amer mahal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पर्यटकों के लिए फिर से शुरू हाथी की सवारी, देने होंगे 2500 रुपए
जयपुर। आमेर महल में पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हाथी की सवारी बुधवार से फिर शुरू होगी। इस संबंध में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ.पंकज धरेन्द्र ने मंगलवार को आदेश जारी किए। अब यहां देशी और विदेशी पर्यटकों को हाथी सवारी के लिए 1500 रुपए की बजाए 2500 रुपए शुल्क अदा करना होगा। ये दरें 17 सितम्बर से प्रभावी होंगी। वहीं यहां हाथी सवारी फिर से शुरू होने पर हाथी मालिक बल्लू खान, अब्दुल रऊफ ने विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। ज्ञातव्य है कि आमेर महल के ज्वाला माता मंदिर के सामने रामबाग की दीवार गिरने के बाद पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों हाथी सवारी अस्थायी रूप से रोक दी गई थी।

दैनिक नवज्योति को बताई थी पीड़ा
आमेर महल में हाथी सवारी बंद होने से हाथी मालिकों के सामने आर्थिक संकट आ गया था। क्योंकि इस समय हाथीगांव में भी हाथी सवारी के लिए पर्यटक कम आ रहे हैं। ऐसे में दैनिक नवज्योति ने 9 सितम्बर को आमेर महल में हाथी सवारी बंद होने से हाथी मालिकों के सामने आया आर्थिक संकट शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। अब फिर से यहां हाथी सवारी शुरू होने के आदेश के बाद हाथी मालिकों ने राहत की सांस ली। हाथी मालिकों ने दैनिक नवज्योति को धन्यवाद भी दिया है।

आमेर महल में हथिनियों की शाही चाल : सात साल में 2 लाख 43 हजार से अधिक रोटेशन लगा 4 लाख 86 हजार से अधिक पर्यटकों को कराई सवारी
जयपुर। आमेर महल अपनी अनूठी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के चलते यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स सूची में शामिल है। इसकी खूबसूरती निहारने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। प्रदेश में सबसे अधिक पर्यटक यहीं आते हैं। पुरातत्व विभाग का संरक्षित ये एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जहां पर्यटकों को हाथी सवारी कराई जाती है। इसके जरिए पर्यटक जहां एक ओर महल की सुंदरता निहारते हैं, वहीं दूसरी ओर हाथी सवारी का भी आनंद लेते हैं। आमेर महल प्रशासन से मिले आंकड़ों के अनुसार साल 2018-19 से लेकर 2024-25 तक हथिनियों ने करीब 2 लाख 43 हजार 45 रोटेशन लगाए। इन सात वर्षों में करीब 4 लाख 86 हजार से अधिक पर्यटक हाथी स्टैंड से जलेब चौक तक हाथियों की सवारी करते हुए महल तक पहुंचे।

हाथी सवारी पर्यटकों को आमेर की प्राचीनता और शाही अनुभव से जोड़ती है। आमेर महल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इनमें से कई पर्यटक हाथी सवारी में रुचि दिखाते हुए हाथी स्टैंड से जलेब चौक तक हाथी सवारी का लुत्फ उठाते हुए आते हैं।
डॉ. राकेश छोलक, अधीक्षक, आमेर महल

जयपुर पधारे पावणे : वेंस का राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत, आज आमेर महल, जंतर-मंतर भ्रमण को जाएंगे
जयपुर। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रात को 9.30 बजे जयपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उनका राजस्थानी अंदाज में भव्य स्वागत हुआ। वे जयपुर में तीन रात और दो दिन स्टे करेंगे। परिवार संग आए वेंस रामबाग पैलेस होटल में रुके हैं। यहां रात को एक डिनर समारोह में हिस्सा लिया। उनके जयपुर दौरे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वे मंगलवार को सुबह 9 बजे आमेर महल भ्रमण करने जाएंगे। हवामहल, जंतर-मंतर और सिटी पैलेस जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। आमेर महल को सोमवार दोपहर ही आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। भ्रमण के बाद उनका दोपहर 3 बजे झालाना स्थित आरआईसी में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर संबोधन होगा। वे करीब 45 मिनट यहां रुकेंगे। शाम को सीएम भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिलने का कार्यक्रम है। बुधवार को सुबह वे परिवार के साथ आगरा जाएंगे। यहां ताजमहल भ्रमण करेंगे। दोपहर को फिर से जयपुर लौटेंगे। वे गुरुवार सुबह 6.40 बजे विशेष विमान से अमेरिका रवाना लौटेंगे।

आमेर में हाथी पुष्प वर्षा करेंगे, कालबेलिया नृत्य से होगा स्वागत
आमेर महल वेंस के वैलकम के लिए सज धज कर तैयार है। आमेर पहुंचने पर वेंस और उनके परिवार को सजे-धजे हाथी पुष्प वर्षा करेंगे, माला भी पहनाएंगे। यहां कालबेलिया नृत्य से उनका स्वागत होगा। पूरे महल में उनके भ्रमण रूट पर रेड कारपेट बिछाया गया है। वे इससे सीधे महल जाएंगे। करीब सवा-डेढ़ घंटे उनका यहां घूमने का कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी उनके वैलकम के लिए महल जा सकते हैं।

एम्बुलेंस को दिया रास्ता, काफिले से पहले निकली
जेडी वेंस के जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट से रामबाग होटल तक का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया था। जब काफिला यूनिवर्सिटी के पास था तो रामबाग परअचानक एक एम्बुलेंस आ गई। सुरक्षा के बीच एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया। एम्बुलेंस के जाने के चन्द मिनट बाद ही वेंस का काफिला रामबाग पैलेस होटल पहुंचा।

मोदी ने वेंस के बच्चों को भेंट किए मोरपंख
अमेरिका के उपराष्ट्रपति  जेडी वेंस ने सोमवार शाम पीएम मोदी से मुलाकात की। वे करीब दो घंटे तक पीएम मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर उनसे मिले। मोदी ने आवास के गेट पर वेंस परिवार को रिसीव किया। उन्होंने वेंस, उनकी पत्नी उषा और तीनों बच्चों-इवान, विवेक और मिराबेल को अपने आवास का गार्डन दिखाया। पीएम ने बच्चों को मोरपंख भेंट किए। पीएम ने वेंस और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस बैठक में बाइलेट्रल ट्रेड डील, ऊर्जा, रक्षा और स्ट्रेटिजिक टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई।

तीनों बच्चे भारतीय पोशाक पहनकर आए
इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने तीन बच्चों के साथ भारत की चार दिन की यात्रा सोमवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति और द्वितीय महिला का पालम हवाई अड्डे पर केंद्रीय रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वागत किया। वेंस के साथ अमेरिकी प्रशासन का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। पालम वायुसैनिक हवाई अड्डे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया। सेना की एक संयुक्त टुकड़ी ने उन्हें सलामी गारद पेश की। हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए भारतीय ओडिसी शास्त्रीय नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वेंस नीले सूट और लाल टाई में थे जबकि उषा वेंस एक लंबी लाल पोशाक पहने हुए थीं, उनके कंधों पर एक सफेद कोट था, उनके तीन बच्चे-इवान, विवेक और मिराबेल भारतीय पोशाक पहने हुए थे दोनों पुत्र कुर्ता-पायजामा में और बेटी लहंगा-चोली में थी।

हवाई अड्डे से सीधे अक्षरधाम मंदिर गए
वेंस परिवार हवाई अड्डे से सीधे अक्षरधाम मंदिर गया और वहां स्वामिनारायण परिवार ने उनका स्वागत किया। अक्षरधाम मंदिर के बाद जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज़ इम्पोरियम भी गये।

भारत-अमेरिका साझेदारी गहरी होने की उम्मीद
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिका की द्वितीय महिला उषा वेंस और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत में बहुत गर्मजोशी से स्वागत! हवाई अड्डे पर रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा स्वागत किया गया। दिल्ली, जयपुर और आगरा की आधिकारिक यात्रा (21-24 अप्रैल) से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा होने की उम्मीद है।

आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और हवामहल स्मारक पर लगेगी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें, जगह कर रहे चिह्नित
जयपुर। शहर के पर्यटन स्थलों पर हर साल लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। नई पहल करते हुए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के जयपुर के संरक्षित स्मारकों पर जल्द ही प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन लगाई जाएगी। इस संबंध में पॉल्यूशन बोर्ड ने पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा था। अब स्मारकों में जगह चिन्हित कर ये मशीन लगाने का कार्य किया जाएगा। संबंधित स्मारकों के अधीक्षकों को जगह चिन्हित करने के लिए कहा गया हैं।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
पुरातत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पॉल्यूशन बोर्ड ने आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और हवामहल स्मारक में प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीनें लगाए जाने की योजना है। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि पर्यटन स्थलों पर इस तरह की मशीनें लगाने से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।

सैनेटरी पैड मशीनें लगाई
पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारक परिसर पर एक निजी फाउंडेशन की ओर से महिला कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओटीपी आधारित डिजिटल वेडिंग सैनेटरी पैड मशीनें लगाई गई हैं। इसके तहत शहर के हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, आमेर महल, अल्बर्ट हॉल में सैनिटरी पैड मशीनें लगाई गई हैं।

इस संबंध में पॉल्यूशन बोर्ड ने हमें पत्र लिखा गया था। अब स्मारकों के अधीक्षकों को इसके लिए जगह चिन्हित करने के लिए कहा गया है, ताकि आगे की कवायद शुरू की जा सके।
-डॉ. पंकज धरेन्द्र, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

आमेर महल, हवामहल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर दिखी टूरिस्टों की अच्छी आवक
जयपुर। पर्यटन सीजन शुरू होते ही शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही अधिक दिखने लगी है। आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग, ईसरलाट सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक परिवार सहित विजिट करते देखे गए।

जानकारी के अनुसार दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित अन्य राज्यों से पर्यटक यहां आ रहे हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मिले आंकड़ों के अनुसार आमेर महल में 7,874 देशी और विदेशी पर्यटक आए। इसके बाद सबसे अधिक पर्यटक संख्या हवामहल स्मारक में देखने को मिली। यहां 7,329 पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त जंतर-मंतर स्मारक में 4,762, ईसरलाट में 132 और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 4,305 पर्यटक आए।

आमेर महल में अगले साल हो सकती है फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग
जयपुर। प्रदेश के हिस्टोरिकल मॉन्यूमेंट्स और लोकेशंस पर्यटकों के साथ ही फिल्म डायरेक्टर्स को भी प्रभावित कर रही हैं। इसी का नतीजा है कि शूटिंग के लिए डायरेक्टर्स की लिस्ट में जयपुर, उदयपुर सहित अन्य जिले शामिल हो रहे हैं। हेरा फेरी, हंगामा, हलचल, गरम मसाला, भागम भाग, चुप चुप के, ढोल, भूल भुलैया, खट्टा मीठा जैसी बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर प्रियदर्शन पिछले दिनों गुलाबी नगरी आए।

यहां आकर उन्होंने आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के लिए विभिन्न लोकेशंस देखीं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने आमेर महल, सागर, गलताजी, चौमूं पैलेस, पन्ना मीणा कुंड सहित अन्य लोकेशंस देखी हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दर्शकों को फिर से गुदगुदाते हुए दिखाई देंगे।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन ने आमेर महल में गणेश पोल, चांदपोल गेट, सूरजपोल गेट की जगह भी शूटिंग के लिए सलेक्ट की है। इसके अतिरिक्त सागर से पहले छतरियों के आसपास भी ‘भूत बंगला’ फिल्म की शूटिंग हो सकती है। अगले साल जनवरी में यहां करीब 9 दिनों तक फिल्म की शूटिंग होना बताई जा रही है।

दोनों की जोड़ी ने दी है कई हिट फिल्में
जानकारी के अनुसार अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने साल 2000 में पहली बार साथ काम किया था। इनकी कॉमेडी मूवी हेरा-फेरी जबरदस्त हिट हुई थी। इसके डायलॉग्स आज भी फेमस हैं। इसके बाद साल 2005 में गरम मसाला, 2006 में भागम भाग, 2007 में भुल भुलैया सहित अन्य फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं। अब ‘भूत बंगला’ फिल्म की शूटिंग में ये जोड़ी फिर साथ काम कर रही है। कहा जाए तो करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार प्रियदर्शन के साथ काम करते देखे जाएंगे।

दैनिक नवज्योति की खबर पर लगी मुहर : हवामहल का मॉडल बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी
जयपुर। आमेर महल और जंतर-मंतर की तर्ज पर अब पर्यटकों को जल्द ही हवामहल स्मारक का मॉडल देखने को मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अनुसार इससे पहले स्मारक प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे थे, जिसे स्वीकार कर आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। तीन से चार माह में हवामहल स्मारक का मॉडल बनकर तैयार हो जाएगा, इसे द्वितीय चौक के प्रताप मंदिर में प्रदर्शित किया जाएगा। इस खबर को सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने 7 दिसम्बर, 2021 को ‘गुलाबी नगरी की पहचान हवामहल स्मारक का बनेगा थ्रीडी मॉडल’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसे बनाने में सात लाख रुपए का खर्चा आएगा। अधिकारियों के अनुसार हवामहल स्मारक के फ्रंट साइड की लोकेशन के साथ ही हर हिस्से को मॉडल में जोड़ने के लिए चिन्हित किया है।

हवामहल स्मारक के मॉडल बनाने के लिए निजी फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया है। 3 से 4 माह में ये बनकर तैयार हो जाएगा। - बी.पी.सिंह, कार्यकारी निदेशक (कार्य), आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण