amer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आमेर महल के संरक्षण और सुविधाओं पर फोकस : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया निरीक्षण, पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिए विकास के निर्देश
जयपुर। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल आमेर महल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने सुविधाओं और संरक्षण कार्यों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को आमेर महल का भ्रमण कर चल रहे विकास एवं संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले आमेर की आराध्य देवी शिला माता के दर्शन किए और इसके बाद महल परिसर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्षभर में आमेर महल में करीब 22.82 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें 2.70 लाख विदेशी पर्यटक शामिल रहे। प्रतिदिन औसतन 6,270 पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए मुख्य सचिव ने पार्किंग, शौचालय और आमेर तक पहुंचने वाले रास्तों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने 25.5 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे पार्किंग विकास, खेड़ी गेट रोड और अन्य संरक्षण कार्यों का निरीक्षण कर संतोष जताया। मानसिंह महल और शीशमहल में चल रहे संरक्षण कार्यों की सराहना करते हुए मूल स्वरूप बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही डिजिटल संग्रहालय और गाइड प्रशिक्षण को लेकर भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस दौरान पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ पंकज धरेंद्र, पर्यटन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर राकेश शर्मा, आमेर महल अधीक्षक डॉ राकेश छोलक, आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक (कार्य) एवं गाइड महेश शर्मा मौजूद रहे।

सतीश पूनिया ने किया आमेर से चुनाव नहीं लड़ने का एलान
जयपुर। आमेर विधानसभा से चुनाव हारने के बाद उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने अब आमेर से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है, मैं आमेर की जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूँ और कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी प्रशान्त शर्मा जी को बधाई देता हूँ, आशा करता हूँ कि वो आमेर के विकास को यथावत गति देते रहेंगे और जन भावनाओं का सम्मान करेंगे।

आमेर से मेरा रिश्ता दस बरसों से है, 2013 में पार्टी के निर्देश पर चुनाव लड़ने आया था, चुनाव में मात्र 329 वोटों की हार हुई लेकिन भाजपा की सरकार के दौरान हमने यहाँ विकास को मुद्दा बनाकर काम किया, हालाँकि लोग कहते हैं कि यहाँ बड़ी बड़ी जातियों का बाहुल्य है और जातियों के इस जंजाल में जाति से ऊपर उठकर कोई विकास की सोचें थोड़ा मुश्किल है, 2013-2018 में हमने कोशिश की, थोड़ा सफल हुए, विकास कार्यों से लेकर कोरोना के दौरान सेवाकार्यों से लोगों में भरोसा पैदा करने की कोशिश की थी लेकिन शायद लोगों को समझाने में हम विफल रहे।

राम राम सा,
लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है, मैं आमेर की जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूँ और कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी श्री प्रशान्त शर्मा जी को बधाई देता हूँ, आशा करता हूँ कि वो आमेर के विकास को यथावत गति देते रहेंगे और जन भावनाओं का सम्मान करेंगे।

आमेर से मेरा रिश्ता दस…

— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) December 4, 2023

माना  कि चुनाव में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं लेकिन आमरे की यह हार मेरे लिए सोचने पर मजबूर करने वाली है एक आघात जैसी है, हमने सपने देखे थे कि आमेर इस बार रिवाज बदलेगा और हम मिलकर सरकार के माध्यम से कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता का बेहतरीन काम करके इसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएँगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ,यह समय मेरे लिए कठिन परीक्षा की घड़ी जैसा है परन्तु परिस्थितियों और मनोवैज्ञानिक रूप से मैं यह निर्णय करने के लिए मजबूर हूँ कि मैं अब भविष्य में आमेर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं को सेवा और समय नहीं दे पाऊँगा, पार्टी नेतृत्व को भी मैं अपने निर्णय से अवगत करवाकर आग्रह करूँगा कि यहाँ कि समस्याओं के समाधान के लिए योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति करें, साथ ही एक लंबे अरसे से पार्टी संगठन को पूरा समय देने के कारण पारिवारिक कामों से दूर रहा हूँ, अत: अब मैं कुछ समय अपने पारिवारिक कामों को पूरा करने में लगाऊँगा।

गोनेर में बागड़ा ब्राह्मण समाज भवन के लिए आमेर विधायक डॉ. सतीश पूनियां के प्रयासों से 21 लाख स्वीकृत
जयपुर। अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान सम्मान समारोह में बागव ऋषि भवन, गोनेर (जयपुर) में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक कोष से स्वीकृति जारी करने की विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं आमेर विधायक डॉ. सतीश पूनियां से मांग की गई थी, बागड़ा समाज ने सतीश पूनियां से कहा था कि आप विधायक कोष से 21 लाख रुपये की अनुशंसा कर दीजिये हम स्वीकृत करवा देंगे, जिस पर सतीश पूनियां ने तत्काल अमल करते हुये 30 सितंबर 2019 को विधायक कोष से 21 लाख रुपये की अनुशंसा कर दी थी, लेकिन प्रशासनिक नियमों का हवाला देते हुये अनुशंसा निरस्त कर दी गई, क्योंकि विधायक केवल अपने विधानसभा क्षेत्र में ही विधायक कोष स्वीकृत कर सकता है।

बागड़ा समाज द्वारा गोनेर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु विधायक सतीश पूनियां से निरंतर मांग की जा रही थी, जिस पर सतीश पूनियां ने संवेदनशीलता एवं अपने संकल्प का परिचय देते हुये राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी से आग्रह किया, जो पूरे प्रदेश में सांसद कोष स्वीकृत कर सकते हैं। घनश्याम तिवाड़ी ने सतीश पूनियां की अनुशंसा पर उक्त 21 लाख रुपये बागव ऋषि भवन, गोनेर के लिये स्वीकृत कर दिये हैं।

त्र, चै, दुम, सबधर जैसे शब्दों से महावत और हाथियों के बीच बनी बॉण्डिंग
जयपुर। गुलाबी शहर घूमने आने वाले पर्यटक यहां की ऐतिहासिक इमारतों के इतिहास से रूबरू होते हैं। वहीं आमेर महल और हाथी गांव में संचालित हाथी सवारी का भी लुत्फ उठाते हैं। इस बीच हाथी महावत और हाथियों के बीच अच्छी बॉण्डिंग देखने को मिलती है। महावतों के कहने पर हाथी तुरंत रेस्पॉन्स देते हैं। जिन शब्दों का अर्थ आम आदमी नहीं समझ सकता। उन शब्दों को सुनकर चन्दा, पुष्पा सहित हाथी गांव में रहवास कर रही हथिनी समझकर तुरंत रेस्पॉन्स देती हैं। एक हाथी का वजन साढ़े तीन टन से अधिक होता है, लेकिन महावत के एक बार कहने पर उनके पीछे-पीछे चलना शुरू कर देता है। आम लोगों को आज तक पता नहीं होगा कि वे शब्द या भाषा क्या है, जिन्हें सुनकर और समझकर हाथी तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं। दैनिक नवज्योति पाठकों को कुछ ऐसी ही जानकारी दे रहा है।

इन शब्दों को सुनकर तुरंत देते हैं प्रतिक्रिया
इस भाषा को समझते हैं...

हाथी गांव या आमेर में हाथी महावत सवारी के दौरान अक्सर ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं। जिन्हें सुनकर कुछ अजीब लगता है, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि वे सवारी के दौरान हाथी कहां मुड़े, कैसे चले इन सब के दिशा-निर्देश देते हैं। कुछ ऐसे ही शब्द हैं..... चै - इधर आ, मेलअगत- चलना, त्र- लेट जाओ, घूम- चारों ओर घूमों, धत- जहां हो वहीं रुक जाओ, उठाबिले- पैर उठाओ, दुम- पूंछ हिलाना रोकने के निर्देश, धर- खाना खाओ, सबधर- पूरा खाना खाओ, बैठ- बैठ जाओ, अगत- आगे चलो।

तीन माह का लगता है समय

हाथी मालिक बल्लू खान का कहना है कि इस भाषा और हाथी के व्यवहार को समझने, उसका विश्वास जीतने में महावत को करीब 3 से 4 माह का समय लगता है। इसके लिए बाकायदा इनकी ट्रेनिंग होती है फिर महावत और हाथी के बीच बॉण्डिंग बढ़ती जाती है।

सैटेलाइट चिकित्सालय आमेर में अब होंगे 100 बैड
जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने जयपुर के आमेर और नजदीक क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की है। उन्होंने सैटेलाइट चिकित्सालय आमेर में बैड की संख्या बढ़ाते हुए 100 करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। यहां अभी 50 बैड उपलब्ध हैं।

गहलोत ने क्षेत्र में चिकित्सा विस्तार की आवश्यकताओं को देखते हुए नियमों में शिथिलता देकर संख्या बढ़ाने का संवेदनशील निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से आमेर क्षेत्र के साथ ही आस-पास के गांवों के लोगों को मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के संबंध में घोषणा की थी।

आमेर कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण
जयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय जयपुर के कार्यालय  में पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार बुनकर और पीएलवी इश्तियाक खान को आमेर न्याय क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार वृक्षारोपण एवं वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम बाल श्रम पर विधिक जागरूकता शिविर ,जनोपयोगी सेवाओं पर विधिक साक्षरता शिविर पीड़ित प्रतिकर स्कीम, विधिक सहायता नालसा की 10 स्कीम रालसा स्कीम, बाल विवाह ,शिक्षा का अधिकार ,महिलाओं के अधिकार ,अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस का प्रचार प्रसार हेतु नियुक्त किया गया।  पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार बुनकर ने बताया मंगलवार को आमेर न्याय क्षेत्र आमेर कोर्ट परिसर में  मजिस्ट्रेट डॉ. सिद्धार्थ शंकर शर्मा द्वारा विधिक सेवा द्वारा प्रदत मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अधिवक्ता दीर्घा में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।

मजिस्ट्रेट डॉ सिद्धा शंकर शर्मा क्रम संख्या 08 में वृक्षारोपण की उपयोगिता के बारे में और पर्यावरण के बारे में अधिवक्ता समूह और आम जन को बताया। इस मौके पर  अधिवक्ता विजय कुमार सेन, पूरन मीणा ,रोहित बुनकर, आशीष खटीक, नवीन शर्मा, सुजीत सैनी, मदन शर्मा, फरान खान, इरशाद अहमद, विनोद सैनी, आशीष शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, कुलदीप ब्रमभट, निषाद बानो, नरेंद्र , राहुल सैनी, ललित किशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहें।  इसके पश्चात मोबाइल वैन द्वारा आमेर न्याय क्षेत्र आमेर कस्बे में लोक अदालत विधिक सहायता पर्यावरण नालसा की 10 स्कीम, लालसा स्कीम, बाल विवाह शिक्षा का अधिकार और बाल श्रम के लिए शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया।

50 नम्बर हथिनी मुस्कान को रोटेशन से किया बाहर
जयपुर। आमेर थाने के पास गांधी चौक से मंगलवार को एक हाथी द्वारा बच्चे को कुचलने का प्रयास जैसी ख़बर सामने आईं। घटना से आमेर के गांधी चौक में लोगों की भीड़ जमा हुई। इसके बाद आमेर महल अधीक्षक डॉ. पंकज धरेंद्र ने 50 नम्बर हथिनी मुस्कान को सफ़ारी के रोटेशन से हटा दिया है। मेडिकल फ़िटनेस सर्टिफिकेट लाने तक इसे रोटेशन से बाहर रखा जाएगा।

वहीं हाथी मालिक अब्दुल अज़ीज़ का कहना है कि हाथी आमेर महल की ओर जा रहा था इस दौरान परीक्षा देने जा रहा एक बच्चा की पूँछ से बाल तोड़ने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में हथिनी ने अपनी पूँछ हिलाई तो बच्चा डर से गिर गया। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन उसे कोई बड़ी चोट नहीं लगी थी। अब्दुल ने बताया कि पिछले महीने हाथीगांव में लगे कैम्प में सभी हथिनियों के साथ मुस्कान का भी फ़िटनेस टेस्ट हुआ था। जिसमें वो सही पाई है। अगर फिर से सर्टिफिकेट की बात है तो ज़रूर पेश किए जाएंगे।

आमेर-सागर के पहाड़ की गुफा के बाहर बघेरा
जयपुर। आमेर स्थित सागर की ओर सुबह 7 बजे लोगों को पहाड़ की चट्टाननुमा गुफा के बाहर बघेरा दिखाई दिया। हुआ यूँ कि शनिवार को लोगो को हनुमान मंदिर जाते समय पहाड़ी पर दूर से बघेरा दिखाई दिया। ऐसे में लोगों ने दूर से मोबाइल के ज़रिए विडीओ बनाए। वीके पुरोहित ने बताया कि सुबह दोस्तों के साथ हनुमान मंदिर जा रहे थे, तो दूर पहाड़ी पर बघेरा दिखाई दिया। कुछ देर दिखाई देने के बाद वो ओझल हो गया। इस एरिया में अक्सर बघेरा दिखाई दे जाता है।

इंतजार हुआ पूरा : दो साल बाद फिर आमेर में नवरात्र पर मेला
जयपुर। कोरोना काल के  दो साल बाद नवरात्र पर आमेर में शिला माता का मेला भरा। एक बार फिर से अब भक्त जयकारे लगाते हुए माता के मेले में शामिल हुए। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा शनिवार को घर-घर घट स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्र शुरू हुए। छोटीकाशी मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन नज़र आई। लोगों ने शुक्रवार को कलश और पूजन सामग्री खरीदी और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वहीं नवसंवत्सर 2079 की शुरुआत पर राजधानी के सभी मुख्य मार्ग, चौराहे भगवा पताका से सजे नजर आएं। मंदिरों में सुबह घंटे घड़ियाल बजाकर महाआरती की गई। गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी का अभिषेक कर नई पोशाक पहनाकर नवीन पंचांग पढ़कर सुनाया गया।

चेटीचंड महोत्सव आज, कई कार्यक्रम : वरूणावतार भगवान झूलेलाल की जयंती शनिवार को चेटीचंड के रूप में मनाई जा रही है। सभी झूलेलाल मंदिरों में सत्संग कार्यक्रम हो रहे है और प्रभात फेरी निकाली गई। कंवर नगर झूलेलाल मंदिर और एमआई रोड स्थित अमरापुरा स्थान में विशेष कार्यक्रम होंगे। चेटीचंड मेला विकास समिति के महासचिव अशोक सेवानी ने बताया कि मंदिरों में भगवान झूलेलाल के विग्रह का पंचामृत अभिषेक हुआ। मंदिरों में ऋतु पुष्पों से शृंगार होगा, शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई। प्रात:काल बालकों के मुंडन और जनेऊ संस्कार हुए। सिंधी समाज में जल और ज्योति की पूजा का विधान है। महिलाएं अखंड ज्योति के दर्शन कर पल्लव प्रार्थना की। नौजवान छेज नृत्य प्रस्तुत किया।

निकलेगी शोभायात्रा : समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत ठारवानी ने बताया कि दोपहर 3 बजे चौगान स्टेडियम से शोभायात्रा आरंभ होगी। इसमें जलदाय मंत्री महेश जोशी, कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा सहित गणमान्य लोग भाग लेंगे। गजराज शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे।

रमजान का मुबारक महीना : इस्लामिक कैलेंडर में बरकतों का मुबारक महीना रमजान चांद दिखने के साथ शुरू होगा। दो साल बाद मस्जिदों में तराबी की नमाज सामूहिक रूप से होगी। हलाल कमेटी के कन्वीनर चीफ काजी खालिद उस्मानी ने बताया कि हलाल कमेटी की बैठक 2 अप्रैल को होगी। इसमें यदि चांद दिखता है तो पहला रोजा 3 अप्रैल को होगा नहीं तो 4 अप्रैल से रमजान का मुबारक महीना आरंभ होगा।

मुख्यमंत्री की नवरात्र स्थापना और चेटीचण्ड पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को नवरात्र स्थापना और चेटीचण्ड पर शुभकामनाएं दी है। गहलोत ने कहा कि चैत्र नवरात्र का पर्व हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धाभाव रखने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें आत्मशुद्धि तथा संयमित जीवन जीने की राह दिखाता है। इस पावन अवसर पर हम सभी महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, उनकी सुरक्षा एवं लिंगभेद को समाप्त करने का संकल्प लें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चेटीचण्ड पर भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल ने सामाजिक समानता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया, उनकी शिक्षाएं हमें मानवता की राह दिखाती हैं।

दैनिक नवज्योति की खबर पर लगी मुहर : हवामहल का मॉडल बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी
जयपुर। आमेर महल और जंतर-मंतर की तर्ज पर अब पर्यटकों को जल्द ही हवामहल स्मारक का मॉडल देखने को मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अनुसार इससे पहले स्मारक प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे थे, जिसे स्वीकार कर आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। तीन से चार माह में हवामहल स्मारक का मॉडल बनकर तैयार हो जाएगा, इसे द्वितीय चौक के प्रताप मंदिर में प्रदर्शित किया जाएगा। इस खबर को सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने 7 दिसम्बर, 2021 को ‘गुलाबी नगरी की पहचान हवामहल स्मारक का बनेगा थ्रीडी मॉडल’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसे बनाने में सात लाख रुपए का खर्चा आएगा। अधिकारियों के अनुसार हवामहल स्मारक के फ्रंट साइड की लोकेशन के साथ ही हर हिस्से को मॉडल में जोड़ने के लिए चिन्हित किया है।

हवामहल स्मारक के मॉडल बनाने के लिए निजी फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया है। 3 से 4 माह में ये बनकर तैयार हो जाएगा। - बी.पी.सिंह, कार्यकारी निदेशक (कार्य), आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण

आमेर में आने वाला पर्यटक पूछता है... व्हेयर इज नाथी का बाड़ा…
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को बजट बहस के दौरान एक बार फिर नाथी का बाड़ा और रीट धांधलियों की गूंज सुनाई दी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार ने पर्यटन को उद्योग को दर्जा दिया, यह तो अच्छी बात है। आमेर किला बड़ा पर्यटन स्थल है और हर दूसरा पर्यटक आमेर आता है। आमेर आने वाला हर पर्यटक पूछता है कि नाथी का बाड़ा कहां है, मुझे विजिट करके आना है।

पूनिया ने कहा कि रीट के नाम पर जमकर धांधली हुई। रीट धांधली की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। दो-दो मंत्रियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। रीट  धांधली की सीबीआई जांच होगी तो कइयों के नकाब उतर जाएंगे। पूनिया ने सीएम के बजट में पढ़े गए शेर का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी बजट के वक्त शेरो-शायरी कर रहे थे। मेरा कहना है कि मंजिल तो मिल ही जाएगी भटकर ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं। सीएम दो साल घर से ही नहीं निकले, ऑफिस तक नहीं गए। यहां आकर केंद्र को कोसना, बजट पर तालियां बजवाना अलग बात है। राजस्थान आर्थिक रूप से भारी कमजोर हो गया है।