traffic system - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर शहर में वीवीआईपी : वेंस की यात्रा के दौरान आज यूं रहेगी यातायात व्यवस्था
जयपुर। उपराष्ट्रपति वेंस की जयपुर यात्रा के तीसरे दिन भी शहर में यातायात व्यवस्था विशेष रहेगी। जयपुर शहर में वीवीआईपी और वीआईपी का आवागमन रहेगा। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट से रामनिवास बाग तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार का मार्ग उपयोग में लिए जाने की सम्भावना रहेगी।

आवागमन के दौरान डायवर्जन
-एयरपोर्ट से जवाहर सर्किल, जेडीए चौराहा तक जवाहर लाल नेहरू मार्ग, रामबाग चौराहा, पोलो सर्किल तक सामान्य यातायात को सुबह 7.45 से दोपहर 1.30 बजे तक आवश्यकता पड़ने पर संचालित यातायात को समानान्तर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाइपास, जवाहर नगर बाइपास, जनपथ में डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।

-जेडीए चौराहा से रामनिवास बाग तक जवाहर लाल नेहरू मार्ग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार में सामान्य यातायात को दोपहर साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक आवश्यकता पड़ने पर यातायात को समानान्तर मार्ग पृथ्वीराज रोड, एमआई रोड, गोविन्द मार्ग, एमडी रोड, किशनपोल बाजार, रामगंज बाजार, घाट बाजार, गणगौरी बाजार, जलेबी चौक में डायवर्ट किया जाएगा। इस समय और मार्गों पर हल्के भार वाहक वाहन, बस मिनी बस, धीमी गति से चलने वाले वाहनों का संचालन निषेध रहेगा।

पार्किंग निषेध स्थल
जवाहर लाल नेहरू मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

परीक्षार्थियों से अपील
शहर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के मध्य नजर उपरोक्त मार्गों पर आवागमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। इन मार्गों पर स्थित परीक्षा केन्द्रों के अभ्यर्थी अतिरिक्तसमय लेकर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचे के साथ ही समानान्तर मार्गों का उपयोग करने का प्रयास करें। उक्त कार्यक्रम के दौरान यातायात एवं समानान्तर मार्गों की जानकारी के लिए यातायात हेल्पलाइन 1095, 2565630, 2561256 एवं व्हाट्सएप हेल्प-डेस्क नम्बर 8764866972 संचालित रहेगी।

असर खबर का - सीवरेज निर्माण का अधूरा पड़ा कार्य हुआ शुरू, महाशिवरात्रि से पूर्व सीवरेज कार्य को पूर्ण करने की तैयारी
कोटा। शहरवासियों का आस्था का केंद्र बन चुका शिवपुरी धाम मन्दिर के समीप थेकड़ा बोरखेड़ा की ओर जा रहे टी जॉइंट के समीप सीवरेज कार्य के लिए बनाये गए दो गड्ढे जो आमजन के लिए मुसीबत बने हुए थे। दैनिक नवज्योति ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 14 फरवरी को कछुआ चाल से चल रही सीवरेज निर्माण कार्य बना गले की घंटी ...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर यूआईटी के अधिकारियों ने संज्ञान लिया और आमजन की इस समस्या को निवारण करने के लिए काम तेज कर दिया है। 26 फरवरी को आने वाले शिवरात्रि पर्व पर शिवपुरी धाम में भोले बाबा के दर्शन करने के लिए शहरवासी इसी मार्ग पर होते हुए मन्दिर पहुंचते है।

यदि टी जॉइंट को शिवरात्रि से पूर्व सुचारू रूप से चालू नही किया गया तो ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही विगत समय से चली आ रही जनहानि होने की संभावना पूर्ण रूप से बनी रहेगी। हालांकि निर्माण कार्य देख रही संस्थान ने बताया कि महाशिवरात्रि से पूर्व सीवरेज कार्य को पूर्ण करने की तैयारी है और मार्ग का कार्य पूर्ण करने के लिए सुव्यवस्थित तरीके से तैयारी कर ली गई है। यदि कोई प्राकृतिक विपदा नही हुई तो समय पर कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। समाजसेवी अशोक जोशी ने बताया कि आगामी समय में शिवरात्रि पर्व को देखते हुए शिवपुरी धाम पर काफी श्रद्धालु रहेंगे। इसी को देखते हुये समय पर सीवरेज कार्य पूर्ण हो जाये तो कोई अनहोनी ना हो। साथ ही आगामी समय में टी जॉइंट के क्षेत्रफल विस्तार के बारे में अधिकारियों को सोचना चाहिए।

आम जन की समस्या को देखते हुए सम्बंधित फर्म को महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये है। सीवरेज का कार्य सम्पूर्ण कोटा में नमामी गंगे प्रोजेक्ट के अंदर हो रहा है जो केंद्र व राज्य सरकार के तालमेल का कार्य है।
- ज्योति शर्मा, अधिशाषी अभियंता यूआईटी, कोटा

लिंक रोड के सीवरेज लाइन का कार्य अगस्त माह में शुरू हुआ था लेकिन नहर में पानी का दबाव अधिक होने के कारण कार्य करने में परेशानी आ रही थी। वर्तमान स्थिति को देखते हुये कार्ययोजना बनाकर महाशिवरात्रि से पहले कार्य पूर्ण करने की तैयारी है।
- आर एन अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर

आस्था के पर्व शिवरात्रि पर होने वाली भक्तों की भीड़ व यातायात दबाव को देखते हुए मौका स्थिति को देख लिया गया है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा और वाहनों को पिपली चौराहा व मजदूर चौराहा से ही रोक दिया जायेगा जिससे किसी तरह का कोई हादसा ना हो और यातायात दबाव ना बढ़े ।
- पूरन सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज कोटा

साप्ताहिक हाट बाजार में जाम बना राहगीरों की मुसीबत
पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के हरिगढ़ में पनवाड़ बाघेर सड़क मार्ग पर लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में फुटकर सब्जी विक्रेता,हाथ ठेलो वालों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण सुबह से शाम तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण बंटी बंजारा, महावीर, सुरेश, सागर, हरलाल, टिंकू,कमलेश सहित अन्य ने बताया कि कस्बे में शुक्रवार को साप्ताहिक हाट का आयोजन होता है जिसमे फल सब्जी एवं अन्य विक्रेता मैन मार्केट में बाघेर - पनवाड़ सड़क मार्ग पर दोनो ओर अपनी दुकानें लगाते है और मार्ग के दोनो ओर ठेले वाले जगह जगह सड़क किनारे खड़े रहते है। इसके अलावा बाजार में खरीदारी करने आए लोगों ने अपनी बाइकों को मुख्य मार्ग के किनारे आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते है, इसके कारण सारा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्य मार्ग पर आए दिन लगने वाले इस जाम से लोग काफी परेशान हैं। जिसके कारण यातायात बाधित होने पर जाम की स्थिति बन जाती हैं और आवाजाही मुस्किल हो जाती है इससे यहा से गुजरने वाले लोगो को दिक्खतो का सामना करना पड़ रहा है। इन फुटकर विक्रेताओं को हाट में सब्जी फल फ्रूट की दुकानें लगाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा तोलानी राशि की वसूली ली जाती है इसके बावजूद गांव में सब्जी मंडी परिसर होने के बाद भी ग्राम पंचायत की उदासीनता के कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक शुक्रवार को सड़क किनारे दुकानें लगने से स्थानीय लोगो के अलावा स्कूल आने जाने वाले छोटे बच्चो को लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं सड़क पर ही आवारा पशु घूमते है, सड़क पर बिक रही सब्जी एवं खाने पीने के सामानों पर मुंह मारते के फिराक में रहते है कभी कभी आवारा घूमने वाले पशुओं को दुकानदारों द्वारा खदेड़े जाने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। यही नहीं कभी कभी हाट बाजार में बड़े वाहनों की आवाजाही पर लड़ाई झगडे की नौबत आ जाती है इसके लिए ग्रामीणों ने हाट बाजार को बाघेर पनवाड़ मार्ग से हटाकर सब्जी मंडी परिसर में लगाए जाने की ग्राम पंचायत से गुहार लगाई है।

हाट बाजार में यातायात व्यवस्था सही नहीं होने के कारण जाम लग जाता है, जिससे परेशानी होती है।
- गायत्री गुर्जर, ग्रामीण

सड़क पर आड़े तिरछे वाहन लोग खड़े कर देते है , जिससे भी रास्ते पर भीड लग जाती है।
- घनश्याम, ग्रामीण

साप्ताहिक हाट बाजार में आवारा मवेशी सब्जियां उठाकर ले जाते है कई बार तो मवेशियों की लडाई में आमजन भी दुर्घटना का शिकार हो जाते है।
- बद्रीलाल बंजारा, ग्रामीण

हाट बाजार की समस्या के बारे में ग्रामीणों ने अवगत कराया था, दो चार दिन में बैठक कर सभी से प्रस्ताव लेकर हाट बाजार को सब्जी मंडी में शिफ्ट कर दिया जाएगा ।
- भवानी शंकर बैरवा, सरपंच हरिगढ़ ग्राम पंचायत

सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
रावतभाटा। रावतभाटा के वाहन मालिकों के सड़क पर ही अपने वाहनों की अव्यवस्थित रूप से पार्किंग कर मुख्य सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े करने के कारण नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। इतना ही नहीं आवारा मवेशियों का दिन भर इस मुख्य सड़क पर जमावड़ा लगा रहता है। वहीं दिनभर भूसे से भरे ओवरलोड वाहन गुजरने से जाम की हालत बनी रहती है। रावतभाटा शहर की सुंदरता पर बदनुमा दाग लगा रहे यहां के प्रबुद्ध लोग ट्रैफिक रुल्स की पालना नहीं करते। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बप्पा रावल चौराहे से लेकर कोटा बेरियल चौराहे तक सभी जगह मुख्य सड़क मार्ग पर व नई सड़क पर जगह-जगह दुकानदारों ने सामान मुख्य सड़क मार्ग तक लगा दिए हैं। जिससे सड़क मार्ग और संकरा हो गया है। बालाराम चौराहा, नया बाजार चौराहा, मुख्य सड़क मार्ग नीचे बाजार, गणेश मंदिर, कोटा बैरियर सभी जगह अव्यवस्थित रूप से अवैध पार्किंग स्थल बन गए हैं। उस पर नई गुमटियां रखकर कार बाजार के नाम पर कई अवैध पार्किंग स्थल बन गए हैं। जिस पर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर जारी आदेशों के बाद भी भूसे से भरी हुई गाड़ियां पूरे दिन रावतभाटा शहर के बीचों-बीच से निकलती हैं। ऐसे में प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका सभी अपने दायित्व से भाग रहे हैं। मुख्य सड़क मार्ग के बीचों-बीच कई जगह आवारा मवेशियों का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है। जिससे बड़ी दुर्घटना होने का शायद प्रशासन इंतजार कर रहा है। तहसीलदार क आदेश की नहीं हुई पालना: पूर्व में यातायात व्यवस्था को लेकर तहसीलदार कमलेश कुमार कुलदीप द्वारा थानाधिकारी रावतभाटा को यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए थे। परंतु स्थानांतरण हो जाने के उपरांत उन आदेशों की कहीं भी पालना नहीं हुई और आज भी स्थिति जस की तस ही बनी हुई है।

मुख्य सड़क मार्ग पर आवारा मवेशी सड़क के बीचो-बीच कई जगह बैठे रहते हैं। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा निरंतर बना रहता है। नयी सड़क बनने  के बाद अवैध रूप से कई जगह पार्किंग स्थल बन गए हैं। जिन्हें तुरंत प्रभाव से नगर पालिका और पुलिस प्रशासन हटाए।
- मनीष गिरी, पार्षद

मुख्य सड़क मार्ग पर आवारा मवेशी, बेतरतीब ढंग से खड़े आॅटो रिक्शा, नए अवैध पार्किंग स्थल, नए कार बाजार के नाम पर खोली हुई दुकानों के कारण मुख्य सड़क मार्ग नया बनने के बाद भी छोटा हो गया है। जिसके कारण गुरुद्वारा स्कूल, कन्या विद्यालय बालाराम चौराहा इत्यादि स्थानों पर निरंतर दुर्घटना का भय बना रहता है। एनटीसी मुख्य गेट पर भी आवारा मवेशियों का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है।
- डॉक्टर तन्वी शर्मा, पार्षद

दिन के समय भूसे से भरी हुई ओवरलोड गाड़ियां अब नहीं चलेंगी। सभी भूसे की गाड़ियां रात्रि 10 बजे बाद से लेकर सुबह 5 बजे के मध्य ही शहर के बीच से निकलेंगी। यदि चलती हुई पाई गई तो चालान की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सड़क मार्ग पर खड़े हुए अवैध वाहनों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा कार्यवाही कानूनी रूप से की जाएगी।
- प्रभुलाल कुमावत, डीएसपी, रावतभाटा

उनका अभी कुछ दिन पूर्व ही स्थानांतरण हुआ है और शिकायत के अनुसार यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। दिन में भूसे से भरी हुई गाड़ियां पकड़ी गई तो कानूनी रूप से चालान काटे जाएंगे। अवैध रूप से बने हुए नए पार्किंग स्थलों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाएगा। जिससे मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध न हो।
- विवेक गरासिया, तहसीलदार

शहर आपका, जान आपकी, फिर क्यों जोखिम
कोटा। शहर आपका अपना है, जान भी आपकी है। फिर क्यों बेतरतीब ढंग से वाहन चलाकर अपनी और अपनों की जान जोखिम में डालते हो। वाहन चालक यातायात नियमों की अंनदेखी कर न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ रहे बल्कि खुद की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। अधिकतर वाहन चालकोें में ट्रैफिक सेंस नहीं है, इसकी गवाही शहर के व्यस्तम चौराहों पर रोंग साइड जाते वाहन चालकों की तस्वीर खुद बयां कर रही है। वहीं, आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2023 नवम्बर तक यातयात नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस ने कुल 70 हजार 102 लोगों के चालान किए हैं। इसके  बावजूद लोग नियमों के उल्लंघन से बाज नहीं आए हैं। हालांकि, पिछले तीन साल के रिकॉर्ड देखें तो चालान की दर में कमी आई है। वर्ष 2021 में कुल चालान 1 लाख 38 हजार 976 था। वहीं, वर्ष 2022 में चालानों की संख्या घटकर 70 हजार 217 रह गई।

40 फीसदी लोग नहीं करते नियमों का पालन
शहर के चौराहों पर यातायात व्यवस्थित करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपने अनुभव के आधार पर बताते हैं कि शहर में अभी भी 40 से 45 फीसदी वाहन चलाने वाले चालक ट्रैफिक नियमों की परवाह नहीं करते हैं। चालकों की जागरूकता के बिना ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आना मुश्किल है।

चालक निभाएं जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य
पुलिस अपनी ओर से ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन जिम्मेदारी तो वाहन चलाने वालों की भी बनती है कि वो यातायात नियमों का पालन कर जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में ढिलाई भी बरती है। जिसकी वजह से ऐसे लापरवाह चालकों के हौसले बढ़ जाते हैं।

सख्ती बरतने पर जनता करती है नियमों का पालन
यातायात व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस पर है, लेकिन वह अपनी इच्छानुसार ही कार्रवाई करती है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान ही अभियान चलाती है और सात दिन बाद ही अभियान बंद हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जनता सख्ती बरतने पर नियम का पालन करती है। ऐसे में पुलिस को समय समय पर अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाहों के खिलाफ सख्ती बरतना चाहिए।

देखिए, लोग ऐसे तोड़ रहे नियम
सीन-1 शनिवार सुबह 11 बजे : सब्जीमंडी रोड पर बाइक पर छावनी निवासी प्रेम सिंह (परिवर्तित नाम ) किराने का सामान लेकर रांग साइड से आ रहे थे। उन्हें रोकर बात तो उन्होंने कहा वे हमेशा ही ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। लेकिन, आज थोड़ी जल्दी में था इसलिए इधर से निकल गया।

सीन-2 दोपहर 2.30 बजे : रावतभाटा रोड स्थित गुमानपुरा फ्लाईओवर से ठीक पहले एक कार चालक कार रोंग साइड से शोपिंग सेंटर की तरफ जाने लगा। जबकि, सब्जीमंडी से घोड़ा सर्किल की ओर फ्लाईओवर से तेजी से आ रहे लोडिंग वाहन को देख कार चालक हड़बड़ाहट में संतुलन खो बैठा और कार बीच रोड पर बंद हो गई। ऐसे में लोडिंग वाहन चालक तुरंत ब्रेक न लगाने पर हादसा हो सकता था।

सीन-3 दोपहर 3 बजे छावनी फ्लाईओवर से गुमानपुरा की ओर बाइक पर दो युवक रोंग साइड से जा रहे थे। इसी बीच छावनी चौराहे से एयरोड्रम सर्किल की ओर गुजर रहे वाहनों के बीच में बाइक आने से कुछ देर के लिए जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।

सीन-4 दोपहर 3.25 बजे : एयरोड्रम सर्किल स्थित अंडरपास पर घोड़ा सर्किल की ओर एक बाइक सवार बिना हेलमेट और क्षमता से अधिक सवारी बिठाकर गुजर रहा था। बाइक पर चार सवारी थी, छोटे बच्चे को टंकी पर बिठा रखा था। ऐसे में चालक के साथ परिवार की जान भी जोखिम में थी।

सीन-5 शाम 4 बजे : नयापुरा स्थित जेडीबी कॉलेज रोड पर से स्कूटर सवार अपने दो बच्चों को लेकर गुजरा। चालक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा और तीन सवारी बिठाकर वाहन चला रहा था। स्कूटर पर दो स्कूली बच्चे थे। चालक की एक गलती से बच्चों की जान संकट में पड़ सकती थी।

सीन-6 शाम 4.12 बजे : नयापुरा रोड पर एक बाइक सवार घर से हेलमेट लेकर तो निकला लेकिन ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए। उसने हेलमेट सिर पर लगाने के बजाए बाइक पर लगे साइड ग्लास पर टांक रखा था। वहीं, 5 बजे  छावनी से गुमानपुरा की ओर जा रहा आॅटो चालक ने मल्टीपरपज स्कूल के पास रावतभाटा लिंक रोड पर अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रहे बाइक सवार आॅटो से टकराते बाल-बाल बचा। आॅटो चालक ने मुड़ने से पहले न तो एंडीगेटर दिया और न ही स्पीड धीमी की।

यातायात नियमों का पालन करना वाहन चालक व उसके परिवार के हित में है। शहरवासियों की सुरक्षा के लिए ही ट्रैफिक पुलिस सर्दी-गर्मी हो या बरसात हर मौसम में सड़कों पर खड़ी रहती है। चालान बनाने के साथ समझाइश भी करती है। लेकिन, जिम्मेदारी तो वाहन चलाने वालों की भी बनती है कि वो नियमों का पालन कर जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं।  वहीं, न्यू ईयर पर यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने 34 स्थानों पर 90 से ज्यादा जवान तैनात किए हैं।
- राजेश ढाका, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात

असर खबर का - त्यौहारी सीजन को लेकर यातायात पुलिस आई हरकत में
बून्दी। पिछले दिनों नवज्योति में त्योहारी सीजन में चरमराई यातायात व्यवस्था...शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को यातायात पुलिय हरकत में आई। आगामी त्योहारों के मध्येनजर यातायात पुलिस ने टीआई सुरजीत सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सभी व्यापारियों व थोड़ी ठेला वालों से समान अपनी निर्धारित सीमा पर रखने के निर्देश दिए हैं। यातायात प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि दीपावली व करवा चौथ को देखते हुए सोमवार को जाब्ते के साथ शहर के कोटा रोड, इंदिरा मार्केट सहित प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर व्यापारियों सहित फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों से भी निर्धारित स्थान तक ही सामान फैलाने की समझाइश की गई है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जल्द ही प्रमुख बाजारों के मुख्य गेटों पर मार्केटिंग कर जवान तैनात कर दिए जाएंगे। इस दौरान इस दौरान हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, त्रिलोक पालीवाल, कांस्टेबल संगत सिंह, किशोर चौधरी सहित होमगार्ड के जवान साथ रहे। हालांकि यातायात पुलिस की  फोरी  व औपचारिक कार्यवाही को लेकर आम जन और व्यापारी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि फोरी कार्यवाही की जगह ठोस व स्थाई प्रयास होने चाहिए।

गौरतलब हैं कि दीपावली के अब मात्र 15 दिन शेष रहने से बाजारों में त्योहारी रौनक झलकने लगी हैं और खरीदारी के लिए आमजन की आमदरफ्त बाजारों में बढ.रही हैं। वहीं दीपावली के बाद देवउठनी के अबूझ सावे के कारण भी बाजारों में खरीददारों की तादाद सामान्य से ज्यादा हो रही हैं। लेकिन त्योहारी सीजन में अव्यस्थित यातायात व्यवस्था ने बाजारों की व्यवस्था को ही नहीं अपितु शहर की हालत को बिगाड़ रखा हैं। शहर के चौमुखा बाजार, चौगान गेट, इंद्रा मार्केट, कोटा रोड, सब्जी मंडी रोड ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर दिनभर लोगों की भारी आवाजाही बनी रहती है। इन इलाकों में नो पार्किंग जोन होने के बावजूद लोग दुपहिया वाहन खड़े कर ट्रेफिक व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। आॅटो स्टेंड होने के बावजूद आॅटो चालक बाजारों में यहां वहां अपने आॅटो खड़े कर देते हैं, जिसके चलते चारों तरफ जाम के हालात बने रहते है। वहीं कोटा रोड़ व सब्जी मंडी रोड पर चौपहिया वाहनों के अवैध पार्किग बाजारों में बड़ी समस्या बनी हुई।

शहर चौराहों, बाजारों में ट्रेफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है। यहां पर तो बाजारों में लोगों को पैदल निकलने तक में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद ने बाजारों में जाम के हालात बना रखे हैं। नगर परिषद व पुलिस चाहे तो व्यवस्था सुधर सकती है।
- माधवप्रसाद विजयवर्गीय, समाजसेवी

बूंदी में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह का विजन नहीं है, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित नहीं है। साथ ही कोटा रोड, इंदिरा मार्केट मार्केट दोनों ही अतिक्रमण के शिकार हैं। खाना पूर्ति करने के लिए कभी-कभी ट्रैफिक पुलिस वाले कोटा रोड पर आकर खड़ी चौपहिया वाहनों को व्यवस्थित करते हैं, इसमें भी सिर्फ खाना पूर्ति ही की जाती है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण कोटा रोड पर दिखाई दे सकता है।
- शक्ति तोषनीवाल, युवा व्यापार व समाजसेवी

त्योहारी सीजन में चरमराई शहर की यातायात व्यवस्था
बून्दी। दीपावली पर्व के अब मात्र 15 दिन शेष रह गए हैं, बाजारों में त्योहारी रौनक झलकने लगी हैं और खरीददारी के लिए आमजन की आमदरफ्त बाजारों में बढ़ रही हैं। वहीं दीपावली के बाद देवउठनी के अबूझ सावे के कारण भी बाजारों में खरीददारों की तादाद सामान्य से ज्यादा हो रही हैं। लेकिन त्योहारी सीजन में अव्यस्थित यातायात व्यवस्था ने बाजारों की व्यवस्था को ही नहीं अपितु शहर की हालत को बिगाड़ रखा हैं।

नो पार्किंग में खड़े रहते हैं वाहन
शहर के चौमुखा बाजार, चौगान गेट, इंद्रा मार्केट, कोटा रोड, सब्जी मंडी रोड ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर दिनभर लोगों की भारी आवाजाही बनी रहती है। इन इलाकों में नो पार्किंग जोन होने के बावजूद लोग दुपहिया वाहन खड़े कर ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। आॅटो स्टेंड होने के बावजूद आॅटो चालक बाजारों में यहां वहां अपने आॅटो खड़े कर देते हैं, जिसके चलते चारों तरफ जाम के हालात बने रहते है। वहीं कोटा रोड़ व सब्जी मंडी रोड पर चौपहिया वाहनों के अवैध पार्किंग बाजारों में बड़ी समस्या बनी हुई। जिम्मेदार यातायात पुलिस अधिकारी व ट्रैफिक कर्मियों का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं हैं। शहर के आमजन आतिश वर्मा, महावीर तथा सैफ अली ने बताया कि आम दिनों मे ही बाजारों मे ध्यान से चलना पड़ता हैं। कही किसी से गाड़ी टच नहीं हो जाएं, गाड़ी टच हो जाती हैं तो अनावश्यक बहसबाजी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं ठीकरदा निवासी बुद्धीप्रकाश ने बताया कि पिछले दिनों बाजार में खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने गिरा दिया, जिससे बेवजह गाड़ी में नुकसान हो गया।

व्यवस्थित यातायात में तहबाजारी बड़ी बाधा
जानकारों का कहना हैं कि बाजारों में नगर परिषद द्वारा की जा रही तहबाजारी भी एक बड़ी समस्या बाधा हैं। तहबाजारी के तहत रेहड़ी व हाथ थेले वाले छोटे दुकानदार 10, 20 रूपए प्रतिदिन की रसीद कटवा कर बीच रोड पर ही अपना व्यवसाय शुरू कर देते हैं। जिन्हें हटाने की कोशिश किए जाने पर नगर परिषद की रसीद दिखा कर उस जगह पर अपना दावा ठोकते नजर आते हैं। हालांकि कमोबेश यातायातकर्मियों ने भी तहबाजारी को यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में बड़ी बाधा माना हैं। कोटा रोड़ के एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक करोड़ की दुकान वाला व्यापारी पसत हैं और दस बीस की तहबाजारी देने वाला व्यापारी मस्त हैं। यह सब नगर परिषद के कर्मचारियों की शह पर हो रहा हैं। इन स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बाजारों में जगह निर्धारित हो तो इस समस्या से निजात मिल सकता हैं। स्ट्रीट वेंडर रेहड़ी वाले तथा हाथ ठेले वाले छोटे दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हमें भी बाजार में रोजी रोटी कमाने का हक हैं। यदि हमें बाजार मे ही स्थाई जगह उपलब्ध करवाए तो हम वहां दुकानदारी कर लेंगे। पुलिस वाले आकर हर समय हम पर रौब झा़ते रहते हैं, लेकिन उनका पुलिसिया रौब बडेÞ दुकानदारों के अतिक्रमण और आइसक्रीम फैक्ट्री के बाहर जाते ही खत्म हो जाता हैं।

अहिंसा सर्किल पर बना सिंघाडा मंडी
शहर का सबसे व्यस्तम सर्किल अंहिसां सर्किल इन दिनों जिम्मेदार अधिकरी व कार्मिकों की नजरंदाजी के चलते सिंघाड़ा मंडी के साथ शहर की तीसरी अस्थाई सब्जी मंडी  के रूप में विकसित होता नजर आ रहा है। यह सर्किल सबसे व्यस्त सर्किल होने के कारण सर्किल पर बैठे सिंघाडा विक्रेता के चलते दुर्घटना क्षेत्र बना हुआ हैं। इस सर्किल पर भारी वाहनों की भी आवाजाही दिनभर बनी रहती है। समाजसेवी माधव प्रसाद विजयवर्गीय ने कहा कि हॉस्पिटल के बाहर अदालती आदेश के बावजूद प्रशासनिक नाकामी के कारण एक बार फिर अतिक्रमी काबिज हो गए है। देवपुरा से लेकर अहिंसा सर्किल तक बाजारों में अतिक्रमियों का बोलबला हैं। किसी को शहर की सुंदरता की कोई परवाह नहीं है।

एकमात्र लाल बत्ती, ट्रैफिक कर्मी बने मूकदर्शक
शहर के दूसरे व्यस्त सर्किल रणतीज टाकीज के बाहर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ट्रैफिंक लाइट लगवा रखी हैं, ताकि आम वाहन चालक यातायात नियमों की पालना को लेकर सचेत रहे। लेकिन यहां ट्रेफिक कर्मी मूकदर्शक बने रह कर यातायात नियमों की हों रही अवहेलना को देख्ते रहते हैं। मानव सेवा समिति के राजेश खोईवाल ने कहा कि लालबत्ती पर ट्रैफिंक कर्मी या तो होते नहीं हैं और होते भी हैं तो उन्हें इससे कोई मतलब नहीं हैं। अधिकांशत: लाल बत्ती बंद रहती हैं, जिसके चलते जागरूक नागरिक भी इस लालबत्ती के फेर में उलझ जाता हैं। यह उलझन कभी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। ऐसा ही युवा व्यापारी शक्ति तोषनीवाल ने बताया कि बूंदी की एकमात्र सिग्नल लाइट्स पर भी ट्रैफिक पुलिस के जवान सुबह से शाम तक नजर नहीं आते हैं। लोगों में ट्रैफिक पुलिस का कोई डर नहीं है।

दुपहिया पार्किंग में चौपहिया का कब्जा
चौगानगेट के बाहर एकमात्र दुपहिया वाहन पार्किंग बनी हुई हैं, जहां अधिकांशत चौपहिया वाहन स्थाई रूप से खड़े रहते हैं। अव्यवस्थित यातायात से त्रस्त व्यापारियों का भी कहना हैं कि बाजारों में कोई व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान नहीं होने तथा पार्किंग जोन नहीं होने के कारण आमजन ही नहीं अपितु व्यापारी भी परेशान हैं। बाजारों में ग्राहक आऐगा तो उसके सामने वाहन खड़े करने की भी समस्या होती हैं। जहां दुपहिया खड़े करने की सुविधा हैं, वहां तो पहले से ही चौपहिया वाहन स्थाई रूप से दिनभर खडे रहते है।

शहर के बाजारों में कोई यातायात व्यवस्था नहीं हैं। यातायात व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूर्ति कर दी जाती हैं। जब तक कोई स्थाई ट्रैफिक प्लान नहीं बनेगा, शहर में यातायात की हालत नहीं सुधर सकती।
- तरूण राठौर, व्यापारी

शहर चौराहों, बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है। यहां पर तो बाजारों में लोगों को पैदल निकलने तक में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद ने बाजारों में जाम के हालात बना रखे हैं। नगर परिषद व पुलिस चाहे तो व्यवस्था सुधर सकती है।
- माधवप्रसाद विजयवर्गीय, शहरवासी

बूंदी में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह का विजन नहीं है पार्किंग के लिए जगह चिन्हित नहीं है। साथ ही कोटा रोड, इंदिरा मार्केट मार्केट दोनों ही अतिक्रमण के शिकार हैं। खाना पूर्ति करने के लिए कभी-कभी ट्रैफिक पुलिस वाले कोटा रोड पर आकर खड़ी चौपहिया वाहनों को व्यवस्थित करते हैं, इसमें भी सिर्फ खाना पूर्ति ही की जाती है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण कोटा रोड पर दिखाई दे सकता है।
- शक्ति तोषनीवाल, युवा व्यापारी

बूंदी में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह का विजन नहीं है पार्किंग के लिए जगह चिन्हित नहीं है। साथ ही कोटा रोड, इंदिरा मार्केट मार्केट दोनों ही अतिक्रमण के शिकार हैं। खाना पूर्ति करने के लिए कभी-कभी ट्रैफिक पुलिस वाले कोटा रोड पर आकर खड़ी चौपहिया वाहनों को व्यवस्थित करते हैं, इसमें भी सिर्फ खाना पूर्ति ही की जाती है। सबसे ज्यादा अतिक्रमण कोटा रोड पर दिखाई दे सकता है।
- शक्ति तोषनीवाल, युवा व्यापारी

इनका कहना है
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। त्योहारी सीजन को देख्ते हुए स्ट्रीट वेंडर्स तथा व्यापारियों की सुविधा के लिए बाजारों में पीली तथा सफेद लाईनिंग करवाई जाएंगी। नगर परिषद प्रशासन से चर्चा कर स्थाई ट्रैफिक प्लान तैयार करने तथा स्थाई पार्किंग पैलेस तय करने का प्रयास करेंगे ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पडे।
- सुरजीत सिंह, यातायात प्रभारी, बून्दी

आधा दर्जन से अधिक चौराहे बने एक्सीडेंट के नए पॉइंट
कोटा  ।  1- डीसीएम रोड पर नई धानमंडी के सामने स्थित चौराहे पर एक साथ चारों तरफ से कोई भी वाहन चालक कहीं से भी वाहनों को निकाल रहे हैं। जिससे यहां दिन में कई बार ट्रैफिक जाम के साथ ही दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

2-घोड़ा चौराहे से गुमानपुरा के बीच स्थित वल्लभ नगर चौराहा पिछले काफी समय से एक्सीडेंट जोन बना हुआ है। यहां घोड़ा चौराहे से गुमानपुरा, गुमानपुरा से घोड़ा चौराहा, फ्लाई ओवर से उतरते वाहन, फर्नीचर मार्केट से वल्लभ नगर और वल्लभ नगर से फर्नीचर मार्केट की तरफ एक साथ जब वाहन निकलते हैं तो कौन सा वाहन किधर से आ जाए इसका किसी को भी पता नहीं है। नतीजा सही चलने वाले वाहन चालक को दुर्घटना के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

3-एयरपोर्ट के सामने लायंस क्लब भवन के पास  बने अघोषित चौराहा एक्सीडेंट का नया पॉइंट बन गया है। एक तरफ अनंतपुरा की तरफ से तेज गति से आते वाहनों के साथ ही एयरपोर्ट के सामने से डीसीएम रोड पर जाने वाले वाहन और डीसीएम रोड से झालावाड़ जाने वाले वाहनों को दिन में आपस में टकराते देखा जा सकता है।

ये उदाहरण मात्र हैं शहर की उस ट्रैफिक व्यवस्था को बतने के लिए जिसके कारण शहर वासियों को रोजाना दो चार होना पड़ रहा है। इस तरह की परेशानी सिर्फ इन्हीं चौराहों पर नहीं है। करीब  आधा दर्जन से अधिक नए बने एक्सीडेंट पाइंट चौराहों पर देखी जा सकती है।  एक तरफ तो शहर में बढ़ते वाहनों व आबादी को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हकीकत उससे कोसो दूर नजर आ रही है। सड़क पर चलने वाले हर वाहन चालक चाहे वह दो पहिया पर हो या चार पहिया पर सभी को शहर की बदहाल व अस्त-व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था से जान को खतरे में डालकर चलना पड़ रहा है।

यहां भी है परेशानी
शहर की बढ़ती आबादी व वाहनों की संख्या को देखते हुए सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही करीब एक दर्जन फ्लाई ओवर व अंडरपास बनाए गए हैं। साथ ही चौराहों का सौन्दर्यीकरण कर इस तरह से विकसित किया गया है जिससे ट्रैफिक सुगम हो सके। लेकिन स्थिति इसके ठीक विपरीत बन रही है। जेडीबी कॉलेज के सामने बने तिराहे पर कोटड़ी से स्टेशन जाने वाले वाहनों के साथ ही नयापुरा से कोटड़ी की तरफ आने वाले वाहन, स्टेशन से कोटड़ी की तरफ जाने वाले वाहन और अंटाघर से कोटड़ी की तरफ जाने वाले वाहन दिनभर इतनी तेज गति से व अस्त-व्यस्त तरीके से निकल रहे हैं। जिससे दिनभर में कई बार वाहनों को आपस में टकराते हुए देखा जा सकता है। जेडीबी के सामने तो गत दिनों एक डम्पर ने साइकिल सवार गार्ड को कुचल भी दिया था। जिससे उसकी मौत हो चुकी है।  इसी तरह से जेल रोड पर जेल के सामने बने चौराहे पर अंटाघर से नयापुरा की तरफ, नयापुरा से अंटाघर की तरफ, कोटड़ी की तरफ से आने वाले वाहन जेल के पास पेट्रोल पम्प की तरफ और पेट्रोल पम्प से अंटाघर की तरफ जाने वाले वाहन जब एक साथ निकलते हैं तो चौराहे पर एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। तेजी से निकलने वाहनों के कारण दिन मं कई बार इस स्थिति से  वाहन चालकों को गुजरना पड़ रहा है।  इसी तरह से कोटड़ी चौराहे पर पेट्रोल पम्प के सामने भी नयापुरा से छावनी, छावनी से नयापुरा, बल्लभबाड़ी से पेट्रोल पम्प की तरफ, पेट्रोल पम्प से नयापुरा की तरफ और नयापुरा से कोटड़ी गुमानपुरा की तरफ जाने वाले वाहनों के एक साथ आने से समझ ही नहीं आता कि कौन सा वाहन कब और किधर से आ रहा है। जिससे यहां ट्रैफिक पुलिस के जवान खड़े रहने के बाद भी दिन भर जाम और दुर्घटनाओं का सामना वाहन चालकों को करना पड़ रहा है।  शहर मं इस तरह के कई अन्य एक्सीडेंट पाइंट हैं जो लोगों के लिए मौत व दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस के जवान नहीं
दस लाख से अधिक की आबादी वाले शहर में बदहाल व अस्त-व्यस्र ट्रैफिक को सुधारने का दावा तो किया जा रहा है। लकिन वह कहीं नजर नहीं आ रहा है। हालत यह है कि शहर के अधिकतर  चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान नर ही नहीं आते। कहीं नजर भी आते हैं तो वे व्यस्त समय में ट्रैफिक को उस तरह से कंट्रल नहीं कर पा रहे जैसा करना चाहिए। घोड़ा चौराहा व कोटड़ी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान रहने के बाद भी वहां हालात बदतर हैं। जबकि झालावाड़ रोड पर एयरपोर्ट के सामने, नई धानमंडी के सामने, जेडीबी कॉलेज के सामने व जेल रोड और वल्लभ नगर व ज्वाला तोप के पास तो पुलिस कर्मी नजर ही नहीं आते।

स्मार्ट सिटी है तो ट्रैफिक भी सुधरे
शिक्षा नगरी के साथ ही कोटा स्मार्ट सिटी भी है। यहां स्थानीय लोगों के साथ ही देशभर से लोग आ रहे हैं। आने वाले समय में पर्यटकों व बाहर से आने वालों की संख्या बढ़ेगी। अभी यह हालत है तो बाद में स्थिति और बिगड़ेगी। ऐसे में लोगों को दुर्घटना  व जाम से बचाने के लए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए।
-संजय विजय, नयापुरा

सुरक्षित वाहन चलाना मुश्किल
शहर में इन दिनों  सुरक्षित वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। बने चौराहों से तो निकलना मतलब जान खतरे में  डालना है। एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। रोंग साइड से अधिक वाहन निकल रहे हैं। जिसे सही चलने वालों को अधिक खतरा है। जाम भी रोजाना लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस के जवान बहुत कम नजर आते हैं।
-रमेश खत्री, विज्ञान नगर

एक्सीडेंट के नए पाइंट बने
शहर में पहले एक्सीडेंट के जो पॉइंट थे उन्हें खत्म करने के लिए नए पॉइंट बना दिए हैं, जिससे ट्रैफिक में सुधार की जगह स्थिति बिगड़ी है। कौन सा वाहन अचानक किधर से आ जाए। यह समझना बहुत मुश्किल हो रहा है। दिन और शाम के समय तो यह परेशानी अधिक हो रही है। ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।
-जावेद अहमद, संजय नगर

इनका कहना है
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में लगतार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहनों के साथ ही आबादी भी बढ़ रही है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की नफरी अपेक्षाकृत कम है। फिर भी जितना और जहां संभव होता है वहां सिपाही व हैड कांस्टेबल तैनात किए हुए हैं। मैं स्वयं भी शाम के समय कई जगह पर खड़े रहकर ट्रैफिक में सुधार के प्रयास करते हैं। लोगों को भी यातायात नियमों की पालना करते हुए वाहन चलाने चाहिए। यदि रोंग साइड आने की जगह थोड़ा घूमकर निकलना पड़े तो व्यवस्था सुधर सकती है। फिर भी जहां जरूरत होगी वहां सिपाही लगाए जाएंगे।
-कालूराम वर्मा, उप अधीक्षक , यातायात पुलिस

फुटपाथ पर सामान, सड़कों पर जाम, राह में रोड़ा आम
कोटा। बड़ी अजीबों गरीब दास्तां है इस शहर के लोगों की खुद ही व्यवस्था बिगाड़ेंगे और फिर उन्हे दुरस्त करने के लिए खुद ही सड़कों पर उतरेंगे। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण शहर के रामपुरा बाजार, घंटाघर, मकबरा, बजाज खाना तथा गुमानपुरा से छावनी तथा कोटड़ी जाने वाले रास्तों तथा फर्नीचर मार्केट में देखा जा सकता है। जहां दुकानदारों ने पार्किंग के स्थान पर खुद ही अतिक्रमण किया हुआ है और फिर खुद ही गाहें-बगाहे यातायात व्यवस्था तथा निगम को दोष देते हैं।

ग्राहक भी वाहन खड़ा करेगा और दुकानदार सामान भी रखेगा
गुमानपुरा चौराहा से एक रास्ता छावनी, एक कोटड़ी और एक रास्ता घोड़ेवाला बाबा चौराहा की ओर जाता है। गुमानपुरा चौराहा पर ही टेÑफिक पुलिस के जवान इन रास्तों की यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात रहते हैं। छावनी की ओर जाने वाले रास्ते पर ब्रान्डेड कपड़ों, जूतों तथा अन्य वस्तुओं की दुकानें और शोरूम है। इन दुकानों के बाहर ही ग्राहक के वाहन खड़े करने की जगह निर्धारित की हुई है। लेकिन ये दुकानदार ही अपने सामान को उस जगह पर रख देते हैं और मजबूर होकर ग्राहक को अपना वाहन सड़के किनारे खड़ा करना पड़ता है।

दिनभर में कई बार जाम के हालात
जब ग्राहक अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा करेगा तो जाहिर है नियमानुसार तो होगा नहीं। सबसे पहले तो इन वाहनों के कारण यातातायात व्यवस्था बाधित होती है। दिनभर में कई मौकों पर तो जाम की स्थिति बन जाती है। दुर्घटनाएं होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। अब यहीं से शुरू होता है काम 'यातायात विभागझ् का। विभाग की एक गाड़ी सड़क किनारे बेतरबीत तरीके से खड़े दुपहियां और चौपहियां वाहनों को उठाने के लिए इन रास्तों पर घूमती रहती है। गाड़ी में बैठे कार्मिक गाड़ी उठाते है और रवाना हो जाते है। वक्त पर वाहन मालिक ने देख लिया तो कुछ ले दे के मामला सेट हो गया नहीं तो विभाग के तय स्थान पर वाहन को ले जाकर छोड़ दिया जाता है।

फुटपाथ के दुकानदार भी पीछे नहीं
इसी प्रकार कोटड़ी की ओर जाने वाले रास्ते के हालात है। सड़क किनारे लगे गुमटीनुमा ठेलों और बेतरबीत तरीके से खड़े वाहनों के कारण दिनभर में कई बार एक्सीडेंट और जाम के हालात बन जाते है। इन दोनों की रास्तों पर यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने में रही-सही कसर सड़कों पर घूमने वाले जानवर पूरी कर देते हैं। इस मार्ग पर फुटपाथ पर रखकर सामान बेचने वालों ने भी खासा अधिकार जमाया हुआ है। कार श्रृंगार बाजार वालों ने तो अतिक्रमण करने में कोई कसर ही नहीं छोड़ी है। दुकान का करीब-करीब सामान बाहर ही रखा रहता है।

आए दिन लगने वाली सेल भी एक कारण
ऐसा नहीं है कि ट्रैफिक विभाग या निगम को इस बारे में जानकारी नहीं है। सबको मालूम है लेकिन आज तक इन दुकानदारों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और इसी का परिणाम है कि दिनो-दिन इन दुकानदारों के हौसले बुलन्द होते जा रहे है और कभी सेल तो कभी डेड स्टॉक के बहाने ये दुकानदार दुकान के बाहर माल जमाए रखते हंै। कई बार तो स्थिति यहां तक आ जाती है कि सेल के नाम पर दुकान का आधा माल दुकान से बाहर होता है। कुछ ऐसे ही हालात शोपिंग सेंटर स्थित फर्नीचर मार्केट के हैं। जहां दुकानदारोंं ने दुकान के बाहर करीब 10 फीट तक अपने सामान रखें हुए हैं। इन सामानों के कारण जो रोड करीब 20 फीट का है वो सिमटकर आधा रह जाता हैं। इतना ही नहीं जो खरीददार इन दुकानों पर सामान खरीदने के लिए आते हैं वो भी अपने वाहनों को बीच बाजार ही खड़ा कर देते हैं।

इनका कहना हैं
वाकई सही बात है दुकानदारों को भी इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वे दुकान की सीमा तक ही अपना सामान रखें। अगर हम ही व्यवस्थाएं बिगाड़ेंगे तो फिर बनाएगा कौन।
- रामनरेश दुकानदार।

गुमानपुरा से कोटड़ी और छावनी की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी दुकानों के सामने अक्सर जाम के हालात रहते है, कारण उसका ये है कि हर दुकानदार के बाद ग्राहक का चौपहियां या दुपहियां वाहन खड़ा रहता है। खासकर शाम ढलने के बाद तो इस रोड पर वाहनों से चलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
- बृजभान सिंह ग्राहक

दुकानदारों के बाहर रखे सामान को हटवाने में टैÑफिक विभाग का ज्यादा इश्यू नहीं है। निगम का ज्यादा इश्यू है। वो करते हैं कभी-कभी तो हम उनका साथ देते हैं।
- कालूराम वर्मा, उपाधीक्षक यातायात।

यातायात व्यवस्था ठप,सड़कों पर लग रहा जाम
भवानीमंडी। भवानीमंडी में यातायात व्यवस्था बेहाल हो चुकी है, जहां नगर के सभी प्रमुख चौराहों रेलवे स्टेशन चौराहा, जैन मंदिर, कालवा स्थान, आबकारी चौराहा, बालाजी मंदिर तिराहा पर आए दिन ट्रैफिक जाम लगा रहता है, जिसके चलते राहगीरों, वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर में बड़े वाहनों का दिन में प्रवेश होने व प्रतिष्ठानों के सामने बिना पार्किंग के वाहन खड़े होने के कारण थोड़े समय के अंतराल में ही ट्रैफिक जाम हो जाता है, जिसे लेकर कई बार सीएलजी सदस्यों द्वारा सीएलजी बैठक में आवाज भी उठाई गई, अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जहां नागरिकों द्वारा प्रशासन से समस्या के स्थाई समाधान की मांग की गई है।

नगर में यातायात जाम की समस्या आम हो चुकी है, नगर के सभी प्रमुख मार्गों का पर दिनभर जाम लगा रहता है, जिसके चलते गर्मी होने से तो राहगीरों को परेशानी होती है, वही समय भी काफी व्यर्थ होता है।
-गणेश शर्मा, कस्बेवासी

प्रतिष्ठानों के बाहर पार्किंग स्थल नहीं होने के बावजूद बड़े वाहन खड़े रहने से आए दिन यातायात की समस्या खड़ी हो जाती है, वहीं कई बार इस ट्रैफिक जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीजों की जान भी जोखिम में रहती है।
-मोहित मीणा, कस्बेवासी

थाने में जाब्ते की कमी है, विभाग द्वारा सीआइपीओ लगा रखे हैं। वही दिन में भी पुलिस द्वारा गश्त की जाती है, ट्रैफिक पुलिस की कमी के चलते काफी समस्या हो रही है, जिसके बारे में अधिकारियों को अवगत किया जा चुका है, वहीं जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
-रामनारायण भंवरिया,थाना अधिकारी, भवानीमंडी

अवैध पार्किंग से चौपट हुई यातायात व्यवस्था
झालरापाटन। नगर में इन दिनों यातायात व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अवैध पार्किंग स्थल पर आडे तिरछे चार पहिया खडे करने रोड पर जाम लग जाता है तथा राहगीरों, आम नागरिकों सहित वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना पड़ता है। जानकारी के अनुसार एक तरफ तो नगर पालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के परकोटे के बाहर जहां नो पार्किंग का बोर्ड लगाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर शहर के प्रमुख बाजारों में चौपहिया वाहन मालिकों ने रोड पर ही अपने वाहनों की पार्किंग बना ली है। जिसके चलते रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है एवं अच्छे खासे चौड़े रोड गलीनुमा लगने लगते हैं। कुछ वर्ष पूर्व शहर के मुख्य मार्ग पर केरोसिन के दो ट्रक एक साथ निकल जाया करते थे। लेकिन अब स्थिति यह है कि एक आॅटो भी बमुश्किल निकल पाता है। चौपहिया वाहन मालिकों ने बजाज खाना रोड, शांतिनाथ मार्ग, नगर पालिका के बाहर, नारायण टाकीज मार्ग, पुरानी तहसील की गली, रूनिजा बाजार, एसटीसी स्कूल मार्ग, पीपली बाजार, हाई स्कूल मार्ग, सूर्य मंदिर के पीछे, चोपड़िया बाजार, लालबाग, लंका गेट अंदर व बाहर, सूरजपोल मार्ग, कहान तिराहा, मेला मैदान मार्ग, शहर के परकोटे के बाहर, बस स्टैंड के अंदर व बाहर आदि जगहों पर चौपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग कर रखी है। कई बार स्कूल बसें तक जाम में फंस जाती हैं। इनसे आने वाले बच्चों के साथ भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

वाहन लेते समय ये है गाइड लाइन
चौपहिया वाहन खरीदते वक्त जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहन लेने वाले व्यक्ति से स्वयं का वाहन पार्किंग स्थान होने का स्वहस्ताक्षरित शपथ पत्र मय नोटरी के लिया जाता है। शपथ पत्र देने के बावजूद कार्यवाही नहीं होने से वाहनों का जमावड़ा मुख्य मार्गों पर दिनभर बना रहता है।

कई बार उठा शहर में यातायात व्यवस्था का मुद्दा
सीएलजी मीटिंग में पुलिस प्रशासन द्वारा हर बार शहर के प्रमुखजनों से यातायात व्यवस्था, दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान व लगे बोर्ड से हो रही परेशानी व अवैध अतिक्रमण को लेकर चर्चा की जाती रही है। व्यापारियों व नगर पालिका प्रशासन से इस को लेकर सहयोग की अपील की जाती है। लेकिन एक दो दिन कार्यवाही होकर फिर व्यवस्था ठंडे बस्ते में चली जाती है। कई जागरूक नागरिकों का कहना है कि राजधानी जयपुर की तर्ज पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा जब्त कर चालानी कार्यवाही करनी चाहिए।

व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान रखना भी मुख्य कारण
शहर के मुख्य बाजार में कई व्यापारी अपनी दुकान के सामानों को सड़क पर पांच से दस फुट तक भी फैला कर व्यापार कर रहे है। सूर्य मंदिर के समीप कई अस्थाई दुकान वाले सड़क पर तख्त लगाकर सामान बेच रहे हैं। जिससे दुपहिया वाहनों के निकलने में भी मुश्किल पैदा हो रही है।  पालिका द्वारा केवल अनाउंसमेंट करवाकर मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

अवैध जगह वाहन पार्क होने से स्कूल बस आने के समय ट्राफिक जाम हो जाता है। कई बार बच्चे वाहनों से टकरा जाते हैं। प्रशासन को सड़क पर अतिक्रमण करके व्यापार करने वालों और अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
-शैलेन्द्र गुप्ता(बंटी), नागरिक

शहर के अंदर जिन लोगों ने स्थायी अवैध पार्किंग बना रखी है, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
-विजय मेहता, व्यापार संघ अध्यक्ष, झालरापाटन

जिन जगहों पर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर रखे है, उन्हें पहले भी नोटिस दिया जा चुका है। अब पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के सामान जब्त किए जाएंगे।
-वर्षा चांदवाड़, अध्यक्ष, नगर पालिका, झालरापाटन

सीवरेज कार्य पूर्ण होने के बाद व्यवस्था सुधारने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।
-जीतेन्द्र सिंह पारस, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, झालरापाटन

पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। नगर पालिका पहल करे। संयुक्त अभियान से कार्यवाही की जाएगी।
-जितेंद्र सिंह शेखावत, थानाधिकारी, झालरापाटन

यातायात पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े करने वाले वाहन मालिकों के चालान बनाए जाएंगे।
-समीर जैन, जिला परिवहन अधिकारी, झालावाड़

यातायात पुलिस को भेजकर मौका दिखाया जाएगा। उचित कार्यवाही की जाएगी।
-मोनिका सेन, जिला पुलिस अधीक्षक, झालावाड़

सिग्नल फ्री शहर बनाने के प्रयास में बिगड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
कोटा। शहर को ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री बनाने के लिए चौराहों पर फ्लाई ओवर व अंडरपास बनाए गए हैं। लेकिन उस प्रयास में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इतनी अधिक बिगड़ गई है कि कौन सा वाहन कब और किधर से आ जाए कुछ भी पता नहीं है। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। शहर को ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री बनाने के  लिए नगर विकास न्यास द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपए की लागत से अंडरपास व फ्लाई ओवर बनाए गए हैं। झालावाड़ं रोड पर अनंतपुरा में फ्लाई ओवर, गोबरिया बावड़ी में अंडरपास, सिटी मॉल के सामने एलिवेटेड रोड, एरोड्राम चौराहे पर अंडरपास, गुमानपुरा में इंदिरा गांधी तिराहे पर फ्लाई ओवर व अंटाघर चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कराया गया है। जिससे अनंतपुरा से रेलवे स्टेशन तक वाहन बिना किसी ट्रैफिक लाइट की बाधा से आसानी से निकल सके। लेकिन हालत यह है कि सभी फ्लाई ओवर व अंडरपास के मुहानों पर ट्रैफिक इतना अस्त-व्यस्त चल रहा है कि वहां आसानी से वाहन निकलना मुश्किल हो रहा है।  शहर के ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री बनने से शहर वासियों को कितना लाभ होगा इसका तो काम पूरा होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उससे पहले वर्तमान में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने से हर वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हादसों का खतरा
शहर में जिस तरह से ट्रैफिक व्यवस्था चल रही है। उससे दिनभर अधिकतर जगहों पर हादसों का खतरा बना हुआ है। एरोड्राम चौराहा हो या डीसीएम रोड पर पॉलिटेक्नीक कॉलेज के सामने, छावनी चौराहे पर हो या बड़ तिराहे पर। गुमानपुरा स्थित इंदिरा गांधी तिराहे पर हो या जेडीबी कॉलेज के सामने। सभी जगहों पर इस तरह के दृश्य दिनभर होने से हादसों का खतरा बना हुआ है।

ट्रैफिक पुलिस कर्मी ही नहीं
शहर में नगर विकास न्यास व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के  तहत विकास कार्य के अलावा आरयूआईडीपी द्वारा सीवरेज लाइन डालने के कार्य करवाए जा रहे हैं। जिससे सड़कों पर काम होने से जगह-जगह से रास्ते बंद हैं और ट्रैफिक डायवर्ट किया हुआ है। जिससे परेशानी का सामना तो करना ही पड़ रहा है। लेकिन उसके बावजूद शहर में ऐसी जगहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी नजर ही नहीं आते हालांकि शाम के समय डीसीएम रोड पर मल्टीमेटल के सामने, शॉपिंग सेंटर मोड, घोड़ा चौराहे पर और सीएडी रोड पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी बिना हैलमेट वालों को पकड़ने के पुलिस नजर आती हैं। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को देखकर बिना हैलमेट वाहन चालक वापस इस तरह से वाहन मोड़कर भागते हैं। जिससे पीछे से आने वाले अन्य वाहन चालक जिन्होंने हैलमेट भी लगाया हुआ है और परिवार के साथ जा रहे हैं उनके लिए हादसों का खतरा अधिक हो गया है।

- घोड़े वाले बाबा तिराहे पर वल्लभ नगर चौराहे से सीएडी की तरफ, सीएडी से एरोड्राम की तरफ, डीसीएम रोड से सीएडी की तरफ और घोड़ा तिराहे से वल्लभ नगर की तरफ जब एक साथ कई वाहन निकले तो वहां कुछ देर तक तो लोगों के समझ ही नहीं आया कि आखिर कौन सा वाहन कहां से आ रहा है और किधर जा रहा है। कई वाहन चालकों का संतुलन ही बिगड़ गया।

- ज्वाला तोप के पास कई वाहन सरोवर टॉकीज की तरफ से गुमानपुरा जाने के लिए, कई वाहन सरोवर से फ्लाई ओवर पर जाने के लिए, कई वाहन फ्लाई ओवर से उतरकर सरोवर व कई सेवन वंडर्स की तरफ और कई वाहन गुमानपुरा से सरोवर की तरफ जाने के  लिए एक साथ आए तो वहां जाम लग गया। कई वाहन आपस में टकराते हुए बचे। कई वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ गया।

- वल्लभ नगर चौराहे पर कई वाहन घोड़ा तिराहे से गुमानपुरा जाने के लिए, कई वाहन घोड़ा तिराहे से फर्नीचर मार्केट  के लिए, कई वाहन मल्टीपरपज स्कूल की तरफ जाने के लिए,कई वाहन फ्लाई ओवर से उतरकर घोड़ा तिराहे की तरफ व कई वल्लभ नगर कॉलोनी में जाने के लिए पहुंचे तो  नजारा देखने लायक था। किसी भी वाहन चालक के कुछ भी समझ नहीं आया कि आखिर जाएं कैसे। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के हालात बताने के लिए ये दृश्य तो उदाहरण मात्र हैं। शहर में इस तरह के दृश्य किसी एक दिन या एक समय पर नहीं पूरे शहर में दिनभर देखने को मिल जाएंगे।

शहर में विकास के काम चलने से कई जगह पर ट्रैफिक डायवर्ट किया हुआ है। उस कारण से कुछ जगहों पर परेशानी हो सकती है। फिर भी जहां अधिक समस्या हो रही है वहां का मौका देखकर ट्रैफिक पुलिस के जवानों को लगाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे ट्रैफिक को बिना किसी बाधा के चलाया जा सके।
- धर्माराम गिला, उपअधीक्षक यातायात