exchange - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवा संगम चरण VI: राजस्थान के 50 युवा IIIT धारवाड़ के लिए रवाना
जयपुर। युवा संगम चरण VI के अंतर्गत राजस्थान से 50 युवा प्रतिनिधियों का दल 7 मई को कर्नाटक स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान IIIT धारवाड़ के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एमएनआईटी जयपुर में एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां से प्रतिनिधिमंडल को फ्लैग ऑफ किया गया। यह यात्रा 8 से 15 मई तक चलेगी, जिसमें प्रतिभागी शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत EBSB पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।

राजस्थान के विभिन्न जिलों और संस्थानों से चुने गए इन 50 युवाओं में स्नातक, स्नातकोत्तर, शोधार्थी और अन्य युवा शामिल हैं। यात्रा के दौरान प्रतिभागी 5P थीम—पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और पीपल-टू-पीपल कनेक्ट—के तहत विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम में कैंपस विजिट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, औद्योगिक भ्रमण और स्थानीय स्थलों का दौरा शामिल है। साथ ही, प्रतिभागियों को अपने अनुभव माई युवा संगम स्टोरी के रूप में साझा करने का अवसर मिलेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. एन. पी. पाढ़ी ने इस पहल को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

प्रदेश में बिजली संकट के बीच एक्सचेंज से खरीदी जा रही बिजली भी पर्याप्त नहीं
जयपुर। प्रदेश में बिजली संकट और कटौती के बीच ऊर्जा विभाग बिजली की कमी से जूझ रहा है। डिमांड और सप्लाई में 500 लाख यूनिट से ज्यादा अंतर को पाटने के लिए एक्सचेंज से महंगी दरों पर खरीदी जा रही बिजली से भी पर्याप्त सहारा नहीं मिल रहा,ऊपर से पिछले साल अन्य राज्यों से एग्रीमेंट के तहत खरीदी गई बिजली इस साल लौटाने के कारण बिजली लोड मैनेजमेंट गड़बड़ाया हुआ है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बिजली कुप्रबंधन के लिए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो फिलहाल कटौती से परेशान लोगों की पीड़ा को तत्काल राहत देने का कोई प्लान भी उनके पास नहीं है।

ऊर्जा विभाग के अनुसार गहलोत सरकार ने पिछले साल रबी सीजन में बिजली डिमांड पूरी करने के लिए अन्य राज्यों से करीब 34,800 लाख यूनिट बिजली का एग्रीमेंट किया था। ऊर्जा विभाग को यह बिजली अक्टूबर 2023 से फरवरी 2024 तक मिली थी। एग्रीमेंट से बंधे होने के कारण पीक सीजन में भी राजस्थान को यह बिजली लौटानी पड़ रही है। ऊर्जा विभाग रोजाना 200 से 225 लाख यूनिट बिजली लौटा रहा है,जो रोजाना डिमांड का करीब पांच प्रतिशत है। अब तक 13,264 लाख यूनिट बिजली लौटाई जा चुकी और 21,536 लाख यूनिट लौटाना शेष है।

आकड़ों पर नजर
बिजली लौटाने के बीच संकट से निपटने के लिए रोजाना एक्सचेंज से महंगी दरों पर बिजली खरीदी जा रही है। आंकड़ों के अनुसार 17 मई को 569 लाख यूनिट, 18 को 523 लाख यूनिट, 19 को 571 लाख यूनिट, 20 को 497 लाख यूनिट, 21 को 631 लाख यूनिट, 22 को 467 लाख और 23 मई को 665 लाख यूनिट बिजली खरीदी गई। डिमांड-सप्लाई में अंतर अधिक होने से खरीदी बिजली भी फिलहाल अपर्याप्त है।

सरकारी विभागों में फिजूलखर्ची रुके, खाली कमरों में नहीं चलें एसी
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा है कि बिजली संकट की एक वजह यह भी है कि हर साल 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ने वाली डिमांड इस बार 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। गहलोत सरकार में कुप्रबंधन के चलते आज ऐसे हालात बने, लेकिन हमने उत्पादन क्षमता को 65 प्रतिशत से बढ़ाकर 73 प्रतिशत कर दिया है। उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए हमने काम शुरू कर दिया है और आगामी वर्षों में ऐसी परेशानी के हालात नहीं बनेंगे। सरकारी विभागों में बिजली की फिजूलखर्ची पर कहा कि इस पर अंकुश लगना जरूरी है। अफसर सीट पर नहीं है, फिर भी लाइट, पंखे, एसी चलते रहते हैं। इसके लिए सभी में जागरूकता आना जरूरी है, ताकि बिजली संकट को कम किया जा सके। कोटा और भरतपुर में प्राइवेट बिजली कंपनियों को लेकर कहा कि कंपनियों को लोगों की सुनवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। राहत नहीं देने पर सरकार कठोर कदम उठाएगी।

2.95 अरब डॉलर बढ़कर 645.6 अरब डॉलर पर रहा देश का विदेशी मुद्रा भंडार
मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण में बढ़ोतरी होने से 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.95 अरब डॉलर बढ़कर लगातार छठे सप्ताह चढ़ता हुआ 645.6 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 642.6 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 570.62 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 67.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 52.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 7.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.12 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर कम होकर 4.7 अरब डॉलर पर आ गया।

बात से नहीं बनी बात!
मॉस्को/कीव। यूक्रेन पर रूस की बमबारी मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। इस बीच दोनों देशों के बीच जंग खत्म करने के लिए सोमवार को बेलारूस-यूक्रेन बॉर्डर पर करीब साढ़े तीन घंटे बातचीत हुई। यह वार्ता बेनतीजा रही। दो दिन बाद दूसरे दौर की बातचीत होगी। दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी कर रहे हैं। एटमी कमांड वाली यूनिट की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और इन्हें हमले की तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं। तमाम न्यूक्लियर मिसाइलें फायरिंग मोड पर कर दी गई हैं। स्टाफ  को स्टैंडबाय पर रहने को कहा गया है। रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के हवाई क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। रूस ने सोमवार को यूक्रेन में छह मिसादलें दागीं और चार हवाई हमले किए। इस बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत रूस छोड़ने को कहा। मंगलवार को भी यूक्रेन पर रूस की ओर से भीषण हवाई हमले जारी है। कीव और खारकीव पर रूस की सैना द्वारा भीषण हमला जारी है। रूस की ओर से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया जा रहा है। हमले में मंगलवार के दिन भी यूक्रेन के 70 सैनिकों की मौत की खबर है।  ओख्तिर्का के सैन्य ठिकानों पर भी गोलाबारी हुई है।

यूक्रेन ने रूस के 5300 सैनिक मारने का दावा किया
ब्रिटेन रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पिछले पांच दिनों में रूस और यूक्रेन युद्ध में बड़ी तादाद में रूसी सैनिक हताहत हुए है। यूक्रेन ने कहा है कि युद्ध में अब तक 5,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को स्वीकारा कि युद्ध के दौरान उनके कई रूसी सैनिक मारे गए और घायल भी हुए है, लेकिन उन्होंने वास्तिवक संख्या नहीं बताई।

चेर्नीव और खारकिव के पास भारी जंग
रूस की सेना कीव के उत्तर में 30 किमी से अधिक की दूरी पर है। यहां से लोगों का पलायन जारी है। यूक्रेनी बल रूसी सेना के आगे बढ़ने पर अभी लगाम लगा रही है। चेर्नीव और खारकिव के आसपास भारी जंग जारी है।

रूसी सैनिक जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ें: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को रूस के सैनिकों से जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ देने के लिए कहा है। जेलेंस्की ने अपने एक वीडियो संबोधन में यह चेतावनी दी।

एक्शन में पुतिन  1 से 5 मार्च तक रूस का स्टॉक एक्सचेंज बंद
रूसी नागरिकों के विदेश में पैसा भेजने पर रोक
पुतिन-मैंक्रों में बातचीत
पुतिन की तीन शर्तें :
1. यूक्रेन का विसैन्यीकरण हो
2. क्रीमिया पर रूस के प्रभुत्व को मिले मान्यता
3. यू्क्रेन तटस्थ देश रहे

खेलों पर भी असर
आईओसी ने की रूस- बेलारूस के खिलाड़ियों पर बेन की सिफारिश
अंतरराष्ट्रीय फुटबाल और शतरंज महासंघ रूस में नहीं कराएंगे कोई भी प्रतियोगिता

परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी में पुतिन
यूक्रेन-रूस युद्ध का पांचवां दिन: रूस ने 6 मिसाइलें दागीं, 4 हवाई हमले किए
यूक्रेन-रूस युद्ध का पांचवां दिन: रूस ने 6 मिसाइलें दागीं, 4 हवाई हमले किए

ऑपरेशन गंगा
सोमवार को दो फ्लाइट आई, अब तक 8 हजार भारतीय लौटे
विशेष दूत बनकर यूक्रेन बॉर्डर पर जाएंगे चार मंत्री
नई दिल्ली। यूक्रेन-रूस के बीच जारी जंग के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों को लाने के मिशन पर मोदी सरकार तेजी से काम कर रही है। छात्रों और भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए मोदी सरकार ने ‘आॅपरेशन गंगा’ मिशन शुरू किया है। जिसके मद्देनजर मोदी सरकार के चार मंत्रियों विशेष दूत बनकर यूक्रेन बॉर्डर से लगे पांच देशों में जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को हंगरी, किरण रिजिजू को स्लोवाकिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया और मॉलडोवा एवं जनरल वीके सिंह को पोलैंड भेजा जा रहा है।

यूक्रेन से आ रहे छात्रों को कोविड नियमों में छूट
सरकार ने यूक्रेन से आ रहे छात्रों के लिए कोविड नियमों में छूट दी है। फ्लाइट में बैठने से पहले आरटीपीसीआर निगेटिव होने की शर्त को हटा लिया गया है। वहीं कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं देना होगा। इसके अलावा एयर सुविधा पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड भी नहीं करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री को लिखा पत्र
भारतीय नागरिकों से सम्पर्क कर उनकी सकुशल वापसी के लिए हों प्रयास
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि यूके्रन में फंसे भारतीय नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं की वहां से सुरक्षित एवं शीघ्र निकासी के लिए यूक्रेन, रूस, पोलैंड, बेलारूस और रोमानिया की सरकारों से बात की जाए। उन्होंने कहा कि इन देशों में स्थित दूतावासों के माध्यम से भारतीय छात्र-छात्राओं से निरंतर सम्पर्क स्थापित किया जाए, ताकि उन्हें यह विश्वास हो कि वे सकुशल एवं सुरक्षित वतन लौटेंगे। गहलोत ने पत्र में लिखा कि यूके्रन में अभी भी बड़ी संख्या में छात्र रेस्क्यू का इंतजार कर रहे हैं। कीव और खारकीव में रह रहे कुछ भारतीय नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं से उनकी स्वयं वीडियो कॉल के माध्यम से बात हुई। इस दौरान वहां की परिस्थितियों की जानकारी ली एवं उनकी हौंसला अफजाई करते हुए सकुशल वतन वापसी की दिशा में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि यूक्रेन में युद्ध की विषम परिस्थितियों में भारत सरकार भारतीय दूतावासों के माध्यम से वहां फंसे भारतीयों को निकालने का प्रयास कर रही है। अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय लोग वहां फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से यूके्रन से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित एवं सकुशल वापसी की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएं। दूतावासों के अधिकारी भी भारतीय नागरिकों से निरन्तर सम्पर्क स्थापित करें ताकि उन्हें संबल मिल सके।

देशमुख ने फंसे विद्यार्थियों से मुलाकात की
गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि एक दिन पहले फोन पर बात होने के बाद यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास के डिफेंस अटैची कोमोडोर संजय देशमुख ने वहां फंसे विद्यार्थियों से मुलाकात की। देशमुख ने अवगत करवाया कि युद्ध के कारण परिवहन व्यवस्था बिगड़ी हुई है, इसलिए इन विद्यार्थियों को निकालने में अतिरिक्त समय लग रहा है। भारतीय दूतावास जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों को वहां से निकालने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए ट्रेन के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि हमारे सभी भारतीय सुरक्षित देश वापस लौट आएंगे।