dealing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिश्वत का लेन-देन करते जीएसटी कमिश्नर व दलाल गिरफ्तार
उदयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर स्थित विशेष अनुसंधान इकाई ने रविवार को उदयपुर एवं भीलवाड़ा में कार्रवाई कर वाणिज्यिक कर विभाग वृत भीलवाड़ा के अतिरिक्त कमिश्नर जीएसटी मोहम्मद हुसैन अंसारी को उसके दलाल नीलेश अग्रवाल से उदयपुर स्थित निवास पर 4 लाख रुपए की रिश्वत का लेन-देन करते गिरफ्तार किया है। प्रकरण में संलिप्तता पाने पर कर विभाग के एक अन्य अधिकारी एवं दलालों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गोपनीय सूचना पर एसीबी विशेष अनुसंधान इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजंरगसिंह शेखावत के नेतृत्व में उदयपुर में पुलिस निरीक्षक रतनसिंह व भीलवाड़ा में रघुवीरशरण की अगुवाई में गठित विशेष टीमों ने कार्रवाई कर मोहम्मद हुसैन अंसारी निवासी मुर्शिदनगर, उदयपुर को उनके निवास पर नीलेश पुत्र सुरेश अग्रवाल निवासी पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर से 4 लाख रुपए की रिश्वत राशि का लेन-देन करते हुए गिरफ्तार किया। प्रकरण में संलिप्तता पाने पर वाणिज्यिक कर अधिकारी वृत भीलवाड़ा दिनेश टेलर पुत्र राधेश्याम निवासी प्रतापनगर, राजमल उर्फ राजू पुत्र मदनलाल अग्रवाल निवासी कमला विहार, भीलवाड़ा व लक्ष्मण पुत्र सोहनलाल अग्रवाल निवासी आरसी व्यास कॉलोनी, भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से गहन पूछताछ कर विभाग के अन्य संदिग्ध अधिकारियों के भीलवाड़ा एवं उदयपुर स्थित ठिकानों पर तलाशी जारी है।