Nahargarh Biological Park - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाहरगढ़ लायन सफारी से दुखद खबर, शेरनी तारा के नवजात शावक की मौत, पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लायन सफारी क्षेत्र में पिछले दिनों एक शेरनी तारा ने जन्म दिए गए शावक की मंगलवार सुबह मृत्यु हो गया। उप वन संरक्षक (वन्यजीव) विजय पाल ने बताया कि शावक को जन्म के बाद उसकी माँ के साथ पुनर्मिलन कराया गया था। शेरनी शावक की देखभाल सामान्य रूप से कर रही थी। मंगलवार सुबह से शावक सुस्त दिखाई दे रहा था तथा वह माँ का दूध भी नहीं पी पा रहा था। इस दौरान शेरनी शावक को लगातार चाट रही थी एवं उसे मुंह में दबाकर इधर-उधर घूम रही थी।

मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा शावक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण Asphyxia resulting from tracheal collapseअर्थात "श्वांस नली में छेद/सिकुड़न के कारण दम घुटना" बताया गया है। वन विभाग एवं लायन सफारी प्रशासन द्वारा शावक के शव का नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया गया। शेरनी की स्थिति सामान्य है तथा उस पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क फिर विवादों में: शेरनी 'तारा' के शावक की मौत, लापरवाही और अधिकारियों के बीच गुटबाजी को लेकर उठे सवाल
जयपुर। जयपुर का नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। इस बार मामला शेरनी 'तारा' के एक शावक की मौत से जुड़ा है। घटना के बाद पार्क में लापरवाही और अधिकारियों के बीच कथित गुटबाजी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि प्रशासनिक विवादों का असर कहीं न कहीं वन्यजीवों की सुरक्षा और देखभाल पर पड़ रहा है।

- 29 जून को दिया था दो शावकों को जन्म

जानकारी के अनुसार, शेरनी तारा ने 29 जून को लॉयन सफारी क्षेत्र में दो शावकों को जन्म दिया था। इनमें से एक शावक की मौत हो गई, जबकि दूसरा शावक फिलहाल अपनी मां के साथ स्वस्थ बताया जा रहा है। शावक की मौत के बाद पूरे मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

- ACF ने लगाए गंभीर आरोप

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के सहायक वन संरक्षक ACF देवेंद्र राठौड़ ने उप वन संरक्षक (DCF) को पत्र लिखकर पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर पर आरोप लगाए हैं। पत्र में कहा गया है कि शेरनी तारा के गर्भधारण और प्रसव की सूचना समय पर कार्यालय को नहीं दी गई, जिसके कारण उसके आहार, उपचार और आवश्यक प्रबंधन में बाधा आई। साथ ही सफारी क्षेत्र में प्रसव होने से शेरनी और उसके शावकों की सुरक्षा भी प्रभावित होने की बात कही गई है।

- अधिकारियों को दी गई थी सूचना

वहीं दूसरी ओर ये बात सामने आ रही है कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी समय पर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (CWLW) अरुण के. प्रसाद और DCF को दे दी गई थी। यह भी कहा जा रहा है कि मृत शावक का पोस्टमार्टम विधिवत गठित बोर्ड से कराया गया और सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया गया। अधिकारियों के अनुसार दूसरे शावक की स्थिति सामान्य और स्वस्थ है।

- जिम्मेदारी किसकी

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों की निगरानी, स्वास्थ्य परीक्षण और सूचना तंत्र की अंतिम जिम्मेदारी किसकी है। यदि सभी प्रक्रियाओं का पालन हुआ तो फिर विवाद क्यों खड़ा हुआ, और यदि लापरवाही हुई तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी।

- क्या पार्क में गुटबाजी हावी हो गई है

इस पूरे घटनाक्रम ने पार्क के भीतर कथित गुटबाजी की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। कुछ समय पहले ही मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण के. प्रसाद ने ACF देवेंद्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ तथ्यों के बिना आरोप लगाने और सेवा आचरण के विपरीत व्यवहार का उल्लेख किया गया था।

- पहले भी विवादों में रहा पार्क

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क इससे पहले भी आग लगने की घटनाओं, सफारी के दौरान पर्यटकों की गाड़ियां फंसने और अन्य प्रशासनिक मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। अब शावक की मौत के बाद फिर यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या आंतरिक विवादों और प्रशासनिक खींचतान का असर वन्यजीवों के संरक्षण पर पड़ रहा है।

- तबादलों से पहले बड़े बदलाव की चर्चा

वन विभाग में तबादलों के संभावित दौर के बीच यह भी चर्चा है कि नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव हो सकते हैं।

वन मंत्री ने नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क का किया दौरा : रानी के पाँचों शावकों का किया नामकरण, भालू के जोड़े को भी छोड़ा डिस्प्ले एनक्लोजर में
जयपुर। नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क से बड़ी खबर सामने आ रही है। वन मंत्री संजय शर्मा ने गुरुवार को बायोलॉजिकल पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रानी के पांचों शावकों का नामकरण भी किया। उन्होंने नर शावकों को विजय, शौर्य, सूर्या एवं मादा शावकों को अम्बे ओर वृंदा नाम दिया है। वहीं दो हिमालयन भालू में नर का नाम हरि और मादा भालू को कमला नाम दिया।

इस अवसर पर पीपीसीएफ़ हाफ़ पीके उपाध्याय, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद, उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह, नाहरगढ़ जैविक उद्यान के उप निदेशक डॉ अरविंद माथुर सहित वन विभाग का स्टाफ़ मौजूद रहा।

नाहरगढ़ जैविक उद्यान वन्यजीव संरक्षण का नया केंद्र : बढ़ी प्रजातियों की संख्या, भेड़ियों के लिए तैयार हो रहा विशेष कंजर्वेशन एवं ब्रीडिंग सेंटर
जयपुर। जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान देश में वन्यजीव संरक्षण और प्रजनन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के जैविक उद्यानों और चिड़ियाघरों से एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत यहां लाए गए कई वन्यजीवों में सफल प्रजनन हो रहा है। जिससे इन दुर्लभ प्रजातियों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

बाघ, शेर और हिप्पो लाए गए यहां
उद्यान प्रशासन के अनुसार पिछले कुछ सालों में उड़ीसा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों से बाघ, शेर, भालू, हिप्पो और मगरमच्छ जैसी प्रजातियों को यहां लाया गया था। अनुकूल वातावरण और बेहतर देखरेख के चलते इन वन्यजीवों में अच्छा प्रजनन हो रहा है। सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि उड़ीसा के नंदन कानन जैविक उद्यान से लाई गई बाधिन रानी रही। जिसने दो बार में कुल सात शावकों को जन्म दिया। वहीं दिल्ली से लाए गए हिप्पो के जोड़े में तीसरी बार सफल प्रजनन हुआ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ चिड़ियाघर से लाए गए मगरमच्छों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके अलावा शेर, चौसिंघा, बारहसिंघा और भालुओं की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

भेड़ियों के संरक्षण पर भी ध्यान
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में अब तक देश के कई प्रमुख चिड़ियाघरों जैसे जम्मू-कश्मीर जू, गुजरात के शकरबाग जू, नागपुर, सूरत, मैसूर, छतबीर जू (पंजाब) तथा छत्तीसगढ़ और बिलासपुर से भी विभिन्न वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत लाए जा चुके हैं। इसी क्रम में उद्यान परिसर में भेड़ियों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कंजर्वेशन एवं ब्रीडिंग सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है।

इनका कहना...
एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत लाए गए सभी वन्यजीवों की नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण प्रबंधन और व्यवहारिक निगरानी की जाती है। अच्छी देखभाल का ही परिणाम है कि नाहरगढ़ जैविक उद्यान आज सफल प्रजनन और संरक्षण का उदाहरण बनता जा
रहा है।
-डॉ. अरविंद माथुर, उपनिदेशक, नाहरगढ़
जैविक उद्यान

नाहरगढ़ जैविक उद्यान : टाइगर और लायन सफारी बनी रही आकर्षण का केन्द्र, एक वर्ष में 3.73 लाख से अधिक पर्यटकों ने किया वन्यजीवों का दीदार
जयपुर। नाहरगढ़ जैविक उद्यान पर्यटन के मानचित्र पर तेजी से उभरते हुए राज्य के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। जयपुर भ्रमण पर आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों के लिए नाहरगढ़ जैविक उद्यान के साथ-साथ यहां संचालित टाइगर एवं लायन सफारी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। प्राकृतिक हरियाली के बीच वन्यजीवों को उनके स्वाभाविक परिवेश में देखने का अनुभव पर्यटकों को रोमांच और आनंद से भर देता है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जनवरी 2025 से 31 दिसम्बर 2025 की अवधि में नाहरगढ़ जैविक उद्यान एवं सफारियों के माध्यम से कुल 3 लाख 73 हजार 869 देशी-विदेशी पर्यटकों ने वन्यजीवों का दीदार किया।

इस दौरान विभाग द्वारा 2 करोड़ 36 लाख 3 हजार 620 रुपए का उल्लेखनीय राजस्व अर्जित किया गया जो उद्यान की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। इस अवधि में नाहरगढ़ जैविक उद्यान में 3 लाख 39 हजार 433 पर्यटक पहुंचे, जबकि 18 हजार 831 पर्यटकों ने लायन सफारी एवं 15 हजार 605 पर्यटकों ने टाइगर सफारी का आनंद लिया। दोनों ही सफारियां पर्यटन सीजन के दौरान जयपुरवासियों सहित बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं। उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह के निर्देशन में नाहरगढ़ जैविक उद्यान में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : बाघ भीम टाइगर सफारी में शिफ्ट, जम्मू-कश्मीर जू से जल्द आएंगे हिमालयन ब्लैक बियर
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। यहां बाघिन रानी के शावक भीम (मेल) और (मादा) स्कंदी को पार्क प्रशासन ने अलग-अलग एनक्लोजर में शिफ्ट किया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन रानी के सफेद बाघ शावक भीम को अब टाइगर सफारी के नाइट शेल्टर-कराल एरिया में शिफ्ट किया गया है। यह क्षेत्र विशेष रूप से उसकी बढ़ती उम्र सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए लिया गया है। शावक को अभी करीब 21 दिनों के लिए क्वारंटाइम पीरियड में रखा जाएगा। साथ ही आगे आने वाले दिनों में बाघिन चमेली या भक्ति के साथ इसका जोड़ा बनाया जाएगा।

16 नम्बर एनक्लोजर में रहेगी मादा शावक स्कंदी
मादा बाघ शावक स्कंदी को एनक्लोजर नंबर 16 में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन का कहना है कि दोनों शावकों को अलग करने के पीछे का उद्देश्य इनब्रीडिंग को अवॉइड करना है। साथ ही जम्मू-कश्मीर जू से हिमालयन ब्लेक बियर का जोड़ा लाया जाएगा। जिन्हें भीम और स्कंदी के पुराने एनक्लोजर में रखा जाएगा। इसलिए इसे अभी खाली किया गया है।

उम्रदराज बाघिन रंभा का रेस्क्यू सेंटर में तबादला
बायोलॉजिकल पार्क में रह रही साढ़े 21 वर्षीय बुजुर्ग बाघिन रंभा को भी रेस्क्यू सेंटर के नवनिर्मित एनक्लोजर में शिफ्ट किया गया है। जहां उसके स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्था की गई है।

ंबाघिन रानी के शावक भीम और स्कंदी को अलग-अलग एनक्लोजर में शिफ्ट किया गया है। इससे इनब्रीडिंग को भी अवॉइड किया जाएगा।
डॉ.टी.मोहनराज, सीसीएफ, वाइल्ड लाइफु

नाहरगढ़ जैविक उद्यान : 2208 पर्यटकों ने किया भ्रमण, 217 पर्यटकों ने की लायन और टाइगर सफारी
जयपुर। राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को पर्यटकों की अच्छी संख्या रही। करीब 2208 सैलानियों ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण किया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। 217 पर्यटकों ने दोनों सफारियों का लुत्फ उठाया। इस बीच झालाना और आमागढ़ लेपर्ड सफारी भी फुल चल रही है। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार इस समय यूपी, गुजरात, हरियाणा, मुम्बई, आगरा सहित अन्य जगहों से पर्यटक आ रहे हैं। दूसरी ओर पर्यटन सीजन भी शुरू हो गया है तो पर्यटकों की संख्या में और भी इजाफा देखने को मिलेगा।

झालाना में हो रही अच्छी साइटिंग
वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लेपर्ड्स की अच्छी साइटिंग के लिए विख्यात झालाना लेपर्ड रिजर्व में इन दिनों लेपर्ड की अच्छी साइटिंग हो रही है। यहां राणा, बघेरा और चन्दा नाम से मशहूर लेपर्ड्स दिखाई दे रहे हैं। कभी शिकार को लिए पेड़ से नीचे उतरना तो कभी एक साथ दो लेपर्ड्स का वॉटर प्वाइंट पर दिखना पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

बारिश से खराब हुए टाइगर और लायन सफारी के ट्रैक हुए दुरुस्त, पर्यटक फिर से सफारी में बाघ और शेरों के कर रहे हैं दीदार
जयपुर। अक्टूबर से पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। इसे लेकर पर्यटन स्थलों पर तैयारियां की जा रही हैं। दूसरी ओर बारिश के चलते नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लायन और टाइगर सफारी के खराब हुए सफारी ट्रैक्स को अब दुरुस्त किया गया है। पिछले दिनों आई बारिश के चलते ये जगह-जगह से खराब हो गए थे। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दोनों जगहों के सफारी के ट्रैक्स सही करवा दिए गए हैं। अब पर्यटक फिर से सफारियों का लुत्फ उठा सकते हैं। जानकारी के अनुसार यहां आठ महीनों में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने लायन सफारी में प्योर एशियाटिक शेरों को चहलकदमी करते हुए देखा। 10 हजार से अधिक पर्यटक टाइगर सफारी में बाघ गुलाब और बाघिन चमेली और भक्ति के दीदार कर चुके हैं।

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लायन और टाइगर सफारी के ट्रैक्स को फिर से दुरुस्त करवाया गया है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण ये खराब हो गए थे। अब यहां आकर पर्यटक फिर से सफारी में बाघ और शेरों के दीदार कर रहे हैं।
-देवेन्द्र सिंह राठौड़, एसीएफ, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क

जयपुर के नाहरगढ़ लायन सफारी में जल्द गूंजेगी शावकों की दहाड़ : शेरनी सृष्टि के मां बनने की उम्मीद, सितंबर में अच्छी खबर
जयपुर। नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लायन सफारी से जल्द सामने आएगी अच्छी खबर। यहां रहवास कर रही शेरनी सृष्टि जल्द दे सकती है शावकों को जन्म। वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ अरविंद माथुर का कहना शेरनी का रखा जा रहा विशेष ध्यान। रोग प्रतिरोधक दवाओं के साथ डाइट का भी रखा जा रहा विशेष ध्यान। सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही सृष्टि की एक्टिविटी पर नजर। संभावना जताई जा रही है कि सितंबर के पहले सप्ताह में दे सकती है शावकों को जन्म।

गौरतलब है कि लायन सफारी में दो शेरनी और एक शेर सहित बायोलॉजिकल पार्क में शेर त्रिपुर, शेरनी दुर्गा और एक शावक हैं मौजूद। ये अपनी मौजूदगी से पर्यटकों को कर रहे रोमांचित।

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : रंभा हुई 21 की, कैप्टिविटी में सबसे ओल्डेस्ट बाघिन
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रहवास कर रही ओल्डेस्ट बाघिन रंभा गुरुवार को 21 साल की हो गई है। उम्र के इस पड़ाव को देखते हुए इसे यहां स्पेशल डाइट दी जा रही है। खासकर बोनलेस मीट दिया जा रहा है। साथ ही आवश्यक दवाइयां भी दी जा रही हैं। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के बायोलॉजिकल पार्कों में सबसे उम्र दराज बाघिन नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रंभा और कोटा स्थित अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन महक है। ये कैप्टिविटी में सबसे अधिक उम्र की बाघिन बहनें बताई जा रही हैं।

2004 में जयपुर में जन्मीं
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ.अरविंद माथुर ने बताया कि साल 2004 में बाघिन चन्दा ने चार शावकों को जन्म दिया था। उसमें बाघिन रंभा और महक भी शामिल थीं। कुछ सालों बाद एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत महक को कोटा जू भेज दिया गया था। इसके बाद पिछले कुछ सालों पहले इसे पुन: जयपुर स्थित बायोलॉजिकल पार्क लाने के बाद फिर कोटा भेज दिया गया।

मादा लेपर्ड जलेबी के जबड़े में चोट के निशान : रेस्क्यू सेंटर में किया उपचार, जबड़े सहित शरीर के अन्य हिस्सों के एक्सरे
जयपुर। झालाना लेपर्ड रिजर्व में नियमित निगरानी के दौरान एक मादा लेपर्ड जलेबी के जबडे़ में चोट के निशान देखे गए। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पिंजरा लगाकर इसे ट्रैप किया गया। इसके बाद रविवार को इलाज के लिए उसे नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के रेस्क्यू सेंटर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ.अरविंद माथुर ने नौ अगस्त को परीक्षण के दौरान पाया कि लेपर्ड के नीचे की तरफ बाईं ओर का केनाइन टूटा हुआ है।

रेंजर जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इससे पहले 8 अगस्त को लेपर्ड के जबड़े में चोट के निशान दिखाई देने पर पिंजरा लगाया गया था। डॉ.अरविंद माथुर ने इसके जबड़े सहित शरीर के अन्य हिस्सों के एक्सरे भी किए। इसके साथ ही जांच के लिए रक्त के नमूने भी लिए गए। इसे आवश्यक दवाइयां भी दी जा रही हैं। इसके बाद शाम को इसे निगरानी के लिए पुन: झालाना लाया गया है।

लायन सफारी में जल्द गूंजेगी नन्हें शावकों की दहाड़ : शेरनी सृष्टि के गर्भवती होने की हुई पुष्टि, सितम्बर में शावकों के जन्म की संभावना
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लायन सफारी से जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यहां 6 वर्षीय शेरनी सृष्टि के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ.अरविंद माथुर ने बताया कि सृष्टि के सेम्पल बरेली स्थित आईवीआरआई सेंटर भेजे गए थे। जहां से उसकी प्रेग्नेंसी की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सृष्टि को शेर शक्ति के साथ कुछ माह पूर्व जोड़ा गया था। अब संभावना जताई जा रही है कि सितंबर माह में शेरनी शावकों को जन्म दे सकती है। डॉ.माथुर के अनुसार शेरनी की डाइट बढ़ाई गई है। उनके व्यवहार और स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसे विशेष रूप से बनाए गए शेल्टर में रखा जा रहा है। जहां इसे आवश्यक सुविधाएं और दवाइयां दी जा रही हैं। बारिश के समय वन्यजीवों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बीमारियों से बचाव क लिए समय समय पर डिवार्मिंग आदि की जाती है।

वन्यजीवों के लिए लाई गई एक्सरे मशीन
वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के रेस्क्यू सेंटर स्थित अस्पताल में पोर्टेबल एक्सरे मशीन लाई गई है। जो वन्यजीवों के उपचार में ये सहायक होगी। रेस्क्यू के दौरान कई बार घायल लेपर्ड, हाइना सहित अन्य वन्यजीवों का रेस्क्यू किया जाता है। ऐसे में ये उपकरण इनके उपचार में काम आएगा।