ukraine's - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेन के आखिरी गढ़ में रूस ने मचाई तबाही, यूक्रेन के लिसिचांस्क पर रूस का नियंत्रण
कीव। रूस के सैन्य बलों ने पूर्वी लुहांस्क प्रांत में यूक्रेन के बचे आखिरी गढ़ लिसिचांस्क शहर और उसके आसपास के इलाकों पर कब्जा करने के लिए गोलाबारी तेज कर दी है। लुहांस्क प्रांत के गवर्नर ने शनिवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन के लड़ाके हफ्तों से इस शहर को रूसी कब्जे में जाने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि पड़ोसी सिविएरोदोनेत्स्क क्षेत्र लगभग एक हफ्ते पहले ही रूस के कब्जे में जा चुका है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके सैन्य बलों ने हाल के दिनों में लिसिचांस्क के बाहरी इलाके स्थित तेलशोधन कारखाने पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने शुक्रवार को दावा किया कि लड़ाई जारी है। पिछले दिन से हमलावर सेना चारों ओर से और उपलब्ध सभी हथियारों से गोलाबारी कर रही है। अलगाववादियों का लुहांस्क और दोनेत्स्क के बड़े हिस्से पर वर्ष 2014 से ही कब्जा है और मॉस्को ने दोनों क्षेत्र को संप्रभु गणराज्यों के तौर पर मान्यता दी है। सीरिया की सरकार ने भी बुधवार को कहा था कि वह इन दो इलाकों को स्वतंत्र और संप्रभु क्षेत्र के तौर पर मान्यता देगी और राजनयिक संबंध स्थापित करने के लिए कार्य करेगी। इस बीच, रूस के सहयोगी देश बेलारूस के नेता ने दावा किया है कि यूक्रेन ने कुछ दिन पहले उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल दागे थे लेकिन वायु रक्षा प्रणाली से उन्हें नष्ट कर दिया। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इसे उकसावे की घटना करार दिया और कहा कि बेलारूस का कोई भी सैनिक यूक्रेन में जंग में हिस्सा नहीं ले रहा।

यूक्रेन के लिसिचांस्क पर रूस का नियंत्रण
यूक्रेन की सेना ने पुष्टि की है कि देश के पूर्वी शहर लिसिचांस्क पर रूस की सेना ने अपना नियंत्रण कर लिया। यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने कहा, ''लिसीचांस्क में भारी संघर्ष हमारे रक्षा बलों को अपने कब्जे वाले स्थानों से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह कदम यूक्रेनी रक्षकों के जीवन को संरक्षित करने के लिए उठाना पड़ा।''

इससे पहले रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा था कि उनकी सेना ने लिसिचांस्क पर कब्जा कर लिया है और लुहांस्क क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सेना अपनी रणनीति और आधुनिक हथियारों की आपूर्ति में वृद्धि के साथ लिसिचांस्क को फिर से अपने कब्जे में ले लेगी।

यूक्रेन के ब्रह्मास्त्र से धुआं-धुआं हुआ रूस का एक और युद्धपोत
मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले 74 दिनों से जारी है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने काला सागर में रूस के एक और युद्धपोत को नष्ट कर दिया है। यूक्रेनी सेना ने इस घटना का एक थर्मल ड्रोन वीडियो भी जारी किया है, जिसमें एक युद्धपोत पर विस्फोट होता दिखाई दे रहा है। यूक्रेन का दावा है कि उसने स्नेक आइलैंड के पास एक नए रूसी लैंडिंग क्राफ्ट को नष्ट कर दिया है। इस युद्धपोत को तुर्की से खरीदे गए बायरकटार टीबी2 ड्रोन से दागी गई मिसाइल से नष्ट किया गया है। एक सशस्त्र बायरकटार ड्रोन ने ओडेसा के यूक्रेनी बंदरगाह से 80 मील दक्षिण में स्थित द्वीप पर एक रूसी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट कर दिया।

सैटेलाइट तस्वीर ने भी की पुष्टि
अमेरिका की पब्लिक अर्थ इमेजिंग कंपनी प्लैनेट लैब्स की शनिवार तड़के ली गई सैटेलाइट इमेज से पता चला कि स्नेक आइलैंड के उत्तरी समुद्र तट के पास सेर्ना-क्लास लैंडिंग जहाज दिखाई दे रहा है। यह यूक्रेनी सेना के जारी किए गए वीडियो से मेल खाता है। जहाज पर आग लगने से मची तबाही साफ नजर आ रही है। हालांकि रूस की तरफ से इस हमले के दावे को लेकर अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।

यूक्रेन के स्कूल पर मिसाइल हमला 60 लोगों के मरने की आशंका
कीव। यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी सामने आई है। एक अधिकारी ने कहा कि एक स्कूल में शनिवार को हवाई हमला हुआ, जहां 90 लोगों ने शरण ली थी। लुहान्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही हेयडे ने टेलीग्राम पर रविवार को कहा कि स्कूल से 30 लोगों को बचाया गया है, जिनमें सात घायल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में से दो शव भी बरामद हुए हैं। सीएनएन ने हेयडे के हवाले से कहा कि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि स्कूल की इमारत के मलबे में दबे सभी 60 लोगों की मौत हो गयी है। सीएनएन के अनुसार रूसी विमान ने बिलोहोरिवका गांव में स्कूल पर बम बरसाया थे, जिससे इमारत में आग लग गयी। आग पर काबू पाने में अग्निशमन कर्मियों को करीब चार घंटे का समय लगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किस देश को दी चेतावनी... जानने के लिए पढ़े यह खबर
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को  कहा कि रूस को अपनी  गलतियों की वजह से हुए नुकसान को कम करने का एकमात्र रास्ता है कि वह बातचीत करें, वर्ना उसे  ऐसा नुकसान होगा कि इसका दुष्परिणाम  उसकी कई पीढिय़ों को भुगतना पड़ेगा। जेलेंस्की ने एक वीडियों संदेश में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शनिवार को कहा कि यह बिना देरी किए बात करने का समय है। जेलेंस्की ने  कहा कि मैं चाहता हूं कि अभी हर कोई मेरी बात सुने, विशेषकर लोग  मुझे मॉस्को में सुनें। यह मिलने का समय है, यह बात करने का समय है, यह यूक्रेन के लिए क्षेत्रीय अखंडता और न्याय बहाल करने का समय है, नहीं तो रूस को इस तरह के नुकसान का सामना करना पड़ेगा कि कई पीढिय़ों पर उसका असर होगा।

उन्होंने कहा कि रूस के साथ शांति पर बातचीत हो, हमारे लिए सुरक्षा पर बात हो, यूक्रेन के लिए सार्थक, निष्पक्ष और बिना देरी किए बातचीत हो। रूस के पास अपनी गलतियों की वजह से नुकसान को कम करने का एकमात्र मौका है ,वह बातचीत करे। वर्ना उसे  ऐसा नुकसान होगा कि कई पीढिय़ां उबर नही पायेंगी। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में सात मानवीय गलियारे हैं, जिनमें से छह सूमी में और एक डोनेट्स्क में है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि अभी तक 9,000 से अधिक लोग बंदरगाह शहर मारियुपोल को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं। रूस ने कई शहरों को मानवीय सहायता की आपूर्ति को रोक रखा है। यह पूरी तरह से सोची-समझी रणनीति है।

उन्होंने मारियुपोल में थिएटर पर हुए हमले के बारे में कहा कि उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। लेकिन अभी मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। द गार्जियन ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि रूसी सेना देश के कई इलाकों में मौजूद है, लेकिन खार्किव क्षेत्र में विशेष रूप से इजयिम के निकट भीषण लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि वह स्विट्जरलैंड, इटली, इजराइल और जापान सहित विश्व नेताओं से यूक्रेन में शांति का आह्वान करने की अपील करना जारी रखेंगे।

रूसी मीडिया और यूक्रेन के विपक्षी नेता का दावा, पोलैंड भागे राष्ट्रपति जेलेंस्की
कीव। रूस-यूक्रेन के बीच जंग नौवें दिन भी जारी है। रूसी सेना ने जपोरिझिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इसके पहले यहां गोलीबारी हुई जिससे प्लांट में आग लग गई थी। रूस के सैनिकों ने प्लांट की एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया।

चेनीर्हीव में रूस हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की यूक्रेन की राजधानी कीव के बंकर से निकलकर पोलैंड भाग गए हैं। यह दावा रूसी मीडिया की तरफ से किया गया है। यह इसलिए अहम है क्योंकि महज दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जेलेंस्की जब चाहें उन्हें यूक्रेन से एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा। हालांकि जेलेंस्की ने इसके जवाब में कहा था कि वो किसी भी कीमत पर अपने देश के लोगों को नहीं छोड़ेंगे।

यूक्रेन में अब तक 331 नागरिकों की हुई मौत
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से 331 नागरिकों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। इसने कहा है कि 675 लोग अब तक घायल हुए हैं। एक दिन पहले की रिपोर्ट में मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या 249 थी। कुल मारे गए 331 लोगों में 19 बच्चे थे।

यूक्रेन: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि रूसी हमले में जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में शुक्रवार को आग लग गई। उन्होंने ट््वीट किया, रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, जापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर इसे रोका नहीं गया, तो यह चर्नोबिल से 10 गुना बड़ा होगा। रूसियों को तुरंत आग को बंद करना चाहिए, अग्निशामकों को अनुमति देना चाहिए। एनरगोडार दिमित्रो ओरलोव के मेयर ने भी आग लगने की पुष्टि की।

फंसे भारतीयों की मदद जारी रखें सरकार: कोर्ट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध संकट में फंसे भारतीय नागरिकों की चिंताओं पर विचार करें तथा उनके परिवारों के लिए एक आॅनलाइन हेल्पलाइन सेवा जारी रखें। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की। सरकार फंसे हुए लोगों की मदद जारी रखें।

रूस-यूक्रेन संघर्ष: अब तक 20 हजार भारतीय स्वदेश लौटे
दो हजार अभी भी फंसे होने की संभावना
नई दिल्ली। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों में अभी तक करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों को वहां से निकाला गया है। जबकि अभी भी करीब दो हजार भारतीयों के वहां फंसे होने की संभावना है।विदेश मंत्रालय ने फिर से आश्वस्त किया गया कि संघर्षरत क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसमें यूक्रेन से सटे सीमावर्ती देशों की सीमाओं तक लोगों को पहुंचाने के लिए बसों का भी इंतजाम किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारतीय वायुसेना लगातार इस काम में जुटी हुई है। शनिवार को 16 उड़ानों से लोगों को लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी करने के बाद करीब 19 हजार 700 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया था। लेकिन कुछ लोग इससे रह गए। पूर्वी यूक्रेन विशेष रूप से खारकीव और पिसोचिन पर सबसे ज्यादा सरकार का ध्यान है। हम वहां कुछ बसें लाने में सफल रहे हैं। पांच बसें पहले से चल रही हैं। पिसोचिन में अब भी करीब एक हजार भारतीय फंसे हुए हैं। जबकि सूमी में 700 से ज्यादा फंसे हैं। उन्होंने कहा कि हमने विशेष ट्रेनों के लिए यूक्रेन के अधिकारियों से अनुरोध किया था।

केन्द्र देगा हरजोत सिंह के इलाज का खर्च
कीव में गोलियों का शिकार होकर घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह को लेकर बागची ने कहा कि भारत सरकार कीव में हरजोत सिंह के चिकित्सा खर्च का वहन करेगी। हम उनकी चिकिस्कीय स्थिति के बारे में जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन विवाद के क्षेत्र में होने के चलते इस काम में दिक्कत हो रही है।

मुख्यमंत्री ने यूक्रेन के माइकोलेव शहर में पढ़ाई कर रहीं जयपुर की छात्रा पायल मूलानी एवं लवीना रावल से वीडियो कॉल पर बात की
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को यूक्रेन के माइकोलेव शहर में पढ़ाई कर रहीं जयपुर की छात्रा पायल मूलानी एवं लवीना रावल से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने बताया वे अभी बस से माल्डोवा बॉर्डर जा रहे हैं जहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट लेंगे। इन सभी को सकुशल भारत आने के लिए शुभकामनाएं दीं।

गहलोत ने यूक्रेन में फंसे देश एवं प्रदेश के विद्यार्थियों की शीघ्र एवं सुरक्षित वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था। इस पत्र में प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इन विद्यार्थियों को शीघ्र भारत लाने के लिए केन्द्र सरकार अविलम्ब यूके्रन की सरकार से सम्पर्क करे ताकि पोलैंड एवं रोमानिया से होकर विद्यार्थियों को भारत आने के लिए सुरक्षित मार्ग मिल सके।

मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्र अजय सिंह से आज फोन पर हुई उनकी बातचीत का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री को अवगत कराया है कि यूक्रेन से एक साथ निकलने के लिए भारतीय विद्यार्थियों को रोमानिया और पोलैंड से सुरक्षित मार्ग नहीं मिल पा रहा है। राज्य सरकार के अधिकारियों को वहां रह रहे विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों के माध्यम से यह संदेश प्राप्त हो रहे हैं कि बड़ी संख्या में भारतीय विद्यार्थी रोमानिया की सीमा पर एकत्रित हैं और उन्हें वहां से आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है। गहलोत ने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया कि रोमानिया बॉर्डर पर इन विद्यार्थियों को अत्यधिक ठण्ड का सामना करना पड़ा रहा है। यूक्रेन में बने वर्तमान हालातों तथा वहां फंसे होने के कारण बच्चे एवं भारत में रह रहे उनके अभिभावक मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार के अधिकारी विदेश मंत्रालय और इन विद्यार्थियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने मोदी से आग्रह किया है कि वे पौलेंड और रोमानिया तक सुरक्षित मार्ग की विद्यार्थियों की जरूरत को पूरा करने के लिए यूक्रेन सरकार से संपर्क करें और रोमानिया बॉर्डर पर उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय विद्यार्थियों को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित करें। गहलोत ने केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी पत्र लिखकर उनका ध्यान विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी में आ रही इन समस्याओं की ओर आकृष्ट किया है।