hyderabad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बड़ा हादसा टला! हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, चार घंटे तक हवा में अटकी कई यात्रियों की जिंदगी, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद। हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 एयरलाइंस की फ़्लाइट में अचानक ही तकनीकी खराबी आई जिसके कारण करीब 4 घंटे त​क कई यात्रियों की जिंदगी हवा में लटक गई। इसके बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई और अफरा तफरी मच गई। रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब 3 बजे फ्लाइट आईसी3401 रवाना हुई, लेकिन हुबली पहुंचने से पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई और पायलटों को लैंडिंग रोकनी पड़ी। जिसके बाद पायलटों को स्थिति संभालने के लिए विमान को एक बार फिर से हवा में उड़ाना पड़ा ताकि लैंडिंग के समय कोई हादसा नहीं हो सके।

इस दौरान यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया और सभी यात्री डर के कारण प्रार्थना करने लगे और कुछ तो रोने भी लग गए। इस हादसे के बाद यात्रियों के परिजनों ने एयरलाइंस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एयरलाइंस ने स्थिति को लेकर अभी तक स्पष्ट अपडेट नहीं किया है जिससे उनमें डर का माहौल बना हुआ है। पायलट ने स्थिति को भांपते हुए काफी कोशिशें के बाद विमान को बेंगलुरू डायवर्ट किया और करीब साढ़े सात बजे विमान को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। हालांकि, तकनीकी खराबी और जानकारी की कमी को लेकर यात्रियों के परिजनों ने एयरलाइंस पर सवाल उठाए हैं।

LPG संकट पर बीआरएस का विरोध प्रदर्शन, केटीआर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने मंगलवार को एलपीजी की कमी को लेकर गन पार्क पर विरोध प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडरों के पोस्टर दिखाकर समस्या की गंभीरता को दर्शाया। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव (केटीआर) ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि युद्ध के बाद उत्पन्न स्थिति के कारण एलपीजी की भारी कमी से आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भले ही कमी से इनकार कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत बेहद गंभीर है। केटीआर ने कहा कि राज्य सरकार ने भी इस मामले में यह कहकर अपनी असमर्थता जताई है कि पेट्रोलियम क्षेत्र केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि भविष्य में 14 किलोग्राम के मानक एलपीजी सिलेंडर को घटाकर 10 किलोग्राम किया जा सकता है।

केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर आम लोगों पर बोझ डालने का आरोप लगाते हुए केटीआर ने कहा कि जनता दो बैलों की लड़ाई में फंसे बछड़े की तरह परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण एलपीजी की कमी अब एक बड़ा मुद्दा बन गया है। बीआरएस नेता ने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र सरकार कमी से इनकार कर रही है, जबकि दूसरी ओर राज्य सरकार आपूर्ति की बाधाओं का हवाला दे रही है, जिससे दोनों ही जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल कदम उठाकर एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और इस संबंध में स्पष्ट बयान जारी करने की मांग की, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता की मुश्किल बढ़ाएंगे ओवैसी, बोले-बंगाल में नाइंसाफी की लंबी लिस्ट, हुमायूं कबीर से गठबंधन का ऐलान
कोलकाता/हैदराबाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में असुदद्दीन ओवैसी ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी की मुश्किलें बढ़ाएंगे। ओवैसी ने रविवार को हैदराबाद में हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। ओवैसी ने ईद के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी को निशाने पर लिया और कहा कि राज्य में मुस्लिमों की आबादी 30 फीसदी है, लेकिन धर्मनिरपेक्ष होकर उनसे वोट तो लेते हैं लेकिन उन्हें उनका हक और भागीदारी नहीं देते हैं। ओवैसी ने लोगों से लगा कि दुआ करें कि मजलिस और मजबूत हो। बंगाल के ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर लड़ रही है।

हैदराबाद में एआईएमआईएम चीफ प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। एआईएमआईएम ने फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ पार्टी एक गठबंधन करेगी और हम इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। हमारी कोशिश है कि एआईएमआईएम को मजबूत किया जाए। हमारी आवाज को मजबूत किया जाए। ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार हैं। वहां 30 फीसदी मुसलमानों की आबादी है, वहां लगभग 5 लाख पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया। जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं। ये लोग धर्मनिरपेक्षता के नाम पर वोट हासिल करते हैं लेकिन जहां एआईएमआईएम हिस्सेदारी की बात करती है तो इन्हें तकलीफ होती है। पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

अभी तक कबीर ने उतारे हैं 182 कैंडिडेट

हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी ने अभी तक 182 कैंडिडेट का ऐलान किया है। टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी थी। हुमायूं कबीर खुद बेलडांगा और रेजीनगर से लड़ रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ भबानीपुर में पूनम बेगम को उतारा है। हुमायूं कबीर टीएमसी में थे, लेकिन टीएमसी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित कर दिया था। अब वह ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी करना चाहते हैं। ओवैसी के ऐलान ने सत्तारूढ़ टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी है। बंगाल में अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। राज्य में दो चरणों में चुनाव हैं। इसके लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।

तेलंगाना में 3.24 लाख करोड़ रुपये का कर-मुक्त बजट पेश: वर्ष 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य, इन्दिराम्मा परिवार जीवन बीमा योजना की घोषणा
हैदराबाद। तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3,24,234 करोड़ रुपये का कर-मुक्त बजट पेश किया। इसी दौरान सिंचाई और नागरिक आपूर्ति मंत्री कैप्टन एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने इसे विधान परिषद में प्रस्तुत किया।

कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद यह उसका चौथा बजट है। इसमें कुल राजस्व व्यय 2,34,406 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 47,267 करोड़ रुपये अनुमानित है। बजट में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी कल्याणकारी योजनाओं को भी जारी रखा गया है। बजट में सरकार ने जून 2026 से 1.15 करोड़ परिवारों के लिए पांच लाख रुपये के कवर वाली इन्दिराम्मा परिवार जीवन बीमा योजना की घोषणा की है।

विक्रमार्क ने अपने बजट भाषण में कहा कि विरासत में मिले कर्ज और वित्तीय दबाव के बावजूद सरकार ने राजकोषीय अनुशासन बहाल किया है और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि तेलंगाना की जीएसडीपी 17,82,198 करोड़ रुपये है, जिसकी विकास दर 10.7 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। वहीं राज्य में प्रति व्यक्ति आय 4,18,931 रुपये तक पहुंच गई है।

सरकार ने वर्ष 2034 तक एक ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के माध्यम से 5.75 लाख करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित किए गए हैं। इसके अलावा सरकार ने रोजगार को प्राथमिकता देते हुए 67,763 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। क्षेत्रवार आवंटन के तहत शिक्षा के लिए 26,674 करोड़ रुपये, चिकित्सा और स्वास्थ्य के लिए 13,679 करोड़ रुपये, ऊर्जा के लिए 21,285 करोड़ रुपये और कृषि व किसान कल्याण के लिए 23,179 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए अनुसूचित जातियों के लिए 11,784 करोड़, अनुसूचित जनजातियों के लिए 7,937 करोड़, पिछड़ा वर्ग के लिए 12,511 करोड़ और अल्पसंख्यकों के लिए 3,769 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पंचायत राज और ग्रामीण विकास को 33,688 करोड़, सिंचाई को 22,615 करोड़ और शहरी विकास को 17,907 करोड़ रुपये दिए गए हैं। तेलंगाना के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया है। बजट के तहत आईटी क्षेत्र के लिए 875 करोड़ रुपये, उद्योगों के लिए 3,490 करोड़ रुपये और हथकरघा क्षेत्र के लिए 258 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, श्रम कल्याण के लिए 998 करोड़ रुपये और महिला एवं बाल कल्याण विभाग के लिए 3,143 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

राज्य की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गृह विभाग को 11,907 करोड़ रुपये और कानून विभाग को 2,367 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए 1,224 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जिसमें से 500 करोड़ रुपये विशेष रूप से गोदावरी पुष्करालु के आयोजन के लिए आवंटित किये गए हैं।

बजट में शहरी परिवर्तन, ग्रीन मोबिलिटी, सिंचाई विस्तार और कौशल विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। औद्योगिक विकास की गति को बढ़ाने के साथ-साथ हैदराबाद के बुनियादी ढांचे और भारत फ्यूचर सिटी परियोजना को प्राथमिकता दी गई है, जिससे राज्य के शहरी और औद्योगिक परिदृश्य को नयी दिशा मिलने की उम्मीद है।

एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
हैदराबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तेलंगाना में पार्टी और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी समन्वय समिति का गठन किया है। इस निर्णय की घोषणा करते हुए एआईसीसी तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि पार्टी और सरकार के बीच समन्वय सुनिश्चित करने एवं कामकाज में सुधार लाने के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

समिति में टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू, मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, कांग्रेस कार्य समिति सदस्य और मंत्री दामोदरा राजा नरसिम्हा, मंत्री दानसारी सीताक्का, कांग्रेस कार्य समिति सदस्य वामशी चंद रेड्डी और एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन शामिल हैं।

सोमवार देर रात जारी एक बयान में कहा गया कि समिति पार्टी और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी, साथ ही कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन और सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए भी काम करेगी।

भारत के टेक फ्यूचर की झलक ‘2NM चिप’: भारत पहली बार टेक्नोलॉजी के डिजाइन मैप पर मजबूती से उभरा, अश्विनी वैष्णव की उंगलियों के बीच दिखी 2ल्ले चिप
नई दिल्ली। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की एक तस्वीर ने भारत के तकनीकी क्षेत्र में एक नई दिशा को चिह्नित किया है, जिसमें उनकी दो उंगलियों के बीच एक छोटी सी 2 नैनोमीटर चिप को देखा जा सकता है। यह चिप भारत के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी मील का पत्थर साबित हो सकती है, खासकर तब जब इसे दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर निमार्ता कंपनियों में से एक, क्वालकॉम द्वारा बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद स्थित अपने इंजीनियरिंग केंद्रों में डिजाइन किया गया है। इस चिप के डिजाइन का सफल टेप-आउट (अंतिम डिजाइन चरण) हाल ही में घोषित किया गया है, जो भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

2एनएम चिप क्या है और क्यों है खास?

2एनएम चिप को नेक्स्ट-जेनरेशन सेमीकंडक्टर तकनीकी के रूप में जाना जा रहा है। यह चिप ट्रांजिस्टर डेंसिटी (ट्रांजिस्टर की संख्या) के मामले में अत्यधिक प्रभावी हैं, जिससे अधिक डेटा प्रोसेसिंग और कम ऊर्जा खपत संभव होती है। विशेष रूप से, यह चिप्स मौजूदा 5एनएम और 3एनएम चिप की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करती हैं। आधिकारिक तौर पर दावा किया जा रहा है कि 2एनएम चिप का उपयोग होने के बाद ऊर्जा खपत में 45% तक की कमी आएगी। यह चिप न केवल स्मार्टफोन्स, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (अक), इंटरनेट ऑफ थिंग्स और अन्य स्मार्ट गैजेट्स में भी इस्तेमाल हो सकती हैं।

भारत के लिए यह सफलता क्यों महत्वपूर्ण है?

क्वालकॉम द्वारा 2एनएम चिप का विकास भारत में करना एक बहुत बड़ा कदम है। भारत, जो पहले से ही वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर है, अब सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग में भी खुद को स्थापित करने की ओर बढ़ रहा है। क्वालकॉम के अनुसार, भारत में स्थित बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई उनके लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा इंजीनियरिंग टैलेंट पूल है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का मानना है कि यह भारत के डिजाइन इकोसिस्टम की बढ़ती क्षमता का प्रमाण है।

इस चिप का प्रभाव

आने वाले समय में 2एनएम चिप का प्रभाव सिर्फ स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनका उपयोग कई अन्य क्षेत्रों में भी होगा:

स्मार्टफोन्स: आगामी प्रीमियम स्मार्टफोन्स में इन चिप का उपयोग किया जाएगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (अक): एआई ऐप्लिकेशंस के लिए यह चिप बहुत कारगर साबित हो सकती हैं, क्योंकि वे बड़े पैमाने पर डेटा प्रोसेसिंग में मदद करती हैं।

इंटरनेट ऑफ थिंग्स : स्मार्ट होम डिवाइस, स्मार्ट वियरेबल्स और अन्य उपकरणों में भी इन चिप का प्रभावी उपयोग होगा।

ऑटोमोटिव इंडस्ट्री: स्वचालित वाहन और कनेक्टेड कारों में भी इन चिप का इस्तेमाल हो सकता है, जो इन तकनीकों को और अधिक सक्षम बनाएगा।

डेटा सेंटर: 2एनएम चिप की ऊर्जा दक्षता और प्रोसेसिंग स्पीड डेटा सेंटर   ऑपरेशंस को अधिक प्रभावी बनाएगी।

भारत की तकनीकी क्रांति

भारत का सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग क्षेत्र एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। क्वालकॉम जैसी कंपनियों के बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में स्थापित इंजीनियरिंग केंद्रों में इस तकनीक का विकास भारत के बढ़ते तकनीकी सामर्थ्य का प्रतीक है। भारत के पास अब विश्व स्तरीय डिजाइनिंग टैलेंट, उच्च गुणवत्ता वाली इंजीनियरिंग टीम और विशाल मैन्युफैक्चरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जो उसे वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में प्रमुख खिलाड़ी बना सकता है। अगर भारत इस क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करता है, तो वह न केवल अमेरिका और चीन के समकक्ष खड़ा हो सकता है, बल्कि सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप में उभर सकता है।

2एनएम चिप अब तक कहाँ बन रही हैं?

2 नैनोमीटर चिप एक नई तकनीक हैं, जो सेमीकंडक्टर उद्योग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। अभी तक इस तकनीक पर काम कर रही कुछ प्रमुख कंपनियां और उनकी फैक्ट्रियां हैं, जहां यह चिप्स विकसित या निर्माण की प्रक्रिया में हैं।

दुनिया की नंबर-1 चिप मैन्युफैक्चरर

लोकेशन: ताइवान

स्टेटस: सबसे आगे

उत्पादन: 2025 से

क्लाइंट्स लाइन में माना जा रहा है कि 18 के प्रोसेसर यहीं बनेंगे

दक्षिण कोरिया

टेक्नोलॉजी पर फोकस

लोकेशन: साउथ कोरिया

उत्पादन लक्ष्य: 2025

अमेरिका और यूरोप

अपनी 2एनएम तकनीक को 20ए / 18ए नाम से पेश कर रहा है

लोकेशन: अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड

फोकस: हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, सर्वर और अक

स्टेटस: एडवांस टेस्टिंग स्टेज

अमेरिका - रिसर्च लेवल

कइट ने सबसे पहले 2ल्ले चिप का प्रोटोटाइप दिखाया

लोकेशन: न्यूयॉर्क रिसर्च लैब

उत्पादन नहीं, सिर्फ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट

कइट की रिसर्च का फायदा ळरटउ और रें२४ल्लॅ को भी मिलता है

भारत में 2एनएम चिप कहां बन रही है?

भारत में मैन्युफैक्चरिंग नहीं, लेकिन डिजाइन हो रहा है

लोकेशन: बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई

काम: 2एनएम चिप का डिजाइन और टेप-आउट

मैन्युफैक्चरिंग: ताइवान या साउथ कोरिया में होगी

यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है

2एनएम चिप बनाना इतना मुश्किल क्यों है?

टेक्नोलॉजी चैलेंज

एक मशीन की कीमत: 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा

एक फैब प्लांट की लागत: 20-25 लाख करोड़।

2एनएम चिप के निर्माण की चुनौतियां

2एनएम चिप्स का निर्माण अत्यधिक जटिल प्रक्रिया है, क्योंकि इस तकनीक में बहुत छोटे ट्रांजिस्टर होते हैं जो मौजूदा तकनीकी प्रक्रियाओं की तुलना में बहुत अधिक सटीकता और अत्याधुनिक उपकरणों की आवश्यकता होती है। इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, जैसे कि हाई-प्रीसीजन मटेरियल और उन्नत पैटर्निंग तकनीक, चिप्स की निर्माण प्रक्रिया को और भी जटिल बनाती हैं।

भारत में 2एनएम चिप कब बनेगी?

भारत में अभी 2एनएम चिप नहीं बन रही, फिलहाल यह डिजाइन, टेस्टिंग में मजबूत हो रहा है

मैन्युफैक्चरिंग में आने में 5-7 साल लग सकते हैं।

अभी यह चिप केवल ताइवान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में बन रही है।

किरण कुमार रेड्डी का केटीआर पर तीखा हमला, बोलें-रेवंत रेड्डी के खिलाफ घटिया हथकंडे अपना रही सरकार, झूठा प्रचार फैलाने का आरोप
हैदराबाद। भोंगिर से कांग्रेस सांसद चामला किरण कुमार रेड्डी ने रविवार को बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव (केटीआर) पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर नगर निगम चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ घटिया हथकंडे अपनाने और झूठा प्रचार फैलाने का आरोप लगाया।

फोरेंसिक प्रयोगशाला में हाल ही में हुई आग की घटना को मुख्यमंत्री से जोडऩे वाले केटीआर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए रेड्डी ने कहा कि केटीआर ने अपना स्तर गिरा दिया हैÞ और नगर निगम चुनावों में आसन्न हार के डर से ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि फोन टैपिंग टेप और संबंधित सबूत फोरेंसिक लैब में रखे गए थे और दावा किया कि इस घटना के पीछे खुद केटीआर हो सकते हैं। सांसद ने कहा, केटीआर ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री पर झूठे आरोप लगाकर पहले ही सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर फोरेंसिक लैब में आग लगने के पीछे कोई साजिश थी, तो वह केटीआर की तरफ से होगी।

किरण कुमार रेड्डी ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद, बीआरएस नेतृत्व ने एसआईबी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिये थे और इजरायल से लाए गए उपकरणों और फाइलों सहित उपकरणों और फाइलों को मूसी नदी में फेंककर नष्ट कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि फोन टैपिंग मामले में केटीआर के परिवार की जांच चल रही है।

रेड्डी ने केटीआर और उनके परिवार के सदस्यों पर लगातार संवाददाता सम्मेलन, सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केटीआर ने तेलंगाना को कर्ज में धकेल दिया है और टीआरएस को बीआरएस में बदलकर राज्य के आत्म-सम्मान को गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि बीआरएस नेतृत्व को फिर से वोट मांगने से पहले तेलंगाना के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

हैदराबाद में भीषण गोलीबारी, छह लाख लूटे, लुटेरे फरार, पुलिस जांच शुरू
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कोठी इलाके में शनिवार सुबह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक एटीएम के पास हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और हमलावर करीब छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब सात बजे की है जब राशिद नामक व्यक्ति एटीएम में नकदी जमा करने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही राशिद एटीएम के पास पहुंचा, हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गए।

इस हमले में राशिद के पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल उपचार के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस अधिकारी एटीएम और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

फोन टैपिंग मामला: बीआरएस कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर एसआईटी के समक्ष पेश हुए
हैदराबाद। पूर्व मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव (केटीआर) फोन टैपिंग मामले की चल रही जांच के सिलसिले में शुक्रवार को जुबली हिल्स थाने में विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश हुए। रामाराव सुबह तेलंगाना भवन पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। एसआईटी कार्यालय जाने से पहले केटीआर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 15 वर्षों तक राज्य की सेवा की है और उन्होंने या उनकी पार्टी ने कभी किसी अवैध गतिविधि में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से 'चरित्र हनन' के जरिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने जांच में सहयोग करने की बात कहते हुए कहा कि वह सरकार से यह सवाल करेंगे कि कथित तौर पर गलत काम कहां हुए हैं।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह लोगों को गुमराह करने के लिए कई मुद्दों को 'ध्यान भटकाने वाले नाटक' के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा जांच राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। उनका कहना था कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

इस दौरान तेलंगाना भवन के बाहर पुलिस और बीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पार्टी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तेलंगाना भवन और जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन, दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

जिहाद के मुद्दे पर मोहन भागवत को दी गई ओवैसी की चुनौती की सरकार ने की कड़ी आलोचना, लापरवाह और संवेदनहीन दिया करार
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन  (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी की कड़ी आलोचना करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को 'जिहाद' के मुद्दे पर दी गई चुनौती को लापरवाह और संवेदनहीन करार दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सांसद असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणियां या तो जानबूझकर दिखाई गई अज्ञानता को दर्शाती हैं या फिर व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बहाने 'संगठित गलत कामों' को संरक्षण देने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है।

एक बयान में भाजपा की राज्य इकाई के मुख्य प्रवक्ता एन वी सुभाष ने कहा, ओवैसी द्वारा इस मुद्दे को 'व्यक्तिगत पसंद' तक सीमित करने का प्रयास बौद्धिक रूप से बेईमानी और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि जिहाद की अवधारणा, चाहे वह वैचारिक हो, मनोवैज्ञानिक हो या जबरदस्ती वाली हो, अच्छी तरह से दर्ज है। संघ प्रमुख की टिप्पणियों को राजनीतिक लाभ के लिए मरोडऩा जमीनी हकीकतों को नहीं बदलता है।

एन वी सुभाष ने ओवैसी द्वारा 'लव जिहाद' पर 'डेटा' मांगे जाने के संदर्भ में इसे शरारतपूर्ण और भ्रामक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि, केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि 'लव जिहाद' शब्द के तहत कोई केंद्रीकृत डेटा मौजूद नहीं है, लेकिन कई राज्यों ने पीड़ितों और उनके परिवारों की शिकायतों के आधार पर गैर-कानूनी धार्मिक रूपांतरण कानूनों के तहत मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड ने जांच के बाद ऐसे मामलों को स्वीकार किया है।

एन वी सुभाष ने टिप्पणी करते हुए कहा, सिर्फ इसलिए क्योंकि कोई केंद्रीय लेबल वाला डेटासेट नहीं है, ओवैसी का यह ढोंग करना कि यह मुद्दा मौजूद ही नहीं है, ठीक वैसा ही है जैसे भ्रष्टाचार से इनकार करना क्योंकि उस पर अलग-अलग कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाता है। सांसद असदुद्दीन ओवैसी की इस टिप्पणी पर कि मुस्लिम युवाओं को रोजगार की जरूरत है और आरएसएस उन्हें 'गुमराह' कर रहा है, भाजपा नेता ने कहा कि इस बयान से पाखंड झलकता है। उन्होंने झूठी पहचान, भावनात्मक हेरफेर और धर्मांतरण के दबाव के माध्यम से दूसरे धर्मों की लड़कियों को लुभाने के कथित संगठित प्रयासों की चुप्पी पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या ये अलग-थलग घटनाएं थीं या राज्यों में दोहराया जाने वाला एक स्वरूप।

एन वी सुभाष ने कहा कि खोजी रिपोर्ट,'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्मों और हालिया सार्वजनिक बहस ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं को विचलित कर दिया है, क्योंकि ये असहज करने वाले मुद्दों को खुलकर सामने ला रहे हैं। भाजपा नेता एन वी सुभाष ने कहा कि आंकड़ों की बार-बार मांग करना और मुद्दे को खारिज करने का प्रयास सोची-समझी इनकार की रणनीति को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के हथकंडे जबरन और धोखाधड़ी वाले धार्मिक धर्मांतरण से जुड़ी चिंताओं की गंभीरता को कम नहीं कर पाएंगे।

हैदराबाद की एक सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर, राजनीति तेज
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद की एक सड़क का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा है। तेलंगाना के सीएम का यह फैसला तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के दौरान अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां पाने की कोशिश लग रहा है। हालांकि इसे लेकर सीएम रेवंत रेड्डी विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। तेलंगाना भाजपा ने सीएम के इस प्रस्ताव पर तंज कसा है और उनकी आलोचना की है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रस्ताव दिया है कि हैदराबाद में अमेरिका महावाणिज्य दूतावास जाने वाली सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखा जाए। अगर ऐसा होता है तो ये दुनिया में पहली बार होगा, जब किसी देश में इस तरह से अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति का सम्मान हुआ हो। गौरतलब है कि हैदराबाद में ये परंपरा रही है कि शहर के विकास में योगदान देने वाले राजनेताओं और वैश्विक कंपनियों के नाम पर भी सड़कों के नाम रखे गए हैं, जैसे गूगल स्ट्रीट, जो हैदराबाद में गूगल की मजबूत मौजूदगी को दशार्ती है। इसी तरह वहां माइक्रोसॉफ्ट रोड और विप्रो जंक्शन हैं।

तेलंगाना से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने तेलंगाना सीएम के इस प्रस्ताव पर तंज कसा है और हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने की मांग की। बंदी संजय कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, हैदराबाद का नाम बदलकर वापस भाग्यनगर कर दो। अगर कांग्रेस सरकार नाम बदलने के लिए इतनी ही बेताब है, तो उन्हें कुछ ऐसा करना चाहिए जिसका सच में इतिहास और मतलब हो। हम कितने बुरे हालात में जी रहे हैं - एक तरफ केटी रामाराव, केसीआर की अक मूर्तियां बनाने में व्यस्त है, जबकि वे अभी जिंदा हैं।

जयपुर के सिद्धांत और हैदराबाद के सिद्धार्थ ने जीती ड्रेसाज इवेंट, कैवेलरी की जारा और हॉर्स हेवन के अर्शबीर चैंपियन
जयपुर। 61वीं कैवेलरी की जारा स्विटेन और हॉर्स हेवन के अर्शबीर सहारण ने शनिवार को यहां सागर इक्वेस्ट्रियन एकेडमी में आयोजित रीजनल इक्वेस्ट्रियन लीग के तीसरे चरण में अपनी- अपनी कैटेगरी की शो जम्पिंग स्पर्धा के खिताब जीत लिए। चिल्ड्रन-1 कैटेगरी में जारा स्विटेन ने 55.68 सैकंड में बिना किसी पेनल्टी के सभी 10 बाधाएं पार कर शीर्ष स्थान हासिल किया। सागर एकेडमी की रिया गुप्ता ने 57.89 सैकंड और डेनियल मंधानी ने 57.93 सैकंड में सभी बाधाएं सफलतापूर्वक पार कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सागर एकेडमी की ही रिया शर्मा चौथे स्थान पर रही।

जूनियर कैटेगरी की जम्पिंग इवेंट में हार्स हेवन के अर्शदीप ने बिना किसी पेनल्टी के 41.71 सैकंड में स्पर्धा पूरी कर शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं मध्य प्रदेश के दिव्यराज सिंह राठौड़ ने 44.36 सैकंड और सागर एकेडमी के कपीश गर्ग ने 52.41 सैकंड में इवेंट पूरी कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों घुड़सवारों ने कोई अंक नहीं गंवाया। सागर एकेडमी के ही रिदितराज सिंह 4 पेनल्टी के साथ चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 10 बाधाओं की यह इवेंट 48.18 सैकंड में पूरी की।

सायंकालीन सत्र में यंग राइडर की ड्रेसाज स्पर्धा का खिताब जयपुर के सिद्धांत जायसवाल ने जीता, जबकि मध्य प्रदेश लखा सिंह दूसरे और मालानी एकेडमी के युवराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। चिल्ड्रन-2 कैटेगरी की ड्रेसाज इवेंट में हैदराबाद के सिद्धार्थ दत्ता शीर्ष पर रहे। दिल्ली गायत्री दिवान दूसरे और मध्य प्रदेश के काव्यांश गौड तीसरे स्थान पर रहे।