devnarayan board - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आठ घंटे की मशक्कत के बाद शव का किया अंतिम संस्कार
नदबई। गांव पहरसर में बुधवार देर रात 11 केवी विद्युत लाइन टूटकर गिरने पर करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने के चलते ग्रामीणों ने विद्युतकर्मियों के खिलाफ गुस्सा जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, मृतक युवक के शव को होटल के सामने रखकर दाह संस्कार करने से मना कर दिया। बाद में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर अवाना व सांसद रंजीता कोली ने मौके पर पहुंच मृतक युवक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग करने व दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को निपटाया। विधायक अवाना ने मृतक युवक की पत्नी को निजी होटल में नौकरी लगाने व विद्युत निगम की ओर से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। वहीं, विधायक की नाराजगी पर विद्युत निगम सहायक अभियंता ने विद्युत लाइन मैन को हटाने के आदेश दिए। गौरतलब है कि गांव पहरसर में स्थित चन्द्रमहल होटल के समीप देर रात 11 केवी की विद्युत लाइन टूटकर घरेलू विद्युत लाइन पर गिर गई। इसके चलते घरेलू विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट होने से करीब एक दर्जन लोगों के विद्युत उपकरण खराब हो गए, जबकि घरेलू कार्य करने दौरान पहरसर निवासी शिवसिंह कोली की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने होटल के सामने युवक का शव रखते हुए निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस सीओ नीतिराज सिंह व एसडीएम विष्णु बंसल ने परिजनों से समझाइस करने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीण मृतक युवक के परिजन को सरकारी नौकरी व विद्युत निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में विधायक जोगिन्दर अवाना ने ग्रामीणों से समझाइस कर मृतक युवक की पत्नी को होटल में नौकरी लगाने व विद्युत निगम की ओर से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं, पुलिस में मामला दर्ज कर दोषी विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। बाद में करीब आठ घण्टे की मशक्कत के बाद पुलिस की मौजूदगी में मृतक युवक का दाह संस्कार कराया गया।

विशेष पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए कोटा में भी खुलेंगे छात्रावास
कोटा। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने कहा कि कोटा शिक्षा नगरी है यहां देशभर से विद्यार्थी मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए आ रहे हैं उनमें विशेष पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी भी शामिल है ऐसे विद्यार्थियों के लिए कोटा में बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग बड़े छात्रावास बनाए जाएंगे।  अवाना ने यह बात मंगलवार को कोटा में मीडिया से बातचीत में कही। साल 2008 में गठित देवनारायण बोर्ड में पहली बार बने अध्यक्ष अवाना ने बताया कि देवनारायण योजना के तहत विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए कई योजनाएं बनी हुई है, लेकिन उनका पूरा लाभ अभी तक जरूरतमंदों को नहीं मिल सका है। इसका कारण बोर्ड में अध्यक्ष का पद ही लंबे समय से रिक्त चल रहा था। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

अवाना ने बताया कि वह अब तक राज्य के 15 जिलों का दौरा कर चुके हैं, वहां बोर्ड की योजनाओं की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजनाएं तो अच्छी है लेकिन उनका लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। उनका मकसद अधिक से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ देना है। बोर्ड के अंतर्गत उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अनुप्रति योजना देवनारायण प्रतिभावान प्रोत्साहन योजना देवनारायण छात्रा उच्च शिक्षा आर्थिक सहायता योजना साइकिल वितरण योजना स्कूटी वितरण व प्रोत्साहन राशि योजना देवनारायण गुरुकुल योजना पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना देवनारायण मोबाइल हॉस्पिटल योजना उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन आईटीआई केंद्रों का संचालन और डेयरी प्लांट योजना संचालित हो रही है। अवाना ने बताया कि बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोटा आए हैं। यहां समाज के लोगों ने उनसे छात्रावास बनाने की मांग की है। वह इसका प्रस्ताव बनाकर शीघ्र मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। वहां से कोटा में छात्रावास बनाने का बजट स्वीकृत करवाएंगे। जिससे लोगों को लाभ मिल सके उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस तीनों सीटें जीतेगी। पार्टी में बाहरी और भीतरी कोई प्रत्याशी नहीं है पार्टी संगठन एकजुट है और संगठन के आगे सभी को उनकी बात का सम्मान करना होगा।  इधर कोटा प्रवास के दौरान उन्होंने एनबीसी के लोगों के साथ बड़ी बैठक की

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष अवाना ने सचिवालय में किया कार्यभार ग्रहण
जयपुर। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना ने सचिवालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत भी मौजूद रहे। अवाना ने कहा कि गुर्जर समाज की विभिन्न लंबित मांगों के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

गुर्जर आंदोलन में बीजेपी का रवैया दमनकारी रहा, जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समाज के नेताओं से बातचीत कर आंदोलन को समाप्त कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री का अध्यक्ष बनाने पर आभार व्यक्त किया।

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष का पद कानूनी पेंच में फंसा
जयपुर। प्रदेश में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष का पद कानूनी  पेंच में फंस गया है। इसके चलते इस पद पर नियुक्त नदबई के विधायक जोगेन्द्र सिंह अवाना ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। अवाना को नौ फरवरी को नियुक्त किया गया था। उस दिन 44 निगमों, बोर्डों और आयोगों में 58 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां दी गई थी। उनमें से अवाना को छोड़कर सभी लोगों ने कार्यभार संभाल लिया।

ये फंसा पेंच
चूंकि अवाना अभी विधायक है और राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। पहले इस पद को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था, किन्तु वसुंधरा राजे की सरकार ने गत 22 अगस्त, 2008 को इसका दर्जा बढ़ाकर केबिनेट स्तर का कर दिया था। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव डॉ. मालोविका पवार की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी। इसी अधिसूचना में बोर्ड में अशंकालिक सदस्यों की संख्या दो से बढ़ाकर चार की गई थी। चूंकि राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 30 से ज्यादा नहीं हो सकती है, जो इस समय पूरी है। अवाना भरतपुर जिले की नदबई विधानसभा सीट से विधायक है, अगर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनको केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाता है, तो उनकी विधायकी भी खतरे में पड़ती है। उच्चतम न्यायालय के आदेश की वजह से मुख्यमंत्री के छह सलाहकारों को भी मंत्री का दर्जा नहीं दिया जा सका। ये सभी विधायक राजनीतिक सलाहकार है। अवाना ने राजस्थान विधानसभा का चुनावा बसपा के टिकट पर जीता था। बाद में बसपा के सभी छह विधायकों ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

निकाली जा रही है गली
अवाना को इस पद पर कार्यभार संभालने से पहले राज्य सरकार कोई न कोई रास्ता निकाल रही है। सूत्रों के अनुसार पूर्व की अधिसूचना में संशोधन किया जा रहा है। संशोधन के बाद ही अवाना को कार्यभार संभलवाया जाएगा। अगर अधिसूचना में संशोधन नहीं हो पाता है तो किसी अन्य गैर विधायक को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और अवाना को अन्य महत्वपूर्ण पद से नवाजा जा सकता है।

मुझे जनता की सेवा करनी है। अभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कानूनी राय लेकर कोई न कोई रास्ता निकालने में लगे हुए हैं। जो भी होगा, वह कानूनी दायरे में ही किया जाएगा। -जोगेन्द्र सिंह अवाना, विधायक नदबई