acb action - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर डिस्कॉम टेंडर घोटाला: पूर्व एमडी व इंजीनियर पर केस, जांच में करोड़ों की गड़बड़ी उजागर, पुलिस जांच शुरू
जयपुर। जयपुर डिस्कॉम में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व एमडी आर.एन. कुमावत और अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनिल गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया है कि मिलीभगत कर परियोजना लागत को सैकड़ों करोड़ रुपये तक बढ़ाया गया और नियमों में बदलाव किए गए।

वर्ष 2022 की बजट घोषणा के तहत 20 और 22 जीएसएस बनाने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने टेंडर जारी किए थे। हैरानी की बात यह रही कि दोनों टेंडरों में केवल एक ही फर्म—आरसी इंटरप्राइजेज—ने भाग लिया। 21 सितंबर 2023 को वित्तीय बिड खोली गई, जिसके बाद कॉर्पोरेट लेवल पर्चेज कमेटी (सीएलपीसी) की बैठक हुई। इस कमेटी में तत्कालीन एमडी आर.एन. कुमावत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। कमेटी के निर्देशों के आधार पर बिड मूल्यांकन कमेटी का गठन किया गया।

4 अक्टूबर 2023 को बिड मूल्यांकन कमेटी की रिपोर्ट सीएलपीसी के सामने रखी गई। आरोप है कि इस दौरान फर्म के साथ मिलीभगत कर वित्तीय शर्तों में बदलाव किया गया, जिससे परियोजना लागत में करीब 237 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। विभागीय जांच में भी गड़बड़ियों की पुष्टि हुई, जबकि एजी ऑडिट में 226 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च दर्शाया गया है। एसीबी को मिली शिकायत के बाद जांच शुरू की गई और विभाग से अनुमति मिलने पर बुधवार को दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2023 में एबी इंटरप्राइजेज के साथ मिलीभगत कर 3.37 करोड़ रुपये की जब्त धरोहर राशि भी वापस कर दी गई। एसीबी का कहना है कि अधिकारियों ने आपसी साठगांठ कर अपने पदों का दुरुपयोग किया और सरकारी धन को नुकसान पहुंचाया। मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

बॉक्स: घोटाले की मुख्य बातें

2022 में 20 और 22 जीएसएस के लिए टेंडर जारी

दोनों टेंडरों में एक ही फर्म ने लिया भाग

21 सितंबर 2023 को खोली गई फाइनेंशियल बिड

4 अक्टूबर 2023 को कमेटी बैठक में शर्तों में बदलाव

परियोजना लागत में 237 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

एजी ऑडिट में 226 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च की पुष्टि

3.37 करोड़ रुपये की धरोहर राशि भी लौटाई गई

एसीबी ने पूर्व एमडी और अतिरिक्त मुख्य अभियंता पर केस दर्ज किया

अवैध खनन को वैध दर्शाकर करोड़ों की राजस्व हानि : एसीबी ने खनिज विभाग के अधिकारियों, क्रेशर मालिकों व ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज किया मामला
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), राजस्थान ने अवैध खनन को वैध दर्शाकर राज्य सरकार को भारी राजस्व हानि पहुंचाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा प्राथमिक जांच के बाद खनिज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, क्रेशर मालिकों तथा रॉयल्टी ठेकेदारों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एसीबी को प्राप्त शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खनिज विभाग भरतपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्रेशर मालिकों और रॉयल्टी ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर बंद पड़ी खदानों के रवन्नों (परमिट) का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर अवैध खनन करा रहे हैं। इन रवन्नों का इस्तेमाल कर अवैध रूप से निकाले गए खनिज को वैध दर्शाया जा रहा था, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ।

प्राथमिक जांच में एसीबी ने पाया कि इस अवैध गतिविधि में निम्न आरोपी शामिल थे— रामनिवास मंगल, तत्कालीन खनिज अभियंता, भरतपुर (वर्तमान में खनिज अभियंता, कोटा)। एसीबी ने खनिज विभाग के अधिकारियों, क्रेशर मालिकों व ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज किया मामला वीरेन्द्र कुमार, खनिज कार्यदेशक-द्वितीय
राजेन्द्र सिंह, तत्कालीन खनिज अभियंता
संजू सिंह, तत्कालीन सर्वेयर
भीम सिंह, तत्कालीन कार्यदेशक-प्रथम
अभिषेक तंवर, लीज मालिक
जेपी एण्ड ब्रॉस, क्रेशर मालिक
पारस इन्फ्रा
सीडीएस इन्फ्रा
बालाजी एण्ड कम्पनी
शुभ लाभ स्टोन क्रेशर
रॉयल्टी ठेकेदार मैसर्स देव दशरथ सहित अन्य

जांच में यह प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया कि आरोपियों ने आपसी साठगांठ से लाखों टन खनिज संपदा का अवैध खनन किया तथा बंद खदानों के रवन्नों का दुरुपयोग कर उसे वैध खनन दर्शाया। इस कृत्य से खनिज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, क्रेशर मालिकों और रॉयल्टी ठेकेदारों ने अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए सरकार को गंभीर राजस्व हानि पहुंचाई। एसीबी द्वारा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। एसीबी का कहना है कि जांच के दौरान अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

ACB Action : सवा लाख की घूस लेते महिला एसआई गिरफ्तार, एफआर लगाने के बदले मांगी थी रिश्वत
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को जयपुर कमिश्नरेट के गांधी नगर थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर राजकुमारी जुनेजा निवासी ब्रजपुरी प्रताप नगर को 1.25 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसबी की टीम इससे पूछताछ कर रही है।
एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय को एक परिवादी ने शिकायत दी कि उसके खिलाफ जयपुर कमिश्नरेट के गांधी नगर थाने में एक मुकदमा संख्या 380/2024 धारा 420, 406, 467, 468, 471 आईपीसी में दर्ज है। इस प्रकरण में एसआई राजकुमारी परिवादी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने और मामले में एफआर लगाने की एवज में दो लाख रुपए की घूस मांग रही हैं। इस पर एसीबी के डीआईजी द्वितीय आनंद शर्मा के सुपरविजन में टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो मामला सही पाया गया। इस पर थाने में घूस लेते एसआई को घूस की रकम के साथ दबोच लिया। एसीबी एडीजी स्मित श्रीवास्तव के सुपरविजन में राजकुमारी से पूछताछ की जा रही है।

लगातार डाला जा रहा था दबाव
एसीबी की जांच में सामने आया कि पीड़ित से दो लाख रुपए की घूस की मांग की। फिर धीरे-धीरे सवा लाख रुपए में सौदा तय हो गया। इस घूस की राशि को लेने के लिए राजकुमारी लगातार परिवादी पर दबाव बना रही थी।

ACB Action : 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला पुलिसकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ जारी
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी झुंझुनूं इकाई ने आज कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बुहाना, जिला झुंझुनूं में तैनात हेड कांस्टेबल नंबर 2549 संतोष को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एसीबी के महानिदेशक पुलिस  गोविन्द गुप्ता के अनुसार, एसीबी को शिकायत मिली थी कि परिवादी, उसके भाई और चाचा के विरुद्ध दर्ज एक आपसी विवाद के मामले में अनुसंधान कर रही हेड कांस्टेबल संतोष द्वारा नाम हटाने और गिरफ्तारी न करने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। गोपनीय सत्यापन के दौरान आरोपिया द्वारा 10.11.2025 को 3,000 रुपये 14.11.2025 को 7,000 रुपये लेने की पुष्टि हुई।

शिकायत के अनुसरण में 15.11.2025 को ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई, जिसमें आरोपिया ने परिवादी से 20,000 रुपये लेकर अपनी स्वेटर की दाहिनी जेब में रख लिए, जहां से रकम बरामद कर ली गई। मौके पर अग्रिम कार्रवाई जारी है। यह ट्रैप एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में तथा एसीबी झुंझुनूं के उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान की टीम द्वारा संपादित की जा रही है। वहीं, एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा प्रकरण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर एसीबी : डीजी गोविंद गुप्ता बोले- जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत
जयपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने कहा कि अब विभाग जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एसीबी की सभी कार्य योजनाएं सरकार की नीतियों के अनुरूप होंगी और लक्ष्य केवल एक है — भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण। डीजी गोविंद गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जनता को चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि सीढ़ी दर सीढ़ी शिकायत करते रहना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने जनता से अपील की कि वे बिना डर के अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, क्योंकि एसीबी पूरी पारदर्शिता और गोपनीयता के साथ कार्रवाई करती है।

उन्होंने कहा कि एसीबी का पूरा काम सूचना आधारित होता है, इसलिए जनता का विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि विभाग में अब नई तकनीक और डिजिटल टूल्स को अपनाया जा रहा है ताकि भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की जांच और गिरफ्तारी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सके। गोविंद गुप्ता ने कहा अब हमारे साथ कई नए अधिकारी जुड़े हैं, जो हमसे अधिक टेक्नो-फ्रेंडली हैं। उनकी तकनीकी दक्षता अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। लंबित मामलों पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि हर फाइल के निस्तारण के लिए एक तय समय सीमा निर्धारित की गई है। प्रयास रहेगा कि सभी कार्य समय पर पूरे हों ताकि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो। डीजी गुप्ता ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता जनता का भरोसा कायम रखना है।

एसीबी की कार्रवाई : नगर परिषद आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, व्यापार करने में परेशान नहीं करने की एवज मे मांगी थी घूस
जयपुर। भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर परिषद बारां आयुक्त मोती शंकर नागर एवं सहायक अग्निशमन अधिकारी उवेश शेख को 2 लाख 50 हजार रुपए की  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने एसीबी कोटा को शिकायत की है कि उसे व्यापार करने में परेशान नहीं करने की एवज मे पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही हैं। शिकायत पर 15 एवं 17 अक्टूबर को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया।

सत्यापन के बाद शनिवार को ट्रेप का आयोजन किया गया जिसमें परिवादी से उवेश शेख ने अपने कार्यालय में दो लाख पचास हजार रुपये की रिश्वत प्राप्त की तथा कार्यालय परिसर में खडी अपनी स्कूटी की डिक्की मे रिश्वत राशि रख कर रवाना होते हुए उसे ट्रेप दल द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया तथा सरकारी निवास से आयुक्त मोती शंकर नागर को भी गिरफ्तार किया गया। आनन्द शर्मा उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ACB की बड़ी कार्रवाई : अधिशाषी अभियंता रामावतार मीणा के पास 2.77 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, कार्यालय और निवास स्थलों की तलाशी जारी
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर नगर-प्रथम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जयपुर में पदस्थ अधिशाषी अभियंता व एसोसिएट प्रोफेसर रामावतार मीणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रकरण संख्या 270/2025 दर्ज किया है। जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना और गहन गोपनीय सत्यापन के बाद प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अधिकारी ने सरकारी सेवा में नियुक्ति से लेकर अब तक करीब ₹2.77 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो कि उनकी घोषित वैध आय से लगभग 115% अधिक पाई गई है।

मल्टी-सिटी सर्च में सामने आईं आलीशान संपत्तियाँ : एसीबी द्वारा जयपुर, करौली, और सवाई माधोपुर ज़िलों में करीब एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इन सर्च ऑपरेशनों में अब तक निम्नलिखित संपत्तियों का खुलासा हुआ है। इंदिरा गांधी नगर में लाखों की कीमत वाले 6 बड़े भूखण्ड और मकान। रोहिणी नगर, टीलावाला, जगतपुरा में महल रोड पर करोड़ों की वाणिज्यिक/आवासीय जमीन। अचलपुरा, कोटखावदा में लाखों की मूल्य की कृषि भूमि। गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) में मुख्य मार्ग पर प्लॉट और एक कर्मचारी कॉलोनी में मकान। गांव खिरखिड़ा, जिला करौली में लाखों की कृषि भूमि और आलीशान फार्म हाउस। गाँव धंधावली, पोस्ट सोमला सुरोठ, तहसील हिण्डौन में एक और आवासीय मकान।

बैंकों में लाखों के लेन-देन का भी खुलासा : ACB की जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध अधिकारी और उनके परिवारजनों के आधा दर्जन से अधिक बैंकों में खातों में लाखों रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साथ-साथ इन पैसों को कई माध्यमों से छिपाने की भी कोशिश की गई है।

कार्यालय और निवास स्थलों की तलाशी जारी : ACB की टीमों ने आरोपी के कार्यालय - इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जयपुर सहित सभी प्रमुख ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें दस्तावेज़, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, बैंक डिटेल्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की जा रही है।

ACB की बड़ी कार्रवाई : SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग का HOD एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ब्रेन कॉइल सप्लाई के बिल पर साइन के बदले मांगी थी रिश्वत
जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनीष अग्रवाल को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार रात रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार डॉ. मनीष अग्रवाल अपने घर गोपालपुरा बाइपास स्थित वसुंधरा कॉलोनी में 1 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे, उसी दौरान एसीबी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत एक ठेकेदार से ली जा रही थी, जिसने न्यूरो सर्जरी विभाग में ब्रेन कॉइल सप्लाई की थी। एसीबी ने डॉक्टर के नौकर जगत सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

12.5 लाख के बिल पर साइन के लिए मांगी थी घूस
एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित ठेकेदार ने एक दिन पहले एसीबी मुख्यालय पहुंचकर शिकायत दी थी कि वह एसएमएस अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग को ब्रेन कॉइल सप्लाई करता है। सप्लाई का बिल 12.5 लाख रुपए का है, लेकिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष अग्रवाल बिल पर साइन करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत का सत्यापन किया गया और आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी के डीआईजी अनिल कयाल के निर्देशन में एएसपी संदीप सारस्वत ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

घर पर भी निजी क्लीनिक
एसीबी कार्रवाई में यह भी सामने आया कि डॉ. अग्रवाल ने ठेकेदार से कहा था कि शाम 7 बजे के बाद ही घर आना, क्योंकि उससे पहले मरीज होते हैं। गौरतलब है कि डॉ. अपने घर पर भी निजी क्लीनिक चलाते हैं। एसीबी टीम ने भी ठेकेदार के साथ रहकर मौका देखा और उचित समय पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

डॉक्टर के ठिकानों पर छापेमारी जारी
गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी ने डॉक्टर के घर और अन्य ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में और भी कई दस्तावेज व डिजिटल सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल में अन्य सप्लायर्स से जुड़े मामलों की भी जांच तेज हो सकती है।

एसीबी की कार्रवाई : हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की एवज में मांगी घूस
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सीकर जिले के रानौली थाने में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी की झुंझुनूं चौकी में परिवादी ने शिकायत की कि उसके भतीजे के विरुद्ध रानौली थाने में गुमशुदा (महिला) की गुमशुदगी दर्ज थी, जिसमें आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में हेड कांस्टेबल रामनिवास 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।

श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की झुंझुनू चौकी में पुलिस उपाधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर रामनिवास को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

एसबी की कार्रवाई : थाना प्रभारी और दलाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मामला रफ- दफा करने की एवज में मांगी थी घूस
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा आज फुलेरा जयपुर में कार्रवाई करते हुये चंद्र प्रकाश यादव पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी,थाना फुलेरा एवं हैप्पी माथुर प्राइवेट व्यक्ति को 50 हज़ार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी जयपुर ग्रामीण को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के भाई को साइबर क्राइम की शिकायत में गिरफ्तार नहीं करने एवं मामला रफा-दफा करने के लिए पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी द्वारा अपने दलाल हैप्पी माथुर सीएलजी मेंबर एवं मोबाइल शॉप मालिक द्वारा 70 हज़ार की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर के राजेश सिंह उप महानिरीक्षक के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर ग्रामीण के सुनील कुमार सिहाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में राजकुमार शर्मा पुलिस निरीक्षक द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी चंद्र प्रकाश यादव एवं हैप्पी माथुर को 50 हज़ार रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी दलाल हैप्पी माथुर द्वारा 20 हज़ार रिश्वत के रूप में पूर्व में ही वसूल कर लिये थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर राजेश सिंह के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

ACB Action : डेढ़ लाख की घूस लेते वीडीओ गिरफ्तार, मकान का पट्टा बनवाने के बदले में मांगी थी रिश्वत
पाली। मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के अधीन जाणुंदा ग्राम पंचायत के प्रशासक अरुण कुमार को डेढ़ की घूस लेते रविवार को एसीबी पाली ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत मकान का पट्टा बनाने की ऐवज में मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी द्वितीय पाली ने शिकायत का सत्यापन कर रविवार को कार्रवाई को अंजाम दिया।

ब्यूरो की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी पाली द्वितीय को पीड़ित ने शिकायत दी कि परिवादी से उसके मकान का पट्टा बनाने की ऐवज में जाणुंदा ग्राम पंचायत के प्रशासक अरुण कुमार ने 2.70 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद शिकायत का सत्यापन करवाया। मामला सही पाए जाने पर रविवार को ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें आरोपी को कुल रिश्वत की मांग के 2.70 लाख रुपए में से पहली किस्त के रूप में 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी ट्रैप : 30 लाख रुपए की रिश्वत लेते पटवारी का दलाल गिरफ्तार, 50 लाख की थी मांग; पटवारी फरार
जयपुर। एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) चौकी जयपुर ने शनिवार को 30 लाख रुपए की घूस लेते पटवारी के दलाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि खुद पटवारी फरार हो गया। एसीबी दलाल से पूछताछ कर रही है। एसीबी एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार एसीबी चौकी को शिकायत मिली कि परिवादी की कालवाड़ रोड के हाथोज में 10 बीघा जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी नरेन्द्र मीणा 50 लाख रुपए मांग रहा है। सौदा 30 लाख रुपए में तय हुआ। शिकायत सत्यापन के बाद पटवारी के दलाल विकास शर्मा को 30 लाख रुपए की घूस लेते दबोच लिया। इसमें पांच लाख रुपए असली और 25 लाख डमी नोट थे। जमीन की कीमत करीब 60-70 करोड़ रुपए है।  पटवारी ने पहले घूस के लिए 50 लाख रुपए मांगे। काफी मिन्नतों के बाद वह 45 लाख रुपए में आ गया। बाद में 30 लाख रुपए देना तय हुआ।

घूस का कोडवर्ड : एएसपी संदीप सारस्वत के अनुसार पटवारी ने परिवादी से कहा कि आज दो से तीन बजे के बीच यदि रुपए नहीं दिए तो मैं रुपए नहीं लूंगा और बात भी नहीं करूंगा। यदि तू मुझे फोन करे तो सिर्फ बोलना जय श्री बालाजी, मैं समझ जाऊंगा।

ऐसे पकड़ा गया : परिवादी ने फोन पर जय श्री बालाजी बोल दिया। इसके बाद पटवारी को गोविन्दम टावर पर आने के लिए कहा। वहां पहुंचने के बाद भी पटवारी लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। उसने घूस के 30 लाख रुपए अपने परिचित दुकानदार विकास शर्मा के पास देकर आने के लिए कह दिया। विकास की कृष्णा एन्टरप्राइजेज के नाम से दुकान है। उसने परिवादी से 30 लाख रुपए लेकर अपनी गाड़ी में रख लिए। तभी एसीबी की टीम ने दलाल विकास को पकड़ लिया। पटवारी फरार हो गया।