40 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मानसून में देरी से गर्मी का असर नहीं हो रहा कम
जयपुर। प्रदेश में प्री-मानसून की झमाझम के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। प्री-मानसून की बारिश सामान्य से 38 फीसदी ज्यादा होने के बावजूद गर्मी और उमस से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। लोगों को अभी दो दिन और गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 27 जून से राज्य में बारिश शुरू होने की संभावना व्यक्त की है, जो अगले तीन दिन तक दक्षिण राजस्थान के कुछ ही हिस्से में होने की संभावना है, जबकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो 27 जून से मानसून के प्रवेश के साथ ही राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही और राजसमंद एरिया से बारिश का दौर शुरू होगा।

अभी मानसून दक्षिण-पश्चिमी सीमा राजस्थान के झालावाड़ के पास से होकर गुजर रहा है। राजस्थान में मानसून आने की सामान्य तारीख 26 जून मानी जाती है। विशेषज्ञों की माने तो मानसून 2 दिन की देरी से प्रवेश हो सकता है। प्रदेश के अधिकंश इलाकों में शनिवार को भी गर्मी के तेवर तीखे बने रहे। जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, नागौर समेत सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। प्रदेश में जैसलमेर जिला 44.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं राजधानी जयपुर में भी दिन में गर्मी और उमस से हाल बेहाल रहा और दिन का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात में भी गर्मी का असर बढ़ने से 28.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अब आगे क्या
जयपुर मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर के अलावा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एरिया में बारिश हो सकती है। इसी तरह 28 और 29 जून को उदयपुर, कोटा, झालावाड़, बारां, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में बारिश होने की संभावना है।

गोवा में विधानसभा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला कल, चुनाव अधिकारी मतगणना के लिए तैयार
पणजी। उत्तर और दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। राज्य में गुरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी पार्टी के बहुमत का दावा किया है। अधिकारियों ने कहा कि 19 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना पणजी में अल्टिन्हो के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, अल्टिन्हो में होगी जबकि 21 निर्वाचन क्षेत्रों की मतों की गिनती दक्षिण गोवा के कोम्बा, मडगांव में की जाएगी। उत्तरी गोवा जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) के अनुसार स्ट्रांग रूम सुबह 0600 बजे खोला जाएगा और मतगणना आठ बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोङ्क्षटग मशीन (ईवीएम) की गिनती साढ़े आठ बजे शुरू होगी और मतगणना 11 राउंड तक होगी।

पणजी में मतगणना केंद्र पर ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा में निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने मतगणना की व्यवस्था की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मडगांव में मतगणना के लिए 600 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। दक्षिण गोवा के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र नाइक के अनुसार, परिणाम 11 बजे तक जारी किए जाएंगे। मंगलवार को जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मतगणना का पूर्वाभ्यास किया।

अधिकांश एग्जिट पोल ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान जताया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े के साथ मंगलवार को नई दिल्लीका दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें राज्य के राजनीतिक माहौल के बारे में बताया।

एग्जिट पोल के सर्वे के मद्देनजर, आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियों ने अपने वरिष्ठ नेताओं को मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करने तथा किंगमेकर की भूमिका निभाने के लिए भेजा है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और सांसद डेरेक ओ ब्रायन कल गोवा पहुंचे जबकि आप की नेता आतिशी पिछले तीन दिनों से राज्य में डेरा डाले हुई है। कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को अन्य राजनीतिक दलों के संपर्क से दूरी बनाए रखने के लिए  शहर के एक रिसॉर्ट में रखा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोवा के प्रवक्ता उरफान मुल्ला ने दावा किया कि पार्टी राज्य विधानसभा में 22 सीट के जादुई आंकड़े को पार करेगी। उन्होंने कहा, ''हम 22 से अधिक सीटें जीतेंगे और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।'' कांग्रेस की आलोचना करते हुए  उरफान ने कहा कि विपक्ष के नेता दिगंबर कामत की कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को एक रिसॉर्ट में रखा गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता अमरनाथ पंजीकर ने हालांकि दावा किया कि पार्टी निर्दलीय और गठबंधन सहयोगी के समर्थन से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा,''हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी और यह लोगों की सरकार होगी क्योंकि गोवा के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया है। भाजपा गोवा को सुशासन देने में नाकाम रही है।'' कांग्रेस नेता ने कहा,'' हम सरकार बनाने को लेकर कल की मतगणना की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वे (पार्टी उम्मीदवार) रिसॉर्ट में बंद हैं। वो स्वतंत्र हैं। उनके मोबाइल चालू हैं, आप फोन कर देख सकते हैं।''

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) नेता सुदीन धवलीकर ने विश्वास जताया है कि मतगणना के बाद गठबंधन किंग मेकर के रूप में उभरेगा।    गोवा में विधानसभा की 40 सीटों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 301 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जयपुर की अंकिता बनीं मिसेज इंडिया 2022 की प्रथम रनरअप, देशभर से 40 प्रतिभागियों ने लिया था प्रतियोगता में भाग
जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर की अंकिता श्रीवास्तव ने राजस्थान का नाम रोशन करते हुए मिसेज इंडिया 2022 प्रतियोगिता की प्रथम रनरअप का अवॉर्ड जीता है। अहमदाबाद के होटल प्राइड प्लाजा में शनिवार शाम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गुजरात के मशहूर वीपीआर एंटरटेंनमेंट एंड प्रोडक्शन हाउस की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था।

वीपीआर एंटरटेंनमेंट एंड प्रोडक्शन के एमडी विजय काबरा और विद्या काबरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर की 40 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिसमें सस्मिता रॉय प्रतियोगिता की विजेता रहीं। इस मौके पर वीपीआर की ब्रांड एम्बेस्डर प्रियंका गोयल ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। अंकिता श्रीवास्तव को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के कायस्थ समाज की संस्थाओं कायस्थ एकता मंच, विध्य कायस्थ मंच, कायस्थ विचार मंच, कायस्थ फैडरेशन ऑफ सोसायटी ने बधाई देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आयोजन में प्रथम रनरअप रहने पर जयपुर स्थित उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता दयाल शरण सक्सैना ने कहा मुझे अपनी बेटी पर गर्व है, अंकिता के पति जय श्रीवास्तव ने कहा उन्होंने हमारा और जयपुर का ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।

आपको बता दें कि अंकिता जयपुर के जगतपुरा इलाके में रहती हैं। अंकिता पिछले कई वर्षों से नृत्य और सौन्दर्य प्रतियोगिताओं से जुड़ी हुई हैं। वर्ष 2007-08 से ही अंकिता मॉडलिंग और डांस प्रतियोगिताओं में पार्टिसिपेंट करती रही हैं। 2007 में अंकिता ने जैसलमेर के पूनम स्टेडियम में आयोजित एक फैशन शो में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान जयपुर से गए उनके ट्रूप ने जैसलमेर में जबरदस्त धूम मचाते हुए अपने पफोर्मेंस से जैसलमेर की जनता को अपना दीवाना बना दिया था। दिल्ली की सर्दी, मोहब्बत है मिर्ची जैसे फिल्मी गीतों पर उनके डांस ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियां दीं तो तालियों से पूनम स्टेडियम गूंज उठा था। जैसलमेर ट्रिप पर अंकिता की टीम में प्रियंका, वंदना, नरेश, आशीष, विजय, गोविंद और स्वीटी सहित दिल्ली से भी कई प्रोफेशनल डांसर्स तथा मॉडल शामिल हुए थे।