जन्मदर आई गिरावट की वजह से भारत वर्ष 2023-2024 तक दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के 2019 के अनुमान के मुताबिक भारत की जनसंख्या में 2050 तक  27.3 करोड़ का इजाफा होगा और वह 2027 तक दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 में भारत की जनसंख्या करीब 1.37 अरब जबकि चीन की 1.47 अरब थी।

चीन की ओर से एक दशक में एक बार जारी होने वाली जनगणना रिपोर्ट में बताया गया कि चीन में जनसंख्या दर बहुत धीमी गति से बढ़ रही है। जनसंख्या वृद्धि दर में इस गिरावट से चीन को भविष्य में श्रम संसाधन की कमी जूझना पड़ सकता है और उपभोग स्तर में भी गिरावट आ सकती है। ऐसे में भविष्य में देश के आर्थिक परिदृश्य पर भी इसका असर होगा। चीन की सरकार द्वारा जारी 7वीं राष्ट्रीय जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सभी 31 प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और नगरपालिकाओं को मिलाकर चीन की जनसंख्या 1.41178 अरब हो गई है, जो 2010 के आंकड़ों के मुकाबले 7.2 करोड़ ज्यादा है। आने वाले सालों में चीन की प्रजनन दर में गिरावट की संभावना व्यक्त करते हुए विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया कि अपनी ऊंची प्रजनन दर के साथ भारत वर्ष 2023 या 2024 तक चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।

पेकिंग विश्वविद्यालय में समाज शास्त्र के प्रोफेसर लू जिहुआ ने कहा कि गिरावट से पहले चीन की जनसंख्या वर्ष 2027 तक अपने चरम पर पहुंच सकती है। चीन प्रजनन दर में गिरावट के जोखिम का सामना कर रहा है क्योंकि देश में वर्ष 2020 में एक करोड़ 20 लाख बच्चे पैदा हुए और यह लगातार चौथे साल प्रजनन दर में गिरावट दर्ज की गई। चीन ने जनसंख्या संबंधी संकट को देखते हुए वर्ष 2016 में अपनी वन चाइल्ड पॉलिसी पर रोक लगाते हुए दो बच्चे पैदा करने की अनुमति प्रदान की थी।