launches - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में निवेश को नई दिशा : लाभकैल्क से पारदर्शिता और भरोसे की मजबूत शुरुआत, लाभकैल्क किया लॉन्च
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने निवेश सुविधा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए लाभकैल्क लॉन्च किया है। यह राज्य का पहला इन्सेन्टिव कैलकुलेटर है, जो निवेशकों को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाले इंसेंटिव्स का सटीक आकलन करने में मदद करता है। रिप्स 2024 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से गत वर्ष यूके रोडशो में लॉन्च की गई प्रमुख निवेश प्रोत्साहन योजना है, जिसका उद्देश्य निवेश लागत को कम करते हुए नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, रक्षा, ड्रोन, एयरोस्पेस और रीसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में पूंजी आकर्षित करना है।

लाभकैल्क निवेशकों को रिप्स 2024 के अंतर्गत विभिन्न इंसेंटिव विकल्पों की तुलना कर अपने व्यवसाय के लिए सबसे लाभकारी योजना चुनने में सक्षम बनाता है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता ने कहा किए लाभकैल्क निवेश सुगमता और पारदर्शिता के प्रति राज्य सरकार की प्रगतिशील सोच का प्रतीक है। यह निवेशकों को डेटा-आधारित विश्लेषण और सटीक जानकारी के साथ सशक्त निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। वर्ष 2024-25 में विभाग द्वारा 765.78 करोड़ के रिकॉर्ड इंसेंटिव्स जारी किए जा चुके हैं। लाभकैल्क से निवेशक अब अपने प्रस्तावित निवेशों के नेट प्रेजेंट वैल्यू और इंटरनल रेट आॅफ  रिटर्न का विश्लेषण भी कर सकेंगे।

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर किए हवाई हमले : आतंकवादी ढांचे को बनाया निशाना, समूह पर देश के दक्षिण में फिर से संगठित होने का लगाया आरोप
बेरूत। इजरायली युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए। रिपोर्ट में कहा गया कि इजरायली ड्रोन दक्षिणी लेबनान के अल-जहरानी गाँवों और बेरूत तथा उसके दक्षिणी उपनगरों के ऊपर कम ऊँचाई पर और गहनता से उड़ान भर रहे थे। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाया और उस समूह पर देश के दक्षिण में फिर से संगठित होने का आरोप लगाया।

आईडीएफ ने कहा कि आतंकवादी ढाँचे की मौजूदगी और हिज्बुल्लाह आतंकवादी संगठन की गतिविधियाँ इजरायल और लेबनान के बीच हुए समझौतों का उल्लंघन हैं। हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच युद्धविराम 27 नवंबर, 2024 से प्रभावी है, जिससे गाजा युद्ध शुरू होने के बाद महीनों से चल रही सीमा पार झड़पें समाप्त हो रही हैं।

हालाँकि युद्धविराम के बावजूद इजरायली सेना ने कभी-कभी लेबनान के अंदर हमले किए हैं, और दावा किया है कि वे हिज्बुल्लाह के खतरों को निशाना बना रहे हैं। 18 फऱवरी को पूरी तरह से वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी इजरायली सेना लेबनानी सीमा पर 5 ठिकानों पर तैनात है।

अमेजन ने लांच किया नया एआई मॉडल, आवाज को समझने और जेनरेट करने में है सक्षम
वॉशिंगटन। अमेजन ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल लॉन्च किया है। इसका नाम अमेजन नोवा सॉनिक है। यह आवाज को समझने और जेनरेट करने दोनों काम एक साथ करने में सक्षम है। कंपनी के अनुसार इस नए तरीके से ऐसे एआई वाले ऐप बनाने में आसानी होगी, जो इंसानों की तरह स्वाभाविक तरीके से बातचीत कर सकें।

कंपनी ने बताया कि यह कस्टमर सर्विस, ट्रैवल, एजुकेशन और एंटरटेनमेंट में एआई एजेंटों के साथ अधिक सरलता और स्वाभाविक बातचीत कर के वॉइस एप्लिकेशन डेवलपमेंट में मदद करेगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने उच्च ब्याज दरों के साथ 'बॉब मानसून धमाका जमा योजना' का किया शुभारंभ
जयपुर। भारत के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ने 'बॉब मानसून धमाका जमा योजना' का शुभारंभ किया है, जो उच्च ब्याज दरों की पेशकश करने वाला एक विशेष घरेलू रिटेल सावधि जमा उत्पाद है।

इस योजना के तहत दो अवधि की जमा योजनाएं उपलब्ध हैं:
- 399 दिनों के लिए 7.25% प्रतिवर्ष ब्याज दर
- 333 दिनों के लिए 7.15% प्रतिवर्ष ब्याज दर

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष लाभ:
- 399 दिनों के लिए 7.75% प्रतिवर्ष ब्याज दर
- 333 दिनों के लिए 7.65% प्रतिवर्ष ब्याज दर
- नॉन-कॉलेबल जमा पर अतिरिक्त 0.15% ब्याज दर के साथ, 399 दिनों के लिए अधिकतम 7.90% प्रतिवर्ष ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

योजना का विवरण
यह योजना 15 जुलाई, 2024 से शुरू हो गई है और 3 करोड़ रुपये से कम के रिटेल जमा पर लागू होगी। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% ब्याज दर मिलेगी। नॉन-कॉलेबल जमा पर 0.15% अतिरिक्त ब्याज दर दी जाएगी। एनआरई ग्राहक 399 दिनों वाले बॉब मानसून धमाका जमा योजना एवं नॉन कॉलेबल जमा पर 2 करोड़ रुपये से कम का लाभ ले सकते हैं।

संजय मुदालियर बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक ने बताया, “बॉब मानसून धमाका जमा योजना के शुभारंभ की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। इस योजना के तहत ग्राहक अपनी बचत पर उच्चतम ब्याज दर अर्जित कर सकते हैं और दो अवधि में से चुनने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह ग्राहकों के लिए अपनी जमा राशि पर उच्च ब्याज दर अर्जित करने का सुनहरा अवसर है।"

इस योजना को ऑनलाइन या बैंक की किसी भी शाखा में जाकर खोला जा सकता है।

एक्सिस बैंक फाउंडेशन ने कारीगरों के लिए एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम किया शुरू
जयपुर। एक्सिस बैंक फाउंडेशन ने नौजवान कारीगरों के लिए एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। जिसका उद्देश्य है तीन सौ से अधिक ग्रामीण कारीगरों को उनकी उद्यमशिलता क्षमताओं और कौशल को विकसित करने में मदद करना है।

एक्सिस बैंक फाउंडेशन की सीईओ ध्रुवी शाह, आईआईसीडी जयपुर की निदेशक डॉक्टर तूलिका गुप्ता और क्रिएटिव डिग्निटी की अध्यक्ष मीरा गोरडिया ने सोमवार को पहली कार्यशाला की शुरुआत की है। कार्यशाला डिजिटल कौशल और विपणन , व्यासाय और बाजार विकास, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन इन तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगी।

AU SFB ने ग्रामीण महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 'एयू उद्योगिनी बाजार' का शुभारम्भ
जयपुर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी)  ने शुक्रवार को जयपुर के नवरंगपुरा में 'एयू उद्योगिनी बाजार' का उद्घाटन  किया। इसका उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से पीछड़े वर्ग की ग्रामीण महिला उद्यमियों को उनके व्यवसाय के लिए एक समर्पित स्थान प्रदान करके उनका विकास करना है, साथ ही महिला स्वामित्व वाले व्यवसायों को बढ़ावा देना भी है। यह पहल एयू उद्योगिनी का हिस्सा है जो एयू फाउंडेशन - एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की सीएसआर विंग का एक रणनीतिक कार्यक्रम है।

एयू उद्योगिनी बाजार पिछड़े और वंचित वर्ग की महिला उद्यमियों के लिए एक मंच है, जिन्हें एक व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से सावधानीपूर्वक चुना गया है। इस पहल के अंतर्गत एयू फाउंडेशन इन महिलाओं को नेतृत्व और उद्यमिता में प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए समर्थन देगा। एयू फाउंडेशन उनकी मार्केटिंग, मैनेजेरियल (प्रबंधकीय) और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने में भी मदद करेगा।

एयू उद्योगिनी बाजार एक-व्यवसाय-एक-दुकान मॉडल का अनुसरण करता है, जिसमें 10X12 फीट की 9 इकाइयां शामिल हैं जो हर एक व्यवसाय को चलाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और उपकरणों से सुसज्जित हैं। एयू उद्योगिनी बाजार में मसाले की दुकान, दर्जी की दुकान, ब्यूटी पार्लर, किराना स्टोर, कपड़े की दुकान जैसे अलग अलग आउटलेट शामिल होंगे, जो नवरंगपुरा के लोगों की जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। इस तरह का पहला और अपनी तरह का अनूठा बाजार न सिर्फ स्थानीय समुदाय की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि उन्हें एक संगठित बाजार सेटअप में थोक विक्रेताओं के रूप में एक साथ लाकर उनमें स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देगा।

उद्घाटन समारोह में  ज्योति अग्रवाल, को-फाउंडर, संजय और ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन (एसजेएफ) और विधायक कुलदीप धनकड़ उपस्थित थे। इस अवसर पर एयू एसएफबी के  हेड ऑफ स्वदेश बैंकिंग  सुल्तानराम जाट और एयू एसएफबी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग और सीएसआर सौरभ ताम्बी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि बैंक के सामाजिक सरोहकार की वजह से महिलाएं आत्म निर्भर बन रही हैं। यह बात जानकार मुझे बहुत गर्व है क्योंकि मैं हमेशा से महिलाओं को स्वम सहायता समूह के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए कार्य करता रहा हूँ। इस उद्योगिनी बाज़ार के माध्यम से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। एयू बैंक के माध्यम से महिलाएं लखपति दीदी अवार्ड भी जीत रही हैं।

इस अवसर पर संजय और ज्योति अग्रवाल फाउंडेशन की को-फाउंडर  ज्योति अग्रवाल ने कहा कि एयू फाउंडेशन लगातार सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए विकास के प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि कैसे एयू उद्योगिनी लगातार समाज के इस वर्ग की ग्रामीण महिलाओं के विकास और उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। एयू उद्योगिनी बाजार इन महिलाओं को सशक्त बनाएगा और उनमें स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देगा, जबकि एयू फाउंडेशन महिला उद्यमियों के लिए क्षमता निर्माण के साथ-साथ उन्हें बिजनेस शुरू करने के लिए शुरुआती तौर पर पूंजी उपलब्ध कराएगा। साथ ही एयू फाउंडेशन इन छोटे व्यवसायों के लिए किराया भी वहन करेगा। मैं इनमें से हर एक महिला को बधाई देती हूं, जो जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन रही हैं।

मुनव्वर फारुकी ने रैपर स्पेक्ट्रा के साथ अपना नया गाना धंधो लांच किया
मुंबई। बिग बॉस फेम संगीतकार मुनव्वर फारुकी ने रैपर स्पेक्ट्रा के साथ अपना नया गाना धंधो लांच किया है।मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में अपनी नवीनतम कृति धंधो की घोषणा की जो बिग बॉस 17 जीतने के बाद उनकी पहली रिलीज है। रैपर स्पेक्ट्रा और संगीत निर्माता सेज ऑन द बीट के सहयोग से बनाए गए धंधो के पोस्टर को मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

धंधो मुनव्वर फारुकी और स्पेक्ट्रा के चार साल बाद फिर से साथ आने का प्रतीक है। धंधो अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सुनने के लिए उपलब्ध है और इसे मुनव्वर फारुकी के यूटयूब पेज पर देखा जा सकता है। गाने के बारे में अपने विचार साझा करते हुए मुनव्वर फारुकी ने कहा मैं धंधो को दुनिया के साथ साझा करने के लिए रोमांचित हूं।स्पेक्ट्रा के साथ सहयोग करना हमेशा खास होता है और मुझे उम्मीद है कि हर कोई हमारे गाने का उतना ही आनंद लेगा जितना हम लेते हैं।

वार्नर म्यूजिक इंडिया लेबल के तहत सेज ऑन द बीट द्वारा निर्मित धंधो हिप-हॉप नंबर है।धंधो अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सुनने के लिए उपलब्ध है और इसे मुनव्वर फारुकी के यूटयूब पेज पर देखा जा सकता है।

यूक्रेन ने लॉन्च की फीमेल AI Spokesperson, विदेश मंत्रालय की युद्ध संबंधी देगी अपडेट
कीव। यूक्रेन ने अपनी पहली फीमेल एआई प्रवक्ता को लॉन्च किया है। यह फीमेल एआई प्रवक्ता विदेश मंत्रालय के लिए लॉन्च की गई है जो युद्ध संबंधी अपडेट देने के लिए काम में ली जाएगी। प्रवक्ता का नाम विक्टोरिया शी रखा गया है।

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि "विक्टोरिया शी से मिलें - यूक्रेन के एमएफए का एक डिजिटल प्रतिनिधि, जिसे कांसुलर मामलों पर समय पर अपडेट प्रदान करने के लिए एआई का उपयोग करके बनाया गया है! इतिहास में पहली बार, यूक्रेन के एमएफए ने एक डिजिटल व्यक्तित्व प्रस्तुत किया है जो आधिकारिक तौर पर मीडिया के लिए टिप्पणी करेगा।"

👋 Meet Victoria Shi — a digital representative of the MFA of Ukraine, created using AI to provide timely updates on consular affairs!

For the first time in history, the MFA of Ukraine has presented a digital persona that will officially comment for the media. pic.twitter.com/KTtuCVR1ku

— MFA of Ukraine 🇺🇦 (@MFA_Ukraine) May 1, 2024

गूगल ने लॉन्च किया एआई का नया मॉडल ‘जैमिनी’
न्यूयॉर्क। गूगल ने को अपना नया एआई मॉडल जैमिनी पेश किया। इसमें बार्ड चैटबॉट भी मिलाया गया है, जो बार्ड यूजर्स को अपग्रेड के रूप में मिलेगा।  उल्लेखनीय है कि गूगल ने ओपेन आई के चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए इस साल की पहली तिमाही में बार्ड नामक मॉडल को लॉन्च किया था। लेकिन इस एआई टूल ने लोगों को पर्याप्त आकर्षित नहीं किया। चैट जीपीटी की लोकप्रियता और स्वीकार्यता इससे कहीं अधिक थी। अब गूगल उसकी टक्कर में अपना नया प्रोडक्ट लेकर आया है।

जीपीटी-4 और लामा 2 को टक्कर की तैयारी
गूगल जैमिनी नामक इस नए मॉडल की मदद से ओपेन आई के जीपीटी-4 और मेटा के लामा 2 को टक्कर दे सकेगा। जल्द ही दुनिया भर के बार्ड और पिक्सेल यूजर्स के लिए जैमिनी एआई अपडेट उपलब्ध होगा।

बेहद एडवांस
जैमिनी एआई बेहद एडवांस्ड है। यह रियल टाइम में मल्टीटास्किंग कर सकेगा। यह अलग-अलग तरह की जानकारियों जैसे टेक्स्ट, इमेज, कोड और वीडियो पर एक ही समय में काम कर सकेगा। यह रीजनिंग, कोडिंग और प्लानिंग को बेहतर तरीके से समझने की काबिलियत से लैस है।

तीन वैरिएंट में उपलब्ध होगा
जैमिनी एआई को यूजर्स और उनकी जरूरतों के आधार पर तीन वैरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। पहला होगा अल्ट्रा, जो हाई काम्पलेक्स टास्क कम्पलीट कर सकेगा। इसके अलावा प्रो और नानो वैरिएंट भी होंगे। शुरुआत में यह अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा, जिसे 170 से अधिक देशों में यूज किया जा सकेगा। बाद में इसे दूसरी भाषाओं में सपोर्ट उपलब्ध होगा। गूगल डीपमाइंड की वाइस प्रेसिडेंट आॅफ प्रोडक्ट एली कोलिन्स ने एक ब्रीफिंग में बताया कि यह पहला एआई मॉडल है, जो इंसानी एक्सपर्ट द्वारा सेट किए गए बेंच मार्क से काफी आगे है।

होण्डामोटर साइकिल एण्ड स्कूटर ने लाँच की एक्सएल750 ट्रांसेल्प
नई दिल्ली। होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने 10,99,990 रु. (एक्स-शोरूम, गुरुग्राम) की इंटरोडक्टरी कीमत पर विश्व स्तर पर प्रशंसित एडवेंचर टूरर ‘एक्सएल750 ट्रांसेल्प’ का लाँच किया। अपनी शानदार पूर्ववर्ती की धरोहर को आगे बढ़ाते हुए होण्डा एक्सएल750 ट्रांसेल्प को इस तरह से डिजाइन किया गया है, कि इसे आप जहां चाहे इस्तेमाल कर सकते है।

शहर की भीड़-भाड़ भरी सड़कों से लेकर एक्सटेंडेट टूरिंग ट्रिप, धूलभरी पगडंडियों से लेकर विशालकाय हिमालय तक, यह हर तरह की सड़कों पर राइडिंग के लिए अनुकूल है। यह मोटरसाइकिलजापानसेसीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट-अप) रूट के जरिए भारत पहुंचेगी और इसे एक्सक्लुजिव रूप से प्रीमियम बिगविंग टॉपलाईन डीलरशिप्स के माध्यम से बेचा जाएगा।

कर्नाटक में सिद्दारमैया ने शुरू की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शक्ति योजना की शुरुआत की, जिसके तहत राज्य की महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेगी। यह योजना विधान सौधा में शुरू की गई थी, जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी, मुख्यमंत्री और अन्य ने भाग लिया था, जहां योजना के लोगो का भी अनावरण किया गया। यह योजना उन 5 गारंटी में से एक है, जिसका वादा सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में किया था।

अधिकारियों ने कहा कि इससे हर दिन 41.8 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा और राज्य के खजाने पर सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। महिलाएं सेवा सिंधु सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण करके शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं। तब तक, भारत सरकार, कर्नाटक या सरकार के स्वामित्व वाले कार्यालयों द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करके योजना का लाभ उाया जा सकता है। सिद्दारमैया ने सभी जिला प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में योजना शुरू करने का भी निर्देश दिया।

इसरो ने लांच किया जीएसएलवी-एफ12/एनवीएस-01 मिशन
श्रीहरिकोटा। इसरो ने सोमवार को श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ12/एनवीएस-01 मिशन लॉन्च किया। इसने अगली पीढ़ी के NVS-01 नेविगेशन उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में तैनात किया, जिसका वजन लगभग 2232 किलोग्राम है। NVS-01 भारतीय नक्षत्र (NavIC) सेवाओं के साथ नेविगेशन के लिए परिकल्पित दूसरी पीढ़ी के उपग्रहों में से पहला उपग्रह है। एनवीएस-01 में पहली बार स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक उड़ाई जा रही है।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 10:42 बजे 51.7 मीटर लंबा जीएसएलवी-एफ12 अपनी 15वीं उड़ान में दो हजार 232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-01 नौवहन उपग्रह को लेकर रवाना हुआ। प्रक्षेपण की उल्टी गिनटी 27.5 घंटे पहले रविवार सुबह सात बजकर 12 मिनट पर शुरू हो गयी थी।

प्रक्षेपण के लगभग 18 मिनट बाद उपग्रह प्रक्षेपण यान से अलग होकर जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित हो गया। एनवीएस-01 में पहली बार एक स्वदेशी परमाणु घड़ी को भी लगाया गया है। उपग्रह को अपेक्षित कक्षा में स्थापित करने के लिए कक्षा ऊपर उठाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने सफल प्रक्षेपण के बाद मिशन कंट्रोल सेंटर से वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा, ''जीएसएलवी-एफ12 मिशन के उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी को बधाई। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जीएसएलवी-एफ12 ने नौवहन उपग्रह एनवीएस-01 को अपेक्षित कक्षा में स्थापित कर दिया है। इस मिशन को पूरा करने के लिए पूरी टीम को बधाई।"