construction work - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला
देईखेड़ा। क्षेत्र की खरायता पंचायत के डडवाडा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन का चार माह से रुका निर्माण कार्य समाचार प्रकाशित होने के बाद पुन: शुरू हो गया। जर्जर भवन को जमींदोज किए जाने के बाद से विद्यालय का संचालन पास के सामुदायिक भवन में किया जा रहा था, जिससे विद्यार्थियों को कठिनाई उठानी पड़ रही थी। विद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए तथा शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति जारी हुई थी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संवेदक ने कार्य प्रारंभ भी कर दिया था, किंतु ग्रामीणों द्वारा सुगम पोर्टल पर घटिया निर्माण की शिकायत दर्ज कराने के बाद करीब चार माह से कार्य बंद पड़ा था।

प्रधानाध्यापक रामस्वरूप ने बताया कि भवन के अभाव के कारण विद्यार्थियों को सामुदायिक भवन के दो कमरों में बैठाना पड़ रहा था। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। पिछले सप्ताह दैनिक नवज्योति समाचार पत्र में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और संवेदक द्वारा पुन: निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण होगा, जिससे विद्यार्थियों को शीघ्र ही नए भवन की सुविधा मिल सकेगी।

इनका कहना है
ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद से निर्माण कार्य अटका पड़ा था जब सवेंदक ने कार्य शुरू कर दिया है।
-रामस्वरूप, प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,डडवाडा।

तीसरी लाइन डालने के कारण रेलसेवा मार्ग परिवर्तित, डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 18 मार्च से निर्धारित मार्ग और समय पर फिर से होगी संचालित
जयपुर। उत्तर रेलवे के गोंडा-बुढवल रेलखण्ड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन डालने के कारण मार्ग परिवर्तित रेलसेवा रीस्टोर रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा 18 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी।

असर खबर का - बरुंधन सीसी रोड के अधूरे हिस्सों का कार्य शुरू
नमाना। नमाना क्षेत्र के बरुंधन कस्बे में निमाणार्धीन सीसी रोड के दो अधूरे छोड़े गए हिस्सों का काम ग्रामीणों की लगातार शिकायतों तथा नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद पुन: शुरू कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी डालने का कार्य भी तेज गति से जारी है। बरुंधन गांव से मीणा के झोपड़े तक सड़क का अधिकांश भाग बना हुआ है, लेकिन कुछ भाग बिना सड़क के ही लंबे समय से अधूरा पड़ा हैं। विभाग के एक्सईएन ने बताया कि ठेकेदार ने किसी कारणवश कार्य अधूरा छोड़ दिया था, लेकिन अब बचे हुए दोनों हिस्सों पर दो से चार दिनों में डामर रोड का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।निर्माण कार्य के पुन: शुरू होने पर  ग्रामीणों में संतोष और राहत है। क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है।

मुश्किल डगर पर खतरे का अंदेशा
नमाना क्षेत्र के बरुधन गांव से मीणा के झोपड़े तक निर्मित सीसी सड़क कई स्थानों पर अधूरी पड़ी है। सड़क के किनारे ग्रेवल नहीं डालने से वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अधूरे हिस्सों और कमजोर साइड सपोर्ट के कारण दुर्घटना की स्थिति लगातार बनी हुई है।
ग्रामीण धनराज मीणा ने बताया कि सड़क के दोनों ओर ग्रेवल नहीं होने से वाहन फिसलने का खतरा बढ़ गया है।  बरुंधन खाई के पास बनी पुलिया बीच में से धँसने लगी है, जहाँ बड़ा गड्ढा बन चुका है, जो किसी भी समय दुर्घटना को न्योता दे सकता है। ग्रामीणों ने इसे पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही बताया और तत्काल सुधार की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिया और सड़क के किनारों पर जल्द ग्रेवल नहीं डलवाया गया तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को तुरंत दुरुस्त करने तथा अधूरे हिस्सों पर कार्य शुरू करने की आवश्यकता है।

इनका कहना है
इस संदर्भ में अवगत कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की वर्तमान स्थिति से रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो रहा है और बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए यह मार्ग और भी खतरनाक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने विभाग से शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।
-अभिषेक गुर्जर, एक्सईएन,पीडब्ल्यूडी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 18.11 करोड़ की लागत से निखरेगा सीकर रेलवे स्टेशन, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के तहत अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सीकर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेजी से जारी है। लगभग 18.11 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहा यह स्टेशन यात्रियों को नई, आधुनिक और सुलभ सुविधाओं से सुसज्जित करेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि पुनर्विकास के बाद स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। स्टेशन पर यात्रियों के लिए अलग प्रवेश और निकास मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, दोपहिया और चौपहिया वाहनों की अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग शौचालय तथा वातानुकूलित प्रतीक्षा कक्ष की सुविधा उपलब्ध होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए कोच इंडिकेशन बोर्ड, एकीकृत सूचना प्रणाली, एलईडी लाइटिंग, बुकिंग कार्यालय का आधुनिकीकरण, टिकट वेंडिंग मशीन, और फूड प्लाजा जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही दिव्यांगजन के लिए रैंप, आरक्षित पार्किंग, लिफ्ट और ब्रेल साइनेज की सुविधा भी जोड़ी जा रही है।

स्टेशन की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम का विस्तार किया जा रहा है, जबकि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए परिसर में हरित क्षेत्र और स्थानीय प्रजातियों का रोपण किया जाएगा।

स्थानीय पहचान को सहेजते हुए स्टेशन के प्रवेश द्वारों में सीकर के ऐतिहासिक सात ‘पोलों’ की झलक और स्थानीय कला, भित्ति चित्र व मिट्टी की कारीगरी को शामिल किया जा रहा है। पुनर्विकास के बाद सीकर स्टेशन न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम भी बनेगा।

असर खबर का - तीन साल से टूटी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू, किसानों को मिली राहत
नमाना रोड़। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में तीन वर्षों से टूटी हुई पुलिया के कारण किसानों को कृषि कार्य और धान मंडी आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। दुपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करना पड़ता था, जबकि बड़े वाहन चार किलोमीटर का लंबा रूट तय करके ही क्षेत्र में प्रवेश कर पाते थे। इस वजह से बड़े हादसों की संभावना बनी हुई थी।  इस मामले को दैनिक नवज्योति ने 11 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया। खबर के प्रकाशन के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण के लिए टेंडर जारी किया और कार्य शुरू किया। सहायक अभियंता मनीष मीणा  ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और लगभग 20 दिवस में यह पूर्ण हो जाएगा।

प्रमुखता से मु्द्दा उठाने पर ग्रामीणों ने कहा थैंक्स
क्षेत्र के किसान कालूलाल मीणा, टीकम मीणा, भाजपा खटकड़ मंडल प्रतिनिधि बलराम यादव, विशाल, रोहित सहित अन्य ग्रामीणों ने दैनिक नवज्योति की ओर से किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाने पर थैंक्स कहा।

कजुर्ना पुलिया जर्जर, समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
नमाना। नमाना क्षेत्र में कजुर्ना नदी पर बनी पुलिया पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि बरसात समाप्त होने के बाद भी प्रशासन ने पुलिया की मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। गरडदा-नमाना-सिलोर-बूंदी मार्ग पर भी जगह-जगह सड़क उखड़ी पड़ी है। डामर और गिट्टी गायब हो जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और बबूल के पेड़ रास्ते में बाधा बने हुए हैं। कई बार ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं हो पाया।

29बी स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य हमें टेंडर के माध्यम से मिल चुका है। नवंबर में नया कार्य शुरू होगा। फिलहाल पुलिया और गड्ढों की मरम्मत एक-दो दिन में पैचवर्किंग से करवा दी जाएगी।
- नेमाराम बंजारा 29बी स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट मैनेजर, कोटा

हमने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित कर दिया है। दो-चार दिन में पुलिया और सड़क के बड़े गड्ढे रिपेयर हो जाएंगे। नवंबर से नए रोड का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
- मुकेश गोचर, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी कोटा

यह पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। लोग रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू होना चाहिए और मरम्मत तत्काल की जानी चाहिए।
- धनराज सुमन, ग्रामीण, सिलोर

स्वीकृत रोड नहीं बनने से लोगों का राह चलना मुश्किल
शाहाबाद। शाहाबाद उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत स्वीकृत रोड का कार्य ठेकेदार की लापरवाही से शुरू नहीं हुआ। निवाड़ी से भगवंतपुरा नागौरी तक बनने वाला यह रोड 11 मार्च 2024 से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2024 तक पूरा होना था। बोर्ड पर लिखे अनुसार ठेकेदार को समय पर कार्य प्रारंभ करना था, लेकिन आज तक रोड निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में रास्ते पर इतना पानी भर जाता है कि लोगों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों को आती है जिन्हें दो से ढाई फीट पानी में होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं और उनकी किताबें व ड्रेस भीग जाती है। वहीं महिलाओं को रोजमर्रा के कार्यों और खेती-बाड़ी के लिए इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे उन्हें विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का आरोप : ठेकेदार और विभाग की लापरवाही
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ठेकेदार को रोड निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही गई, लेकिन कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। यह कार्य ग्रामीण विकास भारत सरकार की वित्तीय सहायता से स्वीकृत हुआ था और इसकी देखरेख सार्वजनिक निर्माण विभाग, शाहाबाद को करनी थी। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार और विभाग की लापरवाही से पूरा गांव परेशानी झेल रहा है।

ग्रामीणों का कहना
प्रधानमंत्री ने हमारी रोड की मांग को स्वीकृत किया, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। हम अभी भी बरसात में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।"
-  बाबू भील, निवासी नागोरी

कई बार ठेकेदार से कार्य शुरू करने की बात कही गई, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। अब ग्रामीण जिला कलेक्टर से मांग कर रहे हैं कि रोड निर्माण तुरंत शुरू कराया जाए।
- रमेश भील, निवासी नागोरी

द्वारा कई बार ठेकेदार से कार्य शुरू करने की बात कही गई, लेकिन उसने कार्य शुरू नहीं किया। बरसात में पंचायत निवाड़ी तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है।
- धनु भील, निवासी नागोरी

बरसों से निवाड़ी से नागौरी रोड की मांग की जा रही थी। प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकृति मिलना हमारे लिए खुशी की बात थी, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से आज भी लोग परेशान हैं।
- कमली बाई, सरपंच ग्राम पंचायत निवाड़ी, शाहाबाद

प्रधानमंत्री आदिवासी जनजाति महा अभियान के तहत स्वीकृत रोड की संपूर्ण जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- बसंत कुमार, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शाहाबाद

मानसरोवर में कांग्रेस के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू, डोटासरा बोले- सभी जिलों में बनेंगे भवन
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानसरोवर स्थित कांग्रेस के नए भवन का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो  गया। सुबह 9:30 बजे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मौके पर ही पूजा अर्चना कर नींव का पहला पत्थर रखा और काम की शुरुआत की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, कांग्रेस मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक रोहित बोहरा, पूर्व पीसीसी चीफ बीडी कल्ला सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

पूजन के बाद कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि डेढ़ साल के भीतर ही भवन पूरी तरीके से बनकर तैयार हो जाएगा। पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि आज कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है, हमारी सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री रहे शांति धारीवाल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रयास से 6000 वर्ग मीटर जमीन अलॉट की गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने यहां आकर शिलान्यास भी किया था लेकिन उसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव के चलते समय नहीं मिल पाया, अब जाकर काम शुरू किया है। यह दो मंजिला बेसमेंट और तीन मंजिला भवन कुल पांच मंजिला भवन बनेगा और कांग्रेस के अग्रिम संगठनों,विभाग प्रकोष्ठों के ऑफिस भी इसी भवन में रहेंगे। चांदपोल स्थित कांग्रेस का पुराना भवन काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में और पार्किंग की समस्या भी रहती है। ऐसे में अब सब कुछ यहीं से चलेगा। भवन निर्माण के काम में 1200 स्क्वायर फीट के हिसाब से टेंडर दिया गया है इसमें जो भी पैसा खर्च होगा वह पूरी तरीके से ऑनलाइन खर्च होगा। तमाम पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के खाते में ही पैसा देंगे और वहीं से पैसा कंस्ट्रक्शन के काम के लिए खर्च होता रहेगा।

सभी जिलों में भी कांग्रेस बनाएगी भवन: डोटासरा
डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में भवन बनाना चाहती है। राजसमंद, श्रीगंगानगर में भी खुद के भवन के निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साल 2025 को संगठन को समर्पित किया है इसलिए संगठन की मजबूती  के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए भवन बने

निर्माण में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का रहेगा योगदान: जूली
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस भवन निर्माण में कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का योगदान रहेगा और सामूहिक रूप से चंदा करके भवन बनाएंगे, क्योंकि कांग्रेस जनता की पार्टी है इसलिए यह ऑफिस जनता का भी रहेगा। भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया है तो कांग्रेस ने 70 साल में खुद के भवन नहीं बनाकर जनता और देश के भवन बनाए हैं। कांग्रेस ईमानदारी से देश हित में काम कर रही है और भाजपा को सत्ता में आने का एक ही बार मौका मिला है और उन्होंने पूरे देश में अपने भवन खड़े कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। पार्टी ने साल 2025 को संगठन को समर्पित किया है तो इस दिशा में काम हो रहा है।

अगस्त 2023 में हुआ था शिलान्यास:
कांग्रेस सरकार में मानसरोवर शिप्रा पथ पर नए भवन के लिए जमीन अलॉट होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगस्त 2023 में मानसरोवर में जमीन का शिलान्यास किया था।

तीन साल से बंद पड़ा नाला व सड़क निर्माण का कार्य
लाखेरी। लाखरी के बूंदी रोड स्थित निजी कॉलेज से उपखंड कार्यालय सार्वजनिक नाला और सड़क निर्माण कार्य  पिछले तीन साल से बंद होने से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर पालिका को इसके बारे में अवगत कराने के बावजूद भी काम शुरू नहीं हुआ है। मानसून सक्रिय होने के साथ ही वार्डवासियों लिए परेशानी बढ़ गई है। रोड नहीं होने भारी परेशानी हो रही है। वार्डवासियों ने बताया कि इन दोनों कार्यो के लिए लगभग 6 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया था, लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी इन कार्य योजनाओं को गति नहीं मिली है। वहीं अधिशाषी अधिकारी ने योजना के दोनों कार्यों को अतिशिघ्र शुरू करवाया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इनका यह कहना है
इन दोनों योजना की जानकारी लेकर उसे गति देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।
- नरेश राठौड़, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, लाखेरी।

छह करोड़ का बजट स्वीकृत होने बाद नहीं किया काम
नगर पालिका ने बूंदी रोड स्थित निजी कॉलेज से एसडीएम कार्यालय तक वर्ष 2022-23 में सार्वजनिक नाले और सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग छह करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था। लेकिन तीन वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह कार्य शुरू नहीं करवाया गया है।
- मुकेश सैनी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि

कनिष्ठ अभियंता पद रिक्त नहीं हो रही सुनवाई
हजारीलाल सैनी, बाबूलाल सैनी, प्रेमशंकर सैनी, सत्यनारायण सैनी, देवीलाल, राजूलाल, विनोद कुमार सहित अनेक नागरिकों ने बताया कि सड़क व नाले का कार्य कराने को लेकर कई बार पालिका अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जानकारी के अनुसार नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता पद पिछले सात-आठ माह से रिक्त चल रहा है। इन दोनों कामों शीघ्र पूरा करने पर ही वार्डवासियों को राहत मिलेगी।

इनका यह कहना है
इन दोनों योजना की जानकारी लेकर उसे गति देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।
- नरेश राठौड़, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, लाखेरी।

हरिपुरा की 76.54 करोड़ की सड़क, बारिश की भेंट चढ़ी
नमाना रोड़। सार्वजनिक निर्माण विभाग बूंदी की देखरेख में स्टेट हाइवे 125 का निर्माण कार्य चल रहा है। हरिपुरा से रोटेदा तक 54 किलोमीटर दूरी बताई गई हैं, जिसमें हरिपुरा से रायथल तक डामरीकरण से बनाया गया हैं, जिसकी अनुमानित लागत 76.54 करोड़ रुपए बताई गई हैं। जहां स्थानीय लोगों ने टूटे हुए नाले नहीं बदले, निर्माण कार्य में गुणवाहीन सामग्री उपयोग में लेकर घटिया निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में "दैनिक नवज्योति ने गंभीरता से लेते हुए 27 मार्च अंक में शीर्षक खबर प्रकाशित कि थीं"लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसे नजरंदाज किया गया हैं। सार्वजनिक निर्माण ने कार्य की अनदेखी नतीजा यह रहा कि मानसून की पहली बारिश में ही सड़क उखड़ने लगीं और कहीं जगह से धंसने लगी है। फुटपाथ पर डाली हुई मिट्टी पानी के साथ बहने लगी हैं, जिसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा की संभावना बनी हुई है।  क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन सीजन की पहली बारिश में ही सड़क उखड़ने और धंसने लगी है। कर्मचारियों की अनदेखी की वजह से घटिया निर्माण कार्य होने से राहगीरों को परेशानी हो रही हैं। सड़क पर जानलेवा गड्ढा पड़ा है, इससे बचने के लिए यहां कोई सूचना संकेत भी नहीं लगाया गया है।

चौपहिया वाहन परिवार के साथ कोटा से रायथल होकर अखेड़ गांव आ रहा था। नवनिर्मित सड़क पर सड़क धंसने का कोई संकेत नहीं लगा हुआ था। गुवाड़ी से पहले नाले से जैसे ही निकला तो अचानक गड्ढे में गाड़ी उछली और असंतुलित हो गई जिससे बालबाल बच गए।
- बाबूलाल मेघवाल, चौपहिया वाहन चालक

जगह जगह डामर उखड़ने लग गया हैं। साइडों की मिट्टी भी कटकर कर बहने लग गई हैं। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। यहां दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई हैं।
- दुर्गाशंकर मीणा रायथल

इनका कहना है
मेंरी जानकारी में अब आया है। मैं आज ही कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर जानकारी लेता हूं। अभी तो गड्ढे को जीएसबी से मिट्टी डलवाकर भरवाते हैं।
- शुभम जैन, सहायक अभियंता, पी.डब्लू.डी. विभाग बूंदी।

पूरा नहीं हुआ बीलमपुर से गन्नाखेड़ी तक सड़क का काम, सड़क पर फैले कीचड़ व मिट्टी में फंस रहे वाहन व कृषि यंत्र
देवरी। क्षेत्र के बीलमपुर से गन्नाखेड़ी गांव तक जाने के लिए करीब 3.5 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया  जा रहा है। लेकिन कार्य बारिश से पहले पूर्ण नहीं होने के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रामदयाल कुशवाह, बहादुर भील, मनीष भील, करण भील गौतम कुशवाह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से होकर चार-पांच गांव के लोगों का आना-जाना रहता है। आसपास के गांवों के लोगों को खेतों तक पहुंचाने के लिए यह एकमात्र रास्ता है। बारिश के समय में सड़क पर मिट्टी डली होने के कारण किसान अपने खेतों तक फसल बुवाई के लिए नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही कृषि यंत्र भी मिट्टी के कीचड़ के कारण फंस कर रह जाते हैं। जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। बारिश थमते ही एक-दो दिन में किसान अपने खेतों में फसल बुवाई कार्य के लिए जाएंगे। लेकिन सड़क पर मिट्टी डली होने के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क पर गिट्टी डलवा कर आवाजाही के लिए रास्ता सुचारु करने की मांग की है।

बहुत धीमी गति से हुआ काम
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा था। जिसके चलते यह कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो सका। साथ ही सही प्रकार से रोलर नहीं चलाया गया। जिससे मिट्टी सही प्रकार से सेट नहीं हो पाई और ना ही रास्ते में पुलिया बनाई गई। अगर समय रहते तेज गति से कार्य होता तो लोगों को बारिश के समय में कीचड़ की समस्या नहीं होती। किसानों को भी अपने खेतों तक फसल बुवाई के लिए कोई परेशानी नहीं आती। विभाग के अधिकारी बारिश का बहाना लेकर काम बंद होने की बात कह रहे हैं।

बारिश के कारण कार्य रुक गया है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए सड़क पर गिट्टी डलवा कर आवाजाही के लिए रास्ते को दुरुस्त किया जाएगा। जिससे लोगों को कोई असुविधा नहीं होगी।
- नरेश नागर, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी, शाहाबाद

आरसीसी के सरियों से बढ़ा हादसों का खतरा, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
कोटा। आमजन की सुविधा के लिए किया जा रहा नाले का निर्माण कार्य इन दिनों परेशानी के साथ ही हादसों के खतरे को भी न्यौता दे रहा है।  कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से नयापुरा में बाग स्कूल के पास नाले का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य पिछले कई दिन से चल रहा है। जिसका काफी काम तो हो गया है। लेकिन अभी तक उसका पूरा ढकान नहीं किया गया है। आरसीसी का नाला बनाने से उसका अधूरा काम होने पर वह खुला पड़ा है। जिससे उसके सरिये निकले हुए हैं। हालांकि केडीए की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से बाग स्कूल के सामने से स्टेडियम की तरफ जाने और स्टेडियम से बाग स्कूल के सामने होते हुए नयापुरा की तरफ आने-जाने का रास्ता बंद किया गया है।

लम्बा चक्कर काटना पड़ रहा
बाग स्कूल के सामने नाला निर्माण के लिए  रास्ता बंद करने से लोगों को विशेष रूप से वाहन चालकों को लम्बा चक्कर काटकर आना-जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेडीबी के सामने से नयापुरा की तरफ जाने के लिए जैसे ही सीबी गार्डने के सामने वाली रोड पर पहुंचते हैं। वहां जाने पर पता चलता है आगे रास्ता बंद है। ऐसे में वापस घूमकर आना पड़ रहा है और अग्रसेन चौराहे से विवकानंद चौराहा होते हुए नयापुरा की तरफ जाना पड़ रहा है। इसी तरह से नयापुरा से बाग स्कूल के सामने होते हुए जेडीबी की तरफ जाने वाला रास्ता बंद होने पर नवल सर्किल से अग्रसेन सर्किल होते हुए सीबी गार्डन के सामने से होकर निकलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि  कई दिन से काम चलने से लोगों को लम्बा चक्कर काटकर निकलना पड़ रहा है। वह भी आधे रास्ते आने पर पता चलता है कि आगे रास्ता बंद है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुकानों के पास से निकल रहे दो पहिया वाहन
बाग स्कूल के सामने रास्ता बंद होने से कई दो पहिया वाहन चालक स्कूल के सामने मैकेनिकों की दुकानों के पास से वाहन निकाल रहे है। ऐसे में जरा सा रास्ता होने से खतरा बना हुआ है। इसका कारण नाला खुला होने व उसके सरिये निकले हुए हैं। ऐसे में यदि कभी वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ा तो सरिया शरीर में घुसकर हादसे का कारण बन सकता है। लोगों का कहना है कि जरा सी दूर जाने पर लम्बा चक्कर काटने से बचने के लिए मजबूरी में दुकानों के सामने से निकलना पड़ रहा है।

इनका कहना है
आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकतर काम तो चुका है। वहां पास ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उसे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। उसके हटते ही नाले के क्रॉस को जोड़कर नाले का ढकान कर दिया जाएगा। यह काम जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। नाले का काम चलने के कारण ही तो रास्ता बंद किया हुआ है।  यदि कोई दुकानों के पास से वाहन लेकर निकल रहे हैं तो यह गलत है।
- सुमित चित्तौड़ा, एक्सईएन कोटा विकास प्राधिकरण