monument - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गर्मी में पर्यटकों को राहत: हवामहल में पानी की फुहारों से मिली ठंडक, पर्यटकों ने सराहा इंतजाम
जयपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच हवामहल स्मारक आने वाले पर्यटकों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगर निगम के सहयोग से हवामहल स्मारक परिसर में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे परिसर का तापमान कम हो सके और पर्यटकों को गर्मी से राहत मिल सके। इसके साथ ही स्मारक के अंदर समय-समय पर पानी के फव्वारे भी चलाए जा रहे हैं, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रहे। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों ने इन व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे राहतभरी पहल बताया।

स्मारक अधीक्षक सरोजनी चँचलानी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पर्यटकों की सुविधा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी पर्यटक आरामदायक तरीके से स्मारक भ्रमण कर सकें।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, दुनिया के सबसे बड़े ट्रायम्फल आर्च के निर्माण का किया समर्थन
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजधानी वॉशिंगटन, डीसी में दुनिया के सबसे बड़े ट्रायम्फल आर्च (स्मारक द्वार) के निर्माण के प्रस्ताव का समर्थन किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि आर्च सबसे बड़ा हो और उन्होंने अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बताया। उन्होंने कहा, 200 वर्षों के लिए वह एक आर्च बनाना चाहते थे और राजधानी के स्वरूप को बदलने के अपने दृष्टिकोण के बारे में बताया।

उन्होंने प्रस्ताव को वैश्विक नजरिए से देखते हुए कहा कि दुनिया भर के लगभग 57 शहरों में पहले से ही ट्रायम्फल आर्च हैं। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन, जिसे उन्होंने एकमात्र बड़ा शहर कहा जहां यह नहीं है, अब यहा ट्रायम्फड आर्च बनाने में कोई अपवाद नहीं होना चाहिए।

यह बात ट्रंप की जनवरी में की गई घोषणा पर आधारित है, जब उन्होंने बताया था कि वॉशिंगटन डीसी में ट्रायम्फल आर्च पर काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। अमरीकी राष्ट्रपति ने अक्टूबर में एक भोज में दानदाताओं से कहा था कि यह स्मारक लिंकन मेमोरियल के पास बनाया जाएगा, जो अर्लिंग्टन मेमोरियल ब्रिज के साथ देश की राजधानी में एक औपचारिक प्रवेश को परिभाषित करेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, भोज में उन्होंने प्रस्तावित ढांचे के मॉडल दिखाए और कई डिजाइन विकल्प बताए। इस प्रस्तावित स्मारक की तुलना पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से की गई है।

नाइट टूरिज्म इन गुलाबी नगर: हवामहल स्मारक और जंतर-मंतर को भी रात्रिकालिन पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी
जयपुर। गुलाबी नगर के पर्यटन स्थल देसी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हालांकि कोरोना के बाद से पर्यटन स्थलों में इनकी संख्या कम है, लेकिन अब धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। खास बात यह है कि जो पर्यटक दिन में मॉन्यूमेंट्स नहीं देख पाते, उनके लिए रात्रिकालीन पर्यटन के दौरान मॉन्यूमेंट्स के द्वार खुले हैं।

पर्यटक पुरातत्व विभाग की ओर से निर्धारित समय के अनुसार रात्रि में आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और विद्याधर का बाग देख सकते हैं। विभाग के अनुसार जयपुर में सबसे पहले आमेर महल को (फरवरी, 2015 में) नाइट टूरिज्म के लिए खोला था। इसके बाद अल्बर्ट हॉल संग्रहालय (सितम्बर, 2015) और विद्याधर का बाग (जून, 2017 में) रात्रिकालीन पर्यटन के लिए खोले। आंकड़ों के अनुसार अब तक 4,41,322 देसी और विदेशी पर्यटक रात्रि में संग्रहालय, महल और बाग की विजिट कर चुके हैं।  गौरतलब है कि आमेर महल सुबह 8 से रात 8.30 बजे एवं अल्बर्ट हॉल संग्रहालय सुबह 9 से शाम 5 बजे एवं सायं 7 से रात 9.30 बजे तक नाइट टूरिज्म के तहत पर्यटकों के अवलोकनार्थ खुलता है। आमेर महल के फरवरी 2015 से मई 2022, अल्बर्ट हॉल के सितम्बर 2015 से मई 2022 एवं विद्याधर का बाग के जून 2017 से मई 2022 तक के आंकड़े हैं।

नंबर वन आमेर, टू अल्बर्ट हॉल और थर्ड विद्याधर बाग
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और विद्याधर का बाग के बाद अब हवामहल स्मारक और जंतर-मंतर को भी रात्रिकालीन पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी है। अभी रात्रिकालीन पर्यटन के तहत कुल 2,44,577 पर्यटक संख्या के साथ आमेर महल पहले पायदान पर है। अल्बर्ट हॉल 1,79,488 पर्यटक संख्या के साथ दूसरे और 17,257 पर्यटक संख्या के साथ विद्याधर का बाग तीसरे नम्बर पर है।

नाइट टूरिज्म के तहत पर्यटक निर्धारित समय तक महल के विभिन्न हिस्सों को निहारते हैं। करीब सात साल में यहां 2,44,577 देसी और विदेशी पर्यटक आ चुके हैं। -डॉ. पंकज धरेन्द्र, अधीक्षक, आमेर महल
दिन के अलावा रात्रिकालीन पर्यटन के तहत पर्यटक सायं 7 से रात 9.30 बजे तक संग्रहालय विजिट कर सकते हैं। यहां उन्हें सालों पुरानी दुर्लभ वस्तुएं देखने को मिलती है। -डॉ. राकेश छोलक, अधीक्षक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय

हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक का बढ़ेगा समय
जयपुर। ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक जयपुर आते हैं। कई बार ऐसा देखने में आता है कि देसी और विदेशी सैलानी एक पर्यटन स्थल देखकर दूसरे पर्यटन स्थल तक देरी से पहुंचते हैं। इससे वे स्मारकों को देख नहीं पाते। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले जंतर-मंतर स्मारक और हवामहल स्मारक में पर्यटकों के लिए विजिट का समय बढ़ेगा। अधिकारियों के अनुसार 5 जून से हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक प्रात: 9 से सायं 7 बजे तक पर्यटकों के अवलोकनार्थ खुलेंगे। गौरतलब है कि अभी हवामहल स्मारक में सुबह 9 से शाम 6 और जंतर-मंतर स्मारक में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है।

जयपुर आए तो बिना देखे ना जाएं
जानकारी के अनुसार कई पर्यटक ऐसे होते हैं, जो टाइट शेड्यूल लेकर घूमने निकते हैं। पर्यटन स्थल को निहारते हुए समय कब बीत जाता है, उन्हें पता नहीं चलता। ऐसे में दूसरे स्मारक बंद हो जाते हैं। इससे पर्यटकों को निराश होकर जाना पड़ता है। अब दोनों स्मारकों का समय बढ़ाने से पर्यटकों को निराश होकर नहीं लौटेंगे।

नाइट टूरिज्म की तैयारी
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक के अवलोकन का समय बढ़ाया गया है। सैलानियों का रेस्पॉन्स अच्छा रहा तो आगे इन्हें नाइट टूरिज्म के लिए भी खोला जा सकता है। इसके साथ ही कल्चरल एक्टिविटीज भी शुरू की जा सकती है। इसके लिए कवायद की जा रही है।

अभी ये खुले हैं नाइट टूरिज्म के लिए
पर्यटकों के अवलोकनार्थ आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, विद्याधर का बाग, सिसोदिया रानी का बाग दिन के अलावा नाइट टूरिज्म के तहत पर्यटकों के अवनोकनार्थ खोले जाते हैं। ताकि जो पर्यटक दिन में इनकी विजिट नहीं कर पाते, वे रात्रिकालीन पर्यटन के दौरान इन्हें देख सकें।

हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक का समय बढ़ाया जा रहा है। दोनों स्मारक अब 5 जून से सुबह 9 से शाम 7 बजे तक पर्यटकों के अवनोकनार्थ खुलेंगे।
- खड़गावत, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

दैनिक नवज्योति की खबर पर लगी मुहर : हवामहल का मॉडल बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी
जयपुर। आमेर महल और जंतर-मंतर की तर्ज पर अब पर्यटकों को जल्द ही हवामहल स्मारक का मॉडल देखने को मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अनुसार इससे पहले स्मारक प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे थे, जिसे स्वीकार कर आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। तीन से चार माह में हवामहल स्मारक का मॉडल बनकर तैयार हो जाएगा, इसे द्वितीय चौक के प्रताप मंदिर में प्रदर्शित किया जाएगा। इस खबर को सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने 7 दिसम्बर, 2021 को ‘गुलाबी नगरी की पहचान हवामहल स्मारक का बनेगा थ्रीडी मॉडल’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसे बनाने में सात लाख रुपए का खर्चा आएगा। अधिकारियों के अनुसार हवामहल स्मारक के फ्रंट साइड की लोकेशन के साथ ही हर हिस्से को मॉडल में जोड़ने के लिए चिन्हित किया है।

हवामहल स्मारक के मॉडल बनाने के लिए निजी फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया है। 3 से 4 माह में ये बनकर तैयार हो जाएगा। - बी.पी.सिंह, कार्यकारी निदेशक (कार्य), आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण