school bus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूल बस और कार भिडे : कार सवार पति-पत्नी की मौत, स्कूल के 4 बच्चों समेत 9 लोग घायल
पाली। पाली जिले के बाली में स्कूल बस और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 4 स्कूली बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। भीषण भिड़ंत में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग मकान पर लोन के लिए फाइल पर साइन करने बाली जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक बाइक सवार युवक को बचाने की कोशिश में उनकी कार सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 4.15 बजे हुआ। बाली एसएचओ पर्वत सिंह ने बताया कि बाली और कोट गांव के बीच बाइक सवार युवक को बचाने की कोशिश में कार सामने से आ रही स्कूल बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार अमरचंद (59) पुत्र गणेश राम निवासी मादा, पाली और उनकी पत्नी भंवरी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रमेश (36) पुत्र अमरचंद, प्रिया (32) पत्नी रमेश और उनके बेटे यश (8), वीरांश (7) और रौनक (6) घायल हो गए। स्कूल बस में बैठे लालराई निवासी प्रियांशी (7), भंवरलाल माली (11), नैतिक (10) और सौरभ (13) चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाली अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद अमरचंद, उनकी पत्नी भंवरी और पोते यश को गंभीर हालत में पाली रेफर कर दिया गया। पाली ले जाते समय अमरचंद और भंवरी की मौत हो गई। जबकि यश का पाली के बांगड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लोन की फाइल साइन करने जा रहे थे
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रमेश को मकान पर लोन लेना था। लोन की फाइल पर उसके पिता अमरचंद और मां भंवरी के साइन करवाने थे। ऐसे में रमेश अपने मम्मी-पापा के साथ पत्नी और बच्चों को लेकर को बाली लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

पिकनिक मनाने जा रही स्कूल बस पलटी, हादसे में तीन छात्राओं की मौत,15 घायल
जयपुर। राजस्थान में राजसमंद जिले के चारभुजा थाना अंतर्गत देसूरी नाल में रविवार को एक स्कूली बस पलटने से तीन छात्राओं की मौत गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आमेट के राछेटी पंचायत के माणकदेह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी रविवार को परसराम महादेव पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। यह बस चारभुजा स्थित देसूरी नाल में एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे तीन बालिकाओं की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, थानाधिकारी गोवर्धन सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को आमेट और चारभुजा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

वाहिनियों में लगाने होंगे सीसीटीवी और सुझाव पेटी
कोटा। शिक्षा विभाग अब निजी स्कूलों पर नकेल कसने जा रहा है। स्कूल की बाल वाहिनियों में दुर्घटना, अनियमितता, मारपीट, छेड़छाड़ सहित अन्य वारदातों की रोकथाम को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। साथ ही बाल वाहिनियों के निरीक्षण के लिए स्कूल में एक यातायात समिति गठित करने होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों को नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें स्कूल बस का रंग सुनहरी पीला, बस के आगे-पीछे स्कूल बस लिखना, साथ ही अनुबंधित बस, आॅटो, कैब या वैन पर आॅन स्कूल ड्यूटी लिखने के साथ ही पीछे व साइड में 150 मिली मीटर चौड़ाई की सुनहरी पीले रंग की पट्टी और बस के अंदर ड्राइवर के संपर्क संबंधित जानकारियां, वाहन मालिक का नाम, चाइल्ड हेल्पलाइन, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग हेल्पलाइन नंबर तथा वाहन की पंजीयन संख्या चमकीले रंग में स्पष्ट रूप से लिखना होगा। वहीं चालक के पास पांच साल का अनुभव व पांच वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक होगा।

गंभीरता से ली जाएगी शिकायतें
जिला परिवहन अधिकारी नियमित रूप से अपने स्तर पर शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त अभियान में बाल वाहिनी वाहनों की जांच करेंगे, जिसकी हर तीन माह में रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके अलावा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाल वाहिनियों की गाइड लाइन की पालना कराएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तर पर होने वाले संगोष्ठी, सेमिनार, जागरूक कार्यक्रमों में अभिभावकों को गाइडलाइन से अवगत कराएंगे। साथ ही अभिभावकों से प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करेंगे। वहीं जिले के सभी गैर सरकारी स्कूलों से गाइडलाइन की पूर्ण पालना होने के लिए शपथ पत्र लेंगे।

स्कूल स्तरीय समिति होगी गठित
सभी निजी विद्यालयों को स्कूल स्तरीय प्रबंधन संबंधी सदस्य तथा 5 अभिभावकों को शामिल कर स्कूल स्तरीय बाल वाहिनी यातायात समिति का गठन करना होगा, जो वाहनों का नियमित निरीक्षण करेगी। बाल वाहिनी से कक्षावार आने वाले विद्यार्थियों की सूची कक्षा अध्यापक के पास होगी। कक्षा अध्यापक सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियों से सुझाव पेटिका के माध्यम से प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए रिपोर्ट तैयार कर संस्था प्रधान को उपलब्ध कराएगा। संस्था प्रधान प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस को वाहिनी संचालकों के साथ बैठक करेंगे और समस्याओं का निस्तारण करेंगे। बस के अंदर कम आयु के बच्चों को वाहिनी में आगे की तरफ सुरक्षित स्थान बैठाना होगा।

चालक का होगा वेरिफिकेशन
चालक व सहकर्मी सभी बालकों के प्रति एक जैसा व्यवहार रखेगा, किसी भी बालक के लिए कोई द्वेष की भावना ना हो। चालक यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का धुम्रपान, मोबाइल चलाने और अन्य का काम नहीं करना चाहिए। चालक शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ हो, जिसे बस चलाने का कम से कम 5 साल का अनुभव हो। बस चालक स्थानीय होने के साथ ही उसका पुलिस से वेरिफिकेशन हो। बस के भीतर सभी उपकरणों को जांचने और आवश्यक वस्तुओं का होना सुनिश्चित करेगा।

इनका कहना है
बालवाहिनियों को लेकर विभाग की ओर से नई गाइडलाइन प्राप्त हो चुकी है। जिसकी पालना सुनिश्चित करवाएंगे। साथ ही निजी विद्यालयों में अभिभावकों को इसे लेकर जागरुक करेंगे।
- के के शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, कोटा

गाइडलाइन की जानकारी है बालवाहिनियों की नियमित जांच करवाते हैं, साथ ही नई गाइडलाइन आने पर उसकी पालना के लिए निजी विद्यालयों को पाबंद करेंगे।
- दिनेश सिंह सागर, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, कोटा

निजी स्कूल बस ने खाई पलटी,एक की मौत 3 दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए घायल
जैसलमेर के सांकड़ा थाना क्षेत्र के भैंसडा गांव के पास सुबह निजी स्कूली बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए है। सुबह-सुबह भैंसड़ा गांव में संचालित हो रही निजी स्कूल में बच्चे पढ़ने जा रहे थे तभी बीच रास्ते अचानक बस असंतुलित हो गई जिससे बस पटल गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर घायल हुए है। वही एक की मौत हो गई घायलों को जोधपुर जैसलमेर व पोकरण लाया गया । जानकारी के अनुसार 12 से अधिक बच्चों को जोधपुर रेफर किया गया है वहीं  कुछ घायल बच्चो को पोकरण व जॆसलमॆर रेफर किया गया है। वही संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता जोधपुर रेंज आईजी जयनारायण शेर सहित आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी वही पुलिस मौके पर पहुंच कत मामले की जानकारी जुटा रही है। वही पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा कि हादसा किस कारण हुआ।

आप को बता दे कि भैसड़ा गांव में संचालित एक निजी स्कूल में बच्चे गांव व ढ़ाणियों से पढ़ने निजी स्कूल की बस में सवार होकर जा रहे थे उसी दौरान हादसा हो गया ।जिसमे बच्चो के साथ ही ड्राइवर व कन्डेक्टर भी गंभीर घायल हुए है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चधिकारी भी मौके के पहुचे ओर मामले की जांच की । वही पुलिस ने अस्पताल पहुंच घायल बच्चों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

हाइवे पर दौड़ती स्कूली बस में लगी आग, 11 बच्चे व 8 स्टाफकर्मियों की बची जान
गंगापुर। क्षेत्र की सोमिला इंटरनेशनल स्कूल बस में हाइवे पर दौड़ते वक्त अचानक आग लग गई। चालक ने सतर्कता बरतते हुये बस को रोक दिया और स्टॉफकर्मियों की मदद से छात्रों को बाहर निकाल लिया। ऐसे में 11 छात्रों, महिलाकर्मी व 7 टीचर्स की जान बच गई। देखते-देखते बस जलकर स्वाहा हो गई। ये सभी लोग एक बारगी दहशत में आ गये। उधर, इस घटना से हाइवे पर अफरा-तफरा तफरी मच गई। दो दमकलों व टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गंगापुर में लाखोला चौराहा स्थित सोमिला इंटरनेशनल स्कूल की बस सोमवार सुबह शहर से 11 बच्चों, 8 टीचर व एक महिलाकर्मी को लेकर गंगापुर जा रही थी। हाइवे पर मुजरास टोलनाका के पास बस पहुंची थी कि अचानक इंजिन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि चालक कावलास का खेड़ा निवासी देवीसिंह पुत्र केसर सिंह की नजर डेसबोर्ड पर पड़ी, जिसमें से धुआं निकल रहा था। चालक सिंह ने तुरंत बस को रोका और स्टॉफकर्मियों की मदद से छात्रों को नीचे उतारा, जिससे एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई। उधर, आग की सूचना मिलते ही कारोई थाने से सहायक उपनिरीक्षक अयूब खां मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इस बीच, जिला मुख्यालय से दो दमकल व एनएचआई का टैंकर भी आ गया, जिनकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

टोलकर्मियों ने की मशक्कत

टोलबूथ से कुछ दूरी पर स्कूल बस में आग की सूचना मिलते ही टोलकर्मी अग्निशमन यंत्र लेकर बस की ओर दौड़ पड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और बस जलकर राख हो गई। आग से हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालक भी सकते में आ गये। उधर, टोलकर्मियों व पुलिस ने इस घटना को देखते हुये एक लेन को बंद कर दूसरी लेन से वाहनों को निकाला।

दूर तक दिखाई दिया काले धुएं का गुब्बार

स्कूल बस में आग की लपटें व इसके बाद काले धुएं का गुब्बार दूर तक दिखाई दिया। सुबह-सुबह हुई इस घटना से जिसने भी आग की लपटें व धुएं का गुब्बार देखा वह सकते में आ गया। आस-पास के इलाकों से लोग मौके पर जा पहुंचे। उधर, स्कूल बस में आग की सूचना जब परिजनों को मिली तो उनमें दहशत फैल गई। कई लोग मौके पर भी पहुंच गये। बाद में उन्हें बच्चों के सकुशल होने का पता चला तो राहत की सांस ली।

स्कूल बस भिडी, अटकी सांसे
जोधपुर| बालसमंद चौराहे के पास आज सुबह डीपीएस स्कूल की एक बस और सब्जी से भरी गाड़ी की टक्कर हो गई । हालांकि इसमें किसी को भी कोई चोट नहीं आई लेकिन एक बार तो सब की सांसे अटक गई। सड़को पर पुलिस मुस्तैद है लेकिन बावजूद इसके भी रफ्तार कम नहीं हो रही है  । लोगों ने फिर पुलिस से मांग की है कि ऐसे ही लापरवाह चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए