shooters - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (सीआईए शाखा) के साथ पश्चिमी दिल्ली में हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गिरोह के 2 शूटर घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की पहचान हकीकत और सागर के रूप में हुई है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने पहुंच रहे थे। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली में गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग की घटना में भी कथित रूप से शामिल थे। पूछताछ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने दावा किया था कि यह हमला गुरु रंधावा की अभिनेता सलमान खान के साथ करीबी संबंधों के कारण कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से पाकिस्तान निर्मित हथियार भी बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी है।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: शूटरों ने सुखदेव की हत्या करने से पहले मॉल में देखी थी मूवी
जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में फरार शूटर रोहित और नितिन ने हत्या से दो दिन पहले एक मॉल में मूवी देखी थी। इसके बाद आॅनलाइन बुककर महेश नगर में एक होटल में रुके। इस दौरान नितिन की पत्नी भी उससे मिलने आई थी। उसने पत्नी से कहा कि मैं एक बड़ा काम कर रहा हूं, जिसमें 4-5 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद नितिन फौजी एयरपोर्ट इलाके में सुखदेव की हत्या करने के लिए हथियार लेने चला गया। इस दौरान रोहित कहीं दूसरी जगह पर था। हथियार मिलने के बाद नवीन के साथ जाकर सुखदेव की हत्या की और वापस हथियार लौटाने चले गए। इसके बाद बगरू पहुंच गए। वहीं करीब 150 पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन रोहित और नितिन का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

वर्चस्व की लड़ाई में दी मौत
सूत्रों की माने तो सामने आया कि लॉरेंस गैंग चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ के व्यापारियों को धमकी देकर फिरौती मांगी जा रही थी, लेकिन सुखदेव ने उन व्यापारियों को फिरौती देने से इनकार कर दिया। ऐसे में कई बार रोहित गैंग और सुखदेव के बीच विवाद भी हुआ था। जिन लोगों से लॉरेंस गैंग रुपए मांगता उनको सुखदेव सिंह सुरक्षा देने की बात कह देता था। इन सभी विवादों के बीच रोहित ने सम्पत नेहरा से सुखदेव की हत्या करने की बात कही। वहीं अन्य विवादों के खुलासे रोहित और नितिन के पकड़े जाने के बाद किए जाएंगे।

जेल में दोस्ती, अंजाम हत्या
सूत्रों के अनुसार रोहित रेप के मुकदमे में जयपुर जेल में बंद था। जेल में उसकी मुलाकात हत्या की सजा काट रहे वीरेन्द्र नाम के बदमाश से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। रोहित को वीरेन्द्र ने रोहित गोदारा गैंग में शामिल किया। सितंबर 2022 में वीरेंद्र जमानत पर बाहर आया। वीरेन्द्र ने जेल से बाहर आते ही राजू ठेहट की प्लानिंग शुरू कर दी। उसने बदमाशों को इकट्ठा किया। वहीं रोहित अक्टूबर में जेल से बाहर आया। जेल से बाहर आने के बाद ही उसे गोगामेड़ी को मारने का प्लान बनाया। बताया गया कि वीरेंद्र ने गोगामेड़ी की हत्या में भी प्लानिंग की थी।

रेवाड़ी की मिली अंतिम लोकेशन
आरोपित शूटर सुजानगढ़ पहुंचकर दिल्ली जाने वाली बस में निकल गए। दोनों शूटरों की अंतिम लोकेशन हरियाणा के रेवाड़ी में मिली है। इसके बाद आगे की जानकारी नहीं मिल सकी है। टीमें अब रेवाड़ी और गाजियाबाद में शूटर रोहित व नितिन की तलाश कर रही हैं।

अजीत की हालत बिगड़ी, दो घायल अब बेहतर
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दौरान फायरिंग में घायल अजीत की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। अजीत का ऑक्सीजन लेवल अचानक डाउन हो गया और उसे बड़ी मुश्किल से चिकित्सकों ने संभाला। हालांकि अब अजीत खतरे से बाहर है। ट्रोमा सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि घायल अजीत की गर्दन की हड्डी में चोट है और उसके दोनों पैर लकवाग्रस्त हो चुके हैं, वहीं एक हाथ में भी कमजोरी है। चिकित्सक उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं घायल गार्ड नरेन्द्र और स्कूटी सवार हेमराज की हालत खतरे से बाहर है।

वर्चस्व की लड़ाई में दी मौत
सूत्रों की माने तो सामने आया कि लॉरेंस गैंग चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ के व्यापारियों को धमकी देकर फिरौती मांगी जा रही थी, लेकिन सुखदेव ने उन व्यापारियों को फिरौती देने से इनकार कर दिया। ऐसे में कई बार रोहित गैंग और सुखदेव के बीच विवाद भी हुआ था। जिन लोगों से लॉरेंस गैंग रुपए मांगता उनको सुखदेव सिंह सुरक्षा देने की बात कह देता था। इन सभी विवादों के बीच रोहित ने सम्पत नेहरा से सुखदेव की हत्या करने की बात कही। वहीं अन्य विवादों के खुलासे रोहित और नितिन के पकड़े जाने के बाद किए जाएंगे।

जेल में दोस्ती, अंजाम हत्या
सूत्रों के अनुसार रोहित रेप के मुकदमे में जयपुर जेल में बंद था। जेल में उसकी मुलाकात हत्या की सजा काट रहे वीरेन्द्र नाम के बदमाश से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। रोहित को वीरेन्द्र ने रोहित गोदारा गैंग में शामिल किया। सितंबर 2022 में वीरेंद्र जमानत पर बाहर आया। वीरेन्द्र ने जेल से बाहर आते ही राजू ठेहट की प्लानिंग शुरू कर दी। उसने बदमाशों को इकट्ठा किया। वहीं रोहित अक्टूबर में जेल से बाहर आया। जेल से बाहर आने के बाद ही उसे गोगामेड़ी को मारने का प्लान बनाया। बताया गया कि वीरेंद्र ने गोगामेड़ी की हत्या में भी प्लानिंग की थी।

रूस, बेलारूस के निशानेबाजों पर प्रतिबंध, आईएसएसएफ ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच लगाया प्रतिबंध, रूसी निशानेबाज अब इस इवेंट में आगे प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे
म्यूनिख। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच रूस और बेलारूस के निशानेबाजों पर सभी स्पर्धाओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आईएसएसएफ ने मिस्र के काहिरा में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप के दौरान यह फैसला लिया है, जहां मंगलवार तक रूसी निशानेबाज प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। आईएसएसएफ का बयान का मतलब है कि रूसी निशानेबाज अब इस इवेंट में आगे प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।

आईएसएसएफ ने बुधवार को एक बयान में कहा, '' आईओसी कार्यकारी बोर्ड के इस संबंध में लिए गए निर्णय और आईओसी अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद आईएसएसएफ ने फैसला किया है कि रूसी संघ और बेलारूस के एथलीटों को आईएसएसएफ चैंपियनशिप में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय एक मार्च 2022 से लागू हुआ है और अगली सूचना तक मान्य रहेगा।''

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आईएसएसएफ का नेतृत्व  व्लादिमीर लिसिन (अध्यक्ष) और एलेक्जेंडर रैटनर (महासचिव) की रूसी जोड़ी कर रही है।