belarus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वैगनर के सैनिक घर लौटे या बेलारूस जाएं : पुतिन
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर निजी सैन्य समूह के सदस्यों से देश के रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने और घर लौटने या बेलारूस जाने का आग्रह किया है।

पुतिन ने सोमवार की रात देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैगनर समूह के अधिकांश लड़ाके रूस के देशभक्त हैं और उनका बस इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने कहा, ''हम जानते है कि वैगनर समूह के अधिकांश लड़ाके और कमांडर भी रूसी देशभक्त हैं, जो अपने लोगों और राज्य के प्रति समर्पित हैं।" उन्होंने जोर दिया कि सशस्त्र विद्रोह के दौरान उनकी जानकारी के बिना उनका इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा कि रूस में विद्रोह के आयोजकों ने देश और उनका अनुसरण करने वालों को धोखा दिया। उन्होंने वैगनर समूह के सैनिकों को देश के रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने, घर लौटने या बेलारूस जाने का प्रस्ताव दिया।

पुतिन ने विद्रोह को रोकने वाले सभी रूसी सैनिकों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और विशेष सेवाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ''मैं अपने सभी सैनिकों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों, विशेष सेवाओं को धन्यवाद देता हूं जो विद्रोहियों के रास्ते में खड़े रहे। आप अपने कर्तव्य और लोगों के प्रति वफादार रहे हैं।"

उन्होंने विद्रोह के प्रयास को सुलझाने में मध्यस्थता की भूमिका के लिए बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को भी धन्यवाद दिया। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने शनिवार को घोषणा की कि संभावित आतंकवाद को रोकने के लिए मास्को शहर, मास्को क्षेत्र और वोरोनिश क्षेत्र में एक आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन शासन शुरू किया गया है। वैगनर निजी सैन्य समूह पर सशस्त्र विद्रोह आयोजित करने का प्रयास करने का आरोप लगने के बाद कार्रवाई की गई।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार रूस की सरकार और वैगनर निजी सैन्य समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने बाद में लुकाशेंको की मध्यस्थता के जरिए समझौता किया। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने सोमवार को घोषणा की कि स्थिति सामान्य होने के कारण मास्को, मास्को क्षेत्र और वोरोनिश क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान की कानूनी व्यवस्था रद्द कर दी गई है।

रूस और बेलारूस ने एकीकरण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए
मास्को। रूस और बेलारूस ने अपने संघ राज्य के ढांचे में दोनों देशों के एकीकरण के 13 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये।

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन और उनके बेलारूसी समकक्ष रोमन गोलोवचेंको की अध्यक्षता में संघ राज्य की मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मास्को में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए।

इन संधियों के अनुसार रूस और बेलारूस अंतरिक्ष अन्वेषण, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकियों, सीमा सुरक्षा, सीमा शुल्क सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करेंगे।

मिशुस्टिन ने बैठक में कहा कि साथ मिलकर हम मजबूत हैं और संयुक्त रूप से सबसे जटिल चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं।गोलोवचेंको ने कहा कि हमारी राय में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा  करने के लिए काम तेज किया जाना चाहिए।

यूक्रेन और खुद को मुक्त कराने के लिए युद्ध में शामिल हुए बेलारूस के लोग
वारसा (पोलैंड)। रूस-यूक्रेन युद्ध को अब चार महीने हो गए हैं, और अभी तक दोनों देशों में कोई सुलह का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। वहीं रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के मारियोपोल पर भी पूर्ण कब्जा कर लिया है। दूसरी ओर इस लड़ाई में अब बेलारूस के लोग भी खूद पड़े हैं। वहां के लोगों का कहना है कि वे यूक्रेन को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे। बता दें कि बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के प्रति वहां की जनता में काफी आक्रोश भरा हुआ है।

यूक्रेन के लोगों को भाई मानते हैं बेलारूस के निवासी
बेलारूस के लोग उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की द्वारा विदेशी लड़ाकों के यूक्रेन जाने और यूक्रेन के क्षेत्रीय रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सेना में शामिल होने के आह्वान का जवाब दिया है। स्वयंसेवकों ने संघर्ष में उस आह्वान को स्वीकारा है जिसे कई लोग स्वतंत्रता के खिलाफ तानाशाही को एक सभ्यतागत लड़ाई के रूप में देखते हैं। बेलारूस के लोग यूक्रेन के लोगों को भाई मानते हैं।

पुतिन के कमजोर होने से लुंकाशेंको भी कमजोर होगा
बेलारूसी स्वयंसेवकों का मानना है कि पुतिन को कमजोर करना लुकाशेंको को भी कमजोर करेगा, जिन्होंने 1994 से सत्ता संभाली है. पुतिन के कमजोर होना, लुकाशेंको की दमनकारी सरकार को गिराने और लगभग 10 मिलियन लोगों के देश में लोकतांत्रिक परिवर्तन लाने के अवसर की एक खिड़की तैयार करेगा। कई बेलारूसियों के लिए उनका आधार पोलैंड है, जो नाटो के पूर्वी हिस्से के साथ एक देश हैं। यह बेलारूस और यूक्रेन की सीमा में है।

पोलैंड लोकतंत्र समर्थक बेलारूसी असंतुष्टों के लिए एक आश्रय बना
पोलैंड लोकतंत्र समर्थक बेलारूसी असंतुष्टों के लिए एक आश्रय बन गया है। कुछ लड़ाके पहले से ही पोलैंड में हैं और कुछ केवल यूक्रेन के रास्ते में पारगमन में थोड़े समय के लिए गुजरते हैं। मिन्स्क में रेस्तरां चलाने वाले 50 वर्षीय व्यवसायी वादिम प्रोकोपीव ने कहा कि हम समझते हैं कि बेलारूस को मुक्त करने के लिए यह एक लंबी यात्रा है और यात्रा यूक्रेन में शुरू होती है। हालांकि  प्रोकोपीव एक अफवाह फैलने के बाद देश छोड़कर भाग गया कि उसे सार्वजनिक रूप से यह कहने के लिए गिरफ्तार किया जाएगा कि सरकार छोटे व्यवसायों के लिए पर्याप्त काम नहीं कर रही है।

रूस, बेलारूस के निशानेबाजों पर प्रतिबंध, आईएसएसएफ ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच लगाया प्रतिबंध, रूसी निशानेबाज अब इस इवेंट में आगे प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे
म्यूनिख। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच रूस और बेलारूस के निशानेबाजों पर सभी स्पर्धाओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आईएसएसएफ ने मिस्र के काहिरा में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप के दौरान यह फैसला लिया है, जहां मंगलवार तक रूसी निशानेबाज प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। आईएसएसएफ का बयान का मतलब है कि रूसी निशानेबाज अब इस इवेंट में आगे प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।

आईएसएसएफ ने बुधवार को एक बयान में कहा, '' आईओसी कार्यकारी बोर्ड के इस संबंध में लिए गए निर्णय और आईओसी अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद आईएसएसएफ ने फैसला किया है कि रूसी संघ और बेलारूस के एथलीटों को आईएसएसएफ चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय एक मार्च 2022 से लागू हुआ है और अगली सूचना तक मान्य रहेगा।''

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आईएसएसएफ का नेतृत्व  व्लादिमीर लिसिन (अध्यक्ष) और एलेक्जेंडर रैटनर (महासचिव) की रूसी जोड़ी कर रही है।

बेलारूस की सीमा पर रूस-यूक्रेन वार्ता पहुंचेगी किस नतीजे पर
मिन्स्क/कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के पांचवें दिन सोमवार को यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल समूह के सदस्य रूस के साथ शांति (एजेंसी) करने के लिये बेलारूस की सीमा पर पहुंचें जिसके बाद दोनों देशों के बीच लंबी वार्ता हुई। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की सत्ताधारी पार्टी के नेता डेविड अरखामिया ने की। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा, ''(एजेंसी) का मुख्य विषय तत्काल युद्धविराम और यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी है।''

प्रतिनिधिमंडल में  राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोडोलियाक, टीसीजी के यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के पहले उप प्रमुख एंड्री कोस्टिन, सांसद रुस्तम उमेरोव और यूक्रेन के विदेश मामलों के उप मंत्री मायकोला टोचित्स्की भी शामिल हुए।

जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को यूक्रेन छोडऩे को कहा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के सैनिकों से जल्द से जल्द देश (यूक्रेन) छोड़ देने के लिए कहा है। जेलेंस्की ने अपने एक वीडियो संबोधन में यह चेतावनी दी। यह संदेश यूक्रेनी राष्ट्रपति का यह संदेश बेलारूस में इस वक्त जारी शांति (एजेंसी) से पहले आया है। इससे पहले उन्होंने सोमवार को बेलारूस में मॉस्को और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के बीच शांति (एजेंसी) के मद्देनजर अगले 24 घंटे की अवधि को अहम बताया था।

उन्होंने कहा कि करीब साढ़े चार हजार रूसी सैनिक मार गिराए गए हैं  और अब यह आंकड़ा बढ़कर 5,300 हो गया है। उन्होंने कहा , '' अपने हथियार डाल दें और देश छोड़ दें। अपने कमांडर्स और प्रचारकों पर विश्वास न करें, सिर्फ अपनी ङ्क्षजदगी बचाए-देश छोड़ चले जाए।''

बाल्टिक सागर का गोल चक्कर लगाने को विवश रूसी विमान
मॉस्को। वहीं यूरोपीय संघ (ईयू) देशों के अपने हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने के कारण रूस के विमानों को बाल्टिक सागर पर अपने कलिनिनग्राद एन्क्लेव के लिए घूमकर जाना पड़ रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी विमान लातविया और लिथुआनिया के ऊपर सीधे उड़ान भरने के बजाय, सेंट पीटर्सबर्ग की ओर उत्तर की ओर उड़ान भरने के लिए विवश हैं। इस बीच रूस की राष्ट्रीय एयरलाइन एअरोफ़्लोत ने कहा है कि वह ईयू देशों के लिए सभी उड़ानें रद्द कर रही है। वहीं पलटवार में रूस ने भी EU के 36 देशों के लिए हवाई सीमा बंद कर दी। रूस ने जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली के लिए हवाई सीमा बंद की।

अमेरिका, जी7 ने यूक्रेन को सहायता का दिया आश्वासन
वाशिंगटन। वहीं अमेरिका और जी7 देशों के विदेश मंत्रियों ने रूस के आक्रमण के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमायत्रो कुलेबा और जनता को सहयोग का आश्वासन दिया है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने रविवार को कहा, ''विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिकंन ने आज जी7 देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और इंग्लैंड के विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि के साथ बातचीत की।''

सभी प्रतिनिधियों ने यूक्रेन के विदेश मंत्री के साथ रूस के पूर्व नियोजित, बिना उकसावे और अनुचित आक्रमण पर वैश्विक प्रतिक्रिया पर चर्चा की। ब्लिंकन और जी7 ने यूक्रेन के विदेश मंत्री को रूस के आक्रमण पर उनकी सम्मिलित प्रतिक्रिया पर जोर दिया।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि उन्होंने इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लियेन और पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा के साथ कीव की सुरक्षा क्षमताओं और अन्य सुरक्षा मुद्दों पर अलग-अलग बात की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ''इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा से मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर बात की। उन्होंने आक्रामकता का जवाब देने के लिए आगे संयुक्त कदम उठाने पर सहमति जतायी।''

उन्होंने कहा, ''हमने यूक्रेन की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए सुदृढ़ फैसले लेने, वृहत आर्थिक सहयोग और यूरोपीय संघ में यूक्रेन की सदस्यता की बात की।'' डूडा ने प्रस्ताव दिया कि यूक्रेन को जल्दी ही यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का दर्जा दिया जाएगा।

भारतीय छात्रों को पश्चिमी यूक्रेन की ओर जाने को कहा गया
वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव में 36 घंटे का कर्फ्यू हटने के साथ ही भारतीय दूतावास ने सोमवार को वहां फंसे छात्रों को रेलवे स्टेशन पहुंचने की सलाह दी थी।भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ''कीव में सप्ताहांत कफ्र्यू हटा लिया गया है। सभी छात्राओं को सलाह दी जाती है कि यूक्रेन के पश्चिमी भाग तक पहुंचने के लिए वे रेलवे स्टेशनों की ओर बढ़ें। फंसे हुए लोगों के लिए यूक्रेन रेलवे ने विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चार मंत्रियों को छात्रों की सुरक्षित निकासी की निगरानी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों का दौरा करने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि विशेष उडानों के जरिये केन्द्र सरकार सैकड़ों छात्रों को वापस स्वदेश लायी है। जबकि काफी संख्या में अभी भी भारतीय यूक्रेन में फंसे है।

यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का पांचवां दिन: आज वार्ता का दिन, बेलारूस में होगी रूस-यूक्रेन की वार्ता
यू्क्रेन: यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का सोमवार को पांचवां दिन है।  पांचवें दिन युद्ध के बीच राहत की खबर आ रही है। बेलारूस में यूक्रेन-रूस में संभावित वार्ता होने जा रही है। भारतीय समयानुसार ये वार्ता दोपहर 3.30 बजे होगी।  शांति वार्ता से पहले रूस ने बयान जारी कर यूक्रेन के साथ समझौते की उम्मीद जताई है। हालांकि बेलारूस बातचीत से पहले यूक्रेन ने सीजफायर की रखी मांग।  यूक्रेन के राष्ट्रपति जलेंस्की ने बयान दिया कि सबसे पहले युद्ध विराम हो, यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी हो।  यूक्रेन को तुरंत EU की सदस्यता मिले। वहीं रूस-यूक्रेन के युद्ध के पांचवे दिन  राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटाया गया है। विशेष ट्रेन तैयार, रेलवे स्टेशन छात्र पहुंचे है, जिससे काफी संख्या में यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है।

रूस पर प्रतिबंध की कीमत चुकानी पड़ेगी: यूरोपीय संघ
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सहमति व्यक्त की है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों की कीमत चुकानी पड़ेगी। एक टीवी साक्षात्कार के दौरान अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन ने कहा,''हम जानते हैं कि हर युद्ध की कीमत चुकानी पड़ती है।''

यूरोपीय संघ के अध्यक्ष के अनुसार, यूरोप यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा और यूक्रेन के शरणार्थियों को यूरोपीय संघ में रहने के लिए स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा,Þहम विभिन्न विकल्पों के लिए हफ्तों से तैयारी कर रहे हैं और निश्चित रूप से इन शरणार्थियों का स्वागत करेंगे।'' यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने रविवार को कीव में सुरक्षा बलों को 45 करोड़ यूरो (500 मिलियन डॉलर) मूल्य के हथियारों की आपूर्ति करने पर सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही अन्य मदद भी दी जा रही है।

ऑस्ट्रेलिया ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया रूस पर नए प्रतिबंध लगाने जा रहा है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा रूसी सुरक्षा परिषद के सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगा रहा है। प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा,''पिछली रात से ऑस्ट्रेलिया, रूस के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध लागू किया, यात्रा प्रतिबंध रूसी राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के शेष स्थायी सदस्यों पर लागू होगा।''

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में स्विफ्ट से कुछ रूसी बैंकों को अलग किया है।
प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा, ऑस्ट्रेलिया रूस पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए सहयोगियों और समान विचारधारा वाले देशों के साथ काम करना जारी रखेगा।'

फ्रांस ने अपने नागरिकों को रूस, बेलारूस छोडऩे को कहा
पेरिस। रूस के लिए यूरोपीय संघ का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अपने नागरिकों को तुरंत रूस छोडऩे के लिए कहा। मंत्रालय ने बयान में कहा, रूस और यूरोप के बीच हवाई मार्गों पर बढ़ते प्रतिबंधों के कारण, आपलोगों (फ्रांसीसी नागरिक) को सलाह दी जाती है कि रूस में वर्तमान में मौजूद विमान सेवा से बिना देरी किए देश छोडऩे की व्यवस्था करें।

मंत्रालय के अनुसार, यूरोपीय संघ द्वारा रूस के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला करने के बाद एयर फ्रांस सहित विभिन्न यूरोपीय कंपनियों ने रूस में उड़ानों को बंद कर दिया है।वहीं, मंत्रालय ने एक अन्य नोटिस में तुरंत बेलारूस छोडऩे के लिए कहा है। मंत्रालय ने कहा, बेलारूस में फ्रांसीसी नागरिकों को लिथुआनिया, पोलैंड या लातविया होते हुए सड़क मार्ग से बिना देरी किए देश छोडऩे के लिए आग्रह किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संंघ के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रविवार को घोषणा की कि गुरुवार तड़के से यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के जवाब में यूरोपीय संघ रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर देगा।

साइप्रस ने रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद
निकोसिया। यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ साइप्रस ने रूसी विमानों के लिए अपना क्षेत्र बंद करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन विभाग ने दी है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने अपने बयान में कहा कि रूसी संघ के सभी प्रकार के विमानों को अब साइप्रस हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने, बाहर निकलने या उड़ान भरने पर प्रतिबंध है। बयान में कहा गया कि आपातकालीन लैंङ्क्षडग, मानवीय उड़ानों और खोज तथा बचाव कार्यों के लिए आपातकालीन लैंडिंग स्थिति के ऊपर निर्भर करता है।

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री रविवार को सभी रूसी विमानों के लिए यूरोपीय हवाई क्षेत्र को बंद करने पर सहमति व्यक्त की। जिसके बाद, एयरोफ्लोट (रूसी एयरलाइंस) ने कहा कि वह 28 फरवरी से सभी यूरोपीय मार्गों के माध्यम से उड़ानों को रद्द कर रही है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र का 11वां आपातकालीन विशेष सत्र संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में सोमवार को 10 बजे आयोजित किया जाएगा।

ब्राजील नहीं लगाएगा रूस पर प्रतिबंध
ब्रासीलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने सोमवार को रूस पर प्रतिबंध लगाने से इनकार करते हुए कहा कि वे यूक्रेन पर निष्पक्ष रुख अपनाएंगे। बोल्सोनारो ने कहा कि ब्राजील रूसी उर्वरक पर निर्भर है और मॉस्को के खिलाफ प्रतिबंध लगाने से ब्राजील में कृषि को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि वह शांति के समर्थन में हैं लेकिन ब्राजील में और समस्याएं नहीं पैदा करना चाहते हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोगों ने एक हास्य अभिनेता पर विश्वास कर देश का भविष्य उसके हाथों में सौंप दिया तथा लुहांस्क और डोनेट्स्क को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने के रूस के कदम का बचाव किया। बोल्सोनारो ने 16 फरवरी को मॉस्को के दौरे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।