women world cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप: पिछले नौ संस्करणों के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा 9 महिला कोच
फीफा अंडर -20 महिला विश्व कप कोस्टा रिका 2022 में इस बार एक नया रिकॉर्ड बना है। इस बार 16 कोच में से 9 महिलाएं है जोकि पुरुषों की संख्या से ज्यादा है। जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, कनाडा, फ्रांस, अमेरिका और नीदरलैंड इन सभी में महिला कोच हैं। गौरतलब है कि अंडर -20 महिला विश्व कप के पिछले नौ संस्करणों में से किसी में भी महिलाओं की इतनी भागीदारी नहीं देखी गई।

इस साल की प्रतियोगिता तक रिकॉर्ड पांच का था और टूर्नामेंट की पिछले सभी संस्करणों का औसत 3.1 रहा। इस पर नीदरलैंड्स की कोच जेसिका टॉर्नी का कहना है कि- यह महिलाओं के खेल के निरंतर विकास के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं नीदरलैंड्स की कोच जेसिका टॉर्नी का कहना है कि-  इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह भविष्य है। सैन जोस में हमने अब तक जो देखा है, उसके आधार पर, निश्चित रूप से भविष्य बहुत उज्ज्वल दिखता है।

ऑस्ट्रेलिया टीम सातवीं बार बनी आईसीसी महिला विश्व कप चैंपियन
क्राइस्टचर्च। अलिसा हीली (170) के जबरदस्त शतक से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महिला क्रिकेट में अपना दबदबा साबित करते हुए पिछले विजेता इंग्लैंड को 71 रन से हराकर आईसीसी महिला विश्व कप चैंपियन बनी है। ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार विश्व चैंपियन बना है। ऑस्ट्रेलिया ने 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013, 2022 में यह खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में पांच  विकेट पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद इंग्लैंड को 434 ओवर में 285 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की ओर से नताली  सीवर ने नाबाद 148 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों से कोई सहयोग नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अलाना किंग और जेस जोनासन ने तीन-तीन विकेट लिए। अलिसा हीली को प्लेयर ऑफ डी मैच के साथ साथ टूर्नामेंट में 509 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया। पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड 356 रन बनाए थे। यह महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम कुछ नहीं कर पाई और पांचवीं बार विश्व विजेता बनने से रह गई। इंग्लैंड को चौथी बार महिला विश्व के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है। हर बार ऑस्ट्रेलिया ने ही उसे मात दी है। इससे पहले 1978, 1982 और 1988 में लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को महिला विश्व कप के फाइनल में हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 285 रन नही बना पाई और यह मैच 71 रन से हार गई।

357 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 12 रन के स्कोर पर वैय पवेलियन लौट गईं। उन्होंने सिर्फ चार रन बनाए। इसके बाद बेमाउंट और कप्तान नाइट भी चलती बनीं। 86 रन के अंदर तीन विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम बड़ी हार की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन नताली शिवर ने शतक लगाकर हार का अंतर कम किया। दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सकी और इंग्लैंड की टीम 43.4 ओवरों में 285 रन ही बना पाई। शिविर 148 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए किंग और जॉनसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं स्कट को दो विकेट मिले। गार्डनर और मैकग्राथ ने एक-एक विकेट लिया।

महिला विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड
क्राइस्टचर्च। आईसीसी महिला विश्व रैंकिंग की नंबर एक ऑस्ट्रेलिया और नंबर तीन टीम इंग्लैंड पांचवीं बार आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। क्राइस्टचर्च में आईसीसी महिला विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों ही टीमें बड़ी जीत के साथ काफी आत्मविश्वास लेकर फाइनल में पहुंची हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज को 157 रन से एकतरफा अंदाज में हराया था, वहीं गत विजेता इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 137 रन से रौंदा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड इससे पहले चार बार (1973, 1978, 1982, 1988) महिला विश्व कप के फाइनल में आपस में भिड़ चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार इंग्लैंड को हरा कर खिताब जीता है, जबकि इंग्लैंड एक बार ही ऑस्ट्रेलिया को हरा पाया है। मौजूदा संस्करण की बात करें तो इसमें भी ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से मजबूत टीम लगी है।

ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल सहित अपने सातों लीग मैचों में जीत प्राप्त की, जबकि इंग्लैंड को सात लीग मैचों में चार में जीत और तीन में हार मिली।
पिछले कुछ समय की बात करे, तो इंग्लैंड महिला टीम ने भी विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया है। इंग्लैंड ने महिला विश्व कप के पिछले 2017 संस्करण का खिताब जीता था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भारत से हार कर बाहर हो गया था, जबकि इंग्लैंड तब भी दक्षिण अफ्रीका को हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया के पास सातवां महिला विश्व कप खिताब जीतने का मौका है, तो इंग्लैंड पांचवीं बार खिताब को अपने नाम करने के करीब है।

दक्षिण अफ्रीका से हारकर भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में जाने से चूकी
क्राइस्टचर्च। भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका से आखिरी गेंद तक खिंचे मुकाबले में तीन विकेट से हारकर आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने से चूकी है। भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 274 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट पर 275 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन और फील्डिंग के बल पर एक समय पर आसानी से जीत हासिल करती दिख रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को अंत में जीत के लिए तरसा दिया। दक्षिण अफ्रीका 27 ओवर में दो विकेट पर 139 रन पर था और यहां से मुकाबला एकतरफा लग रहा था, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न केवल दो विकेट निकाले, बल्कि बेहतरीन फील्डिंग से तीन रन आउट में भी योगदान दिया। 145 के स्कोर पर सेट बल्लेबाज लौरा वोल्वाड्र्ट को आउट करने के बाद भारत ने लगातार अंतराल पर विकेट लिए। परिणामस्वरूप आखिरी ओवर तक पहुंच गया।

मैच इतना फंस गया कि आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक कोई किसी को विजेता नहीं मान पाया। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए, जबकि भारत को चार विकेट। दीप्ति शर्मा  ने दबाव में गेंदबाजी का जिम्मा संभाला और पहली गेंद पर एक रन देने के बाद दूसरी गेंद पर दूसरा रन बचाते हुए रन आउट कर दिया। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन आया। अब दक्षिण अफ्रीका को दो गेंदों पर तीन चाहिए थे, हालांकि दीप्ति ने दबाव में आकर अगली गेंद नो बॉल डाल दी और फिर दो गेंदों पर दो रन रह गए, जो दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक करके आसानी से बना लिए और मैच जीत लिया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लौरा ने 11 चौकों की मदद से 79 गेंदों पर सर्वाधिक 80 रन बनाए। भारत के लिए हरमनप्रीत और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि इससे पहले बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना ने छह चौकों और एक छक्के की मदद से 84 गेंदों पर 71, कप्तान मिताली राज ने आठ चौकों के सहारे 84 गेंदों पर 68, युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने आठ चौकों के सहारे 46 गेंदों पर 53 और हरमनप्रीत ने चार चौकों के दम पर 57 गेंदों पर 48 रन बनाए। 2 आखिरी लीग मैचों के बाद प्लेऑफ का शेड्यूल स्पष्ट हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज ने प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है। 30 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड 31 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका
वेलिंगटन। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले लीग मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिसके साथ दक्षिण अफ्रीका के अब नौ अंक हो गए है, जबकि वेस्ट इंडीज के सात अंक हैं। वेस्ट इंडीज के पास भी अभी नॉकआउट चरण में प्रवेश करने का मौका है, लेकिन वह तभी क्वालिफाई कर पाएग, जब इंग्लैंड या भारत में से कोई एक टीम अपना आखिरी लीग मैच हारती है। इंग्लैंड का आखिरी मैच बंगलादेश, जबकि भारत का दक्षिण अफ्रीका के साथ होना है।

बारिश से पहले 10.5 ओवर तक खेल हुआ, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने मिग्नॉन डू प्रीज के 31 गेंदों पर 38 रन के बल पर चार विकेट पर 61 रन बनाए। वेस्ट इंडीज की ओर से चिनले हेनरी ने पांच ओवर में 19 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

भारत ने बंगलादेश को 110 रन से हराकर दर्ज की जीत
हैमिल्टन। स्नेह राणा (30 रन पर चार विकेट) की गेंदबाजी की बदौलत भारत की महिला क्रिकेट टीम ने यहां आईसीसी महिला विश्व कप मुकाबले में बंगलादेश को एकतरफा अंदाज में 110 रन से हराकर जीत दर्ज की। गत उप विजेता भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 229 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। बाद में स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर की घातक की बदौलत बंगलादेश को 40.3 ओवर में महज 119 में ऑलआउट कर दिया। यास्तिका ने दो चौकों की मदद से 80 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि शेफाली ने छह चौकों और एक छक्के के सहारे 42 गेंदों पर 42 और स्मृति ने तीन चौकों के दम पर 51 गेंदों पर 30 रन का योगदान दिया। स्नेह ने 10 ओवर में 30 रन पर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा झूलन और पूजा ने दो - दो, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिया।

बंगलादेश के लिए खातून ने चार चौकों की मदद से 35 गेंदों पर सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं रितु मोनी ने 10 ओवर में 37 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। नाहिदा अख्तर को भी दो विकेट मिले। टूर्नामेंट में भारत की यह तीसरी जीत है और इस जीत के साथ उसका प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का दावा मजबूत हुआ है। भारत अब छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर बंगलादेश की यह चौथी हार है और वह लगभग टूर्नामेंट से बाहर है। उसके पांच मैचों में एक जीत के साथ दो अंक हैं और वह अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

पाकिस्तान ने विंडीज को हरा कर महिला विश्व कप में खोला जीत का खाता
हैमिल्टन। निदा दार की गेंदबाजी (10 रन पर चार विकेट) और फिर मुनीबा अली (37), ओमैमा सोहेल (22) और कप्तान बिस्माह मारूफ (20) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने यहां आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में वेस्ट इंडीज को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी और बारिश के चलते निर्धारित 20 ओवर के खेल में वेस्ट इंडीज को सात विकेट पर महज 89 रन पर ही रोक दिया। फिर जवाब में 18.5 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बना कर मैच जीत लिया।सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने पांच चौकों की मदद से 43 गेंदों पर 37 रन बनाए, जबकि ओमैमा सोहेल और कप्तान बिस्माह मारूफ 27 गेंदों पर 22 और 29 गेंदों पर 20 रन बना कर नाबाद रही।

इससे पहले गेंदबाजी में ऑफ स्पिन गेंदबाज निदा दार ने चार ओवर में 10 रन पर वेस्ट इंडीज के चार विकेट चटकाए। नशरा संधु और ओमैमा सोहेल ने भी एक-एक विकेट लिया। वेस्ट इंडीज की ओर से डिएंड्रा डॉटिन ने पांच चौकों के सहारे 35 गेंदों पर सर्वाधिक 27 रन बनाए। कप्तान स्टेफनी टेलर ने भी 31 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में एफी फ्लेचर और शकेरा सेल्मन ने एक-एक विकेट लिया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है, जबकि वेस्ट इंडीज को तीसरी हार मिली है, हालांकि वेस्ट इंडीज अभी भी छह अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान का स्थान नहीं बदला है। वह अभी भी सबसे निचले आठवें नंबर पर है।

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराकर दर्ज की जीत
हैमिल्टन। मरीजान कप (44 रन पर दो विकेट और नाबाद 34) के खेल और लॉरा वुलफार्ट (67) तथा कप्तान सुने लूस (51) के अर्धशतकों की सहायता से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दो विकेट से हराकर आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट में जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका लगातार चौथी जीत और आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया है, जबकि न्यूजीलैंड पांच मैचों में तीसरी हार के बाद चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवर में 228 रन पर आउट हो गयी। दक्षिण अफ्रीका ने 49.3 ओवर में आठ विकेट पर 229 रन बनाकर जीत प्राप्त कर ली।

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 128 रन पर किया ऑलआउट
वेलिंगटन। ऑलराउंडर्स एलिसे पेरी (68) और ताहलिया मैकग्राथ (57) के शानदार अर्धशतकों तथा एशले गार्डनर (48) की विस्फोटक पारी के बल पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप मुकाबले में न्यूजीलैंड को 141 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है।

ऑस्ट्रेलियाई ने शानदार पारियों के बल पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड की टीम 30.2 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ अंक तालिका में नंबर एक पर आ गया है।

दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान को हराकर मिली दूसरी जीत
माउंट मौंगानुई। लॉरा वुलफार्ट (75) और कप्तान सुने लूस (62) के शानदार अर्धशतकों की अगुवाई में बेहतरीन प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को महिला विश्व कप के मुकाबले में 6 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत मिली है। पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह तालिका में आठवें और अंतिम स्थान पर है।

दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 223 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जबकि पाकिस्तान की टीम संघर्ष करने के बावजूद 49.5 ओवर में 217 रन पर आउट हो गयी। पाकिस्तान की ओर से ओमाइमा ने सर्वाधिक 65 रन और निदा डार ने 55 रन बनाये। निदा डार आठवें बल्लेबाज के तौर पर टीम के 213 के स्कोर पर आउट हुई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी 217 रन पर आउट हो गयी।

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 107 से हराकर जीत की दर्ज
तोरांग। पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा के शानदार अर्धशतक तथा उनके बीच सातवें विकेट के लिए 122 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी और राजेश्वरी गायकवाड (31 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में भारत ने यहां बे ओवल में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान  को 107 रन से हराकर रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने 50 ओवर में  7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए और पाकिस्तान को 43 ओवर में 137 रन पर ही आउट कर दिया। महिला विश्व कप इतिहास में भारत की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है। इससे अधिक रनों के अंतर की जीत है। 186 (बनाम न्यूजीलैंड, 2017), 154 (बनाम नीदरलैंड्स, 2000) और 141 (बनाम श्रीलंका, 2000)। पूजा वस्त्रकर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भारत के लिए एक आसान मैच साबित हुआ।

शुरुआत में यह बिल्कुल आसान नहीं था, जब भारतीय टीम 30 ओवर और 100 रन से कुछ अधिक पर ही अपनी आधी पारी गवां दी थी, लेकिन पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा ने पहले भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर राजेश्वरी गायकवाड, झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा ने पाकिस्तान को केवल 137 रन पर ही आउट कर दिया। भारत ने कप में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। गायकवाड के चार विकेटों के अलावा झूलन और राणा ने दो-दो विकेट झटके। पाकिस्तान की तरफ से सिद्रा अमीन ने सर्वाधिक 30 रन और डायना बेग ने 24 रन बनाये।

वेस्ट इंडीज ने न्यूजीलैंड को 3 रन से हराकर महिला क्रिकेट कप का किया आगाज
माउंट माउंगानुई। हेले मैथ्यूज (119 रन, 41 रन पर दो विकेट) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण वेस्ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम ने मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को तीन रन से हरा कर जीत के साथ महिला क्रिकेट विश्व कप का आगाज किया। वेस्ट इंडीज ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरा और मैथ्यूज के शानदार शतक तथा चेडियन नेशन, कप्तान स्टेफनी टेलर और विकेटकीपर शेमेन कैंपबेल की अहम योगदानों से 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.5 ओवर में 256 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान सोफी डिवाइन के शतक, विकेटकीपर केटी मार्टिन और एमी सैटरथवेट की शानदार पारियों से न्यूजीलैंड जीत के करीब तो पहुंचा, लेकिन तीन रन से हार गया। न्यूजीलैंड को 50वें और आखिरी ओवर में जीत के लिए महज छह रन चाहिए थे, लेकिन आखिरी ओवर में उसने अपने तीनों विकेट गंवा दिए और तीन रन से मैच गंवा दिया। वेस्ट इंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने आखिरी ओवर में दो विकेट लिए। उनके अलावा मैथ्यूज और मोहम्मद ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले मैथ्यूज ने 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 128 गेंदों पर 119 रन की शतकीय पारी खेली।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी ने 10 चौकों के सहारे 127 गेंदों पर 108 और केटी मार्टिन ने चार चौकों के दम पर 47 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में ली ताहुहु ने सर्वाधिक तीन, जेस केर ने दो तथा हन्ना रोवे और अमेलिया केर ने एक-एक विकेट लिया।