suket - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा सुकेत बस स्टैंड, जानें पूरा मामला
सुकेत। कस्बे का मुख्य बस स्टैंड इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। यहां यात्रियों के लिए न तो पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है और न ही गर्मी से बचाव के लिए उचित छाया उपलब्ध है। अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं के चलते बस स्टैंड दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है, जिससे रोजाना सैकड़ों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

यात्रियों ने बताया कि बस स्टैंड पर केवल कुछ टूटी-फूटी सीमेंट की बेंच ही मौजूद हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घंटों धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं बस स्टैंड का टीन शेड भी जर्जर हालत में है। कई जगह से टूटे शेड के नीचे व्यापारियों ने अस्थायी दुकानें लगा रखी हैं, जिससे यात्रियों को धूप में खड़ा रहना पड़ता है। बारिश के दौरान शेड से पानी टपकता है और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी नहीं है।

सवारियां सड़क पर ही उतारना-चढ़ाना पड़ रहा
यात्री बस स्टैंड परिसर में ठेले और ऑटो खड़े रहने से जगह सिकुड़ गई है। ऐसे में बसों को सड़क पर ही सवारियां चढ़ानी-उतारनी पड़ती हैं, जिससे ज़ाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पिछले माह एक बुजुर्ग महिला गड्ढे में गिरकर घायल हो गई थी, जबकि आए दिन स्कूली बच्चे भी चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से लगाई गुहार
ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से बस स्टैंड का निरीक्षण कर यात्रियों के लिए शेड, पेयजल, शौचालय और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था कराने की साथ हटाकर परिसर को समतल करने की भी मांग उठाई गई है।

कोटा जाने के लिए कई बार एक घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन बैठने की व्यवस्था नहीं होने से छोटे बच्चों को गोद में लेकर खड़ा रहना पड़ता है।
- सीमा बाई, नियमित यात्री, सुकेत

बरसात के दिनों में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। बस स्टैंड का रखरखाव नगर पालिका सुकेत के अधीन है। फिलहाल अस्थायी तौर पर चार बेंच लगाई गई हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हैं।
- रवि, कॉलेज छात्र, सुकेत

यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। यदि किसी ने अतिक्रमण किया है तो उसे हटाया जाएगा। बस स्टैंड पर शौचालय, पेयजल और बैठने की समुचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- चारु वर्मा, उपखंड अधिकारी, रामगंजमंडी

सुकेत सरपंच पर चौथी संतान के तथ्य छिपाकर चुनाव लड़ने का आरोप
रामगंजमंडी/ सुकेत। ग्राम पंचायत सुकेत सरपंच गोरधनलाल मेहर पर तथ्य छिपाकर सरपंच चुनाव लड़ने के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार निर्वाचन अधिकारी ने भी शिकायत पर की गई जांच में माना कि 27 नवंबर 1995 के बाद हुई चौथी संतान की जन्मतिथि में विरोधाभास है। 27 नवंबर 1995 के बाद सरपंच की पुत्री निशा का जन्म हुआ। इस मामले की ग्रामवासियों द्वारा निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर शिकायत भी की गई। जिसकी जांच चल रही है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मार्कशीट में 17 अगस्त 1998 व चुनाव के समय प्रस्तुत प्रमाण पत्र में अलग जन्मतिथि है। शिकायत कर्ता वैजयंती यादव ने सम्पूर्ण तथ्यों के साथ निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि सुकेत सरपंच गोरधन मेहर ने तथ्य छिपाकर चुनाव लड़ा। झूठे कूटरचित दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी की है।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा मामले की जांच नायब तहसीलदार द्वारा करवाई गई। 14 अगस्त 2022 को जो जांच रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई है, उसके प्रपत्र 4 में कुल परिवार के सदस्यों की संख्या 4 बताई गई है। उसमें चौथी संतान की जन्मतिथि 1 जनवरी 95 बताई है, जबकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मार्क शीट में निशा की जन्मतिथि 17 अगस्त 98 है। जन्म प्रमाण पत्र 18 जनवरी 2020 को जारी हुआ है। उसमें माना गया है कि जन्म प्रमाण पत्र व मार्क शीट में चौथी संतान निशा की जन्मतिथि में विरोधाभास है। 27 नवंबर 95 के बाद चौथी संतान हुई है। जिसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 95 दर्शाई है।

मामले को दबाने का आरोप
शिकायतकर्ता वैजयंती यादव ने 17 फरवरी 22 को सुकेत थाने में सरपंच गोरधन मेहर पर कूट रचित दस्तावेज तैयार करने व तथ्य छुपाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिसके बयान भी हुए। शिकायत कर्ता ने बताया कि 2 माह बाद भी सुकेत थाने में एफआईआर की प्रति नहीं दी है। मामले को दबाया जा रहा है।

इनका कहना है
वैजयंती यादव ने सुकेत सरपंच के विरुद्ध परिवाद दिया है। जिसकी जांच चल रही है।
-विष्णुसिंह, थानाधिकारी, सुकेत

मामला जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन के लिए भेजा गया है।
-राजेश डागा, उपखण्ड अधिकारी, रामगंजमंडी

हाट बाजार में मिलेगी बिजली, पानी, शौच की सुविधा
रामगंजमंडी/ सुकेत। क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बे सुकेत में हाट बाजार की अव्यवस्थाओं से संबंधित समाचार दैनिक नवज्योति में प्रकाशित होते ही हरकत में आते हुए उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा ने तत्काल हाट बाजार की सीमा पर लाइनिंग करवाने के आदेश दिए। उपखण्ड अधिकारी राजेश डागा ने बताया कि सुकेत हाट बाजार की सीमा की लाइनिंग करवाई गई है। इस पर बाउंड्री वाल बनाई जाएगी। हाट बाजार की सीमा में ही दुकानदार दुकान लगाएंगे। यहां जानवरों की रोकथाम होगी। इसके अलावा हाट बाजार में दुकानदारों व ग्रामीणों के लिए पेयजल, बिजली की व्यवस्था व दुकानदारों के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी।

टैक्स देने के बाद भी नहीं हैं सुविधाएं

सुकेत का हाट बाजार हाट चौक पर लगता है। ग्राम पंचायत दुकानदारों से टैक्स वसूलती है। लेकिन बदले में हाट चौक में बुनियादी सुविधाओं तक का नितांत अभाव है। दुकानदारों के बैठने के लिए फुटपाथ तक की सुविधा नहीं है। साथ ही न तो यहां पर पीने के पानी की व्यवस्था है और ना ही सुविधा घर। जिससे दुकानदार और ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आवारा मवेशी घूमते रहते हैं जो दुकानों में मुंह मारते रहते हैं। जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।

टैक्स का भी नहीं है हिसाब

जानकारी के अनुसार टैक्स ग्राम पंचायत में गया या कहीं अन्य जगह इसका भी हिसाब ग्राम पंचायत के वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव के पास नहीं है।हाट बाजार में दुकानें लगाने वाले दुकानदारों व ग्राहकों की इस समस्या को दैनिक नवज्योति के मंगलवार के अंक में प्रमुखता से उठाया गया था। समाचार प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया और बाउंड्री वॉल के लिए लाइनिंग कर सुविधाओं के आदेश जारी किए।

आवारा जानवरों से मिलेगी राहत

हाट चौक व्यवस्थित होने के बाद हाट बाजार में जाने वालों को आवारा जानवरों से राहत मिलेगी। जुल्मी रोड़ सहित आस-पास की कॉलोनी के बाशिंदों को भी यातायात में बाधा नहीं होगी।

हाट चौक पर कुछ छोटे अतिक्रमण हटा कर लाइनिंग कर दी गई है। जहां बाउंड्री वाल होगी। हाट बाजार को सुव्यवस्थित करने के लिए दुकानदारों के बैठने के लिए प्लेटफॉर्म होंगे। क्रमांक नम्बर से दुकानें सुसज्जित की जाएंगी।  हाट बाजार में पानी, बिजली जनसुविधा की सुविधा होगी।

-राजेश डागा, उपखण्ड अधिकारी