collapse - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर की छत गिरी, छह लोगों की मौत, 30 घायल
परभणी। महाराष्ट्र के परभणी में त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर में शनिवार एक नवनिर्मित हॉल की छत के अचानक गिर जाने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।  शुरुआती खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना के जिले के मानवथ तालुका के यशवाड़ी गांव में स्थित प्रसिद्ध मंदिर में एक एक धार्मिक सभा के दौरान तब हुई जब हॉल का एक खंभा और छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे। अचानक हुए इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

लोगों ने कई श्रद्धालुओं को बाहर निकाला

घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस कर्मी, दमकल विभाग की टीमें और स्वास्थ्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों ने भी मलबे से जीवित बचे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

पूरे जिले में शोक की लहर

यशवाड़ी का यह त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर मराठवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख और पूजनीय धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस हादसे से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है और ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस को एक राजनीतिक संगठन के बजाय ‘गिरोह’ करार दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह पार्टी जिस दौर और संकट से गुजर रही है, वह ‘तय’ था। घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ जिस तरह संगठित आपराधिक गिरोह होते हैं, ठीक उसी तरह तृणमूल कांग्रेस का भी एक गिरोह था। आज पार्टी के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह होना ही था। अवसरवादी लोग व्यक्तिगत लाभ के लिए इसमें शामिल हुए थे और अब वे इसे छोड़कर जा रहे हैं। हमने बहुत पहले ही कहा था कि अगर तृणमूल कभी सत्ता से बाहर हुई, तो इसके इर्द-गिर्द बना पूरा ढांचा ढहने लगेगा। आज बिल्कुल वैसा ही हो रहा है।”

दिल्ली में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों और तृणमूल कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के भविष्य को लेकर पूछे गये सवाल पर श्री घोष ने बेहद नपा-तुला जवाब दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “ पहले चीजों को सामने आने दीजिए। जब तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी, तब टिप्पणी करने के लिए काफी समय होगा।” घोष इस समय तृणमूल कांग्रेस द्वारा संचालित सिलीगुड़ी महाकुमा परिषद के कामकाज और वहां के बुनियादी ढांचे की समीक्षा करने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य महाकुमा परिषद की जरूरतों का आकलन करना है। उन्होंने कहा, “ सिलीगुड़ी महाकुमा परिषद में अभी भी बुनियादी ढांचे की भारी कमी है। मैं यहां इसकी आवश्यकताओं को विस्तार से समझने आया हूं।”

TMC को बड़ा झटका : सुखेंदु शेखर रॉय ने छोड़ा साथ, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने सोमवार को पार्टी छोड़ने के साथ-साथ राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया। राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ साथ राज्यसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि राय ने सचिवालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के मतदाताओं ने 15 वर्ष से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा , शिक्षा, स्वास्थ्य , उद्योग, रोजगार और कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में बुरी तरह नाकाम रहने पर सत्ता से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी संख्या में सीटें जीतीं।

उन्होंने कहा कि इस बीच नई चुनी हुई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार पश्चिम बंगाल के चहुमुखी विकास और पुनर्निमाण के लिए कई कार्यक्रम लागू करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। रॉय ने कहा ,"मैं लोगों के इस ऐतिहासिक फैसले को विनम्रता से स्वीकार करता हूं और तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देता हूं।" उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद से बड़ी संख्या में नेताओं ने पार्टी से किनारा करना शुरू कर दिया है।

ग्रेटर नोएडा पश्चिम में भीषण हादसा, सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में शनिवार को प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने देर रात घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकास चावला (46) पुत्र रविंद्र चावला के रूप में हुई है। बताया गया कि विकास चावला कल सोसाइटी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान इमारत के ऊपरी हिस्से से अचानक प्लास्टर का एक हिस्सा नीचे गिरा।

प्लास्टर गिरने से उनकी स्कूटी असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका सिर पास की दीवार के किनारे से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं तथा पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा : क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, वह खुद ही बर्बाद हो रहा है
वाशिंगटन। वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य मध्य अमेरिकी देश क्यूबा पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं, क्योंकि वह देश खुद ही बर्बाद हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान क्यूबा पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह देश अपने आप ही गिरता हुआ लग रहा है। उन्होंने कहा, क्यूबा गिरने के लिए तैयार है। ऐसा लग रहा है जैसे क्यूबा बस गिरने ही वाला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, क्यूबा के पास अब आय का कोई जरिया नहीं है। उन्हें अपनी सारी आय वेनेजुएला से, वेनेजुएला के तेल से मिलती थी। अब उन्हें उसमें से कुछ भी नहीं मिल रहा है। क्यूबा सचमुच गिरने के कगार पर है। इस बीच, वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के दौरान मारे गये 32 क्यूबाई नागरिकों के सम्मान में क्यूबा में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने रविवार को जानकारी दी कि ये 32 लोग वेनेजुएला के अनुरोध पर वहां तैनात किये गये थे और क्यूबा के रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेज तथा गृह मंत्रालय की ओर से मिशन का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सभी नागरिक अमेरिकी हमले का विरोध करते समय मारे गये। इनमें से कुछ सीधे मुकाबले और कुछ बमबारी में मारे गये थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के दौरान एक अन्य मध्य अमेरिकी देश कोलंबिया पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कोलंबिया और वेनेजुएला दोनों बहुत बीमार देश हैं। उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो का जिक्र करते हुए कहा कि कोलंबिया को'एक बीमार व्यक्ति चला रहा है, जो कोकीन बनाना और उसे अमेरिका को बेचना पसंद करता है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, और मैं आपको बता दूँ, वह बहुत लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका कोलंबिया के खिलाफ किसी अभियान की योजना बना रहा है, तो उन्होंने कहा, यह मुझे सुनने में अच्छा लग रहा है। मेक्सिको पर सवाल पूछे जाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, मेक्सिको को अपनी व्यवस्था सुधारने की जरूरत है क्योंकि उस देश के रास्ते मादक पदार्थों की बाढ़ आ रही है और अमेरिका को इस बारे में कुछ करना होगा। उन्होंने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को एक शानदार व्यक्ति बताया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि जब भी क्लाउडिया शिनबाम से नकी बात हुई है, उन्होंने मेक्सिको में सेना भेजने की पेशकश की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेक्सिको की सरकार इस मुद्दे को सुलझाने में सक्षम है, लेकिन दुर्भाग्य से मेक्सिको में 'कार्टेल' (ड्रग माफिया) बहुत मजबूत हैं।

उत्तरपूर्वी ऑस्ट्रेलिया में खदान ढहने से एक मजदूर की मौत, कई लापता
सिडनी। पूर्वोत्तर ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड में दो जनवरी को एक कोयला खदान ढहने के बाद लापता हुए एक मजदूर का शव शनिवार देर रात बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग तीन बजे मध्य क्वींसलैंड में ब्रिस्बेन से 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित कुर्राघ कॉम्प्लेक्स में भूमिगत खदान के ढहने के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया जिसकी तलाश एवं बचाव के लिए एक आपातकालीन अभियान शुरू किया गया।

क्वींसलैंड के कार्यवाहक खान मंत्री टोनी पेरेट ने पुष्टि किया कि आपातकालीन बचाव दल ने शनिवार रात लापता श्रमिक का शव बरामद किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन से कहा कि विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल को सामान्य करने एवं लापता व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पूरी रात काम किया। उन्होंने कहा कि दुखद रूप से उस मजदूर को बचाया नहीं जा सका।

शुक्रवार को सुरक्षित बचाए गए दूसरे मजदूरों को एहतियात के तौर पर अस्पताल पहुंचाया गया। कुर्राघ खदान स्थल का स्वामित्व धातुकर्म कोयला उत्पादक कोरोनैडो ग्लोबल रिसोर्सेज के पास है और इसका संचालन मैमोथ अंडरग्राउंड माइन मैनेजमेंट द्वारा किया जाता है, जिसने एक बयान में कहा कि वह इस हादसे की जांच में पूरा सहयोग करेगा।

प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी : गांव में दीवार ढहने से महिला की मौत, कई जगह टीन-टप्पर उड़े
जयपुर। प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते आज सुबह भी जयपुर, दौसा, टोंक, कोटा, सीकर, अलवर और सवाई माधोपुर में सोमवार बारिश हुई। जयपुर शहर में अल सुबह बारिश शुरू हुई, जो सुबह 6 बजे तक चली। इसके बाद कहीं-कहीं बूंदाबांदी जारी रही। दौसा जिले में आज तड़के 3 बजे बारिश के साथ अंधड़ आया। सदर थाना क्षेत्र के मित्रपुरा गांव में दीवार ढह गई। इसमें दबने से महिला की मौत हो गई। कई जगह टीन-टप्पर उड़ गए। बिजली के कई पोल और पेड़-पौधे धराशायी हो गए। भांडारेज बांध एरिया में मोबाइल टावर टूट गया।

सीकर में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। नाले उफान पर हैं। अलवर में खेतों और अंडरपास में पानी भर गया। टोंक में कई जगह रिमझिम बारिश हुई। बीसलपुर बांध में पिछले 24 घंटे में सुबह 6 बजे तक 5 सेंटीमीटर पानी आया। बांध का जलस्तर 313.82 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। प्रदेश में आज 2 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट है।

सुरंग ढहने से मजदूर की मौत, टीकाराम जूली ने व्यक्त किया शोक
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा जिले में बन रही सुरंग ढ़हने से एक मजदूर की मृत्यु और 3 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना बेहद दुखदायी बताया है। जूली ने कहा कि यह हादसाा सुरक्षा मानकों की अनदेखी को दर्शाता है, जो किसी भी कीमत पर स्वीकारर नहीं की जानी चाहिए। मैं केंद्रीय सड़क ,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध करता हूं कि इस मामले की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं।

इसके साथ ही जूली ने कहा कि मैं दिवंगत मजदूर के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। करता हूं।

बिहार में 12 पुल गिरने सरकार की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर सस्पेंड
पटना। बिहार में 17 दिन के भीतर एक के बाद एक 12 पुल गिरने के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार पुल गिरने की घटना सामने आने के बाद 11 इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है। नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने नए पुलों के पुनर्निर्माण का भी आदेश दिया है। राज्य जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नौ पुलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। इनमें से 6 बहुत पुराने हैं। तीन अन्य निमार्णाधीन हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इंजीनियर और ठेकेदार इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इंजीनियर इसे लेकर न तो सावधान थे और न ही देखरेख कर रहे थे। इस मामले में विभिन्न पदों के 11 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने कहा कि नए पुलों का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा राज्य पुल निर्माण निगम से जल्द से जल्द रखरखाव और मरम्मत का अनुरोध किया गया है।

ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
मीडिया से बात करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंह ने कहा कि अब तीन पुलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। 18 जून को अररिया में बखरा नदी पर सबसे पहले नुकसान की सूचना मिली। राज्य और केंद्र की टीमें जांच कर रही हैं। चार इंजीनियरों को निलंबित किया गया, दो अन्य को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। अन्य कारणों से संबंधित ठेकेदारों को पेमेंट जांच पूरी होने तक रोक दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण टीमों की ओर से अंतिम रिपोर्ट देने के बाद ठेकेदार और सलाहकार पर अंतिम कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंह ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। ठेकेदार ने कथित तोड़फोड़ के लिए कुछ स्थानीय लोगों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज करा दी थी। हमने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि 15 जून के बाद निर्माण क्यों किया जा रहा था। दीपक सिंह ने कहा कि कुछ अन्य पुल हैं जिनके लिए एजेंसी का पता लगाया जाना बाकी है हम जिला प्रशासन से इनपुट मांग रहे हैं।

मैक्सिको में भाषण दे रहे थे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, मंच गिरने से बच्चे सहित 9 लोगों की मौत
नुएवो। मेक्सिको के उत्तरी प्रांत नुएवो लियोन में राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान मंच के गिरने से एक बच्चे सहित 9 लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य लोग घायल हो गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब केंद्र-वामपंथी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉर्ज अल्वारेज मेनेज सैन पेड्रो गार्जा गार्सिया शहर में भाषण दे रहे थे। इसी दौरान मंच अचानक गिर गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मेनेज को गिरने से कोई चोट नहीं आई और घटना के बाद उन्हें समर्थकों से बात करते देखा गया, लेकिन उनकी पार्टी के कई सदस्य घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। मेनेज ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि हवा के तेज झोंके की वजह से मंच गिर गया। फुटेज में स्पष्ट रूप से वह क्षण दिखाई दे रहा है जब मंच पर कई लोग मौजूद थे और मंच का एक हिस्सा ढह गया।

बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन अवैध इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब 5 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास निकटतम निजी नर्सिंग होम में हुई, जबकि तीन पुरुषों ने राज्य सरकार के स्वामित्व वाले एसएसकेएम अस्पताल में मौत हो गई। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन कर्मी और नगर निगम अधिकारी, स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान और मलबा हटाने के काम में जुटे हुए हैं। बचावकर्मी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कोई व्यक्ति मलबे में दबा तो नहीं हुआ है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बचाव अभियान की देखरेख के लिए इलाके में पहुंचीं।

उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक एवं चिकित्सा सहायता देने की भी घोषणा की। वह घायलों का हाल-चाल पूछने के लिए दुर्घटनास्थल के पास स्थित निजी नर्सिंग होम भी गईं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर कहा, कोलकाता नगर निगम के गार्डन रीच क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने की घटना के बारे में जानकर मुझे दुख हुआ। हमारे मेयर, अग्निशमन मंत्री, सचिव और पुलिस आयुक्त, नागरिक, पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन अधिकारी और टीमें आपदा के असर को कम करने के लिए पूरी रात मौके पर मौजूद रहें। बनर्जी ने कहा कि सरकार प्रत्येक मृतक के परिजनों और घायल व्यक्तियों को सहायता राशि प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, हम संकटग्रस्त परिवारों के साथ खड़े हैं और बचाव अभियान जारी रहेगा।

पाकिस्तान में बारिश के कारण दीवार गिरने से 8 मजदूरों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रावलपिंडी शहर में बारिश के कारण एक दीवार गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और चार लापता हो गए। बचाव सेवा ने कहा कि शहर के गोलारा मोर इलाके में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन अंडरपास के पास की दीवार गिर गई।

इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे से आठ शव बरामद किए। लापता मजदूरों की तलाश जारी है।