broke - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परिवार अजमेर गया, पीछे से घर का ताला तोड़ लाखों के गहने और डॉलर चोरी
जयपुर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर नकबजनों ने लाखों रुपए के गहने, नकदी और विदेशी मुद्रा पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ऑटो रिक्शा से आए थे और उनकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस के अनुसार सेक्टर-19 निवासी 66 वर्षीय नरेश कुमार ने चोरी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 2 जून को दोपहर करीब दो बजे वह परिवार सहित अजमेर गए थे।

अगले दिन तड़के करीब साढ़े चार बजे लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से 50 हजार रुपए नकद, करीब 4 हजार अमेरिकी डॉलर तथा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठियां, कानों के आभूषण, नथ, लोंग, मंगलसूत्र, कंगन और गिन्नी शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की पायल, ब्रेसलेट, सिक्के, कंगन तथा अन्य धार्मिक वस्तुएं भी बदमाश ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध ऑटो रिक्शा और कुछ बदमाश नजर आए हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोएडा में बहुमंजिला इमारत में लगी आग : फ्लैट में मची अफरा-तफरी, आग के विकराल रूप से लोगों में फैली दहशत
नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-74 स्थित एक सोसाइटी में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सोसाइटी परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मौके से अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू किया। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, हालांकि प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग का कहना है कि आग पूरी तरह बुझाए जाने के बाद जांच की जाएगी, जिसके बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से आग बुझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

बस के रास्ते में टूटा टैंक : सड़क पर बहा डीजल, जानें पूरा मामला
जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) बगराना आगार की बस का टैंक टूट गया। इसके चलते डीजल सड़क पर बह गया। गनीमत रही की इस दौरान कोई सवारियां नही सवार थी।

बगराना डिपो से बस निकली थी। इस दौरान रास्ते में डीजल अ‍ैंक टूट कर गिर गया। बसों का सही मेंटीनेंस नही होने के कारण आए दिन बसें सड़क पर खराब होती है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

करीब छह माह से नहीं बह रही चम्बल माता से जलधारा
कोटा । एक तरफ तो शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां देश विदेश से पर्यटकों को लाकर यहां के पर्यटन स्थलों को दिखाने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यहां के पर्यटन स्थलों की सुध तक नहीं ली जा रही है। जिसका नजीता है चम्बल रिवर फ्रंट। रिवर फ्रंट पर बैराज साइड पर लगी चम्बल माता की विशाल मूर्ति से पिछले करीब 6 माह से जल धारा तक नहीं बह रही है। जिससे वहां आने वाले बाहरी पर्यटक ही नहीं स्थानीय लोग भी उस मनोरम दृश्य को देखने से वंचित हो रहे हैं। रिवर फ्रंट के आकर्षणों में से एक आकर्षण हैं मूर्ति से बहती जलधारा। लेकिन वहां आने वालों को काफी समय से यह जलधारा बहती हुई नजर ही नहीं आ रही है।रिवर फ्रंट घूमने गए लोगों का कहना है कि वीडियो व रील में तो चम्बल माता से जलधारा बहती हुई दिखती है। लेकिन जब वहां मौके पर गए तो जलधारा नजर ही नहीं आई। जिससे वहां जाकर भी निराशा ही मिली।

धीरे-धीरे गायब हो रहे व्यू कटर
रिवर फ्रंट बनने के बाद तत्कालीन नगर विकास न्यास की ओर से बैराज के समानांतर पुल पर रिवर फ्रंट व बैराज साइड दोनों तरफ व्यू कटर लगाए गए हैं। जिससे पुल से गुजरने वाले वाहन चालक अंदर की तरफ नहीं देख सके। साथ ही वाहन चालकों को वहां रूकने से जाम की स्थिति भी नहीं बने। जबकि जब व्यू कटर नहीं लगे थे तब वहां पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती थी।लेकिन हालत यह है कि वर्तमान में बैराज साइड से व्यू कटर धीरे-धीरे गायब हो रहे है। बैराज से सकतपुरा की तरफ जाते समय कहीं एक-दो तो कहीं आधा दर्जन से अधिक व्यू कटर टुकड़ों में गायब हो रहे हैं। शुरूआत में यह एक दो जगह से गायब हुए थे वहीं अब इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने बरसात के समय बैराज के गेट खुलने पर उनके पानी को देखने के लिए कुछ जगह से व्यू कटर तोड़े थे। लेकिन केडीए अधिकारियों की अनदेखी से उन्हें सही नहीं किया गया। जिससे अब यह अधिक जगह से गायब हो गए हैं। जिससे वहां काफी जगह हो गई है। ऐसे में वहां से किसी के झांकने पर गिरकर हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

इधर होटल फैडरेशन आॅफ राजस्थान कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने पर्यटन विभाग व केडीए अधिकारियों के साथ गत दिनों रिवर फ्रंट का अवलोकन किया था। इस दौरान वहां जो भी कमियां नजर आई उन्हें दुरुस्त करने के लिए कहा था। जिससे टूर एंड ट्रेवल मार्ट में आने वालों को अच्छा नजारा दिख सके। चम्बल माता की जलधारा को भी फिर से शुरू करने के लिए कहा है। अधिकारियों ने शीघ्र ही उसे चालू करने की बात कही है।

पानी बंद होने पर सही करवाए जा रहे पम्प
केडीए के सहायक अभियंता(विद्युत) ललित मीणा ने बताया कि चम्बल माता की मूर्ति में ऊपर तक पानी पहुंचाने के लिए जो मोटर व पम्प लगे हुए हैं वह चम्बल नदी में अंदर की तरफ है। हालांकि वहां चार दीवारी बनाई हुई है। लेकिन बरसात के समय में बैराज के गेट खोलने से पानी की आवक अधिक हो गई थी। जिससे वे पम्प पानी में अधिक डूब गए। पानी के साथ बहकर आई मिट्टी पम्प में जम गई थी। जिससे मोटर व पम्प बंद होने से मृूर्ति से जलधारा बंद हो गई थी। लेकिन अब गेट बंद होने व पानी कम होने से पम्प को निकालकर साफ कराया जा रहा है। शीघ्र ही फिर से जलधारा बहती नजर आएगी।

बारिश ने रोकी कनकटी की खुले जंगल में एंट्री, पानी के तेज बहाव से टूटी फेंसिंग
कोटा। रणथम्भौर से मुकुंदरा शिफ्ट की गई बाघिन कनकटी की 8 हजार 200 हैक्टेयर के खुले जंगल में एंट्री पर बारिश ने ब्रेक लगा दिए। जबकि, बाघिन को सॉफ्ट एनक्लोजर में रखे हुए करीब एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांकि, उसे हार्ड रिलीज की तैयारी भी थी लेकिन हाड़ौती में हो रही भारी बारिश के चलते पानी के तेज बहाव से 82 स्क्वायर किमी के एनक्लोजर की चार दीवारी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। दीवारों की मरम्मत होने के बाद ही उसे 21 हैक्टेयर से हार्ड रिलीज किया सकेगा।

पानी के तेज बहाव से टूटी फेंसिंग
संभागीय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक सुगनाराम जाट ने बताया कि पानी के तेज बहाव से 82 स्क्वायर किमी की दीवारें जगह-जगह से टूट गई है। जिसकी मरम्मत करवाई जा रही है। लेकिन, बारिश के कारण कार्य पूरा होने में समय लग रहा है। वहीं, एनक्लोजर के पास से ऐरु नदी व नाले गुजर रहे हैं। जिनमें पानी के तेज बहाव से 15 किमी के दायरे में बनी चेनलिंग फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी मरम्मत के बाद ही बाघिन को हार्ड रिलीज किया जाएगा।

बाघिन एमटी-7 ने किए 50 शिकार
अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क से लाई गई बाघिन एमटी-7 दरा में पांच हैक्टेयर एनक्लोजर में है। रिवाइल्डिंग के दौरान वह अब तक करीब 50 शिकार कर चुकी है। वर्तमान में उसकी उम्र ढाई साल हो चुकी है। ऐसे में उसे भी खुले जंगल में शिफ्ट किया जाना है। लेकिन, इससे पहले एनटीसीए से विशेषज्ञों की टीम अगस्त तक मुकुंदरा आएगी, जो बाघिन का शेड्यूल, व्यवहार, शिकार की संख्या सहित अन्य जरूरी मापदंड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही टाइग्रेस एमटी-7 के हार्ड रिलीज पर फैसला हो सकेगा।

कोलीपुरा व दामोदरपुरा गांव का चल रहा सर्वे
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व  में बसे गांवों का सर्वे किया जा रहा है। वर्तमान में कोलीपुरा व दामोदरपुरा गांव का सर्वे किया जा रहा है। यहां के बाशिंदों की संख्या, परिवार के सदस्य, जमीन, पशु सहित खेत-खलियान का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों से विस्थापन के आवेदन लिए जाएंगे। चूंकी, रिलोकेशन प्रक्रिया स्वैछिक है, ऐसे में जिनकी स्वीकृति मिलेगी, उन्हें नियमानुसार पैकेज देकर विस्थापित किया जाएगा।

महाराष्टÑ-मध्यप्रदेश से बाघिन, रणथम्भौर से बाघ
महाराष्टÑ और मध्यप्रदेश से दो बाघिन लाई जानी है। वहीं, रणथम्भौर से एक बाघ लाने की एनटीसीए से परमिशन मिल चुकी है। जिनकी शिफ्टिंग भी बारिश के बाद की जाएगी। इनके आने के बाद मुकुंदरा में दो बाघ और पांच बाघिन हो जाएगी।

दीवार मरम्मत के लिए मिला 20 लाख का बजट
उन्होंने बताया कि 82 स्क्वायर किमी के एनक्लोजर में 35 किमी की दीवार पक्की है और 15 किमी में चेनलिंग फेंसिंग हो रही है। जिनकी मरम्मत के लिए 50 लाख का बजट मांगा था लेकिन 20 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। बारिश के दौरान मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि, बीच-बीच में मरम्मत करवाई जा रही है। वहीं, बाघिन एमटी-5 की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है।

बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव से 82 स्क्वायर किमी के एनक्लोजर की दीवार जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी मरम्मत कार्य चल रहा है, जो पूरा होने के बाद ही बाघिन एमटी-8 (कनकटी) को हार्ड रिलीज किया जाएगा। वहीं, महाराष्टÑ व मध्यप्रदेश से दो बाघिन और रणथम्भौर से एक बाघ लाया जाना है। जिसकी एनटीसीए से परमिशन मिल चुकी है। संभव: बारिश के बाद शिफ्टिंग होने की उम्मीद है।
-सुगनाराम जाट, संभागीय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक मुकुंदरा

अज्ञात लोगों ने तोड़ी तेजाजी महाराज की मूर्ति : प्रदर्शनकारियों ने सड़क जामकर किया विरोध, बस में भी की तोड़फोड़
जयपुर। सांगानेर थाना क्षेत्र के सेक्टर-3, टोंक रोड स्थित वीर तेजाजी मंदिर में लगी मूर्तियों को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद शनिवार सुबह इलाके में तनाव फैल गया। जब भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो घटना का पता चला। सूचना पर सांगानेर थाना अधिकारी और एसीपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घटना की जानकारी फैलते ही लोक देवता तेजाजी के अनुयायियों ने हल्दीघाटी गेट के सामने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और टोंक रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और मंदिर में नई मूर्ति स्थापित करवाई जाए।

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
विरोध प्रदर्शन के चलते आमजन को भारी असुविधा होने लगी। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के कुंभा मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। जब प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू किया और आम नागरिकों को परेशान करने लगे, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें हटाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने एक बस के शीशे तोड़ दिए और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। उप निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पास कोई लिखित अनुमति नहीं थी, फिर भी वे सड़क पर जाम लगाए बैठे थे, जिससे पुलिस को उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

स्थानीय लोग हुए परेशान
प्रदर्शन के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हल्दीघाटी गेट पर स्थानीय निवासी राजा राम ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घर जाने से भी रोक दिया। वह करीब एक घंटे तक अपने वाहन के साथ सड़क पर फंसे रहे और बार-बार प्रदर्शनकारियों से रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें निकलने नहीं दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ सड़क जाम नहीं किया, बल्कि जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी वापस भेज दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जब लाठीचार्ज किया गया, तो प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से 5 से 7 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें बस में बैठाकर थाने ले गई।

पूरे राजस्थान में आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन केवल जयपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राजस्थान में इसका असर देखने को मिलेगा। प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान
प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने टोंक रोड पर तेजाजी मंदिर के सामने लगे लोहे के रेलिंग को तोड़ दिया। इसके अलावा, सड़क पर चल रहे वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने करीब 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रामेश्वर सिंह कमांडो बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

मेडिकल हॉस्टल में तोड़ फोड़ : आशंका मेडिकल स्टूडेंट ने शराब के नशे में की तोडफ़ोड़
जोधपुर। शहर के मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रात को तोडफ़ोड़ हुई। आशंका है कि शराब पीने के बाद मेडिकल स्टूडेंट ने मिलकर उत्पात मचाया और यह तोडफ़ोड़ की है। हॉस्टल के वाश रूम से लेकर खुद के कमरों में छात्रों ने यह तोडफ़ोड़ की। जानकारी मिलने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य बीएस जोधा मौका निरीक्षण करने पहुंचे। मामले को लेकर जांच की आदेश दिए गए है।

जानकारी के अनुसार शहर के मेडिकल कॉलेज में आए बॉयज हॉस्टल में रविवार की रात तोडफ़ोड़ हुई। संदेह जताया जाता है कि मेडिकल स्टूडेंट ने रात को शराब पीने के बाद यह कारस्तानी की है। वाशरूम से लेकर टायलेट तक को नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी पर कॉलेज प्राचार्य बीएस जोधा ने निरीक्षण किया है। इस बारे में जांच के भी आदेश हुए है। नुकसान करने वाले छात्रों के  खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

असामाजिक तत्वों ने स्कूल में की तोड़फोड़
जयपुर। दौसा के सिकराय में मानपुर थाना अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरेड़ में होली की रात को असामाजिक तत्व की करतूत देखने को मिली। रात के समय में असामाजिक तत्वों ने स्कूल के अंदर प्रवेश कर स्कूल के ताले तोड़ दिए। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों को भी फाड़ कर फेंक दिए। लालचंद ने बताया कि आरोपियों ने स्कूल में रखे कंप्यूटर व अन्य उपकरणों में भी तोड़फोड़ की है और उन्हें क्षतिग्रस्त किया है।

वही कार्यालय में रखे कंप्यूटर सहित अन्य उपकरणों को भी तोड़ा दिया है। गांव के लोगों को स्कूल के गेट के ताले टूटे हुए नजर आए, जिसके बाद मानपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस व स्कूल स्टॉफ मौके पर पहुंचा और स्कूल को खोलकर देखा, तो उत्पात की बात सामने आई।

पारुल चौधरी ने तोड़ा 3000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड
लॉस एंजिलस। भारतीय महिला ट्रैक एथलीट पारुल चौधरी ने रविवार को यूए सनसेट टूर की 3000 मीटर प्रतियोगिता में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

लोगनाथन का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर प्रतिस्पर्धा में 8:57.19 के समय के साथ सुरिया लोगनाथन का छह साल पुराना 9:04.5 का रिकॉर्ड तोड़ा।  वह दौड़ के शुरुआती हिस्से में पांचवें स्थान पर थीं लेकिन अंतिम दो लैप में उन्होंने रफ्तार बढ़ाते हुए पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया।  चौधरी इसके बाद अमेरिका के ओरेगन में 15 जुलाई से शुरू होने वाली 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज में प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी।

ऑस्टेलियाई तैराक शायना का हाथ टूटा, अब किसी इवेंट में नहीं उतरेगी
सिडनी। विश्व चैंपियनशिप में 100 मीटर फ्री स्टाइल की हीट के दौरान बुधवार को ऑस्टेलियाई तैराक शायना जैक का अभ्यास के दौरान हाथ टूट गया। इसी विश्व चैंपियनशिप में 4 गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण और 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले मिश्रित में रजत पदक जीत चुकीं शायना अब अन्य इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। 23 साल की शायना ने 2017 विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य पदक जीते थे।

ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर बैन : महिला कैटेगरी में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के शामिल होने पर काफी बवाल हुआ था। इसके बाद फिना (विश्व स्विमिंग संगठन) ने महिला कैटेगरी में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के शामिल होने पर बैन लगा दिया है।

अब स्विमिंग की बड़ी प्रतियोगिताओं में ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला कैटेगरी में शामिल नहीं हो पा रही हैं। इस वजह से काफी बवाल मचा हुआ है।

हालांकि रग्बी में भी ऐसा ही फैसला किया गया है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बाकी खेलों में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर ऐसे ही प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

मंगलसूत्र तोड़ने वाले दो बदमाश दबोचे गए
जयपुर। मुरलीपुरा इलाके में मंगलसूत्र तोड़ने वाले दो बदमाशों को कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश वर्मा उर्फ  धन्या विजय नगर दौलतपुरा और आसिफ  रिद्धी-सिद्धी कॉलोनी हरमाड़ा के रहने वाले हैं। प्रभारी डीसीपी (क्राइम) परिस देशमुख ने बताया कि टीम ने दोनों को पकड़कर मुरलीपुरा पुलिस को सौंपा दिया है। इनके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, दो मोबाइल व बाइक बरामद की है।

इस संबंध में 11 जून को अनिता श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दी थी कि वह सीतावाली फाटक के पास दुकान चलाती है। वहां दो युवक आए और सामान मांगा। जैसे ही वह सामान देने लगी तो झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ ले गए। आरोपी दिनेश मूलत: सवाई माधोपुर का रहने वाला है। वह भाई के साथ कलर-पेंट का काम करता है। इसने पहले वह करधनी और हरमाड़ा में स्नैचिंग व अवैध हथियार के मामले में पकड़ा जा चुका। जमानत मिलने के बाद आसिफ  के साथ मिलकर वापस लूट करने लग गया था।

कबीर ने हर उस वर्जना को तोड़ दिया, जिसने समाज को कूपमंडूक बनाया
जयपुर। यह हैरानी जनक जानकारी है कि कबीर ने मुस्लिम और हिन्दू कट्टरपंथियों पर ऐसे समय हमला किया जब देश में इस्लामिस्ट मुहम्मद शाह, शाह आलम, बहलोल लोदी, सिकंदर लोदी और इब्राहिम लोदी का शासन था। यह जान लेना जरूरी है कि बाबर और अकबर से बहुत पहले कबीर हो चुके थे और उस समय कट्टरता भी ज्यादा थी।

"भक्ति आंदोलन के अग्रणी कवि। निर्गुण परंपरा के संत। सल्तनत काल में, जब सिर कलम कर दिए जाते थे, तब कबीर ने कहा था ‘कांकर पाथर जोरि के मस्जिद ली चिनाय, ता चढ़ि मुल्ला बांग दे, क्या बहरा हुआ खुदाय।’ कबीर ने हिन्दुओं की कुरीतियों पर भी निशाने साधा : ‘पाथर पूजे हरि मिले तो मैं पूजूं पहाड़; घर की चाकी कोई ना पूजे, जाको पीस खाय संसार"

"कबीर को मृत्यु नजदीक लगी तो उन्होंने उस मिथक को तोड़ने का काम किया जिसमें माना जाता था कि किसी की मृत्य ‘काशी’ में हो  तो स्वर्ग मिलता है और मृत्यु ‘मगहर’ में हो तो नरक। इसी मिथक को तोड़ने के   लिए कबीर काशी से आकर मगहर में रहे और वहीं देहमुक्त हुए।"

साधो, देखो जग बौराना
साधो, देखो जग बौराना।
सांची कहौ तो मारन धावै झूंठे जग पतियाना।
हिंदू कहत है राम हमारा मुसलमान रहमाना।
आपस में दोउ लड़े मरतु हैं मरम कोई नहिं जाना।
बहुत मिले मोहिं नेमी धर्मी प्रात करैं असनाना।
आतम छोड़ि पषानैं पूजैं तिनका थोथा ज्ञाना।
आसन मारि डिंभ धरि बैठे मन में बहुत गुमाना।
पीपर.पाथर पूजन लागे तीरथ.बर्न भुलाना।
माला पहिरे टोपी पहिरे छाप.तिलक अनुमाना।
साखी सब्दै गावत भूले आतम ख़बर न जाना।
घर घर मंत्र जो देत फिरत हैं माया के अभिमाना।
गुरुवा सहित सिष्य सब बूड़े अंतकाल पछिताना।
बहुतक देखे पीर औलिया पढ़ैं किताब कुराना।
करैं मुरीद कबर बतलावैं उनहूं ख़ुदा न जाना।
हिंदु की दया मेहर तुरकन की दोनों घर से भागी।
वह करै जिबह वां झटका मारै आग दोऊ घर लागी।
या बिधि हं सत चलत हैं हमको आप कहावैं स्याना।
कहैं कबीर सुनो भाई साधो, इनमें कौन दिवाना॥

"देखो दुनिया पागल हो गई है। सच्ची बात कहो तो मारने को दौड़ते हैं लेकिन झूठ पर सबका विश्वास है। हिंदू राम का नाम लेता है और मुसलमान रहमान का और दोनों लड़ते-मरते हैं लेकिन सच्चाई से कोई भी परिचित नहीं। प्रात:काल स्रान करते हैं और आत्मा को छोड़कर पत्थर की पूजा करते हैं। उनका ज्ञान झूठा है। मैंने पीर और औलिया बहुत देखे हैं जो किताब और कुरान पढ़ते रहते हैं। वह कब्र दिखाकर लोगों को मुरीद बनाते हैं। जहिर है कि उन्होंने खुदा को नहीं पहचाना है। हिंदू की दया और मुसलमानों की मुहब्बत दोनों उनके घरों से निकल गई हैं। एक जानवर को ज़िबह करता है और दूसरा झटका करता है लेकिन आग दोनों के घर में लगी है। इस तरह वह हम पर तो हँसते हैं और खुद सियाने कहलाते हैं। कबीर कहते हैं, ‘साधु’ तुम ही बताओ इन दोनों में कौन दिवाना है।"

किन शासको के समय गूंजी कबीक की निर्भीक वाणी

मुहम्मद शाह

1434-1445

शाह आलम

1445-1451

बहलोल लोदी

1451-1489

सिकंदर लोदी

1489-1547

इब्राहिम लोदी

1517-1526