trapped - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाराष्ट्र में गिरी इमारत : कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, हादसे के बाद डर का माहौल
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में बुधवार को एक इमारत ढहने से कम से कम 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यह इमारत मोशी कचरा डिपो के पास स्थित थी और पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद कचरे का एक बड़ा ढेर खिसक कर इस ढांचे पर गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। पिछले कुछ दिनों से पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है।

इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

लखनऊ में भीषण हादसा: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ; दम घुटने से 14 बच्चों की मौत, 4 घायल
लखनउ। लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद भवन में मौजूद कई छात्र और कर्मचारी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से नीचे कूद गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ बचाव अभियान शुरू किया गया। तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, इस हादसे में दम घुटने के कारण करीब 14 लोगों की मौत हो गई और 4 बच्चे गंभीर घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे पर सीएम योगी और पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन में आईटी प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती हैं और आग लगने के समय कई प्रशिक्षु अंदर मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक कोचिंग सेंटर में करीब 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी लगातार भवन के भीतर तलाश अभियान चला रहे हैं। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी करने के आदेश भी दिए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है।

जयपुर में एसीबी का बड़ा धमाका: बेंगलुरु पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते ट्रैप
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबलों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगलुरु पुलिस की सब इंस्पेक्टर अनीता, हेड कांस्टेबल यतीश कुमार तथा हेड कांस्टेबल उल्वप्पा एक दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में जयपुर आए हुए थे। आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने मामले में अनुसंधान और कार्रवाई के नाम पर परिवादी से 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

परिवादी द्वारा इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी गई। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई जयपुर स्थित होटल गणगौर में अंजाम दी। ट्रैप की पूरी कार्रवाई एएसपी भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में की गई, जबकि इसका पर्यवेक्षण डीआईजी ओम प्रकाश मीणा द्वारा किया गया। ट्रैप के बाद एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और रिश्वत मांगने एवं लेने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वेनेजुएला में ढही खदान : बचावकर्मियों ने तलाशी के बाद बरामद किए 12 शव, फंसे थे 14 खनिक
काराकस। वेनेजुएला के दक्षिणी बोलिवर राज्य में एक खदान ढ़हने के बाद 12 शव बरामद किए गए हैं। राज्यपाल यूलिसबेथ गार्सिया ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने सोशल मीडिया पर बताया कि बचावकर्मियों ने एल कैलाओ शहर में कुआत्रो एस्क्विनास खदान से 168 घंटे की लगातार तलाशी के बाद शव बरामद किए। पिछले हफ़्ते भारी बारिश के कारण हुई इस खदान के ढहने से 14 खनिक भूमि में फँस गए थे।

गार्सिया ने कहा कि यह अभियान नागरिक सुरक्षा अधिकारियों, अग्निशमन कर्मियों और खनिकों का एक संयुक्त प्रयास था, जो Þजन-सैन्य समन्वय के साथ काम कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि हम सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हैं।

अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स माह के अंत तक धरती पर आ सकती है वापस
केप कनवेरल। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित हैं। सुनीता विलियम्स बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर 5 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं। उनका मिशन मात्र 10 दिनों का था, लेकिन वह पिछले एक महीने से अपने एक साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी हुई हैं। अब नासा ने बताया है कि सुनीता विलियम्स की सेहत अच्छी और वह सुरक्षित हैं। नासा ने यह भी कहा कि सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के अनुसंधान और रखरखाव में मदद करना जारी रखेंगी। वह अंतरिक्ष स्टेशन से लाइव संबोधन में चालक दल के मिशन पर चर्चा करेंगी।

आईएसएस पर नौ अंतरिक्ष यात्री मौजूद
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने पहले ही अंतरिक्ष स्टेशन में एक महीने से अधिक समय बिताया है, जो बोइंग स्टारलाइनर में कई तकनीकी गड़बड़ियों के कारण फंस गए हैं। नासा ने कहा कि वर्तमान में, अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन नौ चालक दल के सदस्यों की मेजबानी कर रहा है, जो अपनी नियोजित गतिविधियों को जारी रख रहे हैं।

आईएसएस पर कौन से काम कर रहीं सुनीता विलियम्स
विलियम्स ने आईएसएस पर पिछले चार हफ्तों में, भविष्य के मिशनों के लिए रैक को अलग करने और खाली करने में मदद की है और फिल्टर में वायु प्रवाह का भी आकलन किया है। नासा ने बताया कि उसके साथी, विल्मोर, नासा के एक अन्य अंतरिक्ष यात्री ट्रेसी डायसन के साथ मिलकर सिग्नस अंतरिक्ष यान के अंदर कचरा और फेंके गए उपकरण लोड करने गए थे।

कब होगी बोइंग स्टारलाइनर की जांच
नॉर्थ्राॅप ग्रुम्मन द्वारा निर्मित सिग्नस को इस महीने के अंत में दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर निपटान के लिए आईएसएस के यूनिटी मॉड्यूल से छोड़ा जाना है, जिससे परिक्रमा करने वाली प्रयोगशाला में उसका साढ़े पांच महीने का प्रवास समाप्त हो जाएगा। उसी दिन, चालक दल ने पृथ्वी पर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे बोइंग स्टारलाइनर की भी जांच की जानी है।

10 दिन बाद कैमरे में दिखे टनल में फंसे मजदूर
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की पहली बार तस्वीरें सामने आई हैं। ये सभी 12 नवम्बर को सुरंग में मलबा गिरने के कारण फंस गए थे और मंगलवार की सुबह इन श्रमिकों की तस्वीरें सामने आई। राहत की बात यह है कि तस्वीरों में सभी श्रमिक स्वस्थ दिख रहे हैं। इन श्रमिकों की तस्वीरें एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे से ली गई हैं। कैमरे के जरिए मजदूरों की गिनती भी की कई। सभी 41 मजदूर उसमें नजर आए। इसके अलावा मौके पर दो रोबोट भी पहुंच चुके हैं, जिन्होंने सुरंग के भीतर घुसने का काम शुरू कर दिया है।

युद्धस्तर पर बचाव कार्य
सुरंग में फंसे श्रमिकों के जीवन को बचाने के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञों और मशीनों के प्रयोग कर युद्धस्तर पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्य में अब सफलता मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार को सुरंग में छह इंच चौड़ाई वाली एक अतिरिक्त पाइप लाइन सफलता पूर्वक डाल दी गई।

वैकल्पिक सड़क भी लगभग पूरी
इसके अलावा, सुरंग के ऊपर सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही वैकल्पिक सड़क भी लगभग पूरे होने की स्थिति में है। इससे सुरंग के ऊपर से मशीनों द्वारा ड्रिलिंग कर अन्दर फंसे श्रमिकों को निकालने की कोशिश हो सकेगी। साथ ही सुरंग के बराबर से भी अंदर रास्ता बनाने के प्रयास लगातार चल रहे हैं।

10 दिन बाद गरम खाना भेजा
टनल में फंसे मजदूरों के लिए मंगलवार को पाइप के जरिए बॉटल में डालकर गरम खिचड़ी, दाल और जूस भेजा गया। इस बीच सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने बताया कि राहत की बात है कि अभी मौसम अनुकूल है। टनल में ज्यादा सर्दी सर्दी नहीं है।

लग सकते हैं दो से पांच दिन : सरकार
केंद्र सरकार ने सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने के काम को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा है कि इसमें सभी एजेंसियों को लगाया गया है तथा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है और उम्मीद है कि दो से पांच दिन के भीतर सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा।

म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट में फंसे 45 लोग आए भारत
नई दिल्ली। म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट में फंसे करीब 45 भारतीयों को बचाया गया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर दी। अरिंदम ने ट्वीट कर म्यांमार में स्थित भारतीय दूतावास और थाइलैंड के भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 32 भारतीयों को बचाने के बाद 13 अन्य भारतीय नागरिकों को फंसने से बचा लिया गया है। सभी भारतीय नागरिक तमिलनाडु सुरक्षित पहुंच गए हैं। अंरिदम ने यह भी कहा कि कुछ और भारतीय नागरिकों को उनके फर्जी नियोक्ताओं से मुक्त कराया गया है और फिलहाल वह म्यांमार के अधिकारियों की हिरासत में हैं और इनकी वापसी के लिए कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इस नौकरी रैकेट में शामिल एजेंटों की जानकारी भारत के अलग-अलग प्रदेशों के आधिकारियों को दी गई है, ताकि समय पर उचित कारवाई की जाए।

फंसे भारतीयों से कराया जाता था साइबर क्राइम
सभी 45 भारतीय आइटी पेशे से हैं और उनसे साइबर क्राइम कराया जाता था। सभी लोगों को सोशल मीडिया के जरिए फंसाया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय की मदद से 45 भारतीयों को छुड़ाया जा चुका है। विदेश मंत्रालय ने 23 सितंबर को बताया था कि म्यांमार में नौकरी के बहाने लोगों को फंसाने वाली चार कंपनियों की पहचान की गई है। विदेश मंत्रालय ने इससे पहले 32 आईटी कर्मचारियों को छुड़ाया था और अब 13 अन्य भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश पहुंचाया गया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, म्यांमार में फंसे लोगों की संख्या 100 से 150 हो सकती है।

लाओस-कंबोडिया में चल रहे हैं जॉब रैकेट
लाओस और कंबोडिया में भी इसी तरह के जॉब रैकेट के मामले सामने आए हैं। वियनतियाने, नोम पेन्ह और बैंकॉक में स्थित भारतीय दूतावास वहां से लोगों को वापस लाने में मदद कर रहे हैं। कंबोडिया में भारत ने ट्वीट किया कि कंबोडिया में फंसे भारतीय नागरिकों को बचाने में सहयोग करने के लिए सभी एजेंसियों का दिल से आभार। अरिंदम ने लोगों से कहा कि विदेशों में मिल रहे नौकरियों के ऑफर को स्वीकार करने से पहले सावधानी पूर्वक उनकी जांच कर लें। इसके अलावा अंरिदम ने ऐसी नौकरियों के खिलाफ सावधानी रखने की चेतावनी दी है।

पढ़ाई के लिए आए युवा नशे में फंसे
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने नागौर के 2 युवकों को मादक पदार्थ एमडी बेचते गिरफ्तार किया है। ये पढ़ाई करने आये थे और दिल्ली से 3500 की लाकर जयपुर में 7 हजार में बेच रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 3.75 ग्राम एमडी बरामद की है। गिरफ्तार दोनों युवकों के सम्पर्क में जयपुर के हाईप्रोफाइल फैमली के लड़के थे। डीसीपी क्राइम परिश देशमुख ने बताया कि जयपुर में पढाई करने के लिए आने वाले युवा इस नशे के कारोबार में घुस चुके हैं।

पुलिस ने देर रात नशा बेचने के मामले में कार्तिक राठौद उम्र 25 साल निवासी श्यामपुरा कालवा परबतसर नागौर हाल कल्याण कॉलोनी खातीपुरा वैशाली नगर और युधिष्ठिर सिंह उम्र 24 साल निवासी गांव देवली खुर्द परबतसर नागौर हाल करणी वाटिका गोकुलपुरा करधनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कार्तिक राठौड़ भी मादक पदार्थ एमडी का नशा करने का आदी है। कार्तिक राठौड हरियाणा व दिल्ली में सस्ती दरों पर अवैध शराब लाकर जयपुर में सप्लाई करता है।

दर्शक के ऊपर थूकने पर फंसे निक किर्गियोस, ऑल इंग्लैंड क्लब ने लगाया 7.89 लाख रुपये का जुर्माना
लंदन। ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस पर विंबलडन में पहले दौर का मैच जीतने के बाद दर्शक के ऊपर थूकने पर दस हजार डॉलर (7.89 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। किर्गियोस पर यह जुर्माना गैर खिलाड़ी की तरह व्यवहार करने के लिए लगाया गया है। ऑल इंग्लैंड क्लब की ओर से विंबलडन में इस साल किसी खिलाड़ी पर लगाया गया यह अब तक का सबसे अधिक जुर्माना है। पहले दौर के मुकाबले में किर्गियोस ने ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी पॉल जब को 3-6, 6-1, 7-5, 6-7, 7-5 से हराया था। मैच के बाद किर्गियोस ने स्वीकार किया था कि उन्होंने एक दर्शक के ऊपर थूका था। उन्होंने कहा कि दर्शक उन्हें परेशान कर रहा था।

अलेक्जेंडर पर लगा था 3.94 लाख का जुर्माना
किर्गियोस से पहले स्वीडन के टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर रिट्सचर्ड पर पहले दौर के क्वालिफाइंग मैच के दौरान 5000 डॉलर (3.94 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। अलेक्जेंडर पर भी गैर खिलाड़ी की तरह बर्ताव करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। इसके साथ ही सात अन्य पुरुष खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है। उन पर 3000 डॉलर (2.37 लाख रुपये) का जुर्माना किया गया था।

सानिया दूसरे दौर में पहुंचीं
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार मेट पैविक ने विंबलडन में पहले दौर की बाधा पार कर ली है। इन दोनों ने डेविड वेगा और नतेला की जोड़ी को 6-4, 3-6, 7-6 के अंतर से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। यह सानिया का आखिरी विंबलडन है। और उन्होंने मिश्रित युगल में इसकी शानदार शुरुआत की है। सानिया पहले ही एलान कर चुकी हैं कि इस सीजन के बाद वो टेनिस से संन्यास ले लेंगी।  महिला युगल के अपने पहले मुकाबले में सानिया मिर्जा और उनकी चेक गणराज्य की जोड़ीदार लूसी ह्रादेका को हार का सामना करना पड़ा था। 35 साल की सानिया ने अपने करियर का एकमात्र विंबलडन खिताब मार्टिना हिंगिस के साथ जीता था। 2015 में यह कारनामा करने के बाद सानिया कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पाई हैं।

हार्मनी टैन चौथे दौर में पहुंची
पहले दौर में ऑल इंग्लैंड क्लब पर सात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स को हराने वाली फ्रांस की हार्मनी टैन ने ब्रिटेन की केटी बोल्टर को 6-1, 6-1 से लगातार सेटों में मात दे चौथे दौर में जगह बना ली। टैन का अगला मुकाबला अमांडा एनिसिमोवा से होगा।

अमेरिका की कोको गाफ बाहर
फ्रेंच ओपन में दूसरा स्थान हासिल करने वाली अमेरिका की कोको गाफ हमवतन अमांडा एनिसीमोव से हारकर शनिवार को विम्बलडन से बाहर हो गईं। एनिसीमोव ने गाफ को सेंटर कोर्ट में हुए तीसरे दौर के मुकाबले में 6-7, 6-2, 6-1 से मात दी।

ट्रेप होने से बचने के लिए राशि ले भागे पुलिसकर्मी
मसूदा । पुलिस थाने में जब्त वाहन छुड़वाने व अन्य मामले में रियायत दिलाने के नाम पर परिवादी से दो कांस्टेबलों द्वारा 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। जाल बिछाकर ट्रेप करने पहुंची एसीबी की टीम को देखकर वे कार में सवार होकर वहां से भाग छूटे। पीछे लगी एसीबी की टीम से भागते-भागते उनकी कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई तो दोनों पुलिसकर्मी वहां से एक ग्रामीण की बाइक लेकर भाग छूटे। हालांकि, भागम-भाग के बीच रिश्वत के रूप में ली गई 40 हजार की नगदी में से 20 हजार रुपए कार में ही छोड़कर भाग छूटे। एसीबी की सूचना पर मसूदा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर ली वहीं एसीबी की टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

बताया जाता है कि पुलिस थाने में जब्त वाहन को छुड़वाने व अन्य मामले में रियायत दिलाने के नाम पर परिवादी पर कांस्टेबल महेन्द्र चौधरी व चालक भंवराराम लगातार दबाव बना रहा था। लगातार दबाव के बीच 40 हजार रुपए में सौदा तय हो गया था। परिवादी ने एसीबी को मामले की जानकारी दी। जिस पर एसीबी की टीम ने मामले की पुष्टि करने के बाद ट्रेपिंग की योजना बनाई। एसीबी के सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मसूदा में जाल बिछाते हुए परिवादी को कलर लगे नोटों की गड्डी देकर भेजा। परिवादी से जैसे ही पुलिसकर्मियों ने राशि ली तो उन्हें एसीबी की कार्रवाई की भनक लग गई और टीम की दबिश कार्रवाई से पूर्व ही वे कार में सवार होकर वहां से निकल गए। रिश्वत की राशि लेकर भागे पुलिसकर्मियों के पीछे ही एसीबी की टीम भी लग गई। रफ्तार के साथ भागे पुलिसकर्मियों की कार कानपुरा के समीप नीम से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार को वही लावारिस छोड़कर पुलिसकर्मी वहां से एक ग्रामीण की बाइक लेकर फरार हो गए। भागम-भाग के बीच पुलिसकर्मी रिश्वत के रूप में ली गई 40 हजार रुपए में से 20 हजार रुपए वहीं कार में छोड़ गए। पीछे लगी एसीबी की टीम कानपुरा पहुंची तो उन्हें लावारिस कार की तलाशी के दौरान उक्त नगदी बरामद हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश वर्मा की सूचना पर मसूदा थानाधिकारी दिनेश जानवानी ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने पहुंचाया। एसीबी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी हुई है वहीं एसीबी की टीम भी फरार हुए पुलिसकर्मियों की तलाश में लगी हुई है।

चेक बाउंस मामले में फंसे महेंद्र सिंह धोनी, धोनी सहित आठ के खिलाफ परिवाद दायार
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में चेक बाउंस करने के मामले में न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत आठ लोगों पर परिवाद दायर किया गया है।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रुम्पा कुमारी की अदालत में नीरज कुमार निराला ने न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली के अध्यक्ष महेंद्र सिंह धोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश आर्या, निदेशक (अकाउंट एडमिनिस्ट्रेशन) महेंद्र सिंह, मार्केटिंग प्रमुख  अर्पित दुबे, एडी इमरान बिन जफर, मार्केटिंग प्रबंधक वंदना आनंद एवं बिहार के मार्केटिंग स्टेट प्रमुख अजय कुमार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 406, 120 (बी) एवं एनआई अधिनियम की धारा 138 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

न्यायालय ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई के बाद इस पर विचारण के लिए न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार मिश्रा के न्यायालय में भेज दिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 जून 2022 की तिथि निश्चित की गई है। आरोप के अनुसार, वर्ष 2021 में परिवादी नीरज कुमार निराला ने न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड का सीएनएफ लिया।  सीएनएफ लेने के लिए उन्होंने 36 लाख 86 हजार रुपये कंपनी को दिए। कंपनी ने परिवादी  को फर्टिलाइजर भेज दिया लेकिन कंपनी के असहयोग के कारण फर्टिलाइजर बेचने  में परेशानी होने लगी। इसी को लेकर परिवादी एवं कंपनी के बीच विवाद होने पर  कंपनी ने 30 लाख रुपये का चेक देते हुए सभी फर्टिलाइजर वापस ले लिया। कंपनी का  दिया गया चेक जमा कराने पर बाउंस कर गया। चेक बाउंस होने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा गया लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं  निकलने पर न्यायालय में सभी आरोपित और कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।

अतिक्रमण के मकड़जाल में फंसा मंडी परिसर
कोटा । शहर के धानमंडी क्षेत्र स्थित थोक फल-सब्जी मंडी परिसर अतिक्रमण की चपेट में आ रहा है। मंडी परिसर के चारों तरफ फल-सब्जी विक्रेताओं ने अपना डेरा जमा रखा है। इससे फल-सब्जी से भरे वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। सुबह के समय तो यहां पर कई बार जाम तक लग जाता है। कृषि उपजमंडी समिति (फल-सब्जी) परिसर में फल-सब्जी का कारोबार होता है। धानमंडी क्षेत्र में स्थित यह परिसर चारों तरफ अतिक्रमण से घिरा हुआ है। मंडी परिसर के बाहर फल-सब्जी के ठेले लगे रहते हैं। जिससे यहां पर आवागमन बाधित होता रहता है। वहीं परिसर के बाहर सड़क पर सब्जी के विक्रेता अपना सामान फैला कर बैठे रहते हैं। इस कारण सुबह के समय तो ट्रक व अन्य वाहन तो आसानी से निकल ही नहीं पाते हैं। दुपहिया वाहन सवारों को भी निकलने के लिए यहां पर काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

हर दिन लड़ाई-झगडे की नौबत आ जाती है
मंडी समिति के सुरक्षा गार्डों ने बताया कि सुबह के समय फल-सब्जी लेकर आने वाले ट्रक व अन्य लोडिंग वाहन अतिक्रमण के कारण मंडी के बाहर ही अटक जाते हैं। स्थानीन फल-सब्जी विक्रेता अपने ठेलों को सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं। इससे बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं। जब विक्रेताओं को ठेले हटाने के लिए कहते हैं तो वह लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। बड़े विवाद से बचने के लिए विक्रेताओं से समझाइश कर फल-सब्जी के वाहनों को मंडी परिसर में पहुंचाया जाता है।

शौचालय क्षतिग्रस्त
फल-सब्जी मंडी परिसर में भी अव्यवस्था की स्थिति नजर आती है। परिसर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं, जो हवा के कारण परिसर में फैल जाते हैं। इससे स्थानीय कारोबारियों को परेशानी होती है। परिसर में दो शौचालय है, जिसमें से एक क्षतिग्रस्त हो रहा है।

जाम की समस्या हुई आम
हाड़ौती के विभिन्न क्षेत्रों से सुबह के समय काफी मात्रा में ट्रकों व लोडिंग वाहनों में फल-सब्जी बिकने के लिए मंडी परिसर में आती है। इसी दौरान मंडी परिसर के बाहर स्थानीय फल-सब्जी के विक्रेता अपना डेरा जमा लेते हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले फल-सब्जी से भरे वाहन आसानी से मंडी में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। स्थानीय फल-सब्जी विक्रेता मंडी परिसर के सभी गेटों पर अतिक्रमण कर लेते हैं, जिससे फल-सब्जी से भरे बड़े वाहन बाहर ही फंस जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। मंडी समिति के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बड़े वाहनों को मंडी परिसर में प्रवेश करवाते हैं। इस दौरान जाम लगने से अन्य वाहन सवारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

फल-सब्जी मंडी परिसर चारों तरफ से अतिक्रमण से घिरा हुआ है। परिसर के प्रवेश द्वारों पर फल-सब्जी के ठेले खड़े होने से रोजाना जाम लगा रहता है। इन ठेले वालों को हटाने के लिए नगर निगम को लिखा जा चुका है। कई बार ज्यादा देर तक जाम लगने पर पुलिस को मदद के लिए बुलाना पड़ता है। मंडी परिसर में रोजाना कचरे की सफाई करवाई जाती है।
-हेमलता मीणा, सचिव कृषि उपजमंडी समिति (फल-सब्जी)