shopping center - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फर्नीचर मार्केट की दुकान में भीषण आग, दो दमकलों ने पाया काबू
कोटा। गुमानपुरा थाना क्षेत्र के शॉपिंग सेंटर स्थित फर्नीचर मार्केट में शनिवार सुबह एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर निगम के सब्जी मंडी फायर स्टेशन से दो दमकलें मौके पर पहुंचीं और फायरमैन ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि शॉपिंग सेंटर स्थित फर्नीचर मार्केट में एक दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही दो दमकलों को मौके पर रवाना किया गया। आग एसएस एंटरप्राइजेज नामक फर्नीचर की दुकान में लगी थी।

पीछे की दीवार में मिला बड़ा छेद
व्यास के अनुसार, दुकान के पीछे की तरफ से आग लगने की बात सामने आई है। मौके पर दुकान की पिछली दीवार में एक बड़ा छेद भी मिला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कोई व्यक्ति चोरी की नीयत से दुकान में घुसा हो और वहां किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगी हो। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी आग
फर्नीचर मार्केट में आसपास कई अन्य दुकानें भी हैं। फर्नीचर और अन्य सामान ज्वलनशील होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका थी, लेकिन दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने से रोक दी गई और बड़ा हादसा टल गया।आग की घटना में एसएस एंटरप्राइजेज की दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान काफी हद तक जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात...
कोटा। चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात...यह कहावत  इन दिनों सही साबित हो रही है शॉपिंग सेंटर स्घित फर्नीचर मार्केट पर। यहां पूर्व में दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिए थे लेकिन अब फिर से दुकानों के आगे तक सड़क सीमा में फर्नीचर का सामान रख लिए हैं। जिससे मार्केट फिर से संकरा हो गया है। फर्नीचर मार्केट में मेन रोड से लेकर गलियों तक में बड़ी संख्या में फर्नीचर की दुकानें व शोरूम और गोदाम बने हुए हैं। बड़े-बड़े शोरूम होने से अधिकतर सामान तो दुकानों के अंदर रखा हुआ है लेकिन उसके बाद भी बड़ी संख्या में फर्नीचर का सामान दुकानों के बाहर फुटपाथ से आगे सड़क तक पर बिखेर कर रखे हुए हैं। दीवान से लेकर,मेज कुर्सी तक, आलमारी से लेकर मंदिर तक बड़ी संख्या में दुकानों के आगे तक रखना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत एक दो दुकानदारों ने की। उन्हें देखकर अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ से आगे रखने लगे हैं।

सड़क के दोनों तरफ दुकानों का सामान
फर्नीचर मार्केट में सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में दुकानें हैं। उन दुकानदारों ने अपने सामान दुकानों के आगे तक बिखेर कर रखे हुए हैं। कई दुकानदार तो फर्नीचर बनाने का काम तो सड़क पर ही कर रहे है। दोनों तरफ सामान रखने से मार्केट की सड़क संकरी हो गई है।

ट्रैफिक में बाधक, आवागमन में समस्या
मार्केट काफी व्यस्त रहने लगा है। छावनी से वल्लभनगर जाने के लिए अधिकतर लोग इसीमार्केट से होकर निकल रहे है। दो पहिया से अधिक चार पहिया वाहनों के निकलने पर यहां सुबह से रात तक वाहनों का अम्बार लगा रहता है। ऐसे में सड़क पर रखे दुकानों के सामान से यातायात में तो बाधा उत्पन्न हो हीरही है। वाहन चालकों कोभी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जुलाई में व्यापारियों ने खुद बनाई थी व्यवस्था
फर्नीचर मार्केट में अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए मार्केट के व्यापारियों ने खुद ही व्यवस्था बनाई थी। 4 महीने पहले जुलाई में मार्केट के व्यापारियों ने स्वयं निर्णय करते हुए अपनी दुकानों के सामानों को फुटपाथ तक हीसीमित कर लिया था। उस समय मार्केट के अध्यक्ष ने कहा था कि  अब व्यापारी दोबारा से सड़क सीमा में अपने सामान नहीं रखेंगे। लेकिन कुछ दिन तक तो व्यवस्था सही रही। अब फिर से सभी पुराने ढर्रे पर आ गए हैं। जिससे एक बार फिर से अच्छी व्यवस्था बिगड़ने लगी है। जिससे सभीको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  उस समय नगर निगम व कोटा विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक  दस्ते के अधिकारियों के साथ मार्केट के व्यापारियों ने वार्ता कर अपने स्तर पर ही समस्या का समाधान कर लिया था।  हालांकि नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ता प्रभारी ने कहा कि शहर में जहां भी अतिक्रमण हो रहा है। वहां स्थानीय व्यापारियों से चर्चा कर उसका समाधान कराया जाएगा। यदि नहीं माने तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं फर्नीचर मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष इलियास अंसारी का कहना है कि  व्यापारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

शॉपिग सेंटर पीएचसी छत से गिर रहा प्लास्टर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
कोटा । शहर में लोगों बेहतर स्वास्थ्य सेवाए देने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोल रखे हैं जिससे मरीजों को बडे अस्पताल तक जाने की दौड़ बच जाए लेकिन शहर के अधिकांश पीएचसी पर प्राथमिक उपचार की ही सुविधा है। अस्पतालों के भवनों की खस्ताहाल हालत पर विभाग का ध्यान नहीं है जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ी हुई है। शहर के शॉपिंग सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बरसों से भवन की मरम्मत नहीं होने से छतों से प्लास्टर गिर रहा है। वहीं बारिश शुरू होने के साथ छत से जगह जगह पानी टपक रहा है। गंदे पानी की निकासी के चेंबर नहीं होने से सारा पानी अस्पताल परिसर में जमा हो रहा जिससे मरीजों को अस्पताल में पहुंचने में भी परेशानी होरही है। अस्पताल की मरम्मत से लेकर सुविधा बढ़ाने के लिए कई बार सीएमएचओं से लेकर जनप्रतिनिधियों तक अस्पताल प्रभारी ने गुहार लगा दी लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हर बार आश्वासन का झुनझुना देकर इतिश्री कर ली जाती है।

टीकाकरण केंद्र कक्ष में गिर रहा प्लास्टर
शॉपिंग सेंटर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र कक्ष छत का जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा है। ऐसे में कभी बड़ा हादसा होने का अंदेशा सदैव बना रहता है। इस कक्ष में गर्भवती महिलाओं, बच्चों व कोविड वैक्सीन लगाई जाती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां आते है। बारिश के चलते इन दिनों छत आए दिन प्लास्टर गिर रहा है। ये तो गनिमत रहती है अभी तक प्लास्टर किसी मरीज के सिर पर नहीं गिरा नहीं हो बड़ी दुर्घटना हो जाती।

जहां जांच होती वहीं फैल रहा फंगस
शॉपिग सेंटर अस्पताल के लेब में चहुंओर दीवारों पर सीलन आ रही है। छत से पानी टपक रहा है। दीवारों पर ब्लैक फंगस लगी हुई है। ऐसे में लेब जांच से ज्यादा संक्रमण दे रही है। चहुंओर सीलन की बदबू से यहां काम करने वाले लेब टेक्नीशियन परेशान रहते है। इसके अलावा अस्पताल के इंग्जेक्शन रूम में भी सीलन और पानी टपक रहा है। नि:शुल्क दवा केंद्र की छत से प्लास्टर गिर रहा है।

निकासी नहीं होने से अस्पताल में भरा पानी
अस्पताल परिसर में पानी बारिश की पानी निकासी के लिए चेंबर नहीं बना रखा जिससे पानी अस्पताल परिसर में ही फैलता है। अस्पताल के मुख्य गेट पर चेंबर नहीं होने से यहां लोहे की सीढ़ी लगा रखी उस पर चढ़कर मरीज अस्पताल में पहुंच रहे है।

अस्पताल की मरम्मत कराने के लिए सीएमएचओ को कई बार पत्र लिखा और मौखिक भी अवगत कराया। उन्होंने विज्ञान नगर सीएचसी के बजट से अस्पताल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया लेकिन आज तक मरम्मत नहीं हो सकी। जन सहयोग से अस्ताल में पुताई कराई लेकिन बारिश से छत टपक रही है। प्लास्टर गिर रहा है। अस्पताल में पानी की निकासी के लिए कोई चेंबर नहीं होने से सारा पानी अस्पताल परिसर में जमा हो रहा है।
-डॉ. निधी सक्सेना, अस्पताल प्रभारी

चौपाटी का बदलेगा स्वरूप, बनेगी स्मार्ट
कोटा । शहर के बीचों-बीच शॉपिंग सेंटर स्थित वर्तमान चौपाटी का स्वरूप शीघ्र ही बदल जाएगा और वह स्मार्ट बन जाएगी। दुकानों में एकरूपता के साथ व्यवस्थित नजर आएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वर्तमान चौपाटी को स्मार्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। वर्तमान में यहां करीब दो दर्जन से अधिक दुकानें हैं। जिनमें हर दुकान का साइन बोर्ड अलग-अलग आकार का है। दुकानों के आगे सभी ने अपने हिसाब से तिरपाल लगाए हुए है। किसी ने हरा तो किसी ने पीला। किसी ने छोटा तो किसी ने बड़ा। साथ ही दुकानों के आगे ग्राहकों के बैठने के लिए भी सभी दुकानदारों ने अपनी पसंद की मेज कुर्सी लगाई हुई है। साथ ही जिस दुकानदार की मेज कुर्सी है उसके ही ग्राहक उन पर बैठ सकते हैं। दुकानों के आगे गंदगी और रोशनी की भी पर्याप्त सुविधा नहीं है। अस्त-व्यस्त खड़े वाहन भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। लेकिन आने वाले कुछ समय बाद चौपाटीे पर ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं देगा। सब कुछ बदल जाएगा। एक से डेढ़ माह बाद यहां आने वालों को लगेगा कि वे किसी दूसरी जगह पर आ गए हैं।

यह होगा बदलाव

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चौपाटी पर की काम करवाए जाएंगे। जिनमें सबसे पहले सभी दुकानों के ऊपर साइन बोर्ड का आकार एक समान होगा। शुरुआत से आखिर तक एक ही आकार का बोर्ड लगेगा। जिस पर दुकानदारों को अपनी दुकानों के नाम लिखने होंगे। साथ ही सभी दुकानों के आगे एक समान शेड लगाया जाएग। जिसमें वाटर प्रूफ रंगीन तिरपाल होगा। जिससे धूप व बरसात में लोगों को परेशानी नहीं होगी।

दुकानों के आगे सड़क के फर्श को पक्का कर उस पर पेंटिंग की जाएगी। सभी दुकानों के आगे स्टील की मेजें लगाए जाएंगी। ये मेज एक समान होंगी। जिन पर किसी भी दुकान का कोई भी ग्राहक कहीं भी बैठ सकेगा। ग्राहकों को बैठने से कोई भी दुकानदार मना नहीं कर पाएगा।

आकर्षक लाइटिंग व पिलर लगेंगे

सभी दुकानों के आगे एक समान रोशनी के लिए आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी। जिससे रोशनी के साथ ही वह सुंदर भी दिखेगी। साथ ही सड़क को छोड़ते हुए पिलर लगाए जाएंगे। जिससे वाहनों को निकलने में और वहां आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी नहीं होगी।

हरियाली के गमले व डस्टबीन

चौपाटी पर घूमने आने वालों को यहां हरियाली नजर आए। इसके लिए वहां रंग बिरंगे आकार वाले गमलों में पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही सभी दुकानों के आगे कचरा डालने के लिए डस्टबीन रखे जाएंगे।

यहां भी होगी लोगों के लिए सुविधा

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ही कोटड़ी-गुमानपुरा रोड पर महिला नागरिक सहकारी बैंक के पास खाली जगह पर काम करवाया जा रहा है। यहां पहले जहां कचरा पड़ा रहता था और वाहन खड़े रहते थे। वहां उसे साफ करवाकर कच्ची जगह को पक्का किया जा रहा है। उसके तीन तरफ चार दीवारी बनाई जा रही है। उसके ऊपर पत्थर की जाली लगाई जाएगी। यहां बैठने के लिए बैंचें होंगी और बाजार में आने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। साथ ही हरियाली व छाया के लिए पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चौपाटी बाजार को स्मार्ट बनाया जाएगा। जिसके तहत सभी दुकानों के आगे एकरूपता रहेगी। घूमने आने वालों को सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही कोटड़ी गुमानपुरा रोड पर बाजार में आने वालों के बैठने व वाहन खड़े करने की जगह विकसित की जा रही है।  इसके अलावा राम तलाई मैदान में निगम के खाली भूखंडों के आसपास कचरा साफ कर उस जगह को भी विकसित किया जाएगा। 1.27 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। चौपाटी का स्वरूप एक माह में बदल जाएगी।

-कीर्ति राठौड़, आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण