zelensky - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेन ने भारत सहित अन्य देशों की हमले की निंदा करने के लिए आलोचना की, रूस ने हमले की निंदा करने वाले देशों की सराहना की
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आवास पर कथित हमले के लिए निंदा करने के कारण भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अन्य देशों को निशाना बनाया है। जेलेंस्की ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन देशों ने रूसी राष्ट्रपति के आवास पर कथित हमले की निंदा कि लेकिन रूस द्वारा यूक्रेनी शहरों पर बड़े पैमाने पर किए गए हमलों पर चुप रहे। उन्होंने कहा, यह भ्रमित करने वाला और असहज है कि भारत, यूएई और कुछ अन्य देश हमारे कथित ड्रोन हमलों की निंदा कर रहे हैं, जो वास्तव में हुए ही नहीं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, हमारे बच्चों पर लगातार बमबारी हो रही है, लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन इन देशों की निंदा कहाँ है? सच कहूँ तो मुझे भारत और यूएई की निंदा सुनाई नहीं दी। रूस ने सोमवार को दावा किया था कि यूक्रेन ने नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन से रविवार को हमला करने की कोशिश की थी। यूक्रेन ने हालांकि इस कथित हमले को पूरी तरह से नकार दिया और इसे शांति वार्ता को कमजोर करने का रूस का नया प्रयास बताया।

गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि वह सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने वाले इस घृणित हमले की जोरदार निंदा करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए मंगलवार को कहा था, मैं रूसी राष्ट्रपति के आवास पर पर हुए रिपोर्टों को लेकर गहराई से चिंतित हूँ। साथ ही, उन्होंने संघर्ष को समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयासों पर भी जोर दिया था।

रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर यूक्रेनी हमले की निंदा करने वाले देशों की धन्यवाद दिया। रूस के विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव ने एक बयान में कहा कि रूस 28 दिसंबर की रात से 29 दिसंबर के बीच नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति आवास पर यूक्रेन द्वारा किए गए ‘आतंकवादी हमले’ की निंदा करने के लिए अपने विदेशी दोस्तों और सहयोगियों का वास्तव में आभारी है।

लावरोव ने कहा, हम रूसी शासनाध्यक्ष, सरकार और रूस के लोगों के लिए दिखाए गए समर्थन और एकजूटता के शब्दों की सराहना करते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए मंगलवार को कहा, मैं रूसी राष्ट्रपति के आवास पर पर हुए रिपोर्टों को लेकर गहराई से चिंतित हूँ। साथ ही, उन्होंने संघर्ष को समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयासों  पर जोर दिया। रूस के विदेश मंत्री का दावा है कि रविवार की रात को यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति के आवास पर ड्रोन से हमला किया था।

ट्रम्प और जेलेंस्की ने की मुलाकात : टॉमहॉक मिसाइलों को लेकर की चर्चा, युद्धविराम समझौते के लिए दी बधाई
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ टॉमहॉक मिसाइलों की आपूर्ति और हंगरी की राष्ट्रीय राजधानी बुडापेस्ट में रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ आगामी बैठक को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं की मुलाकात व्हाइट हाउस के कैबिनेट कक्ष में हुयी। रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा कि जेलेंस्की के साथ बातचीत में शामिल होना एक सम्मान की बात है। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति को एक मजबूत नेता बताया, जिन्होंने बहुत कुछ सहा है। ट्रम्प ने कहा कि वह कल पुतिन के साथ हुई फ़ोन पर बात और हंगरी में होने वाली प्रस्तावित शिखर बातचीत पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि चीजे काफ़ी अच्छी चल रही हैं। में हुई बैठक में कुछ दिशानिर्देशों पर चर्चा के बाद देखते हैं कि हम इसे पूरा कर पाते हैं या नहीं। जेलेंस्की ने गाजा युद्धविराम समझौते के लिए ट्रम्प को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आपकी मदद से हम इस युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। रूस को युद्ध के मैदान में ज्यादा सफलता नहीं मिल रही है। दोनों नेता की संयुक्त संवादताता सम्मेलन को जब ट्रंप से पूछा गया कि यूक्रेन द्वारा रूस में आंतरिक क्षेत्रों तक हमला करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल के बारे में उनकी क्या राय है? तो  उन्होंने जवाब दिया,  Þहम इस बारे में बात करेंगे। Þयह एक वृद्धि है, लेकिन हम इस बारे में बात करेंगे।

पीएम मोदी ने की जेलेंस्की से मुलाकात, शांति प्रक्रिया में मदद की भारत की इच्छा दोहराई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी और जेलेंस्की की पिछले एक महीने में यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले मोदी के यूक्रेन दौरे के दौरान दोनों नेता कीव में मिले थे। इस दौरान इस दौरान मोदी ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में रचनात्मक भूमिका निभाने की भारत की इच्छा को दोहराया। प्रधानमंत्री ने सभी हितधारकों के बीच सहभागिता के भारत के रुख को भी दोहराया, जिसका अर्थ है कि दोनों पक्षों(यूक्रेन और रूस) को शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए बैठकर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत संघर्ष के स्थाई और शांतिपूर्ण समाधान को सुगम बनाने के लिए हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोश मीडिया मंच एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में रचनात्मक भूमिका निभाने की भारत की इच्छा को दोहराया।

मीडिया में जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में भविष्य के शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री की हाल की यूक्रेन दौरे को याद किया और द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर सु²ढ़ीकरण पर संतोष व्यक्त किया। यूक्रेन की स्थिति के साथ-साथ शांति के मार्ग पर आगे बढऩे के तरीके पर भी उनकी चर्चा में प्रमुखता से चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने कूटनीति और संवाद के साथ-साथ सभी हितधारकों के बीच सहभागिता के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत के स्पष्ट, सुसंगत और रचनात्मक दृष्टिकोण को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत संघर्ष के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान को सुगम बनाने के लिए सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन महीने से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक है। दोनों नेताओं ने निकट संपर्क में रहने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने यूएनजीए के शांति शिखर सम्मेलन में कहा था कि मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है, युद्ध के मैदान में नहीं। भारत ने कहा है कि संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं पाया जा सकता है, और संघर्ष को हल करने के एकमात्र साधन के रूप में बातचीत और कूटनीति के अपने रुख को दोहराया है, जिसमें दोनों पक्ष मामलों पर चर्चा करने के लिए मेज पर बैठते हैं। प्रधानमंत्री मोदी 23 अगस्त को कीव में थे और यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा थी, जिसके दौरान उन्होंने संघर्ष का समाधान खोजने के लिए अपनी व्यक्तिगत क्षमता में किसी भी तरह की मदद की पेशकश की।

मोदी अमेरिका का तीन दिवसीय दौरा समाप्त कर सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की सफल और महत्वपूर्ण यात्रा  के समापन के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

यूक्रेन ने युद्ध समाप्त करने को लेकर दुनिया से एकजुटता का किया आग्रह
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने देश के खिलाफ रूसी आक्रामकता को समाप्त करने के लिए विश्व से एकजुट होने का आग्रह किया है।

न्यूयॉर्क में एक भावुक भाषण में, जेलेंस्की ने कहा कि  मॉस्को को दुनिया को अंतिम युद्ध की ओर धकेलने से रोका जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस ने भोजन से लेकर ऊर्जा तक हर चीज को हथियार बनाया है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी अन्य आम चुनौतियों पर बातचीत करने से पहले मास्को को युद्ध करने से रोकना चाहिए।

जेलेंस्की ने महासभा के वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं से कहा, यूक्रेन यह सुनिश्चित करने के प्रयास में लगा हुआ है कि रूसी आक्रमण के बाद दुनिया में कोई भी देश, किसी भी देश पर हमला करने की हिम्मत न करे। उन्होंने कहा कि रूसी हथियारों पर लगाम लगाई जानी चाहिए। इस युद्ध में शामिल लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने कहा कि निर्वासित लोगों को घर वापस आना चाहिए और कब्जा करने वाले को अपनी भूमि पर लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा हमें इसे बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए और हम इसे करेंगे!

उन्होंने मास्को पर यूक्रेनी बच्चों का अपहरण करके नरसंहा करने का भी आरोप लगाया। मार्च में, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेनी बच्चों को रूस में कथित गैरकानूनी निर्वासन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को रूस के प्रमुख सहयोगी के रूप में देखा जाता है, क्योंकि उनके देश ने रूस को लड़ाकू ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने महासभा में कहा की, अमेरिका ने यूरोपीय देशों को कमजोर करने के लिए यूक्रेन में हिंसा की आग भड़काई है। दुर्भाग्य से यह एक दीर्घकालिक योजना है।

बाइडेन और जी 7 के नेता जेलेंस्की के साथ करेंगे बड़ी घोषणा
वाशिंगटन। अमेरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एवं अन्य जी 7 नेता बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की के साथ बड़ी घोषणा करेंगे।यूरोप के लिए व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल की वरिष्ठ निदेशक अमांदा स्लॉट ने यह जानकारी दी।

स्लॉट ने पत्रकारों को कहा राष्ट्रपति बाइडेन एवं जी7 के नेता यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ दोपहर में एक बड़ी घोषणा करेंगे जिसमें यूक्रेन के लोगों का समर्थन करने के लिए हमारी दीर्घकालीन प्रतिबद्वताओं को रेखाकिंत किया जाएगा। जी7 नेताओं के साथ  अमेरिका यूक्रेन को एक ऐसी सेना बनाने में मदद करने के अपने  इरादे की घोषणा करेगा जो अपना बचाव करें और भविष्य में होने  वाले हमले को रोक सकती है।"

उन्होंने कहा कि बाइडेन बुधवार को विलनियस शहर में एक भाषण भी देंगे।

जेलेंस्की ने पोप की मध्यस्थता की पेशकश को किया खारिज
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ संघर्ष में पोप फ्रांसिस की मध्यस्थता की पेशकश को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। जेलेंस्की ने शनिवार को रोम की यात्रा के दौरान इतालवी मीडिया , कैथोलिक धर्मगुरू और इटली के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। पोप ने कई बार कीव और मास्को के बीच मध्यस्थता में मदद की पेशकश की है।

जेलेंस्की ने कहा कि परम पावन के लिए मेरे मन में गहरा सम्मान है (. बात यह है कि हमें मध्यस्थों की कोई आवश्यकता नहीं है (. हमें एक ऐसी कार्य योजना पर काम करना चाहिए जो निष्पक्ष शांति, यूक्रेन में शांति सुनिश्चित करे। पोप ने यूक्रेनियन राष्ट्रपति का वेटिकन में स्वागत किया और पॉल छह ऑडियंस हॉल में निजी तौर पर उनका स्वागत किया।

जेलेंस्की जी7 ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
टोक्यो। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का जी7 ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। क्योदो समाचार एजेंसी ने किशिदा के हवाले से कहा कि जी7 अध्यक्ष के रूप में हम विश्व व्यवस्था की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हम शिखर सम्मेलन में एक स्पष्ट संदेश देने की तैयारी कर रहे हैं। किशिदा ने मंगलवार को यूक्रेन का दौरा कर श्री जेलेंस्की से मुलाकात की थी। इससे पहले किशिदा जी7 देशों के एकमात्र प्रमुख थे जिन्होंने अभी तक व्यक्तिगत रूप से जेलेंस्की से मुलाकात नहीं की थी।

यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री ने बिजली उद्योग और अन्य मानवीय जरूरतों के लिए 47 करोड़ डालर की मुफ्त सहायता आवंटित करने की प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने कहा कि जापान गैर-घातक उपकरणों के लिए नाटो कोष के जरिये यूक्रेन को तीन करोड़ डालर भी आवंटित करेगा। यूक्रेन की यात्रा के बाद श्री किशिदा पोलैंड लौट गए जहां वह बुधवार को वहां के नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे। जापान ने इस वर्ष जी7 की अध्यक्षता संभाली है। इस वर्ष 19 से 21 मई तक हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन की संयुक्त सेना के कमांडर को किया बर्खास्त
कीव। यूक्रेन के संयुक्त बल अभियान (जेएफओ) के कमांडर एडुआर्ड मोस्कलेव को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय की वेबसाइट पर इस आशय की डिक्री प्रकाशित की गई थी। बर्खास्तगी के लिए कोई कारण नहीं बताया गया। मोस्कलेव को पिछले साल मार्च में जेएफओ डिप्टी कमांडर से संयुक्त बलों के प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया गया था।

जेलेंस्की ने रुस के 200 नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए
मॉस्को। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद (एनएसडीसी) के रुस के 200 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को लागू कर दिया है। जेलेंस्की के कार्यालय द्वारा प्रकाशित दस्तावेज के अनुसार एनएसडीसी के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव को डिक्री के कार्यान्वयन को नियंत्रित करने का अधिकार दिया गया था। प्रतिबंधों में अन्य बातों के अलावा, संपत्ति को अवरुद्ध करना, व्यापार संचालन को प्रतिबंधित करना और यूक्रेन के बाहर पूंजी की वापसी को रोकना शामिल है। इसके अलावा प्रतिभूतियों के लेन-देन पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध शामिल है। प्रतिबंध 50 वर्षों तक प्रभावी रहेंगे।

जेलेंस्की ने रूसी परमाणु उद्योग की 200 कंपनियों पर लगाया बैन
मॉस्को ((एजेंसी))। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम और उसकी सहयोगी कंपनियों सहित देश की 200 कंपनियों और उद्यमों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक आदेश पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

ज़ेलेंस्की ने रविवार रात टेलीग्राम पर लिखा, रूस के परमाणु उद्योग के खिलाफ प्रतिबंधों पर राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद (एनएसडीसी) के फैसले को लागू कर दिया गया है। इस उद्योग के बारे में यह उनका आखिरी फैसला नहीं है।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा प्रकाशित ज़ेलेंस्की के आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रतिबंध सूची में रूसी राज्य परमाणु ऊर्जा निगम रोसाटॉम और इसकी सहायक कंपनियों सहित 200 कंपनियां और उद्यम शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध 50 साल की अवधि के लिए लागू किए जा रहे हैं और इसमें व्यापार संचालन पर प्रतिबंध या पूर्ण समाप्ति, यूक्रेन के क्षेत्र के माध्यम से संसाधनों, उड़ानों और परिवहन के पारगमन का आंशिक या पूर्ण समापन; आर्थिक और वित्तीय दायित्वों का निलंबन, लाइसेंस और अन्य परमिट निलंबित करना, माल, कार्यों और सेवाओं की सार्वजनिक और रक्षा खरीद पर रोक, कुछ क्षेत्रों में व्यापार समझौतों, संयुक्त परियोजनाओं और औद्योगिक कार्यक्रमों की समाप्ति करने जैसे अन्य प्रतिबंधात्मक उपाय शामिल हैं।

यूरोपीय संघ की संसद ने फरवरी की शुरुआत में रूस के तेल उत्पादक लुकॉयल और रोसाटॉम द्वारा रूसी हीरे के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात, खरीद और हस्तांतरण को सीमित करने के साथ ही रूसी मीडिया पर प्रतिबंधों का विस्तार करने का आह्वान किया था।

यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी जारी हुई
कीव ((एजेंसी))। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के किरोवोह्राद, निकोलायेव, खार्किव और निप्रॉपेट्रोस क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है।

यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के ऑनलाइन हवाई हमले के अलर्ट मानचित्र के अनुसार यूक्रेन नियंत्रित खेरसॉन और ज़ापोरिज़ज़िया हवाई हमले के सायरन भी बजने लगे।

उल्लेखनीय है कि रूस के क्रीमियन ब्रिज पर यूक्रेन के हमले के दो दिन बाद 10 अक्टूबर, 2022 को रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमला करना शुरू किया था। पूरे यूक्रेन में बिजली, रक्षा उद्योग, सैन्य कमान और संचार सुविधाओं पर हमले किए गए।

वहीं यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने 15 नवंबर 2022 को हमलों के बाद कहा कि देश के लगभग आधे पावर ग्रिड में सेवा ठप है। वहीं, राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बीते दिसंबर में कहा कि अब यूक्रेनी पावर ग्रिड को पूरी तरह से बहाल करना असंभव है।

जेलेंस्की का रूस पर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया है। जेलेंस्की ने एक वीडियो लिंक के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि रूसी हमलों ने यूक्रेन के लाखों लोगों को शून्य डिग्री से नीचे के तापमान में बिना बिजली और बिना पानी के रहने पर मजबूर किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के हमलों में कम से कम सात लोग मारे गए और परमाणु ऊर्जा संयंत्र बंद हो गए हैं। यूक्रेन के नियंत्रण में अभी भी तीन संयंत्र हैं जिनका संपर्क ग्रिड से काट दिया गया है और यूरोप के सबसे बड़े संयंत्र को बिजली उत्पादन करने के लिए डीजल जनरेटर पर निर्भर होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने जापोरिझिया संयंत्र को लेकर चिंता व्यक्त की है, जिसे गोलीबारी के कारण बार-बार नुकसान हो रहा है। यूक्रेन के पड़ोसी देश मोल्दोवा में भी बुधवार को बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट हुआ, लेकिन यह सीधे रूप से प्रभावित नहीं हुआ। सर्दियों की शुरुआत होने के साथ ही रूस ने यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचनाओं पर हमले तेज कर दिए हैं।

एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, रूस द्वारा यूक्रेन के बिजली घरों पर मिसाइल से किए गए हमलों में बहुत क्षति पहुंची है और देश के आधे से ज्यादा ग्रिड को मरम्मत की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए सर्दियों को हथियार बना रहे हैं।

आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, दक्षिणी जापोरिझिया में एक प्रसूति इकाई पर मिसाइल से हमला होने से एक नवजात की मौत हो गई। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल वालेरी जालुझनी ने कहा कि मॉस्को ने 67 क्रूज मिसाइलें दागी, जिसमें से 51 को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया।