gang thief - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नौकर ने दो साथियों संग महिला को बंधक बना 2 करोड़ से अधिक की ज्वैलरी लूटी, चाकू की नोक पर दिया वारदात को अंजाम
जयपुर। शहर के विद्याधर नगर थाना इलाके के अम्बाबाड़ी सब्जी मण्डी के पास दो दिन पहले ही काम पर रखे नौकर ने अपने दो साथियों के साथ घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर दो करोड़ रुपए से अधिक की ज्वैलरी लूटी और फरार हो गए। पीड़िता ज्योति अग्रवाल (47) पत्नी देवेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ सब्जी मण्डी के पास रहती हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही बिहार के मधुबनी निवासी अशोक को नौकर रखा था। सोमवार को जब परिवार के लोग काम पर चले गए तो महिला को अकेला पाकर आरोपी अशोक ने शाम करीब साढ़े सात बजे अपने दो साथियों बुला लिया और महिला को बंधक बनाया। एक ने गला दबाया तो दूसरे ने पैर दबा दिए। तीसरे आरोपी ने हाथ में चाकू लेकर हाथ पर हमला कर दिया। इससे महिला डर गई। इसके बाद आरोपी चाबी लेकर तिजोरी में रखी करीब दो करोड़ रुपए से अधिक की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने के बाद महिला ने हल्ला मचाया तो आसपास के लोग आए और उसकी सास पास के मकान में गई हुई थी, वह भी दौड़कर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। अस्पताल से महिला का प्राथमिक उपचार होने के बाद छुट्टी दे दी। देर रात मौके पर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ भी पहुंचे। पीड़िता ज्योति अग्रवाल ने नौकर का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। परिवादी के पास नौकर के मोबाइल नम्बर के अलावा कुछ भी जानकारी नहीं हैं। सूत्रों ने अनुसार बिहार में आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज संबंधित थानों में भेजे जाएंगे।

आरोपियों के बिहार जाने की सूचना
वारदात के बाद आरोपियों के बिहार के लिए रवाना होने की सूचना है। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई है और बस स्टैंण्ड, रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

लंगड़ाकर चलता है नौकर
पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि आरोपी नौकरी लंगड़ाकर चलता है। वारदात के लिए अशोक के साथी पैदल ही आए थे। एडीसीपी उत्तर बजरंग सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, परिजनों ने दो करोड़ से अधिक की ज्वैलरी बताई है। यदि उन्होंने नौकर का भौतिक सत्यापन करवाया होता तो नौकर ऐसी वारदात को अंजाम नहीं देता।

चारों ने चोरी के रुपयों से बनाया मकान और खरीदी कार
जयपुर। करणी विहार थाना पुलिस ने 100 घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने अभी तक 20 वारदात करना स्वीकार किया है। गिरोह के सदस्य किशनलाल ने स्वीकार किया कि उन्होंने चोरी के रुपयों से घर और दो कारें भी खरीदी है। ये बदमाश बलात्कार, पोक्सो एक्ट और स्टैंडिंग वारंटों में वांछित चल रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में किशनलाल, कमलेश बैरवा, बागरिया, भागचंद बागरिया और रईस है। तोमर ने बताया कि परिवादी नरेश असोपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत वह परिवार के साथ गोविंददेव मंदिर गया था, जब वापस लौटे, तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर देखा, तो घर का सामान बिखरा हुआ था। चोर यहां से सोने व चांदी के जेवर और 2.40 लाख रुपए नकद व एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए थे।

ऐसे करते थे वारदात
गिरफ्तार अभियुक्त किशनलाल बैरवा थाना करणी विहार का हिस्ट्रीशीटर है। इसने नकबजनी के रुपयों से नया मकान बनवाया और दो कारें खरीदी थी। यह तीन-चार साल पहले गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती स्थित अपने मकान को बेचकर गांव चला गया था। इसने वहीं पर अपने बेटे कमलेश और रईस, भागचंद और बागरिया के साथ मिलकर एक गिरोह बना लिया और नकबजनी करने लगे। यह लोग कार से जयपुर आते थे। एक सदस्य बाइक से रैकी करता था जहां भी इनको घर के बाहर ताला लटका दिखता यह लोग दीवार कूदकर अंदर जाते और चोरी करते थे। चोरी के जेवरात को यह लोग गांव लेकर जाते और वहां बेच देते थे।