first match - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत-दक्षिण अफ्रिका के बीच पांच टी-20 मैचों का ऐलान: BCCI ने जारी किया शिड्यूल, 9 जून को पहला और 19 जून को होगा अंतिम मैच
नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों को अब जून में दमदार टीम के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के मैच का रोमांच देखने को मिलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को घोषणा की।  दक्षिण अफ़्रीका के विरुद्ध पांच T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज की शुरुआत दिल्ली में होगी। बाक़ी चार मैच कटक, विशाखापटनम, राजकोट और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। 19 जून को अंतिम मैच के साथ इस सीरीज की समाप्ति होगी।

29 मई को खेले जाने वाले आईपीएल 2022 के फ़ाइनल मुक़ाबले के 10 दिन बाद इस सीरीज का आग़ाज होगा। यह पांच मैच नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले पुरुष टी20 विश्व कप के दृष्टिकोण से काफ़ी महत्वपूर्ण होंगे। दक्षिण अफ़्रीका ने मार्च 2020 में तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। हालांकि बारिश के कारण पहले मैच के रद्द होने के बाद, कोरोना महामारी के चलते इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया था। इन दोनों टीमों ने आखिरी बार सितंबर 2019 में टी-20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेली थी। पिछले साल भारत ने तीन टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए दक्षिण अफ़्रीका का दौरा किया था। सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच जीतने के बावजूद भारत को दोनों सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

चोटिल दीपक चाहर के अलावा भारतीय टी-20 अंतर्राष्ट्रीय टीम के सभी सदस्य आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही क्विंटन डिकॉक, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबादा , रैसी वान डेर डुसेन,  लुंगी एनगिडी, एनरिक  नोत्र्जे   के रूप में कई दक्षिण अफ़्रीकी सुपरस्टार भी आईपीएल  खेल रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे का कार्यक्रम

9 जून

पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली

12 जून

दूसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय

कटक

14 जून

तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय

विशाखापटनम

17 जून

चौथा टी20 अंतर्राष्ट्रीय

राजकोट

19 जून

पांचवां टी20 अंतर्राष्ट्रीय

बेंगलुरु

Women's Cricket World Cup: 04 मार्च से होगा शुरू, पहले मैच में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें होंगी आमने सामने
टोरंगा।  महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का आगाज 04 मार्च से होने जा रहा है जहां पहले मैच में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी। यह प्रतियोगिता पहले 2021 में होने वाली थी मगर कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दी गयी थी। आईसीसी ने 15 दिसंबर 2020 को घोषणा की कि महिला क्रिकेट विश्व कप 04 मार्च  से 03 अप्रैल के बीच खेला जायेगा।  विश्वकप का फाइनल क्राइसचर्च में होगा लेकिन इससे पहले आठ टीमों को 30 मुकाबलों को सामना करना होगा।  पिछली बार जब न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप का आयोजन हुआ था तो एमिली ड्रम की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था।

अब तक सबसे ज्यादा बार विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। साल 2013 में उन्होंने अपना सातवां विश्व कप जीता था और 2017 में हुए विश्व कप में इंग्लैड ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब हासिल किया था। टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों में, स्टेडियम में क्षमता के 10 प्रतिशत दर्शकों को ही  अनुमति दी जाएगी। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा भीड़ की सीमा बढ़ाई जा  सकती है। यह दूसरी बार होगा जब महिला वनडे विश्व कप में डिसीजन रिव्यू  सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रत्येक टीम की प्रति पारी दो  असफल रिव्यू मिलेंगे।