influx - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बैतूल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी सशक्तिकरण महा सम्मेलन को किया संबोधित
बैतूल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले पहुंचीं, जहां वह ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा आयोजित ‘आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तिकरण महा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सुबह लगभग साढ़े दस बजे मिलानपुर हेलीपेड पर उतरा। यहां प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में जिले तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में लगभग 2,500 आदिवासी महिला-पुरुषों को आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़े करीब 2,500 सदस्यों को भी प्रवेश दिया गया है। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से आदिवासी समाज में शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल, सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों पर यातायात भी नियंत्रित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू के बैतूल दौरे को जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे आदिवासी अंचल के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

उदयपुर हत्याकांड: कन्हैया का अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सैलाब, सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी, अनिश्चिकाल के लिए इंटरनेट बद
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल का उनकी हत्या के दूसरे दिन बुधवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि कुछ समय के लिए उनके पार्थिव देह को शमशान में रखकर परिजनों ने दरिंदों को फांसी की मांग की। वहीं इससे पहले कन्हैया का पार्थिव देह जब उनके घर से शमशान तक लाया गया तो उनके अंतिम संस्कार में मानो उदयपुर का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

सख्त फांसी की सजा देने की मांग

उदयपुर में दर्जी का काम कर रहे कन्हैयालाल की मंगलवार को दो व्यक्तियों ने कपड़े का नाप देने के बहाने घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इसके बाद उदयपुर तनाव व्याप्त हो गया और सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। घटना के बाद कन्हैया लाल के शव को लेकर प्रदर्शन शुरु कर दिया था बाद में उनके अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन एवं पुलिस ने प्रयास किया और उनके आश्रितों को राज्य सरकार के 31 लाख का मुआवजा देने एवं संविदा पर नौकरी देने के आश्वासन के बाद आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ शामिल हुई और वह आरोपियों को सख्त से सख्त फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी।

कन्हैया के घर में कोहराम

इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद कन्हैयालाल का शव घर ले जाया गया, तो घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी जशोदा ने कहा कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए,  नहीं तो ये लोग कई लोगों को मारेंगे। घटना के विरोध में पूरा शहर बंद है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं।

उदयपुर में सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू दूसरे दिन भी जारी
राजस्थान के उदयपुर में एक युवक की हत्या के बाद उत्पन्न  तनाव के मध्यनजर  लगाए गए सात  थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू बुधवार को  दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मामले के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने  जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है। मामले में 'UAPA' के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में अनिश्चकाल के लिए इंटरनेट सुविधा बंद की गई है। पहले इंटरनेट 24 घंटों के लिए बंद किया गया था। लेकिन अफवाहों पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अग्रिम आदेश तक इंटरनेट सेवा बाधित की गई है। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने इस संबंध में आदेश जारी किये है।

परीक्षार्थियों और जरुरी सेवा देने वालों को कर्फ्यू में छूट
उदयपुर के धान मंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अम्बामाता, सूरजपोल, भूपालपुरा एवं सविना थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है और इस दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है। इस दौरान हालांकि परीक्षार्थियों और जरुरी सेवा देने वाले  कर्मियों को कर्फ्यू से छूट दी गयी है। पुलिस महानिरीक्षक(एटीएस) प्रफुल्ल कुमार के अनुसार  एसआईटी  उदयपुर पहुंच गयी है और उसने  जांच शुरू कर दी है। वह बर्बर हत्याकांड से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करेगी। वहीं इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआईए) की टीम भी उदयपुर पहुंच गई है।

सभी जिलों में पुलिस चौकसी बढ़ाई

इस मामले के बाद उदयपुर सहित राज्यस्थान के सभी जिलों में एहतियात के लिए पुलिस चौकसी बढ़ा दी गयी है और उदयपुर, जयपुर भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर सहित कई जिलों में इंटर सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इस मामले से जुड़े दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से गिरफ्तार किया  था और उनकी निशानदेई पर राजसमंद से तीन और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। उधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने कार्यक्रमों को छोड़कर जयपुर पहुंच गए हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर  उच्चस्तरीय बैठक ली हैं।

उदयपुर घटना के पीछे विद्वेष की भावना लिए कोई एजेंसी कर रही काम-कटारिया
राजस्थान में उपनेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि उदयपुर में युवक की हत्या के पीछे जिहादी एवं तालीबानी स्वभाव के लोग अपनी बात जनता में पहुंचाने का प्रयास एवं विद्वेष की भावना मन में लिए कोई एजेंसी काम कर रही हैं। कटारिया ने आज मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस की जानकारी में था और कन्हैया लाल ने सुरक्षा भी मांगी थी। वह अपनी दुकान को भी बंद रखा और मंगलवार को दुकान खोलते ही उसकी हत्या हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा को लेकर टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज होता है और वह इस मामले में जमानत पर बाहर आते ही सुरक्षा की मांग की जाती है कि लेकिन उसकी हत्या हो जाती हैं, क्या पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं। उन्होंने कहा कि इसमें बड़े अधिकारी से लेकर सब जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर समस्या के समाधान के प्रयास होते तो ऐसी घटना नहीं होती।

भंदे बालाजी में उमड़ा आस्था का सैलाब , बालाजी महाराज की भव्य झांकी व आरती
फुलेरा। भंदे बालाजी स्थल पर मंगलवार को बालाजी के मुख्य मेले में श्रद्धालुओं द्वारा अपने आराध्य देवता बालाजी के चरणों में धोक लगाकर मनोकामना पूरी होने की कामना की। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुजारी रामदयाल शर्मा अशोक शर्मा के द्वारा सुबह बालाजी के भोग की भव्य झांकी व आरती की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया, मंत्री हनुमान बालोदिया, कोषाध्यक्ष हरजीराम चौधरी, सत्यनारायण कुमावत, रामजीलाल पापटवान, सवाई सिंह बारेठ, धनसिंह खंगारोत, बालूराम जॉखड़, हंसराज कुमावत भागचंद भटेश्वर, दीनदयाल शर्मा, कालूराम कुमावत, जगदीश कुमावत, समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश

मेले में फुलेरा के नो-ऑब्जेक्शन ग्रुप व अन्य  समाजसेवी  शिक्षण संगठनों की ओर से धर्मप्रेमियों को लस्सी, नींबू पानी, कैरी की छाछ, मिल्क रोज, शरबत, पोदीने का पानी, नोदलों की ढ़ाणी के नोदल परिवार द्वारा छाछ राबड़ी आदि की व्यवस्था की गई।  नो-आब्जेक्शन ग्रुप की और से नीम्बू पानी पिलाने के कार्य में निर्मल शर्मा, जितेन्द्र अग्रवाल, अशोक सोनी, इंद्रचंद शर्मा, सुनिल शर्मा,  महेश यादव, कैलाश निठारवाल, राकेश रूंथला, शेखर, विनोद सोनी, विमल सोनी, शेलेन्द्र शर्मा, रमेश सैनी, टीकम जाली, मूलचन्द देवन्दा, मेघराज कुमावत, दीपक कुमावत, नेमीचंद लाटा, ब्रिजेश कुमावत, दौलत कुमावत, रमेश जाखड़, बाबू सिंधी, राधा मोहन दाधीच, राजकुमार सैनी, केसर लाल, अमित सोनी, दीपक लाटा, मनीष शर्मा, शुभम खांडल सहित कई जनों ने सहयोग किया। नो-ऑबजेक्शन ग्रुप के द्वारा मेले में श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के गिलास की जगह स्टील के गिलास से नींबू पानी व पानी पिला कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

सम्मान समारोह

भंदे हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश  पूनिया द्वारा  मेले में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह मे प्रहलाद शर्मा गोपाल लाल शर्मा गजानंद नागा भंवरलाल मामोडिया भगवान बाना सीताराम सहित अन्य लोग मौजूद थे। मंदिर के पास ही बीती रात श्री भंदे हनुमान सेवा समिति की और से रखे गए जागरण में परबतसर से पधारे कलाकार डालूराम सैनी, राजू सैनी के द्वारा भगवान गणेश की वंदना के साथ बालाजी महाराज के कई भजनो की मधुर प्रस्तुतियां दी गई। टीसीरिज गायक कमलेश शर्मा के द्वारा भी बालाजी के भजनो की प्रस्तुति दी गई। रात 12 बजे मुख्य गायक के रूप मे संत प्रकाश दास जी महाराज ने कई सुरीले भजनों की प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया।  कार्यक्रम मे कलाकार गणेश जावला ने आर्गन, श्रीराम किशनगढ़  ने पेड, मीनू सिरस्ला ने ढोलक पर संगत की। मंच का संचालन समिति के पदाधिकारी रामजीलाल पापटवान ने किया। हनुमान सेवा समिति के रामजीलाल पापटवान, सत्यनारायण कुमावत, दीनदयाल शर्मा, हंसराज कुमावत, जगदीश कुमावत ने गायकों का सम्मान किया।

युवाओं ने भंदे बालाजी स्थल तक पदयात्रा कर धर्मलाभ प्राप्त किया

मेले में तेज धूप होने के बावजूद भी भक्तों की दर्शन के लिए रेलम पेल बनी रही। मेले में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिचून के द्वारा 100 से अधिक लोगों को चिकित्सा का लाभ दिया गया। मेले का समापन बुधवार को आरती व प्रसाद वितरण के साथ होगा। ग्राम पंचायत काचरोदा यूथ कांग्रेसध्यक्ष मुकेश सैन के सानिध्य में सुबह 5 बजे युवाओं ने भंदे बालाजी स्थल तक पदयात्रा कर धर्मलाभ प्राप्त किया। समिति कोषाध्यक्ष हरजीराम चौधरी ने बताया कि वर्षो पूर्व बिणजारा अपनी नमक से भरी बेलगाडी में एक काले पत्थर की मूर्ति रखकर जा रहा था। भंदे के जंगल में मूर्ति गाड़ी से नीचे गिर गई तत्पश्चात बिणजारा व कई लोगों ने इस मूर्ति को पुन: बैलगाड़ी में रखने का पूरा प्रयास किया पर मूर्ति टस से मस तक भी नहीं हुई। लोगों व बिणजारे द्वारा मूर्ती को घुमटीनुमा चबूतरा बनाकर स्थापित कर दिया गया तथा लोग इस मूर्ति को भंदे बालाजी महाराज मानकर पूजा करने लगे।

घट स्थापना के साथ नवरात्र शुरू, माता के मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
जयपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, शनिवार को वासंतिक नवरात्र घट स्थापना के साथ शुरू हुए। माँ दुर्गा घोड़े पर सवार होकर हमारे घर आएंगी और नौ दिन बाद भैंसे पर सवार होकर जाएंगी। हमारे दुख संकट और रोगों को अपने साथ ले जाएंगी। मां दुर्गा और मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की नौ दिनों तक आराधना की जाएगी। छोटीकाशी के दुर्गा और श्रीराम मंदिरों में नौ दिन तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

आमेर स्थित शिलामाता मंदिर के महंत बनवारी लाल शास्त्री के सानिध्य में सुबह 8.05 मंत्रोच्चारण पूजा-अर्चना के साथ घट स्थापना की गई। माता को नवीन पोशाक धारण कराकर ऋतु पुष्पों से शृंगार किया गया। जयपुर के राजपरिवार से आई जरी की पोशाक माता को धारण कराकर आरती उतारी गई। यह परम्परा पिछले 500 सालों से चली आ रही है। सुबह 9 बजे से भक्तों ने माता के दर्शन किए।

मुख्य रूप से आमेर के शिला माता, मनसा माता, दुर्गापुरा के दुर्गा मंदिर, पुरानी बस्ती के रूद्रघंटेश्वरी, घाटगेट के काली माता मंदिर, राजापार्क के वैष्णो देवी मंदिर और झालाना के देवी मंदिर में भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। सुबह 6 बजे से ही मंदिरों की कतारों में जाकर लग गए थे और जय माता की जयकारे से देवी की आराधना के इस नौ दिनों के विशेष पर्व का आरंभ किया।
अब सभी देवी मंंदिरों में प्रतिदिन दुर्गा शप्तशती, चंडी पाठ और हवन होगा। वहीं, श्रीराम मंदिरों में रामचरितमानस और वाल्मीकि रामायण के पाठ होंगे।

महाशिवरात्रि आज, मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
जयपुर। शिवयोग और घनिष्ठा नक्षत्र में फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी यानी मंगलवार को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। ज्योतिष आचार्यों के अनुसारमकर राशि में पंचग्रही योग चंद्रमा, मंगल, बुध, शुक्र और शनि विराजमान रहेंगे। इसलिए भक्तों को भक्ति का विशेष फल मिलेगा। इससे पहले सोमवार को सर्वार्थसिद्धि योग में सोमप्रदोष व्रत रहा। व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा की। शाम को मंदिरों में विशेष श्रृंगार हुआ। वहीं शिवरात्रि पर इस बार भक्त जलाभिषेक सहित पूजा भी कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व है। भगवान शिव जीवन से संकटों को हरने वाले देवाधिदेव है। भक्तों पर वे हमेशा विशेष कृपा बरसाते हैं।

मंदिरों में कार्यक्रम
एक साल बाद वैशाली नगर स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में जल चढ़ा सकेंगे। सुबह 4:45 बजे से दर्शन शुरू होंगे। 200 से अधिक स्वयंसेवक व्यवस्थाएं संभालेंगे। मंदिर में चार प्रहर की पूजा होगी। बब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट झाडखंड महादेव मंदिर के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि भक्तों को लाइनों के जरिए ही प्रवेश दिया जा रहा है।
सिटी पैलेस स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भक्त दर्शन कर सकेंगे। बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव, झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव में भी भक्त जलाभिषेक कर सकेंगे।

कूकस स्थित सदाशिव ज्योर्तिलिंगेश्वर
कूकस स्थित सदाशिव ज्योर्तिलिंगेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को दूध मिश्रित गंगाजल और बिल्व पत्र मंदिर द्वारा दिया जा रहा है। वहीं मोती डूंगरी एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर कोरोना की वजह से बंद है।

रोजगारेश्वर महादेव
छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में मान्यता है कि बीते कई दशकों से इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने से बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल जाती है। वैसे तो यहा हर उम्र के भक्त आते हैं, लेकिन युवाओं की संख्या ज्यादा रहती है। सुबह है से ही यहां श्रद्धालुओं के सैलाब उमड़ा है।

प्रमुख शिव मंदिरों पर एक नजर
ताड़केश्वर महादेव मंदिर: ताड़केश्वर महादेव मंदिर काफी प्राचीन है। मान्यता है कि यहां सैकड़ों साल पहले ताड़ के पेड़ों का जंगल था। एक ग्वाले की गाय यहां एक ताड़ के पेड़ के नीचे आती थी तो उसके थनों से स्वत: ही दूध निकलने लगता था। इसी दौरान भगवान भोलेनाथ ने ग्वाले को स्वप्न में दर्शन दिए और शिवलिंग के बारे में बताया। ग्वाले ने जब जमीन खोदी तो उसमें से शिवलिंग निकला। ताड़ के पेड़ों की बहुलता के कारण इस शिवलिंग का नाम ताड़केश्वर पड़ा। इनके दर्शन से काशी विश्वनाथ के दर्शनों का जितना पुण्य मिलता है। जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह ने यहां भव्य मंदिर बनवाया था।

झारखंड महादेव मंदिर: जयपुर में त्रिनेत्रधारी भगवान का झारखंड महादेव मंदिर भी है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को स्वयंभू शिवलिंग बताया जाता है। लोगों का कहना है कि यह स्थल गोरखपंथी नाथों का तपस्या स्थल भी रहा है।

आकड़ेश्वर मंदिर: जयपुर के आकड़ेश्वर मंदिर में विराजे शिवलिंग के साथ इस मंदिर का नाम भी श्रद्धालुओं के लिए खासा आकर्षण रहता है।