cybercrime - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ ; 10 लोग गिरफ्तार, साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने संगठित साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में 'म्यूल अकाउंट' (फर्जी बैंक खातों) उपलब्ध कराने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर पूरे देश में सक्रिय साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय कुमार (31), प्रदीप कुमार (42), यतेंद्र कुमार (23), मुकेश (24), विनेश (37), गुरबाज सिंह (27), अमन (27), सूरज यादव (24), गौरव नाहर (22) और लक्ष्मण (33) है।

इस गिरोह पर ऑनलाइन धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने और उसे विभिन्न खातों के माध्यम से आगे भेजने के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल करने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनें, 27 चेक बुक, 17 एटीएम कार्ड और 12 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) राजीव कुमार ने कहा कि पूर्वी जिले की पुलिस संगठित साइबर अपराध नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या बैंकिंग पासवर्ड या पिन किसी अन्य के साथ साझा न करें, न बेचें और न ही किसी और को इनका इस्तेमाल करने दें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों से साइबर धोखाधड़ी हो सकती है और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला साइबर धोखाधड़ी की एक शिकायत की जांच के दौरान सामने आया। इसमें केरल के एक पीड़ित से कथित तौर पर ठगे गए दो लाख रुपये का पता एक प्राइवेट बैंक में खुले 'म्यूल बैंक अकाउंट' से चला। इसके बाद धनराशि के लेन-देन के रास्ते और तकनीकी जांच से पता चला कि एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जो साइबर अपराधियों को गैर-कानूनी तरीके से कमायी गयी धनराशि लेने और ट्रांसफर करने के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता है।

पूर्वी जिला पुलिस की एक समर्पित साइबर टीम ने एसीपी पवन कुमार के मार्गदर्शन में बड़े पैमाने पर वित्तीय और तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल फ़ोन की जांच और फ़ील्ड वेरिफिकेशन किया, जिसके बाद इस संगठित रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित रूप से नौकरी के झूठे ऑफर और पैंसों का लालच देकर बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशाना बनाते थे। उनसे बैंक खाते खुलवाने के बाद, यह गिरोह कथित तौर पर खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड, चेक बुक, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते थे और बाद में इन्हें अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराधियों को सौंप देते थे। आरोप है कि इस गैंग ने धोखाधड़ी से प्राप्त धन को स्थानांतरित करने और निकालने के लिए पीओएस मशीनों, एटीएम कार्ड, चेक बुक और मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया, साथ ही वह वास्तविक लाभार्थियों की पहचान छिपाने की भी कोशिश करता था।

सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के चर्चित मामले में मुख्य महिला आरोपी के सहयोगी धीरज निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को परिवादी विमल कुमार डागा ने रिपोर्ट दी कि आरोपी उसे अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री के जरिए ब्लैकमेल कर रहे हैं तथा डराकर धनराशि की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया अब उसके साथी धीरज को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि महिला आरोपी की परिवादी से पहचान उसकी आईटी कंपनी में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी।

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AI की मदद से महिलाओं के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
जयपुर। सोशल मीडिया पर युवती की फोटो का दुरुपयोग कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर प्रसारित करने और ब्लैकमेल करने के मामले में जयपुर पश्चिम पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से दस्तयाब किया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 17 मई 2026 को पीड़िता ने करधनी थाने में रिपोर्ट दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी फोटो व नाम का दुरुपयोग कर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी ग्रुप बनाकर अश्लील एडिटेड फोटो पोस्ट कर रहा है।

आरोपी उसके परिचितों को फोटो भेजकर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था तथा वीडियो कॉल के लिए दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहा था। मामले में एडीसीपी राजेश गुप्ता और एसीपी आलोक कुमार के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। जांच में आरोपी की पहचान निर्मल सिंह निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को भारत-पाक बॉर्डर क्षेत्र के पास से पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है।

रूसी पुलिस ने यूक्रेन से संचालित धोखाधड़ी वाले कॉल सेंटर को बंद किया, दो संदिग्ध गिरफ्तार
सेंट पीटर्सबर्ग। रूसी पुलिस ने लेनिनग्राद क्षेत्र में यूक्रेन से संचालित हो रहे कॉल सेंटर को बंद करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। रूस के पश्चिम में यह दूरसंचार केंद्र यूक्रेन के जालसाज संचालित कर रहे थे। रूसी गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इस संबंध में सेंट पीटर्सबर्ग से दो संदिग्ध गिरफ्तार किये गये हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों संदिग्ध यूक्रेन में मौजूद कॉल सेंटरों से अगस्त 2025 से संपर्क में थे। वे अंतरराष्ट्रीय कॉल लगाने के लिये सिम बॉक्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जो कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन छिपा लेता है।

पुलिस ने कहा कि यह कॉल सेंटर हर दिन 5000 से ज्यादा लोगों को धोखाधड़ी वाली कॉल करता था। अधिकारियों ने संदिग्धों को सेंट पीटर्सबर्ग, लेनिनग्राद और रूस के दूसरे हिस्सों में चल रहे 50 आपराधिक मामलों से जोड़ा है। छानबीन के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन और 3500 से ज्यादा सिम कार्ड जब्त किये हैं।

कुचामन-डीडवाना में साईबर क्राइम टीम की बड़ी कार्रवाई, 6,00,000 रूपये की राशि जब्त
जयपुर, 21.12.2025 ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. अजमेर इकाई द्वारा दिनांक 20.12.2025 की देर रात्रि कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना साईबर काईम सिरसा हरियाणा के उप निरीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार एंव पुलिस स्टॉफ के अन्य सदस्यो को 6,00,000 रूपये की अवैध राशि सहित पकडा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो में गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई कि हरियाणा पुलिस का स्टॉफ हरियाणा मे दर्ज साईबर क्राइम  के मुकदमें के अनुसंधान एंव मुल्जिमों की तलाश हेतु आये हुये है एंव प्रकरण में संदिग्ध लोगो को डरा धमकाकर अवैध रूप से रिश्वत राशि प्राप्त कर वाहन संख्या एचआर 24 जीवी 2222 से हरियाणा जा रहे है।

जिस पर डा० महावीर सिंह राणावत पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अजमेर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दना भाटी के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुये नरेन्द्र सिंह निरीक्षक पुलिस एंव टीम द्वारा जिला डीडवाना-कुचामन में पुलिस थाना कुचामन सिटी के क्षेत्र त्रिशिंगिंया में आकस्मिक चैकिंग की जाकर पुलिस थाना साईबर काईम सिरसा हरियाणा के उप निरीक्षक  सुरेन्द्र कुमार व पुलिस स्टॉफ के अन्य सदस्यो को वाहन संख्या एचआर 24 जीबी 2222 में 6,00,000 रूपये की अवैध संदिग्ध रिश्वत राशि सहित परिवहन करते हुये पकडा। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में अग्रिम जांच कार्यवाही जारी है।

फेसबुक पर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में महिला ठगी का शिकार : शातिर ने ठगे 4.35 लाख रूपए
जोधपुर। शहर के कमला नेहरू नगर अपने पीहर आई एक महिला के साथ शातिर ने ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर उससे 4.35 लाख रूपयों की ठगी कर ली। पीडि़ता ने अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटों में दो स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अब पूछताछ की जा रही है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि कमला नेहरू नगर डी सेक्टर में रहने वाली खुशबू सोनी पुत्री नंदकिशोर धूत की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह जून महिने में अपने पीहर पीएफ ऑफिस के पीछे श्रीराम नगर आई हुई थी। तब उसके फेसबुक एकाउंट पर ज्यादा पैसे कमाने का मैसेज आ रखा था। इस पर उसकी बातचीत एडमिन से हुई।

एडमिन ने उसे झांसे में लेकर कम पैसे लगाकर ज्यादा कमाने की बात की। इस पर उसने एडमिन के कहे अनुसार पैसे लगाने शुरू कर दिए। मगर उसे बाद में रूपए नहीं लौटाए गए। शातिर ने 13 -14 जून के मध्य उससे पहली बार में 30 हजार फिर 1.35 लाख और फिर 2.70 लाख रूपयों की ठगी कर ली। इस तरह 4.35 लाख रूपए ऐंठ लिए।

थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआई मेहराजराम के साथ टीम को लगाया गया। पुलिस ने अब दो स्थानीय युवकों जूनी बागर महामंदिर निवासी धीरजपुरी पुत्र महेंद्र पुरी और आरटीओ के पीछे विद्यानगर माता का थान निवासी धन्नाराम उर्फ धनराज पुत्र भोलाराम प्रजापत को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ के साथ रूपयों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

कपड़ा व्यापारी को ग्राहक ने फोन पे से लगाई 40 हजार की चपत
जोधपुर। शहर के सरदारपुरा बी रोड प क पड़े की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी को उसके ग्राहक ने फोन पे पर 40 हजार की चपत लगा दी। रूपए नहीं लौटाने पर अब दुकानदार ने सरदारपुरा थाने मेें मामला दर्ज करवाया है। जांच एसआई बाबूराम की तरफ से की जा रही है।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि महावीर नगर पाल रोड निवासी मांगीलाल पुत्र संपत जैन की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह कपड़े की दुकान सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर चलाता है। वह फोन पे का यूज भी लेता है। उसके एक ग्राहक अनूपगढ़ के कुलविंदर कौर ने गत दिनों उसे कपड़े लेने के बाद फोन पे पर रकम डालने को कहा। मगर बाद में पता लगा कि उसके खाते में पैसे नहीं आकर 40 हजार रूपए पार हो गए है। पुलिस ने बताया कि मामले में फोन की जांच की जा रही है। फोन पे हुआ अथवा नहीं इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर नगदी व लेपटॉप पार
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बड़ली स्थित एक मोबाइल की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से मोबाइल, नगदी और लेपटॉप चोरी कर लिया। पीडि़त दुकानदार ने राजीव गांधी नगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बेरा रामसागर चौखा निवासी अनिल सांखला पुत्र जगदीश सांखला की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक दुकान बड़ली में महादेव मोबाइल नाम से आई है। जहां पर गुजरी रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 3 हजार की नगदी, एक लेपटॉप और मोबाइल चोरी कर ले गए।

परिचितों ने बुलाकर बुजुर्ग के साथ शराब पार्टी की, बोलचाल के बाद कातिलाना हमला
शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित डीपीएस चौराहा के समीप आई होटल ग्रीन विला में एक बुजुर्ग के साथ उसके परिचितों ने बुरी तरह मारपीट की। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पर्चा बयान पर तीन चार लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास में मामला दर्ज किया गया। बुजुर्ग को शराब पार्टी करने के लिए बुलाया गया था। पुलिस अब इसमें जांच में लगी है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि पावटा बी रोड लक्ष्मी नगर में रहने वाले 60 साल के एक बुजुर्ग को उसके परितिच जितेंद्र सिंह ओलादन आदि ने शराब पार्टी के लिए डीपीएस सर्किल के पास में आई होटल ग्रीन विला पर बुलाया था। रात में शराब पार्टी में तीन चार लोगों क ी मौजूदगी में बुजुर्ग के साथ किसी बात को लेकर बोलचाल हो गयी। इस पर जितेंद्र और साथ वाले लोगों ने बुजुर्ग को बुरी तरह पिटा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। बाद में उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले में केस बनाया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। बुजुर्ग की सेहत में कुछ सुधार है।

साइबर क्राइम : क्रेडिट कार्ड पर कॉइन जीतने का झांसा देकर 70 हजार पार
जोधपुर। शहर के भगत की कोठी में किराए पर रहने वाले एक युवक को शातिर ने के्रडिट कार्ड प कॉइन जीतने का प्रलोभन देकर खाते से 70 हजार रूपए पार कर लिए। मामला फरवरी का है। पीडि़त ने खाते से गई राशि को होल्ड भी करवा दिया। मगर रकम अब तक खाते में रिफंड नहीं हुई है। अब पीडि़त ने भगत की कोठी थाने में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया है। पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मूलत सीकर के लांबा की ढाणियां हाल भगत की कोठी सुभाष कॉलोनी में किराए पर रहने वाले महेश कुमार पुत्र शिवपाल सिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 8 फरवरी को उसके पास में एक कॉल आया था। सामने वाले शख्स ने के्रडिट कार्ड पर कॉइन जीतने का प्रलोभन देकर एक लिंक भेजा था। जिस पर क्लिक करने पर उसके खाते से दो बार में 70 हजार 645 रूपए पार हो गए। पहले बार में 49940 और दूसरी बार में 20705रूपए निकल गए। पीडि़त के अनुसार उसका भाई बैंक में कार्यरत है। ऐसे में उससे बात कर रकम को होल्ड करवा दिया गया। मगर महिने भर से रूपए अब तक खाते में रिफँड नहीं हो पाए है। पुलिस ने बताया कि घटना में पीडि़त ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी। जांच की जा रही है।

साइबर क्राइम : क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर खाते से 1.08 लाख पार
जोधपुर। शहर के न्यू पावर हाउस रोड पर एक मोटर कं पनी में काम करने वाले सैल्स प्रतिनिधि के साथ बैंक अधिकारी बनकर शातिर ने खाते से एक लाख आठ हजार रूपए की रकम साफ कर डाली। पीडि़त ने शास्त्रीनगर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि न्यू पावर हाउस रोड पत्रकार कॉलोनी निवासी अभिनव व्यास पुत्र राजेंद्र व्यास की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह मरूधरा मोटर्स में सैल्समैनी करता है। उसका एक बैंक खाता आईसीआईसीआई में आया है। वह अपने कार्यालय में था। तब किसी शख्स ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए के्रडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए खाता संबंधी जानकारी ले ली। ओटीपी नंबर बताने पर उसके खाते से अलग अलग किश्तों में एक लाख आठ हजार रूपए साफ कर दिए। मोबाइल पर मिले संदेश से उसे ठगी का पता लगा। थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में आईटी एक्ट धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।