Virat Kohli - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रोहित-विराट का टेस्ट से संन्यास रही साल की बड़ी घटना, जानें और क्या-क्या रहा खास
नई दिल्ली। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेल के सबसे लम्बे फॉर्मेट टेस्ट से संन्यास 2025 की सबसे बड़ी घटना रही। यह साल  भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ, जिसमें ऐतिहासिक जीत और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन हुए, हालांकि कुछ दिल तोड़ने वाली हार भी मिलीं। साल की शुरुआत एक शानदार जीत के साथ हुई, जब पुरुष टीम ने 2025 आईसीसी  चैंपियंस ट्रॉफी जीती।  दुबई में खेले रोमांचक फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर पूरे टूर्नामेंट  में नेतृत्व किया, फाइनल में महत्वपूर्ण 76 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

महिला टीम ने जीता वर्ल्ड कप :

महिला क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर तब हासिल हुआ जब भारत ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी की और उसे जीता। भारत की महिला टीम ने असाधारण प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, जिसका नतीजा नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों की जीत के रूप में निकला। यह भारत की पहली महिला क्रिकेट विश्व कप जीत थी, जो देश में महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था और इसने पूरे देश में खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित किया।

सितम्बर में जीता एशिया कप टी-20 :

सितंबर में भारत ने एशिया कप टी-20 का खिताब बरकरार रखा। दुबई में हाई-प्रोफाइल मुकाबले में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा भारत ने नौवीं बार एशिया कप जीतकर अपना रिकॉर्ड बढ़ाया। इस जीत का पूरे देश में बड़े पैमाने पर जश्न मनाया गया, प्रशंसकों ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और तनावपूर्ण मुकाबले में खिलाड़ियों के लचीलेपन और कौशल की सराहना की। जनवरी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज क्रमश: 4-1 और 3-0 से जीतीं। दोनों टीमों ने इस साल एक और द्विपक्षीय सीरीज खेली। अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद, युवा शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया, जिससे भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हुई। साल के आखिर में, भारत ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज हार गया।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना : रोहित और कोहली की वापसी से उत्साह, पैट कमिंस बोले– हो सकता है आखिरी मौका हो प्रशंसकों के लिए
नई दिल्ली। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के पहले दल के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवना हुए। दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। दूसरी ओर पैट कमिंस ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियन प्रशंसकों के लिए यह रोहित और कोहली को घर में खेलते हुए देखने का शायद आखिरी मौका है।

रोहित और कोहली 9 मार्च को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। दोनों ने आखिरी टेस्ट मैच भी ऑस्ट्रेलिया के इसी साल सिडनी में खेला था। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं रोहित-विराट, भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है कि दोनों अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर करियर की आखिरी वनडे सीरीज खेल सकते हैं यानी अब दोनों वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। इस विषय पर अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बयान आया है।  उन्होंने कहा कि, दोनों अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें इस प्रारूप में खेलना जारी रखना चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 के बाद वनडे से भी संन्यास ले सकते हैं। अक्टूबर  में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार भारतीय टीम प्रबंधन 2027 विश्व कप की रणनीति में रोहित और विराट पर विचार नहीं कर रहा है। दोनों को वनडे टीम में बने रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना पड़ सकता है।

अच्छा करते हैं तो खेलना जारी रखना चाहिए :

सौरव गांगुली ने रोहित और विराट के वनडे से संन्यास पर कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, यह कहना मुश्किल है। जो भी अच्छा करेगा, वह खेलेगा। अगर वे अच्छा करते हैं, तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए। कोहली का वनडे रिकॉर्ड शानदार है, यहां तक कि रोहित शर्मा का भी।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से :

भारत का ऑस्ट्रेलिया का वनडे दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसके मैच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन घरेलू वनडे मैच खेले जाएंगे।

अनुष्का के साथ विम्बलडन में पहुंचे विराट, कहा- जोकोविच-अल्कारेज को फाइनल में देखना चाहूंगा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा है कि वह नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज को विम्बलडन के फाइनल में देखना पसंद करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि नोवाक यह मैच जीतेंगे।  विराट ने स्टार स्पोट्र्स और जियोहॉटस्टार विंबलडन 2025 के विशेषज्ञ विजय अमृतराज से विशेष बातचीत की, जो 7 जुलाई को नोवाक जोकोविच और एलेक्स डी मिनौर के बीच मुकाबला देखने के लिए अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद थे। कोहली ने हाल के वर्षों में विंबलडन खेलों में भाग लेने के अपने अनुभव और अपने वर्तमान पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी के बारे में बताया।

विराट ने अपने पसंदीदा पुरुष एकल खिलाड़ी के बारे में कहा कि मैं पिछले कुछ समय से नोवाक जोकोविच के संपर्क में हूं। हमने संदेशों का आदान-प्रदान किया है, और वह बहुत दयालु रहे हैं। मैं नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज को फाइनल में देखना पसंद करूंगा और मुझे उम्मीद है कि नोवाक यह मैच जीतेंगे।

टीम इंडिया को खलेगी विराट कोहली की कमी : ओली पोप
लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रशंसकों के मन में उत्सुकता उतनी बढ़ती जा रही है। इस सीरीज की शुरूआत 20 जून से होगी। भारतीय टीम नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में इस सीरीज में उतरेगी और सभी खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इस दौरान टीम इंडिया भारत-ए टीम के खिलाफ एक इंट्रा स्क्वॉड मैच भी खेलेगी।

टीम में काफी गहराई और प्रतिभा है :

रोहित और कोहली ने टेस्ट को अलविदा कह दिया है तो वहीं अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी को भी इस दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है। इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप का मानना है कि शुभमन गिल की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम में काफी गहराई और प्रतिभा है, लेकिन 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान टीम इंडिया को विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।

चयनकतार्ओं ने युवा टीम का चयन किया :

कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत ने इस हाई-प्रोफाइल सीरीज के लिए युवा टीम का चयन किया है। पोप ने   कहा, यह एक युवा टीम है, लेकिन इन भारतीय खिलाड़ियों में बहुत गहराई और प्रतिभा है। इसलिए उनके पास बहुत से युवा खिलाड़ी हैं। बहुत से अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके नए कप्तान शुभमन गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें स्लिप में खड़े होकर चहकने वाले विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।

भारत के पास कुछ अच्छी प्रतिभाएं :

उन्होंने कहा, लेकिन उनके पास कुछ अच्छी प्रतिभाएं हैं इसलिए वे आत्मविश्वास से भरे होंगे। लेकिन हमारे खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं। भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट शृंखला नहीं जीती है। 2011, 2014 और 2018 में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2021-22 की सीरीज ड्रॉ रही। पोप ने आगामी सीरीज को इस साल के अंत में होने वाली एशेज की इंग्लैंड की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

एशेज की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है यह सीरीज :

उन्होंने कहा, हमारे लिए भारत के साथ खेलने का यह एक बेहतरीन समय है। पिछली गर्मियों में हमने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ खेला था। भारत के साथ खेलने का यह एकदम सही समय है और फिर एक बार जब एशेज आ जाएगी तो यह रोमांचक होगा। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की भी शुरूआत हो जाएगी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड ए+ में बने रहेंगे, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा- दोनों अब भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा
मुम्बई। बीसीसीआई ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के ए+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट को जारी रखने का फैसला किया है, भले ही वे टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पिछले महीने बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की थी। इसमें दोनों खिलाड़ी ग्रेड ए+ में थे। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि विराट और रोहित का ग्रेड ए+ कॉन्ट्रैक्ट उनके टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भी जारी रहेगी। वे अभी भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा हैं और उन्हें ग्रेड ए+ में मिलने वाली सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी।

रोहित-विराट ने टेस्ट को अलविदा कहा :

5 दिन के अंदर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित ने 7 और विराट ने 12 मई को टेस्ट से संन्यास लिया था। वहीं दोनों ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

ग्रेड ए+ में 4 खिलाड़ी :

बीसीसीआई ने 21 अप्रैल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की थी। ग्रेड ए+ में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा हैं। बीसीसीआई ग्रेड-ए+ में शामिल हर खिलाड़ी को सलाना 7 करोड़ रुपए देता है।

बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल है 34 खिलाड़ी :

बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों में 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था। वहीं ग्रेड ए+ में पिछले साल की तरह चार खिलाड़ी ही हैं। ग्रेड ए में 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछली बार भी इस कैटेगरी में 6 खिलाड़ी थे। वहीं बी में पिछली बार की तरह पांच खिलाड़ी और सी में 19 खिलाड़ी हैं। पिछली बार 15 खिलाड़ी शामिल किए गए थे।

टेस्ट क्रिकेट में एक विराट विराम
भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे और आधुनिक क्रिकेट युग के महानतम बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। घोषणा उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से की, जिसने न केवल भारतीय खेलजगत को चौंका दिया, बल्कि विश्व क्रिकेट में भी एक भावनात्मक लहर दौड़ा दी। कोहली का टेस्ट क्रिकेट से जाना, क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक युग के अंत के समान है। वे टी 20 क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में 123 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 30 शानदार शतक और 31 अर्धशतक के माध्यम से 9230 रन बनाए। 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली ने न केवल भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि टेस्ट क्रिकेट की गरिमा और गंभीरता को भी आधुनिक युग में बनाए रखा 2014-15 में जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली, तब भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी। कोहली ने उस चुनौती को अवसर में बदलते हुए टीम इंडिया को आक्रामकता, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक बना दिया। वह भारतीय क्रिकेट में एक क्रांतिकारी बदलाव था।

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और घरेलू मैदान पर अपराजेय श्रृंखलाएं, ये सभी उनकी कप्तानी की उपलब्धियों की झलक मात्र हैं। कोहली ने न केवल एक बल्लेबाज के रूप में, बल्कि एक लीडर के रूप में टेस्ट क्रिकेट को अपनी पहचान दी। उन्होंने युवा खिलाड़ियों में जीत का जज्बा पैदा किया और टीम में फिटनेस और प्रोफेशनलिज्म की नई संस्कृति विकसित की। टेस्ट के माध्यम से उन्होंने फिटनेस को चयन का मानक बनाया,जिसने भारतीय टीम की कार्यसंस्कृति को एकदम बदल दिया। इसके साथ ही उन्होंने पांच गेंदबाजी विकल्पों की रणनीति अपनाकर टेस्ट मैचों को जीतने का आक्रामक दृष्टिकोण अपनाया।

विराट कोहली का बल्लेबाजी प्रदर्शन उनके कड़े संघर्ष और मानसिक दृढ़ता की मिसाल है। उनकी तकनीक क्लासिकल टेस्ट बल्लेबाजों जैसी नहीं थी, लेकिन उनकी इच्छा-शक्ति और प्रतिस्पर्धात्मकता उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी। इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में जब वे बुरी तरह फ्लॉप रहे थे, तब उन्हें खत्म मान लिया गया था। लेकिन उन्होंने 2018 में इंग्लैंड में ही अपने प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब देते हुए शतक और बड़ी पारियों की झड़ी लगा दी। कोहली का यह पुनरुत्थान उनके चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता थी, हार मानना उनके स्वभाव में नहीं था। टेस्ट क्रिकेट में कोहली के योगदान को केवल उनके शतकों या रनों के आधार पर आंकना गलत होगा। वे एक ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के प्रति लोगों की धारणा को बदला। उन्होंने युवाओं के बीच यह संदेश दिया कि अगर क्रिकेट का कोई प्रारूप सबसे कठिन, सबसे सच्चा और सबसे सम्मानजनक है, तो वह टेस्ट क्रिकेट है। उनकी गैरमौजूदगी टीम की मानसिकता और ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है, खासकर तब जब विदेशी दौरों पर कठिन परिस्थितियां सामने हों। कोहली के संन्यास की टाइमिंग ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने ऐसे समय पर यह फैसला लिया है जब भारत को आगामी महीनों में कई महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज शामिल हैं।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि कोहली अभी भी टेस्ट क्रिकेट में योगदान देने की स्थिति में थे। उनकी फिटनेस, तकनीकी क्षमता और अनुभव आज भी दुनिया की किसी भी टीम के लिए अनमोल संपत्ति होती। हालांकि उनके व्यक्तिगत निर्णयों और प्राथमिकताओं का सम्मान करना जरूरी है, फिर भी यह सवाल बना रहेगा कि क्या उनका यह फैसला समय से पहले लिया गया। संन्यास की घोषणा के बाद कोहली ने एक भावनात्मक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार, कोच, साथी खिलाड़ियों, बीसीसीआई और करोड़ों फैन्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें जीवन में अनुशासन, धैर्य और सम्मान सिखाया है और यह सफर हमेशा उनके दिल में रहेगा। इस वक्त उनका यह भावुक संदेश कई क्रिकेट प्रेमियों की आंखों को नम कर गया। कोहली की लोकप्रियता केवल उनके प्रदर्शन से नहीं, बल्कि उनके जज्बे, आत्मविश्वास और मैदान पर उनके जुनून से भी जुड़ी हुई है।

कोहली का यह फैसला कई मायनों में भविष्य की पीढ़ी के लिए एक उदाहरण भी है। यह बताता है कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि एक यात्रा है, जिसमें खिलाड़ी अपने हिस्से की कहानी लिखते हैं और समय आने पर मंच से विदा ले लेते हैं। कोहली ने इस विदाई को गरिमा के साथ स्वीकार किया और पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जो आने वाले वर्षों तक भारतीय क्रिकेट को दिशा देती रहेगी। क्रिकेट इतिहास में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो समय की सीमाओं से ऊपर उठ जाते हैं, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ियों की श्रेणी में अब विराट कोहली का नाम भी स्थायी रूप से जुड़ गया है। उन्होंने अपने खेल और नेतृत्व से जो आदर्श स्थापित किए हैं, वे आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। भारतीय क्रिकेट को कोहली जैसा टेस्ट कप्तान और विराट बल्लेबाज शायद ही जल्दी मिले।

-नृपेन्द्र अभिषेक
यह लेखक के अपने विचार हैं।

टेस्ट से संन्यास के बाद विराट पहुंचे संत प्रेमानंद की शरण में
मथुरा। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का एक टैक्सी से वृंदावन स्थित प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे और 20 मिनट तक रहे। इस दौरान संत प्रेमानंद ने दोनों की कुशलक्षेम पूछीं और भगवत प्राप्ति के लिये राधा नाम जप करने की सलाह दी। संत ने कहा कि वैभव, धन संपदा और लोकप्रियता पूर्व जन्मों के पुण्यकर्मो का फल हो सकती है मगर यह भगवत प्राप्ति का मार्ग नहीं हो सकता। उन्होने कहा कि भगवत प्राप्ति प्रतिकूलता से प्राप्त होती है। इसलिये जब कभी जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियां आयें तो आंनदित होना चाहिए कि भगवान ने हमें भगवत प्राप्ति का मार्ग दिखाना शुरु कर दिया है।

कलियुग में मात्र राधा नाम जप से ही भगवत प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। संत के प्रवचन को विराट और अनुष्का शांति भाव से सुनते रहे। बाद में वे संत का आशीर्वाद लेकर वहां से रवाना हो गये। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद के अनुयायी है और समय समय पर वह यहां आकर उनके आशीर्वचन ग्रहण करते रहे हैं।

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास : इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए रिटायर, अब सिर्फ ओडीआई फॉरमेट में नजर आएंगे कोहली
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष टीम के बल्लेबाज विराट कोहली ने टी-20 फॉरमेट के बाद अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए रिटायरमेंट लिया है। इससे पहले कोहली बीसीसीआई को रिटायरमेंट के लिए बोला था, लेकिन बीसीसीआई ने और विचार करने के लिए कहा था।

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक शामिल हैं। कोहली का अंतिम प्रदर्शन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में देखने को मिला था।

विराट ने अपने सोशल मीडिया मंच पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी देते हुए लिखा-  “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहनने के 14 साल हो गए। सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे ऐसी यात्रा पर ले जाएगा। इसने मुझे परखा, गढ़ा और ज़िंदगी भर साथ रहने वाले सबक सिखाए।”

उन्होंने कहा कि “सफेद जर्सी में खेलना बहुत विशेष होता है। वे शांत संघर्ष, लंबे समय तक, और वो छोटे-छोटे पल जिन्हें शायद कोई नहीं देखता, लेकिन ये हमेशा दिल में रह जाते हैं। इस प्रारुप से अलग होना आसान तो नहीं था, लेकिन यह एक सही निर्णय है। मैंने इस प्रारुप को अपना सब कुछ दिया और इसने बदले में मुझे उससे कहीं ज़्यादा दिया, जितनी मैंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी। मैं इस खेल का, अपने साथ खेलने वाले हर साथी का और हर उस व्यक्ति का दिल से शुक्रगुजार हूं, जिसने इस सफर में मुझे सराहा। मैं हमेशा अपनी टेस्ट करियर की ओर मुस्कान के साथ देखूंगा।”

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 टेस्ट की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए। इस दौरान नाबाद 254 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। उन्होंने 68 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी भी की, जिसमें 40 में भारत की जीत और 17 में हार मिली, जबकि 11 मैच ड्रॉ भी हुए।

आईपीएल-2025 : ऑरेंज कैप पर अभी भी विराट कोहली का कब्जा, बी साई सुदर्शन एक पारी कम खेलकर सिर्फ एक रन पीछे
नई दिल्ली। हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण धुल जाने के बाद आईपीएल-2025 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप सूची में शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 11 पारियों में 505 रन बनाकर सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन एक पारी कम खेलकर उनसे सिर्फ एक रन पीछे हैं।

मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 475 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव से सिर्फ दो रन पीछे राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं। उन्होंने 12 पारियों में 473 रन बनाए हैं। गुजरात के जॉस बटलर (470) और शुभमन गिल (465) क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं। ,

आईपीएल 2025 : विराट कोहली ने छीनी ऑरेंज कैप, हर दूसरे मैच के बाद बदल रहा ऑरेंज कैप का मालिक
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में हर दूसरे मैच के बाद ऑरेंज कैप का मालिक बदल रहा है। आरसीबी ने सीएसके को हराया, जिसके बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति बदल गई। विराट कोहली को ऑरेंज कैप वापस हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। बी साई सुदर्शन ने कोहली से ऑरेंज कैप छीनी थी, लेकिन कोहली ने सीएसके के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 33 गेंदों में 62 रन बनाकर दोबारा कैप अपने नाम कर ली। दोनों के बीच रनों अंतर बेहद कम है। कोहली के 11 पारियों में 505 रन हैं, जबकि साई सुदर्शन के खाते में 504 रन हैं। हालांकि, सुदर्शन ने कोहली की तुलना में एक पारी कम खेला है।

सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं आया है। मुम्बई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव (475 रन), गुजरात टाइटंस के जॉस बटलर (470), गुजरात के शुभमन गिल (465), राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल (439) और लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन (404) टॉप स्कोरर बने हुए हैं। पर्पल कैप तालिका में जॉश हेजलवुड सीएसके के खिलाफ नहीं खेले, इसलिए वह प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात) से एक विकेट पीछे ही रह गए। प्रसिद्ध ने 10 मैचों में 19 विकेट लिए हैं, जबकि हेजलवुड के पास 10 मैचों में 18 विकेट हैं। इस मैच में खलील अहमद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर पहुंचे विराट, लगातार दूसरा अर्धशतक लगाकर हासिल किया नंबर दो स्थान
नई दिल्ली। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों की अंक तालिका में काफी उथल-पुथल देखने को मिला। ऑरेंज कैप तालिका में गुजरात जायंट्स के बी साई सुदर्शन आठ मैचों में 52.12 की औसत और 152.18 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाने के बाद पहले नंबर पर हैं, लेकिन विराट कोहली ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाकर नंबर दो स्थान हासिल कर लिया है। गुरुवार के मैच में 42 गेंदों में 70 रन बनाने के बाद उनके नौ पारियों में 392 रन हो गए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन नंबर तीन पर हैं, जिनकी आईपीएल सीजन की शुरूआत कमाल की थी। वह मैच नंबर सात से लेकर मैच नंबर 39 तक शीर्ष पर थे लेकिन कुछ खराब पारियों की वजह से वह नौ पारियों में 377 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव 373 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं।