april - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक
कोटा। आम प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि गर्मी के मौसम के साथ ही आम की बहार शुरू होने वाली है। आम का राजा कहे जाने वाला अल्फांसो आम अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में कोटा के बाजारों में पहुंचने लगेगा। व्यापारियों के अनुसार महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी क्षेत्र से इसकी पहली खेप करीब 15 अप्रैल से कोटा में आने की संभावना है। फल कारोबारियों का कहना है कि अल्फांसो आम अपनी खास खुशबू, गहरे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि इसे आम का राजा कहा जाता है। बाजार में इसकी कीमत भी अन्य आमों की तुलना में अधिक रहती है।

भाव 300 रुपए प्रति किलो तक
फल व्यापारियों के मुताबिक हर साल गर्मी के मौसम में अल्फांसो आम की मांग काफी बढ़ जाती है। खासकर बड़े होटल व रेस्टोरेंट में ग्राहक इसकी खास तौर पर डिमांड करते हैं। ऐसे में अप्रैल के मध्य से कोटा के बाजारों में इसकी खुशबू और मिठास आम प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आएगी। कोटा की फल मंडी में अल्फांसो आम की थोक कीमत करीब 200 से 250 रुपए प्रति किलो रहने का अनुमान है, जबकि खुदरा बाजार में यह करीब 300 रुपए प्रति किलो तक बिक सकता है। शुरूआती दिनों में इसकी आवक कम होने के कारण दाम कुछ ज्यादा रहने की संभावना है, लेकिन आवक बढ़ने के साथ कीमतों में थोड़ी नरमी भी आ सकती है।

अल्फांसो आम की खासियत
- विशिष्ट भौगोलिक स्थान और स्वाद: यह आम केवल विशेष मिट्टी और समुद्र तटीय जलवायु में ही बेहतरीन स्वाद के साथ विकसित होता है।
- विशेष सुगंध:  यह आम अपनी अद्वितीय मिठास, मखमली बनावट और विशेष सुगंध से पहचाना जाता है।
- सीमित उत्पादन: मांग की तुलना में इसकी पैदावार कम होती है, जिससे कमी बनी रहती है।
- श्रमसाध्य खेती: इसकी खेती में बहुत अधिक देखभाल, हाथ से कटाई, और प्राकृतिक रूप से पकाने की प्रक्रिया शामिल है, जिससे लागत बढ़ती है।
- कम मौसम: यह आम बहुत ही कम समय के लिए बाजार में उपलब्ध होता है। इस कारण कीमत भी अधिक रहती है।
- उच्च मांग: देश-विदेश में, विशेषकर लंदन और अमेरिका में इसकी बहुत मांग है, जिससे इसके प्रीमियम दाम मिलते हैं।

सबसे पहले बादाम का मिलेगा स्वाद
कोटा के फल बाजारों में अप्रैल माह की शुरुआत में बादाम आम की आवक शुरू हो जाएगी। यह आम मुख्य रूप से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से कोटा की मंडियों में पहुंचेगा। इसके आते ही आम प्रेमियों को गर्मियों की शुरूआत में ही आम का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। फल व्यापारियों के अनुसार शुरूआती दौर में बादाम आम की आवक सीमित रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, इसकी मात्रा भी बढ़ने लगेगी। बादाम आम अपने मधुर स्वाद और मुलायम गूदे के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है।

मई में रहेगी दशहरी व लंगड़ा की धूम
मई के महीने में उत्तर प्रदेश से दशहरी और लंगड़ा आम की आवक भी शुरू हो जाएगी। इन दोनों किस्मों के आमों की बाजार में अच्छी मांग रहती है। खासकर दशहरी आम अपनी मिठास और खुशबू के कारण लोगों की पहली पसंद माना जाता है, वहीं लंगड़ा आम भी अपने अलग स्वाद के कारण खास पहचान रखता है। फल व्यापारियों का कहना है कि इस साल मौसम अनुकूल रहने से आम की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले दिनों में कोटा के बाजारों में अलग-अलग किस्म के आमों की बहार देखने को मिलेगी और आम प्रेमियों को विविध स्वाद का आनंद मिलेगा।

अल्फांसो आम अपनी खास खुशबू, गहरे स्वाद और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि इसे आम का राजा कहा जाता है। बाजार में इसकी कीमत भी अन्य आमों की तुलना में अधिक रहती है।
- विजय चंदानी, थोक फल व्यापारी, थोक फलसब्जी मंडी कोटा

इस साल सबसे ज्यादा छुट्टी अप्रैल और अक्टूबर में रहेंगी
जयपुर। राज्य सरकार के वर्ष 2024 के लिए जारी कैलेंडर में सबसे ज्यादा छुट्टी अप्रैल और अक्टूबर महीने में रहेंगी।

कैलेण्डर के अनुसार जनवरी में 17 जनवरी को गुरु गोविन्द सिंह जयंती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अलावा ऐच्छिक अवकाश में एक जनवरी नववर्ष दिवस, छह जनवरी पार्श्वनाथ जयंती और 13 जनवरी लोहड़ी पर्व शामिल हैं। फरवरी महीने में 16 फरवरी को देवनारायण जयंती और ऐच्छिक अवकाश में 22 फरवरी विश्वकर्मा दिवस, 23 फरवरी स्वामी रामचरण जयंती, गाड़गे महाराज जयंती, 24 फरवरी को गुरु रविदास जयंती और 25 फरवरी को शब-ए-बारात, मार्च महीने में आठ मार्च महाशिवरात्रि, 24 मार्च होलिका दहन, 25 मार्च धूलंडी, 29 मार्च गुड फ्राईडे, ऐच्छिक अवकाश में 5 मार्च महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, अप्रैल में 10 अप्रैल चेटीचंड, 11 अप्रैल ईदुल-फितर, ज्योतिबा फुले जयंती, 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती, 17 अप्रैल रामनवमी, 21 अप्रैल महावीर जयंती, ऐच्छिक अवकाश में 5 अप्रैल जुमातुल विदा और 13 अप्रैल वैशाखी, मई महीने में 10 मई परशुराम जयंती और 15 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश, जून महीने में नौ जून महाराणा प्रताप जयंती, 17 जून ईदुलजुहा, जुलाई महीने में 17 जुलाई में मोहर्रम, ऐच्छिक अवकाश में 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा, अगस्त महीने में नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त रक्षाबंधन, 26 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, ऐच्छिक अवकाश में 25 अगस्त थदड़ी, सितम्बर महीने में 13 सितम्बर रामदेव जयंती, तेजा दशमी और खेजड़ली शहीद दिवस, 16 सितम्बर बारावफात, ऐच्छिक अवकाश में 7 सितम्बर गणेश चतुर्थी, 8 सितम्बर संवत्सरी और 17 सितम्बर अनंत चतुदर्शी, अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 3 अक्टूबर नवरात्र स्थापना एवं महाराज अग्रसेन जयंती, 11 अक्टूबर दुर्गाष्टमी, 12 अक्टूबर विजयादशमी, 31 अक्टूबर दीपावली, ऐच्छिक अवकाश में 11 अक्टूबर महानवमी और 20 अक्टूबर करवा चौथ, नवम्बर महीने में 2 नवम्बर गोवर्धन पूजा, 3 नवम्बर भाईदूज और 15 नवम्बर को गुरुनानक जयंती, दिसम्बर महीने में 25 दिसम्बर क्रिसमस और शीतकालीन अवकाश की शुरुआत और पार्श्वनाथ जयंती का ऐच्छिक अवकाश शामिल है।

थोक मुद्रास्फीति बढ़कर अप्रैल में 15.08 प्रतिशत पर, पिछले साल थी 10.74 प्रतिशत
नई दिल्ली। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल 2022 में सलाना आधार पर 15.08 प्रतिशत रही। पिछले साल अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति 10.74 प्रतिशत और मार्च 2022 में 14.55 प्रतिशत थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खनिज तेल, प्राथमिक धातुओं, प्राकृतिक गैस, खाद्य और अखाद्य वस्तुओं तथा रसायनों के दाम बढऩे से महंगायी दर बढ़ी है।

थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति अब पिछले एक साल से भी अधिक समय से 10 प्रतिशत से भी ऊपर है। इस वर्ष मार्च की तुलना में अप्रैल का थोक मूल्य सूचकांक 2.08 प्रतिशत बढ़ा। इस समय खुदरा मुद्रास्फीति का दबाव भी ऊंचा है। अप्रैल महीने में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7.79 प्रतिशत हो गयी थी जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लक्षित 2-6 प्रतिशत के मुद्रास्फीति के दायर से काफी ऊंचा है। इससे आरबीआई पर नीतिगत दर बढ़ाने का दबाव है। आरबीआई ने इसी महीने की शुरुआत में अपनी रेपो दर 4 से बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दी थी।

इकरा की अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा,''थोक मुद्रास्फीति के 10 प्रतिशत से ऊपर बने रहने को देखते हुए आसार यही दिखते हैं कि रिजर्व बैंक जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर और बढ़ाएगा। हमें लगता है कि जून 2022 आरबीआई रेपो को 0.40 प्रतिशत और बढ़ाएगा और अगस्त में इसे 0.35 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। अगले साल के मध्य तक रेपो दर 5.5 प्रतिशत तक जा सकती है।''

वकील की लापता दो बच्चियों का सदन में फिर उठा मामला, कालीचरण सराफ ने 10 अप्रैल बाद दी आंदोलन की चेतावनी
जयपुर। विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल में जयपुर के एक अधिवक्ता की दो नाबालिग लापता बच्चियों का अभी तक सुराग नहीं मिलने का मामला उठा। भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने मामला उठाते हुए कहा कि 10 अप्रैल तक अगर  बच्चियों को बरामद नहीं किया गया तो, आंदोलन किया जाएगा। सराफ ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण अभी तक बच्चियां नहीं मिली। कालीचरण ने कहा संदिग्ध युवकों से अभी तक पूछताछ नहीं की गई। 10 अप्रैल तक बच्चियों को नहीं ढूंढा गया तो आंदोलन किया जाएगा।

विवाद में रही रीट का जख्म मिटाने के लिए सरकार अप्रैल में शुरू करेगी 46,500 पदों के लिए आवेदन
जयपुर। विवादों में रही रीट एग्जाम-2021 के जख्म को मिटाने के लिए राज्य सरकार ने रीट-2022 कराने के लिए नई तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में लेवल-2 शिक्षकों के 46 हजार 500 पदों के लिए 23 और 24 जुलाई को रीट परीक्षा होगी। इसमें लेवल-1 की 15 हजार, जबकि लेवल-2 के लिए 31 हजार 500 पदों के लिए परीक्षा होगी। भर्ती विज्ञप्ति आगामी माह में जारी होगी, जबकि आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू होगी। गौरतलब है कि रीट पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान पुलिस अब तक 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि जब्त की है।

आगामी माह में काउंसलिंग से मिलेगी नियुक्ति
पिछले साल 26 सितम्बर को हुई परीक्षा के लेवल-1 के 15,500 अभ्यर्थियों को मार्च के आखिर या फिर अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में काउंसलिंग होते ही नियुक्ति दे दी जाएगी। जबकि अप्रैल तक शेष पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद जुलाई तक एक और परीक्षा का करवा कर इसी साल रिजल्ट जारी कर कुल 62 हजार पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। जुलाई में होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए लेवल-2 के पुराने अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ही कराएगा परीक्षा
शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ही 46,500 पदों पर रीट परीक्षा करवाएगा। रीट पास कर चुके अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए एक और परीक्षा होगी। इसमें मेरिट और एकेडमिक इंडेक्स के आधार पर टॉप करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी।

विरोध को कम करने का प्रयास
छात्रों के विरोध को काम करने के लिए भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 62 हजार पदों पर भर्ती करने का राज्य सरकार ने फैसला किया। जिसमें लेवल-1 के 15 हजार 500 पदों पर पिछले साल सितम्बर में हुई परीक्षा के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। जबकि 46 हजार 500 पदों के लिए 23 और 24 जुलाई को नए सिरे से परीक्षा होगी।

लाखों छात्र हुए थे शामिल
प्रदेश में 31 हजार पदों के लिए 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की पिछले साल सितंबर को रीट परीक्षा करवाई थी। इसके 36 दिन बाद रीट का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसमें से 11,04,216 को पात्र घोषित किया था। इनमें लेवल-1 के लिए 3,03,604 और लेवल-2 के लिए 7,73,612 को पात्र घोषित किया था। लेकिन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद लेवल-2 के पेपर के लीक होने सबंधी विवाद में सरकार ने लेवल-2 की परीक्षा को रद्द कर दिया।