magician - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जादूगर शिवकुमार ने आंखों पर लोहे की प्लेट बांधकर चलाई मोटरसाइकिल
बहरोड़। जाने-माने जादूगरों में शुमार राठ क्षेत्र के जादूगर शिवकुमार ने अपने मैजिक शो के माध्यम से अलवर ही नहीं बल्कि अपने प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन किया है। जादूगर शिवकुमार के निजी मीडिया प्रभारी संजय बागड़ी ने बताया कि कस्बे में जादूगर शिवकुमार के मैजिक शो का आगाज 25 अगस्त को विक्रम टॉकीज में होने जा रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को होटल हाईवे एक्सप्रेस में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमें भारी संख्या में पहुंच पत्रकारों ने भाग लिया। बुधवार को शहर में रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो के दौरान जादूगर शिव कुमार ने अपनी आंखों पर लोहे की प्लेट बांधकर शहर की गली-गली में मोटरसाइकिल चलाकर भ्रमण किया। उनके पीछे-पीछे मोटरसाइकिलों का आधा किलोमीटर लंबा काफिला भी चलता हुआ नजर आया। इससे पूर्व रोड शो को बहरोड़ पालिका चेयरमैन सीताराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर स्टेडियम गेट से रवाना किया जो शहर में भ्रमण उपरांत वापस स्टेडियम पर ही आकर पूर्ण हुआ। शिवा मेजिकों कंपनी के मैनेजर महेंद्र शर्मा ने स्टेडियम पहुंचे जनप्रतिनिधि व जनसमुदाय का स्वागत किया। रोड शो के दौरान आगे अनाउंसमेंट की गाड़ी। उसके पीछे डीजे तथा डीजे के पीछे जादूगर शिवकुमार सहित सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिले जिन पर बाइक चालक के पीछे बैठे लोगों ने जनजागरूकता के स्लोगन लिखी पट्टियां भी थम रखी थी। जिसके माध्यम से आमजन को जागरुकता का संदेश दिया गया। जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, यातायात के नियमों का पालन करो, पौधरोपण करो, आंख खोलकर सड़क व चौराहे पार करो, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। जादूगर शिवकुमार का दी आर्टिस्ट मानव सेवा समिति बहरोड़ तथा बहरोड़ में संचालित शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र ने स्वागत सहित पूरे रोड शो में महत्वपूर्ण योगदान रहा। रोड शो के दौरान हाईवे चौक पुल, नया बस स्टैंड, गंदा नाला, राजस्थान मार्बल, पुराना बस स्टैंड, नारनौल रोड, प्रिंट सिटी,थाने के सामने, अस्पताल रोड, तहसील रोड, अटेली रोड, विक्रम टॉकीज रोड,हनुमान चौक, अलवर रोड, इंद्रा कॉलोनी सहित अनेक जगहों पर फूल मालाओं द्वारा अनेक समाजसेवी व गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।

विधायकों को लेकर उदयपुर से विदा हुए सियासी जादूगर
ब्यूरो /नवज्योति, उदयपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर शहर के समीप कोडियात में स्थित होटल ताज अरावली में करीब एक सप्ताह तक की गई बाड़ेबंदी से कांग्रेस विधायकों को साथ लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार अपराह्न करीब ढाई बजे विदा हो गए। सभी विधायकों डबोक एयरपोर्ट से विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

सभी कांग्रेस विधायक, बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक और निर्दलीय विधायकों को गुरुवार सुबह ही लंच के बाद जयपुर चलने का इशारा कर दिया गया था। इसके चलते सभी विधायक कूच की तैयारी कर होटल से बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। कुछ तो ब्रेकफॉस्ट से पहले ही चलने को आतुर थे। दोपहर में लंच के बाद सभी विधायकों को मतदान प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। करीब ढाई बजे सभी विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने होटल ताज अरावली को छोड़ा। विधायकों को सड़क मार्ग से डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने होटल के पास ही बनाए गए विशेष हेलीपेड से हेलिकॉप्टर में डबोक के लिए उड़ान भरी। उनके साथ राज्यसभा उम्मीद रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक भी थे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मंत्री विश्वेंद्र सिंह, आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ और मंत्री अशोक चांदना सहित कुछ विधायक नौ सीटर एयरक्राफ्ट से रवाना हुए जबकि पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा सहित शेष विधायकों को इंडिगो के विमान में बिठाया गया। सभी विधायकों ने शाम करीब चार बजे लेकसिटी से विदाई ली। सभी विधायकों को जयपुर एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली रोड स्थित होटल लीला पैलेस ले गए जहां से शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान के लिए विधानसभा पहुंचेंगे।

पर्यवेक्षक देव ने विधायकों से की चर्चा
जयपुर से रात को उदयपुर की होटल ताज अरावली पहुंचे पर्यवेक्षक टीएस सिंह देव ने गुरुवार को सभी विधायकों से राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया को लेकर बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उम्मीदवारों के साथ भी आवश्यक चर्चा की।

स्पिन के जादूगर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, जन्म : 13 सितंबर, 1969 : मृत्यु : 4 मार्च, 2022
थाइलैंड। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। इसके बाद साल 2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाया। दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार आॅस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाजी औसत से 708 विकेट लिए।

194 वनडे में 293 विकेट
1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता आॅस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों में मिलाकर 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।

विवादों से भरा रहा था वॉर्न का कॅरिअर
वॉर्न दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 3000+ रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा। उनका करियर मैदान के बाहर कई बार विवादों से रहा। वह प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के भी दोषी पाए गए थे। उन पर प्रतिबंध भी लगा था। इसके अलावा सट्टेबाजी के भी कई आरोप लगे थे।

स्त  ब्ध, तुम्हारी कमी खलेगी वॉर्नी,  मैदान से भीतर या बाहर तुम्हारे साथ कोई पल उबाऊ नहीं होता था। मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा। भारत के लिये तुम्हारे मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में तुम्हारे लिए। बहुत जल्दी चले गए।-सचिन तेंदुलकर, भारत रत्न