factory - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 21 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
हुनान। चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से 21 लोगों की मौत हो गयी है और 61 घायल हो गये हैं। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गयी है और 61 लोग घायल हुये हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है कि हुनान प्रांत के लियूयांग शहर के हुआशेंग पटाखा संयंत्र में यह विस्फोट सोमवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 16:40 बजे हुआ। बचाव दल ने मुस्तैदी दिखाते हुये संयंत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने खोज और बचाव अभियान चलाने के लिये तत्काल अधिकारियों की तैनाती की तथा घायलों के उपचार के लिए करीब 500 कर्मियों को भी तैनात किया।

रोबोट की मदद से पटाखा कारखाने की इमारत के भीतर फंसे लोगों को ढूंढने का काम किया गया। स्थानीय पुलिस ने विस्फोट के कारणों की जांच का काम आरंभ कर दिया है और इस दौरान पटाखा कंपनी के प्रभारी व्यक्ति से भी पूछताछ की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने जानकारी दी कि कारखाना परिसर के भीतर स्थित बारूद के दो गोदाम बचाव कार्यों के दौरान उच्च जोखिम पैदा कर रहे थे। बचाव दलों को पटाखा संयंत्र के तीन किलोमीटर के दायरे से सभी को हटाना पड़ा। बचाव कार्यों के दौरान कोई दुर्घटना न हो जाये, इसे ध्यान में रखकर दुर्घटनाग्रस्त इलाके में नमी बढ़ाने के उपाय भी किये गये।

घटनास्थल से प्रसारित एक टीवी कार्यक्रम में सी.सी.टी.वी. के संवाददाता ने बताया कि विस्फोट इतना विनाशकारी था कि कारखाने के पास स्थित एक आवासीय भवन की खिड़कियां भी टूट गयीं। रिपोर्ट के मुताबिक पटाखा कारखाने में हुये विस्फोट में घायल हुये लोगों की आयु 20 से 60 वर्ष के बीच है और कुछ लोगों को उड़ते हुए मलबे की चपेट में आने से हड्डियों में गंभीर चोटें आयी हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निर्देश दिये हैं कि दुर्घटना के बाद जो लोग अभी भी लापता हैं,उनकी तलाश की जाये औऱ गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने के हर संभव प्रयास किये जायें। जिनपिंग ने दुर्घटना की जांच करने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिये हैं। लियूयांग शहर पटाखा निर्माण के लिए जाना जाता है और रिपोर्टों में इसे दुनिया का सबसे बड़ा पटाखा उत्पादक शहर बताया गया है। चीन में पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों में विस्फोट होना कोई असामान्य बात नहीं है और ये अक्सर जानलेवा होते हैं। फरवरी में वहां हुबेई प्रांत में एक पटाखे की दुकान में हुये विस्फोट में 12 लोग मारे गये थे।

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट : 3 श्रमिकों की मौत, 4 लाख रुपए की मुआवजे की घोषणा
चेन्नई। तमिलनाडु में दक्षिणी विरुधुनगर जिले के विजयकरिसालकुलम गाँव में पटाखा बनाने वाले एक यूनिट में विस्फोट में 3 श्रमिकों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की और अस्पताल में भर्ती घायल महिला को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश भी दिया।

प्लास्टिक कबाड़ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 दमकलों ने पाया काबू
कोटा । अनंतपुर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 5 पर सुबह प्लास्टिक कबाड़ की फैक्ट्री में आग लग गई। आग काफी भीषण होने से छह दमकलों से चार घंटे में उस पर काबू पाया गया।  नगर निगम कोटा दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि रोड नंबर पांच स्थित प्लास्टिक कबाड़ की गोदाम फैक्ट्री में आग लगने की सूचना सुबह 5:00 बजे मिली थी  सूचना मिलते ही भामाशाह मंडी, श्रीनाथपुरम, सब्जी मंडी और रामपुर फायर स्टेशनों से एक के बाद एक छह  दमकले मौके पर भेजी । फायरमैन ने मुस्तादी से कार्य करते हुए आग बुझाना शुरू किया। फैक्ट्री में कबाड़ का समान काफी मात्रा में भरा हुआ था। टीन शेड में भारी समान अधिक होने से आग बढ़ती गई लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।  आग को काबू करने में करीब चार घंटे का समय लगा।  फैक्ट्री के बाहर रखे सामान को श्रमिकों की सहायता से हटा दिया गया जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ना ही कोई हताहत हुआ । राकेश व्यास ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । शॉर्ट सर्किट से चिंगारी प्लास्टिक के समान पर गिरी और आग पकड़ ली जिससे वह काफी अधिक बढ़ गई थी।  इससे पहले बुधवार देर रात को भी साजीदेहड़ा बस्ती में नाले के पास कचरे में आग लगी थी कचरा अधिक होने से आग काफी अधिक बढ़ गई थी जिसे भी दो दमकलों की सहायता से बुझा दिया गया था।

महाराष्ट्र में आयुध कारखाने में विस्फोट : कई किलोमीटर दूर तक सुनायी दी धमाके की आवाज, 8 लोगों की मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आयुध कारखाने (आयुध निर्माणी भंडारा) में विस्फोट होने से 8 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। जवाहर नगर इलाके में स्थित कारखाने कारखाने में विस्फोट के कारण छत ढह गई, जिससे एलटीपी सेक्शन में काम कर रहे 14 कर्मचारी फंस गये। शुरुआती प्रयासों में 5 कर्मियों को बचा लिया गया, जबकि एक कर्मचारी की मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मलबा हटाने के लिए एक उत्खनन मशीन का इस्तेमाल किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनायी दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कारखाने में हुए विस्फोट में हताहतों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि 5 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारी विस्फोट स्थल पर हैं और नागपुर से बचाव दल जल्द ही पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर मेडिकल टीमें भी मदद के लिए तैयार हैं।

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में शक्तिशाली विस्फोट, 6 श्रमिकों की मौत
विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधनगर के अप्पानाइकेनपट्टी गांव में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए शक्तिशाली विस्फोट होने से 6 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार साईनाथ फायरवर्क्स फैक्ट्री में जब श्रमिक फैंसी किस्म के पटाखे बनाने के लिए अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों को मिला रहे थे, तभी जोरदार विस्फोट हुआ। शक्तिशाली विस्फोटों की एक श्रृंखला ने चार गोदाम को तहस-नहस कर दिया, जहां तैयार पटाखों और रसायनों का एक बड़ा भंडार था।

सूचना मिलने के बाद सत्तूर से तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव सेवा विभाग के कर्मी फैक्ट्री पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मीनाक्षी सुंदरम, शिवकुमार, कामराज, वेलमुरुगन, कन्नन और नागराज के रूप में हुई है। यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है कि मलबे के नीचे कोई और श्रमिक दबा तो नहीं है। मलबे में फंसे शवों को दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रसायनों को रखते समय घर्षण के कारण आग लगी। विस्फोट होने के वास्तविक कारण की हालांकि जांच की जा रही है। जिला कलेक्टर वी.पी. जयसीलन, जो घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की, ने संवाददाताओं को बताया कि यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच चल रही है कि क्या फैक्ट्री में सुरक्षा मानदंडों का कोई उल्लंघन तो नहीं किया गया था। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक बालाजी और शशिबालन के अलावा मैनेजर डॉस और प्रकाश सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गुजरात एटीएस ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 51 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त
सूरत। गुजरात में सूरत जिले के पलसाणा तालुका के एक गांव में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड  की टीम ने अवैध मेफेड्रोन ड्रग निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 51 करोड़ रुपए से अधिक का मादक पदार्थ मेफेड्रोन जब्त करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सूचना के आधार पर गुजरात एटीएस, सूरत और वलसाड़ एसओजी की टीम ने मिलकर पलसाणा तालुका के कारेली गांव में दर्शन औद्योगिक एस्टेट में एक बड़े पतरे (टीन) के शेड पर छापा मारा और मादक पदार्थ बनाने वाली एक विनिर्माण इकाई/ फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान मौके से चार किलोग्राम मेफेड्रोन और 31.409 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन जब्त कर लिया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 51.409 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

इस मामले में दो लोगों भी पकड़ लिया गया है। पकड़े गये लोगों की पहचान सुनील रा. यादव (28)  निवासी 502, बी-2, विंग, देव तपोवन, वापी तथा विजयभाई जे. गजेरा (38) निवासी बी/301, हरिविला रेसीडेंसी, सावलिया सर्कल, योगीचौक, वराछा, सूरत के रूप में की गयी है। उनसे पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी विजय गजेरा एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है और सुनील यादव केमिकल ट्रेडिंग व्यवसाय से जुड़ा है और उन्होंने ऑनलाइन वीडियो से मेफेड्रोन बनाना सीखा और साझेदारी में यह फैक्ट्री चालू की थी।

पापा का मिला साथ तो हौसलों को दी उड़ान
कोटा। अपनों का साथ मिले तो कोई भी अपने सपने पूरे कर सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है परमेश प्रजापति के साथ। उन्हें अपने पापा का साथ मिला और उन्होंने अपने हौंसलों को उड़ान दी। आज वे केबल क्लिप की सप्लाई देशभर में कर रहे हैं। परमेश ने 26 जनवरी 2022 में एक प्लांट की शुरुआत की थी जिसका नाम है केपी इलेक्ट्रोमेक। जिसका वर्तमान में वार्षिक टर्नओवर करीब 2.8 करोड़ के आसपास है। इतना ही नहीं उन्होंने इस प्लांट में जहां पर आठ लोगों को रोजगार भी दे रखा है। जिसमें चार महिलाएं है। उनके प्लांट में केबल बनाने का पहला आर्डर मात्र 2 हजार 30 रुपए का मिला था। लेकिन हौसला नहीं हारा और अपने काम के प्रति लगन और मेहनत से आज एक मुकाम हालिस कर लिया है। उनको केबल क्लिप बनाने का आइडिया इंडस्ट्रीज और बाजार से आया आइडिया।  बीटेक में मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके परमेश बताते हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना ही बिजनेस करने की ठान रखी थी। इसी सपने को पूरा किया उनके पापा ने। परमेश के पिता केसरीलाल प्रजापति का भी मैन्युफेक्चरिंग का ही कारोबार है। पिता को देखकर ही उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस करने को ही प्राथमिकता दे रखी थी। करीब 85 लाख रुपए लगाकर उन्होंने अपना स्वयं का कारखाना शुरू किया। शुरुआत दौर में हालांकि उन्हें कम ही आर्डर मिले थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनके काम की पहचान होने लगी और वे अपने सपनों को पूरा करने में पूरी तरह से जुट गए ।

सात मशीनों पर होता है केबल क्लिप बनाने का काम
केपी इलेक्ट्रोमेक के नाम से इस प्लांट में वर्तमान में 7 मशीने लगी हुई है। जिन पर 8 कर्मचारी काम करते हैं। यहां पर केबल क्लीप तैयार की जाती है। आर्डर मिलने के अलावा भी तैयार कर दी जाती है। ताकि अचानक आर्डर मिलने पर तुरंत ही भेजा जा सके। शुरुआत में इस प्लांट पर करीब 85 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इसके बाद जिला उद्योग केंद्र से करीब 35 लाख का लोन मिला था। जिसमें से सब्सिडी भी मिली है।

यहां पर आती है काम
क्लिप का अधिकतर उपयोग इंडस्ट्रीज, घरों व दुकानों पर बिजली फीडिंग करते समय केबल को दीवारों पर सही तरीके से बांधकर रखने के लिए किया जाता है। इससे एक तो जहां पर तार उलझते नहीं है। वहीं अधिक से अधिक वायर भी एक साथ ही क्लिप में बांधकर लगाने से सुंदरता भी दिखती है। केबल को बांधकर रखने में इसका ज्यादा उपयोग होता है। इसके बाजार में आने के बाद से लोहे के तार की उपयोगिता कम हो गई है। प्लास्टिक से बनने वाली केबल क्लीप ज्यादा उपयोग में ली जाने लगी है।

यहां से मिलता है रॉ-मेटेरियल
केबल क्लिप को बनाने के लिए कोटा में लगे इस प्लांट में रॉ-मेटेरियल रिलायंस, आईसीसीएल, गेल, एमआरपीएल, भरुच, जेपीसी, ईरान तथा यूएसए से मिलता है। क्लिप को बनाने में एचडीपीई, पीपी और पीपीसीपी नामक कच्चा माल उपयोग में लिया जाता है। जिससे प्लास्टिक की केबल क्लीप अलग-अलग साइजों में तैयार की जाती है। बिजली के तारों को जो कि पतले होते हैं उनको बांधकर रखने के लिए छोटे साइज की क्लिप प्रयोग में ली जाती है। वहीं इंडस्ट्रीज में मोटी साइज की केबल उपयोग में ली जाती है, जिसके लिए बड़ी क्लिप का प्रयोग किया जाता है।

अवैध फैक्ट्री सील, रास्ता कराया अतिक्रमण मुक्त
जयपुर। विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 9 में अवैध फैक्ट्री को सील करने के साथ ही रोड सीमाओं में किए अतिक्रमणों को हटाकर रास्तों को सुचारू करवाया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जीरोता श्रीकिशनपुरा में विनायक रेजीडेन्सी के भूखण्ड संख्या जी-1 में जेडीए की बिना अनुमति के व्यावसायिक प्रयोजनार्थ अवैध फैक्ट्री का निर्माण करने पर धारा 32 जेडीए के एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए पाबंद किया था। इसके बाद भी निर्माणकर्ता के अवैध निर्माण नहीं हटाने पर फैक्ट्री को सील कर दिया। सीलिंग में हुए खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जाएगी।

चलाया संयुक्त अभियान
प्रमुख सड़कों के साथ ही फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरूद्ध करने वालों के खिलाफ नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं यातायात पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने रास्तों को अतिक्रमण मुक्त करवाया। सामूहिक अभियान के तहत जोन-1 में एसएमएस हॉस्पिटल से नारायणसिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, जेके लॉन से बांगड़ तक करीब तीन किमी तक अवैध कब्जा कर करीब 60 स्थानों पर लगाए गए थड़ी-ठेले, त्रिपाल, होर्डिंग, साइन बोर्ड, टेबल कुर्सियां इत्यादि को हटाकर रोड सीमाओं को अतिक्रमण मुक्त कराया।

छत्तीसगढ़ में एक बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, 9 लोगों की मौत
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में विस्फोट होने में नौ लोगों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि हालांकि नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। यह घटना बेमेतरा के बेरला प्रखंड के ग्राम बोरसी की है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री सुबह 6 से सात बजे के बीच विस्फोट हुआ। इस फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं। रायपुर के मेहाकारा अस्पताल में सात लोगों को भर्ती कराया गया , जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं छह अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा रायपुर एम्स और अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है।

रूस में एक बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों की मौत
मास्को। दक्षिण पश्चिम रूस के ताम्बोव क्षेत्र में एक बारूद बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट और आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और अन्य दो घायल हो गये हैं। यह धमाका कोटोव्स्क शहर में एक बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ था। विस्फोट के बाद फैक्टरी में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

तम्बोव क्षेत्र के प्रमुख मैक्सिम येगोरोव ने कहा कि मानवीय त्रुटि का कारण यह विस्फोट हुआ है। मैं बिना किसी संदेह के कह सकता हूं कि यह आतंकवादी हमला नहीं था। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ लोग हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि संयंत्र के श्रमिकों या फिर पड़ोसी बस्तियों के निवासियों को इससे कुछ भी खतरा नहीं है। विस्फोट होने के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

फैक्ट्री से दुर्लभ सांप को किया रेस्क्यू
जयपुर। प्रदेश के फलौदी से होप एण्ड बियोन्ड संस्थान के स्वयंसेवक नरेश मीणा ने खिरवा टोंक नाके के पास एक पाइप फैक्ट्री से सफेद रंग के दुर्लभ सांप अल्बिनो रेड सेंड बोआ को रेस्क्यू किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. जॉय गार्डनर ने बताया कि दुंभी (रेड सेंड बोआ) की अवैध तरीके से तस्करी होती है। लोगों में भ्रांतियां है कि दुंभी को घर में रखने से लक्ष्मी का वास होता है।

गार्डनर का कहना है कि किसी भी वन्यजीव को अवैधानिक तरीके से पकड़ना या घर में रखना भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत गैर कानूनी है। इससे पहले इसे रेस्क्यू कर पास ही एक जल स्रोत के पास में छोड़ दिया।

युवक ने रुपयों के लिए की परिचित की हत्या
जयपुर। विश्वकर्मा इलाके में एक युवक ने रुपयों के लिए परिचित की हत्या कर दी। सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर मारने के बाद शव नाले में फेंक दिया। हत्यारे को राउंडअप किया है। पुलिस ने बताया कि सुभाष यादव की हत्या की गई है। वह विश्वकर्मा इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पास ही फैक्ट्री में विक्रांत काम करता है। 19 जुलाई को सुभाष बैंक से रुपए निकालने गया था।

विक्रांत भी उसके साथ बैंक गया था। सुभाष ने बैंक अकाउंट से 25 हजार रुपए निकाले। रुपयों को देखकर विक्रांत ने सुभाष की हत्या कर दी। सुभाष के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। उसके बाद नाले में शव फेंक हो फरार हो गया। सुभाष को मारने के बाद 25 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।