high alert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जालंधर-अमृतसर में हुए आईईडी विस्फोटों की जिम्मेदारी: राज्य में हाई अलर्ट, भारत का शिकंजा कसता देख ISI में खलबली,
चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा प्रतिष्ठानों के पास हुए धमाकों के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली घटना जालंधर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) मुख्यालय के बाहर और दूसरी अमृतसर के खासा इलाके में एक आर्मी कैंप के पास हुई। इन घटनाओं ने सुरक्षा बलों और पंजाब पुलिस को बहु-एजेंसी जांच के लिए प्रेरित किया है। हालांकि अब तक इन विस्फोटों में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पहला धमाका रात करीब 8:15 बजे जालंधर में हुआ, जहां बीएसएफ पंजाब मुख्यालय के गेट के बाहर खड़ी एक स्कूटर में विस्फोट हो गया। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके कुछ घंटों बाद, रात करीब 10:30 बजे अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के पास एक और विस्फोट की खबर मिली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धमाके की आवाज 1.5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई और इसका प्रभाव इतना तेज था कि पास की दीवारें तक हिल गईं।

जालंधर में हुए धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलएफ) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। पोस्ट में लिखा है कि “पांच मई 2026 को रात आठ बजे पंजाब में जालंधर के फ्रंटियर हेडक्वार्टर बीएसएफ एक आइईडी हमला किया गया। केएलएफ (खालिस्तान लिबरेशन आर्मी) आज हमले की जिम्मेदारी लेती है, जिसके दौरान दो बीएसएफ सिपाही मारे गए और तीन जख्मी हो गए। यह हमला ऑपरेशन नवा सवेरा का हिस्सा है, जो कि तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारे भाई शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला पूरा नहीं होता और खालिस्तान आजाद नहीं होता।“

पोस्ट में आगे लिखा है, “एक बार फिर केएलएफ डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी देती है कि आप, आपका परिवार और आपके रिश्तेदार हमारा निशाना हैं। शहीद रणजीत सिंह के खून का बदला आपके करीबियों और प्यारे लोगों के खून से लिया जाएगा। गोयल परिवार ने बहुत सारे अत्याचार किए हैं। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। विशेष की वीडियो जल्द ही जारी की जा रही है।”
जालंधर में पीएपी चौक के पास रात लगभग आठ बजे स्कूटी के पास धमाका हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, एक आतंकी पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॅलीथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। धमाका जिस एक्टिवा में हुआ वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह (गांव गढ़ा) की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर बॉय का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर में हिरासत में ले लिया है।

एजेंसियों को आशंका है कि आगे उसका साथी इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई। वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के गेट नंबर 5 और 6 के बाहर भी रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। इसमें केवल टीन शेड को नुकसान पहुंचा है। एजेंसियां मामलों की जांच में जुट गई है।

डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह उर्फ क्रिस ने पुलिस पूछताछ में बताया- मैं पार्सल देने नहीं, बल्कि लेने आया था। मैंने एक्टिवा फुटपाथ पर खड़ी की और गेट पर पार्सल लेने के लिए फौजी को कॉल किया। मैं इंतजार कर रहा था, तभी एक युवक पास से निकला। कुछ देर बाद धमाका हो गया। उसने बताया- मैं घबराकर गेट की ओर भागा। बीएसएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। धमाके में एक्टिवा की नंबर प्लेट उछलकर गिर गई और स्कूटी में आग लग गई। इसके बाद पुलिस ने मुझे हिरासत में लिया। एक महिला अधिकारी ने खुद को एसपी बताया और मुझे अंदर ले जाया गया। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह ने कहा कि उनका 22 वर्षीय बेटा तीन महीने पहले ही इस काम पर लगा था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पूरी तरह बेगुनाह है और उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जा रहा। उनका कहना है कि एक फौजी का बेटा कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकता। वह आतंकी नहीं हो सकता। रात में ही जांच एजेंसियां बीएसएफ से रिटायर्ड कश्मीर सिंह के गढ़ा स्थित सड़क मोहल्ला पहुंचीं। यहां गुरप्रीत के बारे में जानकारी जुटाई गई। पता चला कि वह अपने ममेरे भाई को घर छोड़कर सीधे बीएसएफ चौक आया था। जांच के बाद टीम वापस लौट गई।

अमृतसर आर्मी कैंप पर धमाके को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोहेल मीर कासिम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ानंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

अमृतसर के पुलिस अधीक्षक आदित्य वॉरियर ने बताया कि रात 10:50 बजे खासा कैंट के पास धमाके की सूचना मिली थी। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और फॉरेंसिक (एफएसएल) टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है।

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक : बैरियर तोड़कर अज्ञात गाड़ी विधानसभा में घुसी, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के गेट 2 नंबर से एक अज्ञात बैरियर तोड़कर अंदर घुस गई। इतना ही नहीं, अज्ञात कार में सवार चालक ने विधानसभा स्पीकर की कार पर भी स्हाही फेकी और विधानसभा से भागने में कामयाब हो गई। इस घटना से दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर एक ​बार फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल, पुलिस मामले में लगातार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़ें हो गए हैं।

ब्रिटेन में दिमागी बुखार का प्रकोप: मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’
लंदन। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सुरक्षा निकाय ने देश के कई हिस्सों में मेनिंजाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) के मामलों में अचानक हुई वृद्धि के बाद हाई अलर्ट जारी किया है। पिछले दो हफ्तों में लंदन और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के कुछ इलाकों में संक्रमण के मामलों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गयी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रकोप विशेष रूप से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को प्रभावित कर रहा है। यूकेएचएसए के मुख्य चिकित्सा सलाहकार ने चेतावनी दी है कि मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे टीकाकरण की स्थिति की तुरंत जांच करें।

ब्रिटिश सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बयान देते हुए कहा कि अस्पतालों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, ताकि समय रहते इलाज सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि किसी में भी शुरुआती लक्षण दिखें, तो बिना देरी किये चिकित्सवा सेवाओं से संपर्क करें। विशेषज्ञों का कहना है कि मेनिंजाइटिस एक जानलेवा बीमारी हो सकती है, लेकिन सही समय पर एंटीबायोटिक्स और चिकित्सा सहायता से इसे काबू में किया जा सकता है।

वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
वॉशिंटगन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी स्थित एक प्रमुख सैन्य बेस 'फोर्ट मैकनेयर के ऊपर कई अज्ञात ड्रोन देखे जाने के बाद अमेरिकी सुरक्षा हलकों में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद व्हाइट हाउस में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई और सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसी सैन्य बेस पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का निवास स्थान भी है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पिछले 10 दिनों के भीतर एक ही रात में कई ड्रोन देखे गए। ये ड्रोन कहां से आए, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। ड्रोन दिखने के बाद प्रशासन ने रूबियो और हेगसेथ को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर भेजने पर विचार किया था, हालांकि फिलहाल दोनों अपने वर्तमान आवास पर ही बने हुए हैं।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी से ईरान पर शुरू हुए अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद से अमेरिकी सेना हाई अलर्ट पर है। इस घटना के बाद अलर्ट स्तर को और अधिक बढ़ा दिया गया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने रक्षा मंत्री हेगसेथ की सुरक्षा और उनकी आवाजाही पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए इसे अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना बताया।

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे 3 आंतकवादी : नाम और तस्वीरें सार्वजनिक, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट
पटना। बिहार में नेपाल के रास्ते तीन आतंकवादियों के घुसने के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि यह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि या किसी भी जानकारी को तुरंत स्थानीय थाने या पुलिस हेल्पलाइन को सूचित करें। फिलहाल, सभी सुरक्षा एजेंसियां तीनों आतंकियों की तलाश में जुटी हुई हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह आतंकी देश के किसी भी हिस्से में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान हाई अलर्ट पर, कई जिलों में विशेष सुरक्षा इंतज़ाम
जयपुर। भारत के पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। खासकर सीमावर्ती राज्य राजस्थान में। एयर स्ट्राइक की इस कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया है, जिससे देशभर में उत्साह और जोश का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग इस ऑपरेशन की सराहना कर रहे हैं और सेना के समर्थन में पोस्ट साझा कर रहे हैं। राजस्थान सरकार ने सुरक्षा कारणों से कई अहम फैसले लिए हैं। किशनगढ़ और जोधपुर एयरपोर्ट से 10 मई तक सभी फ्लाइट ऑपरेशंस को बंद कर दिया गया है।

बॉर्डर एरिया के चार जिले – श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर – विशेष निगरानी में रखे गए हैं। इन जिलों में बुधवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई और परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। जिला कलेक्टरों के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है ताकि बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

साथ ही, बीकानेर और श्रीगंगानगर में तैनात सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं और उन्हें मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की तत्परता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस बीच, सीमावर्ती जिलों के एयर स्पेस में उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि एयर स्ट्राइक के बाद देशवासियों में गर्व की भावना है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को लेकर बेहद गंभीर हैं। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

ऑपरेशन गंगा : चार उड़ानों में अब तक 1,147 भारतीय वतन लौटे
उदयपुर। यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही उदयपुर की दो बेटियां रविवार को सकुशल लौट आईँ। दिल्ली से दोपहर ढाई बजे विस्तारा की फ्लाइट से उदयपुर पहुंची भार्गवी वशिष्ट व मोक्षिता उपाध्याय की एयरपोर्ट पर अगवानी खुद जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एडीएम सिटी अशोक कुमार ने की।

राहत: राजस्थान लौटने लगे यूक्रेन में फंसे विद्यार्थी
अजमेर-नागौर की चार एमबीबीएस छात्राएं और उदयपुर की दो बेटियां लौटी
अपनों से मिली तो झलके खुशी के आंसू
प्रशासन ने किया स्वागत
मदनगंज-किशनगढ़, उदयपुर। यूक्रेन में फंसी अजमेर, नागौर और उदयपुर की छह बेटियां रविवार को अपने घर पहुंच गईं। अजमेर और नागौर की एमबीबीएस छात्राएं रविवार को दिल्ली से स्पाइस जेट के विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरीं तो परिजन को देखते ही खुशी के आंसू झलक पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ब्यावर निवासी कृतज्ञ्या आचार्य व अजमेर निवासी हर्षिता सिंह अपने परिजन के साथ घर के लिए रवाना हुई तो नागौर मारवा मूंडवा निवासी स्वर्णिमा सिंह व इंदिरा कॉलोनी निवासी स्नेहा सुसन जार्ज को प्रशासनिक अधिकारियों ने टैक्सी के माध्यम से भेजा। छात्राओं से सकुशल लौटने पर एयरपोर्ट पर वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे गूंज उठे। चारों छात्राओं ने भारत सरकार के साथ प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया और विश्वास जताया कि यूक्रेन में फंसे शेष विद्यार्थी भी शीघ्र अपने वतन अपने घर को आएं। अपनी बेटियों से मिलकर परिजन भी अपने आप को भाग्यशाली मान रहे थे और अपनी बेटियों को देखकर फूले नहीं समा रहे थे। इसी प्रकार उदयपुर की दो बेटियां रविवार को सकुशल लौट आईं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयासों से लौटी इन छात्राओं एवं उनके परिजनों ने सरकार की पहल का आभार जताया।

दिल्ली से दोपहर ढाई बजे विस्तारा की फ्लाइट से उदयपुर पहुंची भार्गवी वशिष्ट व मोक्षिता उपाध्याय की एयरपोर्ट पर अगवानी खुद जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एडीएम सिटी अशोक कुमार ने की। यूनिवर्सिटी रोड स्थित आदर्शनगर निवासी भार्गवी वशिष्ट पुत्री चंद्रनारायण वशिष्ट व हिरणमगरी सेक्टर तीन निवासी मोक्षिता उपाध्याय पुत्री नलीन उपाध्याय ने बताया कि उनकी पढ़ाई अच्छी चल रही थी और सब कुछ ठीक था, परंतु अचानक ही माहौल बदल गया। इस बीच, शुक्रवार को भारतीय दूतावास सूचना मिली तो तत्काल निकल गए। लगभग 250-250 बच्चों के दो स्लॉट को रोमानिया होते हुए स्वदेश लाया गया। वहां बहुत भीड़ होने के कारण यूक्रेन-रोमानिया बोर्डर से लगभग 5 किमी पैदल चलना पड़ा।

ऑपरेशन गंगा बन रही सहायक
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच ऑपरेशन गंगा के तहत तीसरा विमान रोमानिया से शनिवार रात्रि को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। बुडापेस्ट से 240 भारतीय दिल्ली पहुंचे हैं। अब तक ऑपरेशन गंगा के तहत 709 भारतीयों की वतन वापसी हो चुकी है।

गहलोत ने यूक्रेन से लौट रहे व्यक्ति से फोन पर की बात, हालात जाने
यूक्रेन में रूस हमले के बाद रोमानिया के रास्ते वापस आ रहे अजय सिंह से रविवार को मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत ने फोन पर बात की। दिल्ली एयरपोर्ट पर गहलोत ने सिंह से मौजूदा हालातों की जानकारी ली। राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी दी। गहलोत ने सिंह से हालचाल पूछे और कहा कि अपने दोस्तों को कहे की कोई चिंता ना करे। यह भी पूछा कि वहां से भारतीय लोगों को एक साथ निकाल रहे हैं या एक-एक करके।

अजय सिंह ने कुछ परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर गहलोत ने कहा कि आप जो शिकायत कर रहे हैं, उसे कैसे हल कर सकते हैं। इस बारे में भारत सरकार से भी बात करेंगे। गहलोत ने यूक्रेन से लौट रहे सभी भारतीय और राजस्थानियों को शुभकामनाएं भी दीं।

यूक्रेन का दावा : 4300 रूसी सैनिक मारे गए
नई दिल्ली। यूक्रेन हमले के चौथे दिन रोमानिया बुखारेस्ट से 198 भारतीयों को लेकर चौथी फ्लाइट रविवार शाम करीब 6.45 बजे दिल्ली पहुंची। इसके पहले रविवार को ही 490 भारतीय स्टूडेंट्स को रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारत लाया गया। हंगरी बुडापेस्ट से भी एक विमान रविवार को आया, जिसमें 240 भारतीय सवार थे। फ्लाइट से उतरते ही भारतीय छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। एयरपोर्ट पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रों का स्वागत किया।

यूक्रेन का दावा अब तक लड़ाई में लगभग 4300 रूसी सैनिक मारे
यूक्रेन पर रूस का लगातार चौथे दिन भी हमला जारी रहा। यूक्रेन का दावा है कि अब तक लड़ाई में लगभग 4300 रूसी सैनिक मारे गए। वहीं 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलीकॉप्टर तबाह कर दिए गए हैं। वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एटमी हथियारों से लैस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है। ब्रिटेन की फोरेन मिनिटर लिज ट्रूस ने एक बड़ा ऐलान किया है ‘हमारी सरकार ब्रिटेन के उन नागरिकों की मदद करेगी, जो रूस के खिलाफ जंग हिस्सा लेना चाहते हैं। अगर रूस ने घुसपैठ बढ़ाई और बंद नहीं की तो उसके नेताओं पर वार क्राइम के तहत केस दायर किए जाएंगे।’

मोदी की उच्च स्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन-रूस हमले को लेकर रविवार देर रात उच्च स्तरीय बैठक की। मोदी ने बातचीत के जरीए मुद्दे का समाधान निकालने की बात को दोहराया और युद्ध रोकने और शांति बहाली के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। पीएम के सामने यूक्रेन के लड़ाई वाले इलाकों में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की कोशिश का प्लान भी पेश किया गया। मोदी ने कहा कि सबकी सुरक्षित वापसी महत्वपूर्ण है।