viral video - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर
लखनऊ। बंगाल चुनाव में ऑब्जर्बर बनकर पहुंचे आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के वायरल एक वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत गरमा गई है । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समय आने पर लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि इस प्रकरण ने प्रदेश के शासन-प्रशासन की छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया है और ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता भी उजागर कर दी है।

सपा प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार में इस तरह के मामले अपवाद नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले ही इस तरह के आचरण में शामिल पाए जाएं, तो आम महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस घटना से सत्तारूढ पार्टी से जुड़ी महिलाएं भी असहज और शर्मिंदा महसूस कर रही होंगी। उन्होंने कहा कि अब सबकी नजर इस बात पर है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ निलंबन या बर्खास्तगी की कार्रवाई कितनी तेजी से होती है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर सीएम की छवि से जुड़ा मामला बताया।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस प्रकरण में होने वाली कार्रवाई से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मुख्यमंत्री का रुख क्या है। उन्होंने यह भी कहा कि इतना कुछ सामने आने के बाद सरकार पर अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई का दबाव बनना तय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति केवल अपराधियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि ऐसे अधिकारियों पर भी समान रूप से लागू होनी चाहिए, ताकि महिलाओं का भरोसा कायम रह सके।

अखिलेश यादव ने कहा है कि प. बंगाल में केंद्र सरकार ने ऑब्जवर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किये हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं। दीदी हैं, दीदी रहेंगी! उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि सही समय आने पर केंद्र और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों’ की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जाँच होगी और बेहद सख़्त दंडात्मक कार्रवाई भी। ये सब अधिकारी के रूप में अनरजिस्टर्ड लोगों के अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड सदस्य हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे। ये खोज के लाए जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे और अपने कुकृत्यों के लिए क़ानूनी सज़ा भी पाएंगे। लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे।

कमलनाथ का बड़ा बयान : पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाया जनता के बीच पैनिक माहौल बनाने का आरोप
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर पेट्रोलियम पदार्थों के संदर्भ में ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ऐसी कोई कमी नहीं है, केवल एक माहौल बना दिया गया है। कमलनाथ के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आला नेतृत्व ने उन्हें निशाने पर ले लिया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कमलनाथ के इस बयान के माध्यम से उन पर हमला बोलते हुए कहा, ''आख़िरकार कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने भी स्वीकार कर लिया कि देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। अपनी ही पार्टी के नेता की बात सुनकर राहुल गांधी को देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाना और जनता के बीच पैनिक माहौल बनाना बंद करना चाहिए।'' वीडियो में कमलनाथ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ''ये तो अव्यवस्था है, ऐसी कोई कमी नहीं है, एक माहौल बना लिया गया है कि कमी है, कमी है।''ये वीडियो श्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा का बताया जा रहा है।

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का वीडियो वायरल: सचिवालय प्रभारी ने किया वायरल वीडियो का खंडन, शरारती तत्वों को दी चेतावनी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय के प्रभारी, बागीचा सिंह ने हाल ही में बटाला में आयोजित एक गुरमत समागम के दौरान जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के शूट किये गये एक वीडियो को कथित तौर पर तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले शरारती तत्वों की कड़ी निंदा की है। हाल ही में बटाला में एक गुरमत समागम आयोजित किया गया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिसमें दावा किया गया कि जत्थेदार साहिब एक अकाली नेता के चरणों में झुक रहे हैं।

बागीचा सिंह ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए मंगलवार को बताया कि मंच सचिव के अनुरोध पर संगत को संबोधित करने के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज सिरोपा (सम्मान) प्राप्त करने के बाद बैठने ही वाले थे। इसी बीच मंच सचिव ने मंच पर मौजूद संबंधित अकाली नेता को बोलने के लिए आमंत्रित किया। अकाली नेता ने हालांकि यह कहते हुए मना कर दिया कि चूंकि जत्थेदार साहिब पहले ही सभा को संबोधित कर चुके हैं, इसलिए उन्हें बोलने की आवश्यकता नहीं है। पूरे वीडियो में अकाली नेता को माइक्रोफोन एक तरफ हटाते हुए भी देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सम्मानित जत्थेदार सिख सिद्धांतों और मर्यादा (धार्मिक आचार संहिता) का सख्ती से पालन करते हैं और किसी भी परिस्थिति में इसके विरुद्ध कार्य नहीं कर सकते। वायरल वीडियो में किये गये दावों का खंडन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चित्रण पूरी तरह गलत है कि माननीय जत्थेदार एक अकाली नेता के चरणों में झुके थे। इसी दौरान, जत्थेदार गड़गज्ज, जो बैठने की प्रक्रिया में थे, अचानक फिर से खड़े हो गये और मंच पर मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शामिल हो गये। बागीचा सिंह ने कहा कि इस घटनाक्रम को दुर्भावनापूर्ण तरीके से संपादित किया गया और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के उच्च पद को बदनाम करने के लिए संदर्भ से बाहर प्रस्तुत किया गया, जो कि अस्वीकार्य है। उन्होंने भ्रामक वीडियो साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी चेतावनी दी कि वे ऐसी हरकतों से बाज आयें और विकृत सामग्री को हटा दें।

सचिव ने कहा कि कुछ शरारती ताकतें सिख समुदाय के बीच श्री अकाल तख्त साहिब के अधिकार और सम्मानित जत्थेदारों के संबंध में भ्रम पैदा करके इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने खालसा पंथ और संगत से ऐसी कोशिशों के खिलाफ सतर्क रहने का आह्वान किया।

आमेर के सागर रोड पर लेपर्ड की दस्तक: हर्षनाथ भैरव मंदिर के पास दीवार पर बैठा रहा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जयपुर। आमेर स्थित सागर रोड पर हर्षनाथ भैरव मंदिर के पास एक लेपर्ड दीवार पर बैठा नजर आया। घटना देर रात की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार लेपर्ड काफी देर तक हर्षनाथ भैरव मंदिर के पास ऊंची दीवार पर शांत बैठा रहा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आबादी के आसपास वन क्षेत्र है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आमेर की पहाड़ियों में लंबे समय से अवैध ट्रैकिंग और बिना अनुमति आवाजाही हो रही है इससे वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा है वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अवैध ट्रैकिंग पर सख्ती से रोक नहीं लग पा रही विशेषज्ञों का मानना है कि जब जंगलों में शांति भंग होती है और मानवीय गतिविधियां बढ़ती हैं तो वन्यजीव सुरक्षित ठिकाने की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं।

रेंज अधिकारी रघुवेन्द्र राठौड़ ने बताया की लेपर्ड दिखने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची और आसपास गश्त शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली वही आमेर की पहाड़ियों में लेपर्ड की मौजूदगी स्वाभाविक है लेकिन आमतौर पर वे इंसानों से दूरी बनाए रखते हैं।

तमिलनाडु के वेल्लोर में भयावह हादसा: मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फीट ऊंचा रथ पलटने से 7 लोगों की मौत
तमिलनाडु। तमिलनाडु के वेल्लोर से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सालाना मायाना कोल्लई उत्सव के दौरान 60 फीट उंचा रथ अचानक ही नियंत्रण बिगड़ने के कारण गिर गया, जिससे करीब 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये पूरा हादसा 16 फरवरी सोमवार की देर रात जुलूस के दौरान हुआ। इस हादसे के बाद पुलिस, बचाव कर्मियो और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस पूरे हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता हैं कि लकड़ी के टूटे हुए बीम और बड़े रथ के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए है, जिससे ट्रैफिक रुक गया और देखने वाले हैरान रह गए। बता दें कि यह हादसा मयना कोलाई फेस्टिवल के दौरान हुआ, जो महा शिवरात्रि के अगले दिन मनाया जाता है।

अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर संदिग्ध व्यक्ति ने फेंका तरल पदार्थ, हमलावर गिरफ्तार
अमेरिका। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उस समय हमला किया जब वो एक टाउन हॉल में लोगों को संबोधित कर रहीं थीं। जानकारी के अनुसार, उन पर हमलावर ने अज्ञात पदार्थ फेंका इससे उनको कोई नुकसान नहीं पहुंचा हैं लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर एक सवाल खड़ा हो गया है। इस हादसे के बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

दरअसल, सांसद इल्हान उमर इस महीने ट्रंप के आईसीई एजेंट ने मिनियापोलिस में एक महिला की गोली मारकर हत्या दी थी उस पर लोगों को संबोधित कर रही थी कि तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने उन पर अज्ञात तरल पदार्थ फेंका, जिससे वो घबरा गई और पूरे माहौल में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसके बारे में बताया और पुलिस ने उस हमलावर को गिरफ्तार किया। बता दें कि इस हमले से पहले सांसद इल्हान उमर आईसीई की खत्म करने और होम मिनिस्टर क्रिस्टी नोएम को अपने पद से इस्तीफा देने की मांग कर रही थी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बता कि हमलावर ने काले रंगे की जैकेट पहन रखी थी और उसके हाथ में एक सिरिंज भी थी और उसी सीरिंज से उसने सांसद इल्हान उमर पर हमला किया। बता दे कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर ने संबोधन के दौरान सांसद इल्हान उमर पर हमला किया।

जाको राखे साइयां...एसएचओ ने लाश में फूंक दी जान, फंदे से उतारकर दिया सीपीआर, लौट आईं युवक की सांसें
नई दिल्ली। कहते हैं कि जीवन मरण सब ऊपरवाले के हाथ होता है। जब तक जिंदगी लिखी है, तब तक मौत कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसका एक उदाहरण मध्य प्रदेश के नागदा (उज्जैन) में देखने को मिला। जहां फांसी पर झूल चुके युवक की जान बचा ली गई और उसे बचाया भी पुलिस ने। हालांकि फंदे पर लटके युवक को उसके परिजनों ने मृत मान लिया था। मौके पर रोना बिलखना भी शुरू हो गया था, लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने सीपीआर तकनीक का प्रयोग करते हुए उस युवक की जान बचा ली, जिसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी रोज की तरह नियमित गश्त पर निकले थे। तभी रात करीब डेढ़ बजे घबराया हुआ एक व्यक्ति उनके पास आया और बोला कि उनके पुत्र ने फांसी लगा ली है।

सीपीआर तकनीक का प्रयोग किया

सूचना की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी अमृतलाल बगैर देरी किए अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पाया कि युवक ने अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ है और वह फंदे पर झूल रहा है। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और युवक धैर्य यादव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। जिस स्थिति में धैर्य फंदे पर लटका मिला, उसे देखकर परिजनों ने युवक को मृत मान लिया था और रोना-बिलखना भी शुरू हो गया था। लेकिन थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने हार नहीं मानी और जीवन रक्षा के लिए अपने प्रशिक्षण में अर्जित सीपीआर तकनीक का प्रयोग करते हुए एक प्रयास किया, नतीजतन युवक की सांस लौट आई और उसकी जान बच गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

समाज के प्रति प्रेरणादायक उदाहरण

सीपीआर देने पर युवक की सांस लौटते ही, थाना प्रभारी खुद उसे अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद धैर्य यादव को रतलाम हॉस्पिटल भेज दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
गुआइबा। ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग 40 मीटर (करीब 114 फीट) ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की एक विशाल रेप्लिका गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह प्रतिमा अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की हूबहू नकल थी। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

पार्किंग एरिया की पहचान थी मूर्ति

यह स्टैच्यू गुआइबा में हावन कंपनी के बड़े रिटेल स्टोर की पार्किंग में एक फास्ट-फूड आउटलेट के पास स्थापित की गई थी और इलाके की पहचान मानी जाती थी। दोपहर के समय अचानक तेज हवाएं चलीं, जिसने कुछ ही पलों में करीब सात मंजिला ऊंची इस प्रतिमा को जमींदोज कर दिया। जमीन पर गिरते ही मूर्ति का ऊपरी हिस्सा, खासकर सिर, कई टुकड़ों में टूट गया।

समय रहते टली बड़ी दुर्घटना

घटना के समय पार्किंग स्थल के आसपास कई वाहन मौजूद थे, लेकिन लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ा हादसा टल गया। तेज हवाओं को देखते हुए लोगों ने तुरंत अपने वाहन वहां से हटा लिए, जिससे किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हावन कंपनी ने बताया कि मूर्ति की कुल ऊंचाई 114 फीट थी, जिसमें से करीब 78 फीट हिस्सा पूरी तरह टूट गया है, जबकि 36 फीट ऊंचा आधार सुरक्षित है। कंपनी ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और भविष्य में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाएगी।

हिजाब खींचने के मामले में पप्पू यादव ने किया सीएम नीतीश का बचाव, कह दी ऐसी बात सुनकर हो जाएंगे हैरान
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक सरकारी कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। हालांकि, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि हिजाब हटाया नहीं गया, बल्कि मुख्यमंत्री ने बेटी समान स्नेह के भाव से बातचीत की। पप्पू यादव नीतीश कुमार के हिजाब खींचने को "पितातुल्य व्यवहार" बता रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर लेने आई एक बुर्का पहनी मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब/नकाब को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से जबरन हटाने की कोशिश की। धार्मिक पहचान के साथ छेड़छाड़ करना या अपमान करना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। हिजाब किसी का फैशन नहीं, बल्कि विश्वास और अधिकार है। किसी को इसे छूने का हक़ नहीं।

विपक्ष का हमला

इस मामले को लेकर विपक्ष ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, जब राज्य का मुख्यमंत्री सरेआम ऐसी हरकत करेगा, तो सोचिए बिहार की महिलाओं की सुरक्षा का हाल क्या होगा? नीतीश कुमार को इस शर्मनाक कृत्य के लिए तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए।
ये घटना तो माफ़ी के क़ाबिल है ही नहीं।

आसीम मुनीर के बाद बांग्लादेशी रिटायर्ड जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आजमी ने उगला जहर, बोला- 'जब तक भारत टुकड़े-टुकड़े नहीं होंगे तक तक...', जानें
ढाका। भारत को लेकर पाकिस्तानी आर्मी के चीफ आसीम मुनीर आए दिन कुछ ना कुछ विवादित बयान देते रहते हैं और देश के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बांग्लादेशी रिटायर्ड जनरल अब्दुल्लाहिल अमान आजमी को भारत के खिलाफ नफरत भरा बयान देते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, ये वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जबकि बांग्लादेश की राजनीति में काफी उथल पुथल चल रही है। दरअसल, आजमी ने अपने बयान में कहा कि, 'जब तक भारत के टुकड़े टुकड़े नहीं हो जाते हैं तब तक बांग्लादेश में पूरी तरह से शांति स्थापित नहीं हो सकती है और कयामत तक भारत हमारे मुल्क को शांतिपूर्वक जीने नहीं देगा, क्योंकि भारत हमारे मीडिया, सांस्कृतिक दुनिया और बुद्धिजीवियों के संसार में हर समय दखल देता रहता है।

अब्दुल्लाहिल अमान आजमी का विवादास्पद इतिहास

बता दें कि, अब्दुल्लाहिल अमान आजमी का भारत के खिलाफ ये कोई पहला नफरत भरा बयान नहीं है इससे पहले भी ये भारत के खिलाफ नफरत भरें भाषण दे चुका है। आजमी बांग्लादेश सेना में काफी लंबे समय तक सेवा दे चूका है और ये साल 1971 के युद्ध अपराधी जमात-ए-इस्लामी के नेता गुलाम आजम का बेटा है।

बता दें कि, आजमी भी पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तरह ही भारत विरोधी है और भारत को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रहा है। बता दें कि इस रणनीति को 'ब्लीड इंडिया विद अ थाउजैंड कट्स' के नाम से जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी मगर ये रणनीति सीधे सीधे युद्ध की जगह पर प्रॉक्सी वार, आतंकवाद, अलगाववाद और आंतरिक अशांति के जरिए किसी भी देश का तोड़ने की कोशिश करती है।

इससे पहले भी आजमी ने शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद भारत विरोधी बयान दिया था। साल 2024 में आजमी ने कहा ​था कि, हमारा वर्तमान राष्ट्रगान हमारे स्वतंत्र बांग्लादेश के अस्तित्व के विपरित है और हमें इसे बदलने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद पर एफआईआर दर्ज, सामने आई चौंकाने वाली वजह, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। अबान अहमद पर वैवाहिक समारोह में वीडियो के बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना बजाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने का आरोप है। बता दें कि, ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी, हम दिल रखते हैं और असलहा भी, तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम...’। इस गाने को लेकर पुलिस ने अबान अहमद पर एफआईआर दर्ज की है।

साथ ही बता दें कि, अतीक अहमद के पांच बेटों में से उमर और अली पहले से ही जेल में बंद है, तीसरे नंबर का बेटा असद उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। बता दें कि, उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस ने अतिक अहमद के चौथे बेटे अहजम और अबान अहमद को राजरूपपुर स्थित बालगृह में करीब 221 दिनों के लिए रखा था।

जेल से छुटने के बाद दोनों बेटे हटवा में अपने किसी रिश्तेदार के पास चले गए थे, जिसके बाद 17 सितंबर को अबान अहमद को पहली बार देखा गया था। वो तीन कारों के काफिले के साथ नैनी जेल में बद अपने बड़े भाई अली से मुलाकात के लिए गया था। हालांकि, यहां उसकी मुलाकात अपने भाई से नहीं हो सकी क्योंकि, उसे झांसी जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के मामले में एसीपी धूमनगंज अजेंद्र यादव ने बताया है कि, फिलहाल हमने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चित्तौड़गढ़ शिक्षक अश्लील वीडियो मामला : शिक्षा विभाग की कार्रवाई, विभाग की छवि धूमिल करने पर दोनों शिक्षक बर्खास्त
जयपुर। चित्तौड़गढ़ में अश्लील वीडियो वायरल मामले में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा विभाग की जांच में सालेरा स्कूल के प्रधानाध्यापक और महिला शिक्षक दोषी पाए गए। स्कूल में अनैतिक हरकतों के वायरल वीडियो ने प्रदेश में शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल किया था। इसलिए इस मामले में दो शिक्षकों पर गंभीर कार्रवाई की गई है।

स्थानीय लोगों ने इस मामले में विरोध जताते हुए कहा था कि अश्लील वीडियो से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूटा है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अश्लील कृत्य में शामिल शिक्षकों पर सीसीए नियमों के तहत सख्त कार्रवाई हुई है। राजकीय कर्तव्य निर्वहन में गंभीर दुराचार, दोषी शिक्षकों को सेवा से हटाया, शिक्षक गरिमा के विपरीत आचरण पर सख्त कार्रवाई की गई है। वहीं कर्मचारी नेता राजेंद्र राणा और विपिन प्रकाश शर्मा ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।