test match - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीती
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को पांचवें और अखिरी टेस्ट मैच में भारत को छह विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीत ली है। स्कॉट बोलैंड 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे वही जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' से नवाजा गया। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए सैम कॉन्स्टास और उस्मान ख्वाजा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। चौथे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने कॉन्स्टास (22) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) को भी प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट उस्मान ख्वाजा (41) के रूप में 104 के स्कोर पर गिरा। उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। इसके बाद ट्रैविस हेड (नाबाद 34) और बो वेब्स्टर  (नाबाद 39) ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया को 27वें ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाकर यह मुकाबला छह विकेट से जीत लिया।

भारत की ओर प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिये। एक खिलाड़ी को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। इससे पहले भारत ने कल के छह विकेट पर 141 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में पैट कमिंस ने रवींद्र जडेजा (13) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया का दिन की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद संघर्ष कर रहे वॉशिंगटन सुंदर (12) को पैट कमिंस ने बोल्ड आउट कर पवेलियन भेज दिया। मोहम्मद सिराज (चार) और जसप्रीत बुमराह (शून्य) स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। भारत ने के स्कोर में मात्र 16 रन जोड़ कर अपने चार विकेट गवां दिये और पूरी टीम 39.5 ओवरों में 157 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर स्कॉट बोलैंड ने छह विकेट लिये। पैट कमिंस को तीन विकेट मिले। बो वेब्स्टर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से एमसीजी पर, बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए तनुष भारतीय टीम में शामि्ल
नई दिल्ली। मुंबई के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर तनुष कोटियान को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शेष मैचों के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। तनुष कोटियान टीम में रविचन्द्रन अश्विन की जगह लेंगे, जिन्होंने ब्रिसबेन टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कोटियान अभी अहमदाबाद में विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबलों में मुम्बई टीम का हिस्सा हैं। वे अहमदाबाद से मेलबर्न के लिए रवाना होंगे।  कोटियान ने 33 प्रथम श्रेणी मैचों में 25.70 की औसत से 101 विकेट लिए हैं, जिसमें पांच बार पांच विकेट और तीन बार मैच में 10 विकेट हॉल शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 47 पारियों में 41.21 की औसत से 1525 रन भी बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। कोटियान हाल ही में इंडिया ए टीम का लगातार हिस्सा रहे हैं। वह पिछले महीने इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने एक मैच में 44 रन बनाने के साथ-साथ एक विकेट भी लिया था।

कोटियान ने मुंबई की 2023-24 रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी और 41.83 की औसत से 502 रन बनाने के साथ-साथ 16.96 की औसत से 29 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वह उस सीजन 500 रन और 25 विकेट का डबल बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। इसके बाद इस सीजन की शुरुआत में भी उन्होंने ईरानी कप में मुंबई की तरफ से 64 और 114 रन बनाए, जबकि एकमात्र पारी में तीन विकेट लेकर टीम को ट्रॉफी जिताने में मदद की। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जाडेजा के रहते हुए उनके बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलने की संभावना बहुत कम ही है।

मोहम्मद सिराज पर 20 प्रतिशत जुर्माना लगा
दुबई। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड को एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर नोकझोंक करना भारी पड़ गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इन दोनों पर जुर्माना लगाया है। सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, हेड पर आर्थिक जुमार्ना नहीं लगा है, लेकिन आईसीसी ने उन्हें भी सजा दी है। सिराज और हेड के खाते में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण एक डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं। मालूम हो कि हेड को आउट करने के बाद सिराज ने आक्रामक तरीके से जश्न मनाया था जिस पर हेड ने उनसे कुछ कहा था। इसके बाद दोनों के बीच कुछ सेकेंड के लिए नोकझोंक हुई थी। आईसीसी ने बयान में कहा, सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

ऐसी भाषा, कार्य या हाव-भाव का उपयोग करने से संबंधित है जो किसी बल्लेबाज को अपमानित करती है, या जो आउट होने पर बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकती है। आईसीसी ने कहा कि हेड को भी खिलाड़ियों और खिलाड़ी के सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.13 का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया गया था।

दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने शृंखला जीती
त्रिनिदाद। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन लगातार बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

वेस्ट इंडीज ने 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन के अंत तक दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिये थे। विंडीज को जीत के लिये 289 रन चाहिये थे, जबकि भारत को विजय हासिल करने के लिये आठ विकेट की दरकार थी। आखिरी दिन दो सत्रों तक बारिश न रुकने के बाद अंपायरों ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज को पहली पारी में पांच विकेट चटकाने के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुकाबला ड्रॉ होने के कारण भारत और वेस्ट इंडीज ने चार-चार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक अर्जित किये। भारत (66.67 प्रतिशत अंक) इस समय डब्ल्यूटीसी तालिका में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि विंडीज तालिका में पांचवें स्थान पर है।

भारत और वेस्ट इंडीज अब गुरुवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला में आमने-सामने होंगे।

100वें टेस्ट से खुश हूं, पर हासिल करने को बहुत कुछ बाकी : पुजारा
नई दिल्ली ((एजेंसी))। भारत के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने 100वें टेस्ट से पहले गुरुवार को कहा कि वह इस उपलब्धि से खुश हैं, लेकिन अब भी उनके पास हासिल करने के लिये बहुत कुछ बाकी है।

पुजारा से पहले सिर्फ 12 भारतीय क्रिकेटरों ने 100 टेस्ट खेले हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 73 खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पुजारा जब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध दूसरा टेस्ट खेलने उतरेंगे तो वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनका 100वां मैच होगा।

पुजारा ने मैच की पूर्व संध्या पर यहां संवाददाताओं से कहा, '' मैंने हमेशा आज पर ध्यान दिया है। मैंने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया तब नहीं सोचा था कि 100 टेस्ट खेलूंगा। आप अपने करियर में हमेशा उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं जिनसे आपको लडऩा होता है। मेरा ध्यान हमेशा अपने प्रदर्शन पर केंद्रित रहा, और 100 टेस्ट पूरे हो गये।"

उन्होंने कहा, '' यह मेरे साथ-साथ मेरे परिवार के लिये  भी बड़ी उपलब्धि है। इस सफर में मेरे पिता ने मेरा साथ दिया है। मेरी पत्नी  ने भी लगातार मेरा समर्थन किया। वे कल यहां मैच देखने के लिये होंगे।  हम सब इससे काफी खुश हैं लेकिन अभी हासिल करने के लिये बहुत कुछ बाकी है।"

पुजारा को अपने सुसज्जित करियर में कई बार इस उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। पुजारा को जहां 2018 में इंग्लैंड दौरे के पहले टेस्ट से बाहर रहना पड़ा, वहीं पिछले साल श्रीलंका के विरुद्ध खेली गयी टेस्ट सीरीज के लिये भी उन्हें टीम में जगह नहीं दी गयी। पुजारा ने कहा कि उन्होंने हमेशा इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए अपने खेल पर विश्वास बरकरार रखा।

उन्होंने कहा, ''इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलना चुनौतीपूर्ण होता है। आपके लिये मानसिक रूप से मजबूत रहना सबसे जरूरी है। आपको खुद पर विश्वास होना चाहिये, आपको पता होना चाहिये कि आप किस तरह के खिलाड़ी हैं और खुद पर भरोसा करना चाहिये। मैंने हमेशा यही किया। पिछले कुछ सालों में मैंने अपनी विशेषताओं पर काम करने की कोशिश की। मुझे पता था कि अगर मैं पांच-सात वर्षों में कुछ करके सफल रहा हूं तो मुझे उस पर ही रहना होगा। मैं अपना खेलने का तरीका नहीं बदल सकता। आप हमेशा कुछ चीजें जोड़ सकते हैं, लेकिन पूरी तरह अपने खेल को नहीं बदल सकते।"

टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा को जब पिछले साल टीम से बाहर किया गया तो उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप का रुख किया। पुजारा ने इंग्लैंड की मुश्किल पिचों पर सफलतापूर्वक अपनी फॉर्म तलाशी और आठ मैचों में 109.40 की औसत से 1094 रन बना डाले। उन्होंने काउंटी सत्र को यादगार बनाते हुए तीन दोहरे शतक और दो शतक भी जड़े, जिसके बाद इंग्लैंड के विरुद्ध हुए एकमात्र टेस्ट मैच में उन्हें टीम में वापस बुला लिया गया।

पुजारा ने अपने खराब समय के बारे में कहा, ''वह समय मेरे लिये चुनौतीपूर्ण था। मैं जानता था कि मुझे इंग्लैंड में एक टेस्ट खेलना है, इसलिये मैंने काउंटी क्रिकेट का रुख करके तैयारी शुरू की। मैं लगातार राहुल भाई (कोच राहुल द्रविड़) और विक्की पाजी (विक्रम राठौड़) के संपर्क में रहा और उन क्षेत्रों के बारे में बात करता रहा जिनपर मुझे काम करने की जरूरत है।"

पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिये आईपीएल नीलामी में भी अपना नाम नहीं दिया था। टूर्नामेंट के 2021 सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें खरीदा था, हालांकि 2022 में उन्होंने आईपीएल के ऊपर टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा, ''मैंने आईपीएल में पिछले साल अपना नाम नहीं दिया था। मैं इंग्लैंड में होने वाले टेस्ट की तैयारी के लिये काउंटी खेलना चाहता था।"

योगा, प्राणायाम और मेडिटेशन की सहायता से स्वयं को शान्त रखने वाले पुजारा कई पारियों में अपने अद्वितीय धैर्य का प्रदर्शन कर चुके हैं। वह एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने किसी टेस्ट पारी में 500 से ज्यादा गेंदें खेली हैं। पुजारा अपनी कई लंबी पारियों से विपक्षी टीम को पस्त कर चुके हैं, हालांकि उनकी सबसे पसंदीदा पारी वह है जिसमें उन्होंने सिर्फ 72 रन बनाये थे।

पुजारा ने उस यादगार पारी के बारे में कहा, '' अपनी सबसे पसंदीदा पारी चुनना मुश्किल है, लेकिन मुझे अपने अपने पदार्पण पर बनाये गये 72 रन बहुत प्रिय हैं। अगर मैं वह रन नहीं बनाता तो शायद आज भारत के लिये नहीं खेल रहा होता। इसके अलावा चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2017 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेली गयी पारी, विदेशी सरजमीन पर अपना पहला शतक, जो शायद मैंने जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में बनाया था। मुझे ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध गाबा टेस्ट (2021) में खेली गयी 77 रन की पारी भी बहुत प्रिय है।"

एक दशक से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके पुजारा अब भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध जारी टेस्ट सीरीज 3-1 से जीत लेता है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह पक्की कर लेगा।

डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिये भारत को पुजारा से बहुत उम्मीदें होंगी, और वह खुद भी भारत को फाइनल में पहुंचाकर ट्रॉफी जीतने का सपना देखते हैं।

पुजारा ने कहा, ''बेशक ही हम डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतना चाहते हैं। हमारे सामने एक सीरीज है, और उम्मीद है कि हम इसे जीतकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंच सकेंगे। मेरा सपना है कि मैं इस बार भारत को डब्ल्यूटीसी का खिताब जिताऊं। हम पिछली बार ऐसा नहीं कर सके थे लेकिन उम्मीद है कि इस बार ट्रॉफी उठा सकेंगे।"

डब्ल्यूटीसी फाइनल पर टिकी होंगी भारत की निगाहें
चटगांव। लोकेश राहुल की कप्तानी में भारत जब बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की शुरुआत करेगा तो उसकी निगाहें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल पर जमी हुई होंगी।  डब्ल्यूटीसी के फाइनल से पहले भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो जबकि आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में चार टेस्ट खेलने हैं। भारतीय टीम फिलहाल डब्ल्यूटीसी की तालिका में चौथे स्थान पर है और फाइनल में पहुंचने के लिये वह इन छह में से सिर्फ एक मैच ही हार सकती है।  बांग्लादेश ने भले ही भारत पर टेस्ट क्रिकेट में कभी भी विजय हासिल नहीं की है, लेकिन पांच महीने बाद खेल के सबसे लंबे प्रारूप की ओर रुख करना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में कप्तान राहुल पर एक अपेक्षाकृत अनुभवहीन टीम की अगुवाई का भी दबाव होगा। रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव भले ही गेंदबाजी में थोड़ा अनुभव लाते हैं, लेकिन वे भी करीब एक साल के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापस आ रहे हैं।  बांग्लादेश ने जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम पर अपना पिछला मुकाबला मई 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जहां मेजबान टीम ने 465 रन बनाये थे।  उस मैच की तरह ही इस टेस्ट में भी बांग्लादेशी टीम से चोटग्रस्त तस्कीन अहमद और शाकिब अल हसन के गायब रहने की संभावना है। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास पर बड़ी पारियां खेलने की जिम्मेदारी होगी, जबकि इबादत हुसैन पर गेंदबाजों की अगुवाई करने का भार आ सकता है।  भारत को अपने पिछले पांच में से तीन टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो में उसे जीत मिली है। दूसरी ओर बांग्लादेश को पिछले पांच में से चार मैचों में हार मिली है जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम की संभावित सपाट पिच और शीत ऋतु के आगमन को ध्यान में रखते हुए भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में बड़े स्कोर बनने की संभावना है।

नए कप्तान और कोच संग मैदान में उतरेंगी भारत व इंग्लैंड टीम
बेंगलुरु। 2021 में शुरू हुई टेस्ट सीरीज 2022 में पूरी होगी और भारत व इंग्लैंड दोनों टीमों की कमान अब एक नए कप्तान और कोच के हाथों में होगी। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। मूल रूप से ओल्ड ट्रैफर्ड़ में होने वाला यह मैच अब एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारत के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एकमात्र टेस्ट नहीं है बल्कि इस पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी दांव पर लगे हुए हैं। जिन्होंने पिछले साल यह सीरीज खेली थी और भारत को बढ़त दिलाई थी, वे इस सीरीज को जीतने के लिए पूरी जान लगा देंगे। इंग्लैंड इस समय काफ़ी अच्छा खेल रही है, इसका भी हमें ध्यान रखना होगा। उन्होंने आगे कहा, जब हम पिछले साल इंग्लैंड से भिड़े थे तो स्थितियां कुछ अलग थीं। वे न्यूजीलैंड से हार कर आ रहे थे। लेकिन इस बार वे न्यूजीलैंड को हराकर आ रहे हैं। हालांकि हमारी टीम भी काफ़ी मजबूत है, इसलिए मैं एक अच्छे मैच की उम्मीद कर रहा हूं। मुझे टेस्ट क्रिकेट देखना, खेलना और उसके लिए लड़कों को तैयार करना काफ़ी अच्छा लगता है, मैं इसके लिए तैयार हूं। भारत को गुरुवार से लेस्टरशायर के खिलाफ चार दिन का अभ्यास मैच खेलना है। पिछले साल शुरू हुई इस सीरीज में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान आजिंक्य रहाणे थे, वहीं अब कोच द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल हैं। हालांकि अभी राहुल की फ़टिनेस पर संदेह बना हुआ है। वहीं इंग्लैंड ने भी अपना कप्तान और कोच बदल लिया है। जो रूट की जगह अब बेन स्टोक्स कप्तान हैं, जबकि ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से हराया है।

विराट के 100वें टेस्ट मैच में जीत के लिए खेलेगा भारत, 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 12वें और दुनिया के 71वें खिलाड़ी बन जाएंगे कोहली
मोहाली/मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के शुक्रवार को यहां 100वें टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम जीत के लिए खेलेगी। विराट ने अपने अब तक के शानदार क्रिकेट करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और शुक्रवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में वह खुद को एक विशिष्ट स्तर पर पाएंगे, जब वह 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 12वें और दुनिया के 71वें खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, इंशात शर्मा, हरभजन ङ्क्षसह और वीरेंद्र सहवाग 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

यकीनन एक ऑल-फॉर्मेट क्रिकेटर के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और खास कर तब, जब उसका पूरा करियर टी-20 के दौर में चला हो। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर या यहां तक कि राहुल द्रविड़ जैसे अन्य भारतीय बल्लेबाजों के विपरीत विराट का भारत की टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने का मार्ग बेहद शानदार रहा है। विराट के लिए इस पल को यादगार बनाने के लिए पीसीए ने खास इंतजाम किए। पीसीए ने चंडीगढ़ की कई जगहों पर कोहली को बधाई संदेश देने वाले बड़े-बड़े बोर्ड लगाए हैं। इसके अलावा आइएस ङ्क्षबद्रा क्रिकेट स्टेडियम में भी कोहली को बधाई संदेश वाले बैनर लगाए गए हैं। यह भी समझा जाता है कि पीसीए द्वारा विराट का  होटल से लेकर स्टेडियम तक स्वागत किया जाएगा। वहीं पीसीए की तरफ से विराट को एक सिल्वर शील्ड भी स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 2008 में वनडे में पदार्पण करने के बाद विराट को पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका लगभग तीन साल बाद कैरेबियन में मिला, जब दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने दौरे को छोडऩे का विकल्प चुना। तब तक कोहली ने 50 ओवर के प्रारूप में खुद को टीम के प्रमुख बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया था, हालांकि उन्हें रेड बॉल टीम में कोई सफलता नहीं मिल रही थी। टेस्ट प्रारूप में उनकी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और उन्हें उनकी पहली श्रृंखला में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाहर कर दिया गया था, लेकिन वह साल के अंत में शानदार प्रदर्शन की बदौलत विदेशी दौरे में टीम का हिस्सा बने, जहां वह 300 रन के आंकड़े को पारी करने एकमात्र मेहमान बल्लेबाज बने।

भारतीय टीम की बात करें तो लगभग सभी खिलाड़ी फिट दिख रहे हैं। पिछले दिनों टीम के उप कप्तान जसप्रीत ने भी वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में सभी खिलाड़यिों के पहले टेस्ट मैच के लिए फिट और उपलब्ध होने की बात कही थी। भारतीय टीम पिछली तीन सीरीज लगातार जीत कर आ रही है। ऐसे में उसका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है, जिसका असर प्रदर्शन में दिखेगा।

सचिन ने कोहली को 100वें टेस्ट मैच के लिए बधाई दी
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के 100वें टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शानदार है, क्योंकि यह क्रिकेटरों  की एक पीढ़ी को प्रेरित करेगी। तेंदुलकर का संदेश बीसीसीआई द्वारा विराट के सम्मान में  साझा किए गए एक वीडियो का भाग था।तेंदुलकर ने कहा कि क्या शानदार उपलब्धि है। मुझे याद है मैंने जब आपके बारे में 2007-08 में सुना था, उस समय हम ऑस्ट्रेलिया में थे। आप मलेशिया में अंडर19 विश्व कप खेल रहे थे। उस समय कुछ खिलाड़ी थे, जो आपके बारे में बात कर रहे थे कि यह खिलाड़ी देखने योग्य है, अच्छी बल्लेबाजी कर लेता है।उसके बाद हमने भारत के लिए एक साथ खेला और ज्यादा, तो नहीं लेकिन जितना भी समय हमने साथ बिताया, उसमें आप अधिक से अधिक चीजों को सीखने के लिए उत्सुक रहते थे।

कोहली, जिन्हें दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में  7962 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। 99 टेस्ट में उनका औसत 50.39 है।

सचिन ने कहा,''आपको खेलते हुए देखना काफी मजेदार रहा है। नबंरों की अपनी भूमिका है, लेकिन आपकी ताकत एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करना है।यही आपकी असली ताकत है और भारतीय क्रिकेट में आपका बहुत बड़ा योगदान है।  यह ही आपकी असली सफलता है। आपको कई और साल खेलने के लिए शुभकामनाएं  , जाओ और अच्छा करो।''

भारत के लिए 200 टेस्ट खेलने वाले सचिन ने आगे कहा कि कोहली ने अपनी फिटनेस से कई लोगों को प्रेरित किया है।''चीजों को जल्दी सीखना और उन्हे लागू  करना आपकी ताकत थी। हम 2011 में कैनबरा में थे, मुझे याद है कि हम एक थाई रेस्त्रां में खाना खाने जाया करते थे और फिर हॉटल वापस आते थे। मुझे अच्छी तरह से याद है कि एक शाम आपने मुझे आपने अपने  लक्ष्य के बारे में बताया था। ऐसे ही एक दिन जब हम खाना खाकर होटल लौट रहे थे, तो आपने कहा, Þ पाजी बहुत हो गया, फिटनेस पर ध्यान है। तब मैंने कहा था कि जहां तक फिटनेस का सवाल है कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे आप हासिल न कर सको और आंकड़े सबके सामने मौजूद हैं।

टेस्ट क्रिकेट में कोहली बहुत अच्छे हैं : रोहित
भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में काफी अच्छे रहे हैं। रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर गुरुवार को यहां वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, '' यह विराट के लिए बेहद शानदार और लंबी यात्रा रही है। वह विशेष रूप से इस प्रारूप में बहुत अच्छे रहे हैं और उन्होंने बहुत सी चीजें बदली हैं। बेशक उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है।''

रोहित ने कोहली के साथ अपने खास पलों को याद करते हुए कहा, '' ऑस्ट्रेलिया में 2018 में हमने जो श्रृंखला जीती थी, वह एक यादगार पल था। इससे और बेहतर की बात करूं तो सबसे अच्छा पल 2013 में दक्षिण अफ्रीका में विराट कोहली का टेस्ट शतक था। यह एक चुनौतीपूर्ण पिच थी और हमें क्रिस मॉरिस और डेल स्टेन जैसे गेंदबाजों का सामना करना था। यह उनकी सबसे अच्छी पारी थी, जो मुझे याद है।''

अनुभवी बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट भविष्य के बारे में पूछे जाने पर कप्तान रोहित ने कहा, '' पुजारा और रहाणे के रिक्त स्थानों को भरना बहुत मुश्किल चुनौती   है। यहां तक कि मुझे भी नहीं पता कि उनकी जगह कौन आ रहा है। आप उनकी वर्षों की मेहनत और योगदान को शब्दों में बयान में नहीं कर सकते हैं। हमने पिछले कुछ समय में विदेश जमीन पर जो सीरीज जीती हैं और जिसकी वजह से भारत नंबर एक बना है, उनमें रहाणे और पुजारा ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। हम उन पर नजर रखेंगे। ''

उल्लेखनीय है कि 33 वर्षीय कोहली शुक्रवार को यहां पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा  स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। उनके साथ-साथ रोहित के लिए भी यह एक विशेष अवसर होगा, क्योंकि टेस्ट प्रारूप में पहली बार भारत का नेतृत्व करेंगे।
रोहित ने इस बारे में कहा, '' मेरी कप्तानी का सिद्धांत टेस्ट में भी वही रहेगा। वर्तमान में रहना, स्थिति का विश्लेषण करना और फिर प्रतिक्रिया देना। बहुत आगे की नहीं सोचना चाहता। हम सभी जानते हैं कि यह एक अलग प्रारूप है। वनडे के साथ इसकी कोई तुलना नहीं है।''