CM Nitish Kumar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजीव रंजन का तंज, बोलें-चुनाव परिणाम से पहले ही सीएम पद के शपथ की तारीख तय करने वाले तेजस्वी को जनता ने सिखाया सबक
पटना। केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह, उर्फ ललन सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया और कहा कि, चुनाव से पहले उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर ली थी, लेकिन जनता ने उनको ऐसा सबक सिखाया कि वह अपनी नेतागिरी भूल गये।

राजीव रंजन सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, यह हास्यास्पद है कि परिणाम आने से पहले ही श्री यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण की तारीख तय कर ली थी, लेकिन अंतत: जनता ने उन्हें सिर्फ इस लायक छोड़ा कि बमुश्किल वह नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचा पाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि, बिहार में विपक्ष की भूमिका अब जनता के बीच भ्रम फैलाने की रह गई है और सकारात्मक राजनीति से उसका कोई लेना देना नही है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद के 15 वर्षों के जंगल राज को भूली नहीं है और उसे याद कर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा कि जनता को मालूम है कि नीतीश कुमार जो कहते हैं, उसे पूरा कर के दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार ने इस बार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है और सरकार उसे पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इसके आगे राजीव रंजन सिंह ने कहा कि देश में विपक्ष अपनी खराब हालत के लिए खुद जिम्मेदार है और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का वजूद धीरे धीरे खत्म हो रहा है।

सम्राट चौधरी ने बताया एनडीए का प्लान, कहा-मोदी और नीतीश की इच्छा बिहार में सुशासन को और मजबूत करने की
पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा बिहार में सुशासन को और मजबूत करने की है। सम्राट चौधरी ने आज यहां 'आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहा कि, कुम्हरार का नाम भारत के इतिहास के पन्नों में रहा है। यही वह कुम्हरार है जहां सम्राट अशोक ने अखंड भारत का सपना देखा। उन्होंने कहा कि कुम्हरार के गौरवशाली इतिहास को वापस लाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि राजग सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कुम्हरार के मतदाताओं के अलावा बिहार के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि, उन्होंने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के बिहार प्रेम को जनता भी जानती है। पीएम मोदी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में लगातार बिहार का दौरा किया और सौगात दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है और अब और आगे बढ़ेगा। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की जोड़ी में बिहार विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचेगा।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की भी तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने पटना के गंगा तट पर मैरीन ड्राइव का निर्माण कराया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नव निर्वाचित विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में कुम्हरार और तरक्की करेगा और यह विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में नंबर एक बनेगा। उन्होंने सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वे कर्मठ और ईमानदार हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में अपराध कम होगा और अपराधियों पर अंकुश लगेगा।

सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, बोलें-युवाओं को अधिकाधिक सरकारी नौकरी और रोजगार राजग सरकार की प्राथमिकता
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को कहा कि, राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार की व्यवस्था राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार प्राथमिकता रही है। सीएम नीतीश कुमार ने आज एक्स पर लिखा, सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि, अगले पांच वर्षों (2025-30) में राजग ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नई सरकार के गठन के बाद राज्य में अधिक से अधिक सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राजग सरकार ने तेजी से काम शुरू कर दिया है।

सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि, सरकारी नौकरी की रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि, राज्य के अधीन सभी प्रशासी विभाग, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस मुख्यालय के अधीन सभी कार्यालय एवं सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि, वे सामान्य प्रशासन विभाग को रिक्तियों से संबंधित अधियाचना 31 दिसंबर 2025 तक अवश्य उपलब्ध करा दें तथा सामान्य प्रशासन विभाग प्राप्त अधियाचनाओं को यथाशीघ्र जांच कर संबंधित विभिन्न नियुक्ति आयोगों को भेज दें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, सभी नियुक्ति आयोगों एवं चयन एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि जनवरी 2026 में नियुक्ति के लिये पूरे साल का कैलेंडर प्रकाशित करें, जिसमें अन्य आवश्यक सूचनाओं के अतिरिक्त विज्ञापन प्रकाशन की तिथि, परीक्षा आयोजन की संभावित अवधि, अंतिम परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि आदि का स्पष्ट रूप से उल्लेख हो। उन्होंने कहा कि, परीक्षा के चाहे जितने भी चरण हों, लेकिन किसी भी परिस्थिति में विज्ञापन प्रकाशन से अंतिम परीक्षाफल में एक साल से अधिक समय नहीं लगना चाहिए। सभी परीक्षाओं को पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने के लिये सभी नियुक्ति आयोगों एवं चयन एजेंसियों को निर्देशित किया गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, परीक्षाओं में अनुचित साधन की रोकथाम के लिए सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दंडित कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बिहार में ऑनलाइन परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के लिये परीक्षा केन्द्रों की संख्या को बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है, जिससे परीक्षाओं का आयोजन ससमय एवं सुचारू रूप से किया जा सके।

इसके आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, राज्य के युवाओं के सुखद भविष्य के लिए राजग सरकार शुरू से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सभी परीक्षाएं ससमय एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएंगी। बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके, उनका भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए राजग सरकार संकल्पित है।

कैबिनेट मीटिंग से पहले CM नीतीश ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट, कहा-अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
पटना। बिहार में नई सरकार के बनने के बाद आज यानी मंगलवार को पहली बार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस बैठक में सीएम नीतीश आज राज्य के युवाओं को और आम नागरिकों को कुछ बड़ा देने जा रहे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, हम लोग आने वाले पांच सालों में राज्य के युवाओं को करीब 1 करोड़ सरकारी नौकरियां देंगे और हमने आपसे जो भी वादे किए थे उन सभी को पूरा करेंगे। जो कि हमारी पहले से ही प्राथमिकता रही है। इसके आगे सीएम नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि, निश्चय 2 के तहत हमने साल 2020—25 के बीच अब तक करीब 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिए हैं।

नीतीश कुमार ने आगे बताया कि, नई सरकार के गठन के बाद हमने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए तेजी से काम भी शुरू कर दिया है। बदलते बिहार के विकास को और भी आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने प्रौद्योगिकी और सेवा आधारित नवाचारों की न्यू ऐज इकोनॉमी के निर्माण का लक्ष्य रखा है ताकि किसी भी व्यक्ति को काम के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ें। इसके आग नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में बताया कि, इसके साथ ही हमारी सरकार बिहार को एक ‘वैश्विक-Back end-Hub’ एवं ‘ग्लोबल वर्क प्लेस’ के रूप में स्थापित करने के लिए दिन रात महत्वपूर्ण विभागों, अधिकारियों तथा प्रतिष्ठित अ​र्थशासित्रयों एंव विशेषज्ञों से समय समय पर राय लेकर कार्ययोजना भी तैयार करती रहेगी। सीएम नीतीश ने कहा कि, हमारे राज्य की जनसंख्या काफी अधिक है यदि इसको सही दिशा दी जाएगी तो देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य बन जाएगा।

इसके आगे नीतीश कुमार ने बताया है कि आने वाले समय में बंद पड़ी चीनी की मिलों को पुन: चालू करने के लिए नीति और कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके अलावा आने वाले समय में राज्य को तकनीकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की भी स्थापना की जाएगी। जैसा कि आप सभी जानते है​ कि, पिछले कुछ सालों में बिहार में औद्योगीकरण ने एक अलग की रफ्तार पकड़ी है।

RJD का बड़ा एक्शन: बिहार चुनाव में हार के बाद आरजेडी ने 32 गायकों को भेजा नोटिस
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिली थी और महागठबंध को हार। अब हार के बाद आरजेडी ने बड़ा एक्शन लिया है अज्ञैर करीब 32 गायकों को नोटिस भेजा है। RJD के वरिष्ठ प्रवक्ता चितरंजन गगन ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा है कि, पार्टी की ओर से चुनाव के दौरान RJD और पार्टी नेताओं का नाम लेकर गाना गाने वाले करीब 32 गायकों को नोटिस भेजा गया है। पार्टी ने पूछा है कि, क्यों नहीं आप लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी। इसके आगे वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि, राजद ऐसे सिंगर्स को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी में है जो पार्टी के बिना अधिकारिक अनुमति के राजद संबंधित गाना को बिहार चुनाव के वक्त रिलीज किया। इस मामले पर रोशनी डालते हुए राजद के एक नेता ने बताया कि, पार्टी की छवि को जानबूझकर धूमिल करने को लेकर नोटिस भेजा जायेगा।

साजिश के तहत लॉन्च किए गए थे गाने

RJD के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मामले में जानकारी देते हुए कहा है कि, इन गायकों ने पार्टी और सामाजिक न्याय की विचारधारा को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश के तहत आरजेडी और तेजस्वी यादव की छवि खराब करने के मानसे से इन गानों को बिना पार्टी की जानकारी के रिलीज किया गया, जिसका नतीजा हुआ कि, बिहार विधानसभा में पार्टी का नाम खराब हुआ और पार्टी चुनाव हार गई। इसके आगे शक्ति सिंह ने कहा कि, जिन गानों में ‘जंगलराज’, ‘रंगदारी’ और ‘अराजकता’ जैसे शब्दों का उपयोग हुआ है उन गायकों का सीधा संबंध भाजपा और एनडीए गठबंधन से है, जिसके लिए गायकों ने इन लोगों से मोटी रकम हासिल की।

तेजस्वी-लालू का नाम किया इस्तेमाल

इस मामले में आजेडी नेता ने कहा ​है कि, इन गीतों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव आदि का नाम उपयोग लिया गया है जिसके लिए उनसे इजाजत भी नहीं ली गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन गानों की मदद से चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस छिड़ी रही।

PM मोदी ने उठाए थे सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने भी विवादित गीतों का जिक्र किया था। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कैमूर की चुनावी रैली में भी इन गानों का जिक्र किया था और जनसभा के दौरान गानों की पंक्तियां भी सुनाई थी। अंत में राजद नेता ने स्पष्ट किया है कि, यदि गायकों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पार्टी इन गायकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा सकती है और मानहानी का मामला भी दर्ज करवा सकती है।

बिहार की नई सरकार में भाजपा के 8 मंत्री तय, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम, विधायक दल की बैठक का बड़ा फैसला
पटना। बिहार विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अब नई सरकार के गठन का काम आखिरी चरण में चल रहा है और इसके लिए एनडीए गठबंधन हर संभव प्रयास कर रहा हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी सीएम पद के लिए नीतीश कुमार का नाम सामने आ रहा है, लेकिन अभी तक इनके नाम पर मुहूर नहीं लग पाई है। बता दें कि, बैठको के दौर ने इस बात पर पूरी तरह से संशय खड़ा कर दिया है क्योंकि पहले सोमवार को बैठक होने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों से उसे रद्द करना पड़ा और उसके बाद ये बैठक मंगलवार को होने पर सहमति बनी थी लेकिन मंगलवार को भी बैठक नहीं हो पाई थी।

वर्तमान सीएम नीतीश कुमार आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और कल यानी 20 नवंबर को बिहार को अपना नया सीएम मिलेगा। इसी दिन बिहार के गांधी मैदान में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम भी होगा। ​बताया जा रहा है कि, भाजपा और जेडीयू ने नई कैबिनेट के लिए अपना अपना फॉर्मूला तय भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने अपने 8 मंत्रियों के नाम भी तय कर लिया है जो कि बिहार कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

भाजपा की इस लिस्ट में रमा निषाद, रत्नेश कुशवाहा, श्रेयसी सिंह, त्रिविक्रम नारायण सिंह, गायत्री देवी, रोहित पांडेय, रजनीश कुमार और मनोज शर्मा आदि को शामिल किया गया है। बिहार विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा हो विधायक दल का उपनेता चुना गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि, इन दोनों नेताओं को फिर से बिहार का  डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस बात की पुष्टि भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य की है।

नीतीश कुमार को फिर मिल सकती है बिहार की कमान

बता दें कि, आज सुबह से ही सीएम आवास पर जदयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है, जिसमें कैबिनेट को लेकर लगभग सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। बता दें कि, इस बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब देखना ये होगा कि, क्या नीतीश कुमार को बिहार की कमान दौबारा मिलेगी या​ फिर बिहार को कोई नया सीएम मिलेगा।

गरीबों के खून पसीने की कमाई को विज्ञापनों में पानी की तरह बहा रहे नीतीश कुमार : तेजस्वी
पटना। बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीब एवं पिछड़े राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई के हजारों करोड़ रुपए नॉन-स्टॉप विज्ञापनों में बहा रहे है। यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पूर्णत: अपनी विश्वसनीयता, पहचान, साख और सिद्धांत खो चुके नीतीश कुमार गरीब एवं पिछड़े राज्य बिहार की जनता की गाढ़ी कमाई का हजारों करोड़ रुपए नॉन-स्टॉप विज्ञापनों में बहा रहे हैं ।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुछ दिन पूर्व तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बारे में सरकारी कार्यक्रमों में मीडिया को बोलते थे कि, ''ऊ लोग कुछ काम करता है, खाली अखबार में फोटो चमकाता है”, अब इनके बारे में कोई क्या कहे। राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर स्वयं की सोच शक्ति शेष है, तो आत्ममंथन और चिंतन कीजिए कि गरीब राज्य का अरबों रुपए ऐसे बर्बाद करना क्या जायज है।

गिरगिटों को टक्कर देने वालों को माफ नहीं करेगी बिहार की जनता: कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने जनता दल (यू) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि रंग बदलने में गिरगिटों को टक्कर देने और विश्वासघात करने वालों को पूरा देश देख रहा है और बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजस्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।

इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नीतीश कुमार पाला बदल रहे हैं इसकी जानकारी कांग्रेस नेताओं को थी। उन्होंने कहा कि पाला बदलते ही कैसे एकदम पलटा जाता है यह नीतीश कुमार और जदयू प्रवक्ता के.सी. त्यागी बखूबी जानते हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और धोखेबाजों को सबक सिखाएगी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी। बिलकुल साफ़ है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।

Bihar Politics: नीतीश कुमार पर टकटकी लगाए बैठे हैं सभी दल
पटना(एजेंसी)। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दोनों उत्सुकता से नीतीश  कुमार के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने के लिए राजद से नाता तोड़ने के मुद्दे पर नीतीश कुमार अपना रुख स्पष्ट कर दें तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने पत्ते खोल देंगे। भाजपा भी इस मुद्दे पर चुप है क्योंकि वह भी इस संबंध में कुमार की औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन सिंह ने कुमार का नाम लिए बगैर उनसे इस दलदल से बाहर निकलने की अपील की। एक अन्य हिंदू फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि न तो नीतीश कुमार और न ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अब तक अपनी मंशा साफ की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की भूमिका तभी शुरू होगी जब कुमार महागठबंधन से बाहर निकलने की औपचारिक घोषणा करेंगे।

इस बीच राजद ने नीतीश कुमार के फैसले के आधार पर अपनी आगे की रणनीति तय करने के लिए विधायक दल की अहम बैठक की। समझा जाता है कि बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के विधायकों से अपील की कि वे महागठबंधन सरकार में पिछले डेढ़ साल के दौरान राजद की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएं। उन्होंने अपने विधायकों को मनाने की कोशिश करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जहां चाहें वहां जाएं। उन्होंने राज्यपाल के समक्ष अपने समर्थन में पार्टी विधायकों की कोई भी परेड आयोजित करने से इनकार करते हुए विधायकों से चुनाव का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा।

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने दावा किया कि नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ हैं और उनके राजग की ओर जाने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार के नेता हैं।

इस बीच बक्सर से वापस आते ही नीतीश कुमार ने जदयू कोर कमेटी की आपात बैठक भी की। बैठक में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, वित्त मंत्री विजय चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव और उनकी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शामिल हुए।

राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने भी पूर्णिया में एक बैठक बुलाई, जहां यह पता चला कि 19 में से केवल 10 विधायक बैठक में शामिल हुए जबकि नौ की अनुपस्थिति स्पष्ट है। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ विधायक जदयू नेता अशोक चौधरी के संपर्क में हैं और राजग सरकार को समर्थन दे सकते हैं।

पद छोड़ना चाहिए नीतीश को, माफी से काम नहीं चलेगा : शिवराज
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए विवादित बयान को लेकर आज कहा कि सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, उन्हें पद छोडऩा चाहिए।

चौहान ने वीडियो संदेश जारी करते हुए श्री कुमार और इंडिया गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने स्वयं के संदर्भ में कहा कि वे बेटियों की पूजा करते हैं, बहनों के पैर धोते हैं। कांग्रेस के लोग कई बार इसका भी मजाक उड़ाते हैं। कमलनाथ और दिग्विजय ङ्क्षसह कहते हैं,मुख्यमंत्री नाटक करता है।

उन्होंने कहा कि कन्याओं का पूजन और बहन का सम्मान नाटक-नौटंकी है क्या। ये हृदय का भाव है, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग बहनों के बारे में क्या विचार रखते हैं। कांग्रेस का जिनसे गठबंधन है, उन नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के बारे में कितनी अमर्यादित और अश्लील टिप्पणी की, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज तक कांग्रेस ने उन टिप्पणियों का विरोध नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो मां बहन और बेटियों के बारे में ऐसी अमर्यादित टिप्पणियां करे, उसको मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पद छोडऩा चाहिए, सिर्फ माफी मांगने से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि भारत वो धरती है, जहां एक द्रोपदी का अपमान हुआ तो महाभारत हो गया और एक वंश का विनाश कर दिया गया। यहां तो सभी माताओ-बहनों का अपमान हुआ है।

मर जाना कबूल है लेकिन भाजपा के साथ अब नहीं जाएंगे- नीतीश कुमार
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर कहा कि वह मर जाएंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ नहीं जाएंगे।

नीतीश कुमार ने सोमवार को गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि मर जाना कबूल है लेकिन उनके (भाजपा) साथ जाना हमको कभी कबूल नहीं है। यह अच्छी तरह से आप लोग जान लीजिए। यह सब बोगस बात है।

दरअसल पत्रकारों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की रविवार को हुई बैठक में पारित प्रस्ताव के संबंध में सवाल किया था जिसमें संकल्प लिया गया है कि नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से भाजपा अब कभी गठबंधन नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने हमारे साथ रहते हुए बिना मतलब का इनके पिताजी (लालू प्रसाद यादव) और अन्य लोगों को केस में फंसा दिया। हम लोग जब किसी तरह से इसे खत्म किए और अब जब हम साथ हैं तब इन्हें दूर करने के लिए एक बार फिर से केस में फंसाने की कोशिश हो रही है।

नीतीश के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें, मौर्य बोले- जमानत जब्त होगी
भदोही। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी लोकसभा चुनाव फूलपुर संसदीय सीट से लड़ने की अटकलों के बारे में कहा कि अगर वह इस सीट से चुनाव लड़े तो उनकी जमानत जब्त हो जायेगी। मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश की पार्टी जदयू की बिहार में दो सीट जीतने की हैसियत रह जाती है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू ने भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ा था और तब नीतीश को दो सीट मिली थी।

गौरतलब है कि हाल ही में नीतीश ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ कर लालू यादव की राजद के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना ली है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की कुर्मी बहुल फूलपुर सीट से नीतीश के चुनाव लडऩे की अटकलें तेज हो गयी है। फूलपुर सीट से मौर्य भी सांसद रह चुके हैं।

इस सीट से नीतीश के चुनाव लड़ने पर भाजपा के कमजोर पडऩे के सवाल पर मौर्य ने कहा कि नीतीश कुमार जी की जमानत जब्त हो जायेगी। याद कीजिये 2014 का लोकसभा चुनाव, बिना मोदी जी के चेहरे के लड़े थे, नीतीश जी के चेहरे के दम पर उनके केवल दो सांसद जीते थे। बिहार की जनता ने उनकी हैसियत दो सांसद वाली ही बनाकर रखी है।

मौर्य ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन में उनका कद बढ़ा रहता है। अब उन्होंने जहां गठबंधन किया है, वहां उनका क्या हश्र होगा, यह 2024 में पता चल जायेगा। राजद के नेता लालू यादव और नीतीश की बीती रात सोनिया गांधी से हुई मुलाकात के सवाल पर मौर्य ने कहा, ''100 में 60 हमारा है, 40 में बंटवारा है और उस बंटवारे में भी हमारा है। इसलिये 2014 और 2019 में हमारे जितने सांसद जीते थे उससे ज्यादा सांसद 2024 में जीतेंगे।"