weapons - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद : एके-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद, तलाशी अभियान जारी
जम्मू। कश्मीर के सोपोर उप-जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। सेना ने यह जानकारी दी। भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सोपोर के मंजसीर इलाके में यह अभियान शुरू किया।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि तलाशी के दौरान संयुक्त बलों ने एक एके सीरीज की राइफल, तीन मैगजीन, चार हैंड ग्रेनेड, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की। इलाके में तालाशी अभियान अभी भी जारी है।

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, हथियारों के जखीरें के साथ 4 उग्रवादी गिरफ्तार
इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों में इम्फाल पश्चिमी, इम्फाल पूर्वी, थौबल और काकचिंग जिलों में अलग-अलग अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद कर चार संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने गुरुवार को एक बड़े ऑपरेशन में इम्फाल पश्चिमी जिले से हथियारों का जखीरा बरामद किया। बरामद सामान में तीन एके राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल, चार मैगज़ीन, अलग-अलग कैलिबर के 37 कारतूस और दो बाओफेंग रेडियो वायरलेस हैंडसेट शामिल थे।

ज़ब्त किए गए हथियारों और संचार उपकरणों को आगे की जांच के लिए अपने कब्ज़े में ले लिया गया है। गत 24 जून को चलाए गए एक अन्य ऑपरेशन में, सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस थाना के तहत याइरीपोक काकमाई लमखाई से एक संदिग्ध उग्रवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसके पास से एक .32 पिस्तौल और तीन कारतूस भरी मैगज़ीन बरामद की गई। उसी दिन, सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्वी ज़िले के पोरोमपट पुलिस थाना के तहत शागोलसेम पुखरी के पास से एक और संदिग्ध उग्रवादी को गिरफ़्तार किया।

थौबल ज़िले के खोंगजोम पुलिस थाना के तहत कल एक अलग ऑपरेशन में वांगजिंग सबल लीकाई से एक और संदिग्ध उग्रवादी को पकड़ा गया। इस बीच, 24 जून को काकचिंग ज़िले में एक संदिग्ध जबरन वसूली करने वाले को उसके इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है, जबकि गैर-कानूनी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता का पता लगाने और किसी भी अतिरिक्त लिंक का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

कपूरथला में शादी बनी रणभूमि: मामूली कहासुनी में युवक का हाथ कटा, 2 गंभीर रूप से घायल
कपूरथला। पंजाब में कपूरथला के मॉडल टाउन स्थित सिटी हॉल के निकट एक शादी समारोह के दौरान शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक युवक का हाथ कट गया, जबकि दूसरे युवक को भी तेजधार हथियारों से चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घायलों की पहचान साहिल पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी सबूवाल और मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी देवलांवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान साहिल पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिससे उसकी हथेली शरीर से अलग हो गई। परिजन कटे हुए हाथ को लिफाफे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरे घायल मनप्रीत सिंह का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। मनप्रीत ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने आया था। उसके अनुसार, एक दिन पहले डीजे पर नाचते समय साहिल के साथ मामूली विवाद हुआ था, जिसे परिवार के सदस्यों ने सुलझा दिया था। मनप्रीत का आरोप है कि शनिवार को विवाह समारोह के दौरान साहिल और उसके साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

वहीं साहिल ने आरोप लगाया कि विवाह समारोह में मनप्रीत और उसके साथियों के साथ विवाद होने के बाद दूसरे पक्ष ने उस पर हमला किया, जिससे उसकी हथेली कट गई। दोनों घायलों को सिटी थाना पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। ड्यूटी डॉक्टर विजय ने उनका उपचार कर मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार कर पुलिस को भेज दी है। सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर ने रविवार को बताया कि सिटी हॉल के पीछे एक घर में चल रहे विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में साहिल का हाथ कट गया है और मनप्रीत भी घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है ।

जयपुर पूर्व में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 21 अपराधी गिरफ्तार, 16 इनामी दबोचे
जयपुर। जिला जयपुर पूर्व पुलिस ने अप्रैल माह के दौरान चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। यह अभियान 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे राज्य सहित जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में संचालित किया गया। अभियान के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित कुल 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हत्या के 1, हत्या के प्रयास के 5, लूट के 8 और आर्म्स एक्ट के 7 आरोपी शामिल हैं।

खास बात यह रही कि इनमें 2 इनामी अपराधियों को भी पकड़ा गया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में पूर्व से लंबित 301 स्थाई वारंट और 302 गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण करते हुए बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 33 अपराधी ‘टॉप-10’ सूची में शामिल थे, जबकि 16 इनामी अपराधियों को भी पकड़ा गया। संगठित अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आर्म्स एक्ट के तहत 7 नए प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 3 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 2 देशी कट्टे और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारियों, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था।

ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला : 60 दिन की अनिवार्य संसदीय अनुमति की समयसीमा पूरी होने से पहले युद्ध समाप्ति का ऐलान, सीजफायर जारी रखने के लिए रखी शर्ते
वॉशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच बीते दो महीनों से जारी सैन्य तनाव पर अब विराम लगने की खबर सामने आई है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि 28 फरवरी से शुरू हुआ यह संघर्ष अब समाप्त माना जाएगा। यह टकराव उस समय शुरू हुआ था जब क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बीच दोनों देशों के बीच सैन्य गतिविधियां तेज हो गई थीं। इसके बाद हालात धीरे-धीरे युद्ध जैसी स्थिति में बदल गए, जिसमें समुद्री और सामरिक स्तर पर गतिविधियां बढ़ीं।

अब अमेरिकी प्रशासन ने वॉर पावर रिज़ॉल्यूशन के तहत 60 दिन की अनिवार्य संसदीय अनुमति की समयसीमा पूरी होने से ठीक पहले युद्ध समाप्ति का ऐलान किया है। हालांकि इस निर्णय में नौसैनिक नाकाबंदी को लेकर कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में ईरान की ओर से किसी अमेरिकी नौसैनिक जहाज पर हमला होता है, तो राष्ट्रपति को बिना कांग्रेस की पूर्व अनुमति के रक्षात्मक कार्रवाई करने का अधिकार होगा।

इसी बीच, अमेरिका की ओर से इजरायल को सैन्य सहायता जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में करीब 6,500 टन हथियार और सैन्य सामग्री भेजी गई है, जबकि पूरे 60 दिनों में यह आंकड़ा 1.15 लाख टन से अधिक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही युद्ध समाप्ति की घोषणा हो गई हो, लेकिन क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और स्थिति पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

भारत के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है रूस, जखारोवा ने कहा-रूस ईरान के आसपास की गंभीर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को सुलझाने में सहायता के लिए तैयार
मॉस्को। रूस ने कहा है कि वह भारत के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग को और बढ़ाने का इच्छुक है और मिल कर काम करने तथा और लाइसेंस प्राप्त हथियार निर्माण के लिए तैयार है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने भारतीय सूचना पोर्टल 'फर्स्टपोस्ट' को दिए एक साक्षात्कार में कहा "रूस, भारत के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग बढ़ाना जारी रखने का इरादा रखता है। भारतीय सशस्त्र बलों की सभी शाखाओं के लिए विस्तृत श्रृंखला में सैन्य उत्पादों की आपूर्ति परस्पर सहमत समय सीमा पर की जा रही है। इसके अलावा वह संयुक्त रूप से लाइसेंस प्राप्त हथियारों के निर्माण के लिए भी तैयार है।"

राजनयिक ने कहा, "रूस न केवल तैयार सैन्य उत्पादों का निर्यात करने के लिए तैयार है, बल्कि संयुक्त विकास, आधुनिक हथियारों के लाइसेंस युक्त निर्माण और विभिन्न प्रकार के उपकरणों के आधुनिकीकरण एवं अन्य परियोजनाओं को लागू करने के लिए भी तैयार है।" उन्होंने उल्लेख किया कि रूसी सशस्त्र बल अपनी रणनीतिक पहल को लेकर आश्वस्त हैं और विशेष अभियान क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। जखारोवा ने कहा, "वर्तमान में, रूसी सशस्त्र बल अपनी रणनीतिक पहल को लेकर आश्वस्त हैं और आगे बढ़ रहे हैं।" पश्चिम एशिया संकट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि रूस ईरान के आसपास की गंभीर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को सुलझाने में सहायता के लिए तैयार है। जखारोवा ने कहा, "हम इस गंभीर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को सुलझाने में सहायता के लिए हमेशा तैयार हैं।"

जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी : एक महिला सहित लश्कर-ए-तैयबा के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियारों को जखीरा जब्त
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां आतंकी मॉड्यूल की चल रही जांच के दौरान की गईं। इसी महीने की शुरुआत में पुलिस ने पाकिस्तान निवासी दो आतंकवादियों अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा और खुबैब उर्फ उस्मान बाही के साथ-साथ दनिहामा निवासी गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान हजरतबल के रहने वाले इन चार 'ओवरग्राउंड वर्कर' को पकड़ा गया। इनके पास से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य
अगरतला। त्रिपुरा में अप्रैल 2023 से अब तक विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कुल 1,245 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने मंगलवार को विधानसभा में जानकारी दी कि उग्रवादियों ने 147 हथियार भी सौंपे और हिंसा का रास्ता त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौट आये।

विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ी संख्या नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के विभिन्न गुटों से है। इसमें एनएलएफटी (बिस्वा मोहन गुट) के नेता बिस्वा मोहन देबबर्मा सहित 417 सदस्य, एनएलएफटी (परिमल देबबर्मा गुट) के 394 सदस्य और एनएलएफटी (ओआरआई गुट) के 223 सदस्य शामिल हैं। इन गुटों के अलावा ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के 220 उग्रवादियों ने भी आत्मसमर्पण किया। इन आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने कुल 147 हथियार सौंपे, जिनमें से अधिकतर हथियार स्थानीय स्तर पर बने आग्नेयास्त्र थे।

हथियारों के इस जखीरे में 93 देसी बंदूकें, 13 एके-सीरीज राइफलें, दो कार्बाइन, 6.303 राइफलें, चार चीनी राइफलें, एक चीनी पिस्तौल, एक स्टेन गन, आठ पिस्तौल और चार रिवॉल्वर, आठ सिंगल-बैरल बंदूकें, एक बोटामैक्स डिवाइस, चार चीनी ग्रेनेड और एयरगन शामिल थीं। डॉ. साहा ने इस बात पर जोर दिया कि तय समय सीमा के बाद से उग्रवादी आंदोलन की कोई नयी घटना सामने नहीं आयी है, जो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार का संकेत है।

उन्होंने उल्लेख किया कि भारत सरकार और उग्रवादी संगठनों के बीच पुनर्वास समझौते के तहत कुछ शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। इसमें एनएलएफटी और एटीटीएफ के सभी सदस्यों का हथियारों और उपकरणों का समर्पण करना, हिंसा और गुप्त गतिविधियों का त्याग, समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक महीने के भीतर सशस्त्र अभियानों को बंद करना और भारत के संविधान को बनाये रखना तथा सामाजिक सछ्वाव को बढ़ावा देना शामिल है।

समझौते में पूर्व उग्रवादियों को भविष्य में किसी भी अन्य विद्रोही समूहों को सहायता, प्रशिक्षण या हथियारों की आपूर्ति करने से भी सख्त रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार नहीं डालेंगे फिलिस्तीन के विरोधी गुट, इजरायली पीएम ने दोहराई हमास के निरस्त्रीकरण की बात
गाजा। फिलिस्तीन के विरोधी गुटों ने इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार अपने पास रखने का फैसला किया है। फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) ने बुधवार को यह जानकारी देते कहा सभी विरोधी गुटों के बीच सहमति है कि वे फिलिस्तीनी लोगों के हथियार अपने पास ही रखेंगे।

पीआईजे के उप-महासचिव मोहम्मद अल-हिन्दी ने एक बयान में कहा, विरोधी गुटों के बीच आम सहमति है कि हम फिलिस्तीनी लोगों के हथियार अपने पास रखेंगे। हमने इन हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में मध्यस्थों के साथ अपना लचीलापन साझा किया है।

पीआईजी के इस बयान से पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने गाजा में एक बार फिर सैन्य कार्रवाई करने का अंदेशा देते हुए कहा था कि अगर हमास अपने हथियार नहीं छोड़ता, तो वे उसे खत्म करेंगे।

इससे पूर्व, इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जमिन नेतन्याहू ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात के दौरान हमास के निरस्त्रीकरण की बात दोहराई थी और कहा था कि गाजा के पुनर्निर्माण से पहले युद्ध के उद्देश्यों को पूरा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पीआईजे गाजा का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य समूह है। इससे पहले हमास भी कह चुका है कि अगर इजरायल अपना कब्जा खत्म कर देता है तो वह भी अपने हथियार डाल देगा।

आईएसआई से जुड़े हथियार गिरोह का खुलासा : सीमा पार से ड्रोन की मदद से तुर्की और चीनी हथियारों की कर रहा था तस्करी, 4 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कहा कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा किया है। यह गिरोह दिल्ली और एनसीआर के आपराधिक गिरोहों के लिए सीमा पार से ड्रोन की मदद से उच्चस्तरीय तुर्की और चीनी हथियारों की तस्करी कर रहा था। इस गिरोह के 4 प्रमुख गुर्गे एक महत्वपूर्ण अभियान में गिरफ्तार किए गए और कारतूसों के साथ 10 अत्याधुनिक अर्ध-स्वचालित पिस्तौलों का जखीरा जब्त कर लिया गया। बरामद हथियारों में तुर्की का पीएक्स-5.7 मॉडल और चीन का पीएक्स-3 मॉडल शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर विशेष बल करते हैं।

पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाकर एक गाड़ी को रोका और पंजाब के दो लोगों, मंदीप सिंह और दलविंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ये हथियार कार के स्पीकर बॉक्स के अंदर छिपाकर रखे हुए पाए गए। इसके बाद हुई जांच में उत्तर प्रदेश के दो और बिचौलियों, रोहन तोमर और अजय मोनू, को गिरफ्तार किया गया।

विदेशी संचालकों के निर्देशों पर काम कर रहे थे
जांच से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी संचालकों के निर्देशों पर काम कर रहे थे। इस आरोपियों में जसप्रीत जस भी शामिल था, जो कुख्यात गैंगस्टर सोनू खत्री का करीबी सहयोगी है, जो वर्तमान में अमेरिका में रहता है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि इस नेटवर्क को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त है।

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों का अभियान : आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के एक अभियान के दौरान 17 आतंकवादी मारे गए है। सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि यह अभियान प्रांत के लक्की मरवत जिले में आतंकवादियों की कथित मौजूदगी के बाद चलाया गया।

बयान में कहा गया कि आतंकवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया एवं इलाके से आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जयपुर रेंज में ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी : थानाधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई, हथियार व अवैध शराब बरामद
जयपुर। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जयपुर रेंज में 14 अगस्त को रात 8 बजे से 10 बजे तक ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी की गई। महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज राहुल प्रकाश ने बताया कि इस दौरान रेंज के सभी जिलों में 158 स्थानों पर नाकाबंदी कर संबंधित थानाधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

नाकाबंदी में कुल 5000 चौपहिया और 3723 दुपहिया वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 659 वाहनों को एम.वी. एक्ट के तहत जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान आर्म्स एक्ट में 1 प्रकरण दर्ज कर 15 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरणों में 297 देशी शराब के पव्वे और 2 लीटर हथकढ़ शराब जब्त हुई। लोकल एवं स्पेशल एक्ट में 8 प्रकरण दर्ज किए गए।

इसके अलावा आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व अन्य लोकल एक्ट में 5 व्यक्तियों को तथा धारा 170 बीएनएस के तहत 57 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एम.वी. एक्ट की धारा 185 में 13, 60 पुलिस एक्ट में 1, और 355 बीएनएस में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। नाकाबंदी के दौरान 24 वाहनों के चालान और 2 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी भी की गई।