gold robbery - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सूने मकान में लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच शुरू
अजमेर। अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर 10 तोला सोना-चांदी के जेवरात ओर 2 लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के बाहर जाने के दौरान बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने के गहने, करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बदमाशों ने बनाया ज्वैलरी की दुकान को निशाना : देशी पोटाश बम फेंककर फैलाई दहशत, लाखों के आभूषण लूट ले गए, व्यापारियों में दहशत
बगरू। जुगल बाजार में हथियारबंद नकाबपोश तीन बदमाशों ने शाम एक ज्वेलरी की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान में घुसकर हथियारों की नोक पर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण  लूट ले गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6.50 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाश जुगल बाजार स्थित रत्नेश्वरी ज्वेलर्स की दुकान में घुसे और दुकान में मौजूद कर्मचारियों व ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर महज 3 मिनट में लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण बैग में भरकर पिस्तौल लहराते हुए बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने देशी पोटाश बम फेंककर बाजार में दहशत फैला दी, बदमाशों से सहमे व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। वारदात की सूचना पर एसीपी हेमेंद्र शर्मा, थानाधिकारी दिनेश शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार मनमोहन शर्मा व दुकान के कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक सिंघल भी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी लेकर पुलिस टीमों को बदमाशों की तलाश में रवाना किया गया। समाचार लिखे जाने तक लूटी गई ज्वेलरी की कीमत का आकलन नहीं किया जा सका। व्यापारियों ने बताया कि तीन बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर दुकान में घुसे। बदमाशों को आसपास लोगों के एकत्रित होने का आभास हुआ तो मौके से भाग निकले।

बदमाशों ने बाहर खड़ी उनकी बाइक को स्टार्ट किया। हवा में बंदूके लहराते हुए मौके से निकल गए। एसीबी बगरू हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसटी की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। मौके पर मिले सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। मौके से मिले सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों के पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश
बाजार में हुई इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में दुकानें बंद करा दी। व्यापारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। लूट की वारदात करने आए आरोपी बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए हैं।

अलवर में दिनदहाड़े बैंक में तीन लाख की लूट
अलवर। शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत भूगोर में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े हथियार की नोक पर बदमाश करीब तीन लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होते ही बैंक कर्मियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर के समय तीन हथियारबंद बदमाश भूगोर स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अंदर आए। इसके बाद बैंक मैनेजर को हथियार दिखाकर बैंक में मौजूद करीब तीन लाख रुपए का कैश लेकर फरार हो गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमन मीणा व सीओ ग्रामीण अमित चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक कर्मियों से घटना की जानकारी लेकर  बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की। भूगोर क्षेत्र शहर से लगता हुआ है। घटना के समय बैंक के अंदर व आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उसके बाद भी दिनदहाड़े यह घटना हुई। बैंक कर्मियों ने बताया कि बैंक में आए तीन बदमाशों ने बैंक मैनेजर व अन्य स्टाफ को हथियार की नोक पर लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया। अलवर जिले में ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। बदमाश खुलेआम शहर के बीच में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में साफ है कि अलवर में पुलिस व्यवस्था फेल हो चुकी है। पुलिस के तमाम दावों के बाद भी खुलेआम घटनाओं का सिलसिला जारी है। पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस बैंक के आसपास क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी चेक कर रही है।

लुटेरी बोली- चिंता न करें बहू की डिलीवरी करा दूंगी, गहने लेकर फरार हो गई
अजमेर। शहर के राजकीय जनाना अस्पताल में एक प्रसूता को झांसा देकर एक महिला द्वारा उसके गहने उतरवाकर अस्पताल से फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजन की सजगता से पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने पीड़िता के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार आरोपी महिला कोटा निवासी 50 वर्षीय रुखसाना बानो पत्नी मोहम्मद जाकिर है। जिसके खिलाफ  टेंपो स्टैंड लोहाखान, अजमेर निवासी नजमा बानो ने रिपोर्ट दर्ज कराई। नजमा बानो ने बताया कि उनकी पुत्रवधू मुस्कान को जनाना अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। उसे जब प्रसव पीड़ा होने पर लेबर रूम में रखा गया था तो वह ख़ुद लेबर रूम के बाहर ही बैठी थी। जहां पर एक अज्ञात महिला खुद को स्टाफ बताते हुए उनके पास आकर बैठ गई और कहने लगी कि वह चिंता ना करें उनके बहू की डिलीवरी वह आराम से करा देगी। उसने कहा कि आप बाहर से बहू के लिए गर्म दूध लेकर आ जाओ इस पर नजमा बानो ने कहा कि वह चिंता ना करें। मुस्कान की डिलीवरी आराम से हो जाएगी। उन्होंने उस महिला की बात को अनसुना कर चलता कर दिया। कुछ ही देर में वह महिला लेबर रूम में मुस्कान के पास पहुंच गई। जहां उसने बोला कि उसे डिलीवरी के लिए लेबर रूम में से ले जाया जा रहा है। इसलिए वह अपने पहने हुए सभी गहने उतार कर उन्हें दे दे। जिन्हें वह बाहर खड़ी उनकी सास को दे देगी। वारदात से अनजान मुस्कान ने तुरंत अपने कान के टॉप्स, चांदी की अंगूठी और चुटकी उतार कर उस महिला को दे दी। जो गहने लेते ही तुरंत अस्पताल के बाहर निकल गई। इस बीच नजमा बानो भी लेबर रूम में बहू को देखने पहुंच गई। जिन्हें देखते ही मुस्कान ने गहनों के बारें में पूछ लिया। इस पर उसने पूछा कि किसके गहनों की बात कर रही है तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। साथ ही महिला का हुलिया भी बता दिया। वह तुरंत आरोपी महिला की चाल समझ गई। उन्होने तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही अस्पताल में मुख्य संदिग्ध महिला की तलाश शुरू की। जिस पर आरोपी महिला के अस्पताल से बाहर निकलने की बात सामने आई।  इसी बीच परिवार ने अस्पताल चौकी को तुरंत शिकायत दी। जिस पर चौकी स्टाफ ने थाना प्रभारी डॉ रविश सामरिया को भी सूचना कर दी। ऐसे में पुलिस दल भी सक्रिय हो गया।

महिला की तलाश में शास्त्री नगर क्षेत्र में टैंपू में संदिग्ध महिला को तलाश किया गया। इस बीच पीड़िता के परिजन भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने शास्त्री नगर क्षेत्र में टेंपो में बैठी उक्त महिला को पहचान लिया। जिसके कब्जे से तलाशी में मुस्कान के गहने भी बरामद हो गए । पीड़िता के परिजनों की सजगता से पुलिस ने भी आरोपी महिला को तुरंत डिटेन किया।  उसे थाने ले जाकर उससे मामले में पूछताछ करने पर उसने चोरी करना कबूल कर लिया। साथ ही उसने पिछले दिनों लोहाखान क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के साथ पेंशन बढ़ाने के नाम पर भी धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला के खिलाफ टॉक, कोटा, बूंदी सहित शहर के थानों में धोखाधड़ी और चोरी के 13 मुकदमें पहले से दर्ज है। वह बड़ी शातिर महिला है, जो अस्पताल, बस स्टैंड  व रेलवे स्टेशन सहित बस्तियों में जाकर भोले भाले लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाती है।

बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स की दुकान में लूट
जयपुर। खो नागोरियां थाना इलाके में 4 बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए और तनिष्क ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर बंदूक की नोक पर दुकान से 8 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना लूट कर ले गए। जानकारी के अनुसार लूट की वारदात राजकुमार के साथ हुई। पीड़ित की पालड़ी मीणा में ज्वेलरी की दुकान है। वह दुकान पर था।

गाड़ी में सवार होकर चार बदमाश आए और पिस्टल दिखाकर उन को बंधक बना लिया। इसके बाद दुकान में रखी 8 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा।