poland - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेन की राजधानी पर रूस का भीषण प्रहार: 8 लोगों की मौत ; 25 अन्य घायल, कई इमारतें क्षतिग्रस्त
कीव। रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि हमले में कई आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया और बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं। हमले के बाद शहर के कई इलाकों को खाली कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेना ने एक बार फिर जानबूझकर रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया है, जिससे भारी तबाही हुई है। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने हमले में मृतकों ओर घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। यह हमला ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कुछ घंटे पहले ही चेतावनी दी थी कि रूस बड़े पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।

हमले के दौरान कीव में वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय रहीं। आसमान में एयर डिफेंस की ट्रेसर फायरिंग दिखाई दी, जबकि ड्रोन, क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों के विस्फोटों की आवाजें पूरे शहर में सुनाई दीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में कई स्थानों पर आग लग गई। उधर, पोलैंड ने एहतियात के तौर पर अपने लड़ाकू विमानों को सक्रिय कर दिया। पोलैंड की सेना ने कहा कि यह कदम देश के हवाई क्षेत्र, विशेषकर यूक्रेन से सटे इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। हालांकि, पोलैंड की सीमा में किसी हमले की सूचना नहीं है। रूस का यूक्रेन पर पिछले दो सप्ताह से अधिक समय के अंतराल के बाद यह पहला बड़े पैमाने का मिसाइल और ड्रोन हमला माना जा रहा है।

जानें कौन है नीता भूषण, जो बनी पोलैंड में भारत की नई राजदूत? जल्द संभालेंगी कार्यभार
नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी नीता भूषण को पोलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारतीय विदेश सेवा की 1994 बैच की अधिकारी नीता भूषण को पोलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

नीता भूषण अभी न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त हैं। मंत्रालय ने कहा है कि सुश्री भूषण जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगी।

पोलैंड में कड़ाके की ठंड का कहर, 50 से अधिक लोगों की मौत और 36 हाइपोथर्मिया के शिकार, सरकार ने जताई चिंता
वॉरसॉ। पोलैंड में कड़ाके की ठंड के कारण अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। आंतरिक मामलों और प्रशासन के उपमंत्री विस्लाव श्चेपान्स्की ने सोमवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। श्चेपान्स्की ने कहा, कड़ाके की ठंड और शीतलहर अपने चरम पर है। ठंड से पीड़ितों के बारे में दुखद खबर है। अब तक 54 लोगों की मौत और 36 हाइपोथर्मिया (शरीर का अत्यधिक ठंडा हो जाना) के मामलों की जानकारी सामने आयी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि परित्यक्त इमारतों (जिन इमारतों में कोई नही रहता है) में रहने वाले लोग विशेष रूप से जोखिम में हैं।

उन्होंने कहा, एक बार फिर हम परित्यक्त इमारतों में रहने वाले सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे अधिक तापमान वाले स्थानों पर चले जाएं और चेतावनी दी कि आने वाली रात इस सर्दी की सबसे ठंडी रात होगी। उपमंत्री ने सड़कों पर संभावित खतरों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, फिलहाल पोलैंड की सड़कें चलने योग्य हैं लेकिन मंगलवार से बुधवार की रात को लेकर हमें चिंता है, क्योंकि दक्षिणी वॉइवोडशिप्स में बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान गिरने से सड़कों पर बर्फ जम सकती है, जिससे यात्रा-खासतौर पर स्कूल जाने वालों के लिए कठिन और खतरनाक हो सकती है।

उन्होंने विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ड्राइवरों से पर्याप्त तैयारी करने की अपील की-जैसे गर्म कपड़े, गर्म पेय और पर्याप्त ईंधन साथ रखने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी, खराब मौसम में वाहन रुक जाने पर हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उचित सुरक्षा बेहद जरूरी है। संकट प्रबंधन टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सेवाएं जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार हैं।

श्चेपान्स्की ने अत्यधिक ठंड के कारण तीन प्रांतों में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि मासोवियन प्रांत में कई स्कूल बंद रहेंगे। वार्मियन-मासूरियन प्रांत में जिन स्कूलों में पर्याप्त गरम रखने की व्यवस्था नहीं है, वे भी बंद रहेंगे। इसके अलावा पोमेरानियन प्रांत में क्विद्जनि के कुछ स्कूल बंद किए गए हैं और आगे के फैसलों का इंतजार है।

वारसॉ और रादोम में माजोविएत्स्की वॉइवोड ने पुष्टि की कि कुछ टेंट जो पहले सीमित समय के लिए खुले रहते थे अब सातों दिन 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को आश्रय मिल सके। उन्होंने जरुरत पडऩे पर लोगों की सुरक्षा और गर्माहट सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रेलवे स्टेशनों को भी चालू रखा जाएगा।

तुर्की, रोमानिया, पोलैंड के मंत्रियों की बैठक
अंकारा। यूक्रेन संघर्ष को लेकर तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर तुर्की, रोमानिया और पोलैंड के विदेश मंत्रियों की 26 जून को पोलैंड में बैठक होगी।

सीएनएन तुर्क ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया कि पोलैंड की सीमा रूस से लगती है इसलिए यूक्रेन में संघर्ष के मद्देनजर एक अत्यंत महत्वपूर्ण देश माना जाता है।

पोलिश वायु सेना के ऑपरेशनल कमांड ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन में रूस की कथित सैन्य कार्रवाइयों के कारण उसने पोलिश क्षेत्र में अपने विमान उतारे थे।

पोलैंड पहुंचा यूनाइटेड कप के सेमीफाइनल में
पर्थ। यूनाइटेड कप के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को विश्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी इगा स्वीयाटेक ने चीन की झेंग किनवेन को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पोलैंड की टीम लगातार दूसरे वर्ष यूनाइटेड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शुरुआती पुरुष एकल मुकाबले में अपने साथी ह्यूबर्ट हर्काज की जीत के बाद बुधवार को क्वार्टर फाइनल में चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वीयाटेक ने झेंग को एक घंटे 34 मिनट चले मुकाबले में 6-2, 6-3 से हराया।

पोलैंड पिछले साल अंतिम चार में चैंपियन अमेरिका से हार गया था, शनिवार को सिडनी में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जायेगा। इससे पहले मुकाबले में हर्काज ने झांग झिझेन को 6-3, 6-4 से हराकर पोलैंड को सेमीफाइनल की कगार पर पहुंचाकर अपने देश को 1-0 से आगे कर दिया था।

पोलैंड में विमान दुर्घटना, पांच की मौत, पांच घायल
वारसॉ। मध्य पोलैंड में सोमवार शाम सेसना का एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।पोलैंड के अग्निशमन सेवा के मुख्य कमांडेंट आंद्रेज बार्टकोविआक ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, ''क्रिसिनो शहर में विमान उस हैंगर से टकराया जहां लोग शरण लिए हुए थे।"

उन्होंने कहा कि विमान खराब मौसम में उतरने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका है। पोलिश प्रेस एजेंसी ने राज्य अग्निशमन सेवा की अधिकारी मोनिका नोवाकोव्स्का-ब्रायंडा के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट थे, उनमें से एक की मौत हो गई, एक घायल हो गया और तीसरा बिना किसी चोट के बच गया। उन्होंने बताया कि अन्य मौतों में शरण लेने वाले लोग भी शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पोलैंड से कड़े संघर्ष में हारा भारत
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। मनामा (बहरीन) में शुक्रवार से शुरू हुई एफआईवीबी अंडर-21 वर्ल्ड वालीबाल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पूर्व चैंपियन और रैंकिंग में दुनिया की नम्बर दो टीम पोलैंड के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया लेकिन उसे 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। पोलैंड ने पूल सी के मुकाबले में वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें नम्बर की भारतीय टीम को 25-17, 25-14, 20-25, 25-19 से पराजित किया। भारतीय टीम ने शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में शानदार वापसी की। भारत ने तीसरा सेट को 25-20 से जीता। लेकिन पोलैंड ने चौथा सेट 25-19 से जीत मैच अपने पक्ष में कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान दुष्यंत सिंह ने कहा कि पोलैंड हमसे काफी मजबूत टीम है। हम पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेल रहे हैं लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने काफी अच्छा खेला और पोलैंड से एक सेट जीता। भारत का अगला मुकाबला शनिवार को बल्गारिया से होगा।

बल्गारिया और ब्राजील भी जीते :
शुक्रवार को हुए अन्य मैचों में पूल सी में बल्गारिया ने कनाडा को 25-12, 21-25, 25-20, 27-25 से और पूल डी में ब्राजील ने इजिप्ट को 25-15, 25-15, 25-20 से और इटली ने मैक्सिको  को 3-0 से हराया।

पौलैंड में एलजीबीटी के समान अधिकारों को लेकर प्रदर्शन, हजारों लोगों ने निकाला जुलूस
वारसॉ। पोलैंड में चुनावों से पहले एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर / ट्रांससेक्सुअल, क्वीर और पैनसेक्सुआ) लोगों के लिए समानता की मांग को लेकर वारसॉ की प्राइड परेड में हजारों लोगों ने मार्च किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एलजीबीटी लोगों के लिए समानता की मांग को लेकर शनिवार को वारसॉ की प्राइड परेड में हजारों लोगों ने मार्च किया। पोलैंड की दक्षिणपंथी सरकार (जो फिर से चुनाव की मांग कर रही है) ने पिछले चुनावों में एलजीबीटी विचारधारा का विरोध करने पर ध्यान केंद्रित किया था। वारसॉ के मेयर ने कहा कि एलजीबीटीक्यू समुदाय हमेशा सुरक्षित रहेगा। लिबरल विपक्षी पार्टी के रफ़ाल ट्रेजाकोवस्की ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप सभी पोलैंड में सुरक्षित होंगे।

उन्होंने मार्च से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम दिखाना चाहते हैं कि आज विविधता, अल्पसंख्यक अधिकारों का मतलब यूरोप है जो खुला है, यूरोप जो सहिष्णु है। पोलैंड में समान-लिंग संबंधों को कानूनी रूप से मान्यता नहीं दी गई है। पोलैंड ने  और देश पहले से ही समान-लिंग वाले जोड़ों को बच्चों को गोद लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।  ऐसे सरकार को ट्रांसजेंडर लोगों का भी सामना करना पड़ता है जो अपने संक्रमण को औपचारिक रूप देना चाहते हैं। पोलैंड की सत्तारूढ़ रूढि़वादी राष्ट्रवादी लॉ एंड जस्टिस पार्टी (पीआईएस) का कहना है कि समलैंगिक जोड़ों के लिए विवाह और गोद लेने का विस्तार पारंपरिक पारिवारिक संरचनाओं को खतरे में डालता है और बच्चों के लिए हानिकारक है। प्रदर्शनकारियों को आशंका है कि इस साल अक्टूबर या नवंबर में होने वाले चुनावों के दौरान कैथोलिक बहुल देश में रूढि़वादी मतदाताओं को लामबंद करने के लिए पार्टी द्वारा इन मुद्दों का इस्तेमाल किया जाएगा।

जुलूस में शामिल होने वाले पोलैंड में अमेरिका के राजदूत मार्क ब्रेजस्की और पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो भी थे। हिडाल्गो ने कहा कि हम लोगों को प्रभावित नहीं होने देंगे जो महिलाओं के अधिकारों, अल्पसंख्यक अधिकारों, एलजीबीटी अधिकारों और आज, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि पेरिस में वारसॉ की तरह ही हम भी पूरी तरह से एकजुट हैं और ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों के लिए आपके साथ जुड़े हुए हैं।

डूडा ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई
वारसॉ। पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो ने एक बयान में यह जानकारी दी। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा होगी।

ब्यूरो ने कहा कि बैठक शुक्रवार को दोपहर में होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा समाप्त की। इस दौरान उन्होंने डूडा और पोलैंड के अन्य राजनेताओं के साथ मुलाकात की और बुखारेस्ट नाइन शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

वर्ल्ड ब्रिज चैंपियनशिप : फाइनल में पोलैंड से होगा मुकाबला
जयपुर। इटली में खेली जा रही 45वीं वर्ल्ड ब्रिज चैंपियनशिप में शुक्रवार को भारत की सीनियर टीम ने नया इतिहास रच दिया। भारत ने सेमी फाइनल में फ्रांस को 225-197 अंकों से पराजित कर पहली बार डी ओरसी कप सीनियर टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल में भारत का मुकाबला पोलैंड से होगा। पोलैंड ने दूसरे सेमी फाइनल में डेनमार्क को 232-195 अंकों से शिकस्त दी। ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और राजस्थान ब्रिज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनबंधु चौधरी ने आज यहां बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत पहली बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2019 में वुहान वर्ल्ड चैंपियनशिप में रहा, जहां टीम ने कांस्य पदक जीता। भारत ने आज छठे और आखिरी सत्र में 48 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ शुरुआत की। गैर खिलाड़ी कप्तान और कोच रामरत्नम कृष्णन की अगुवाई में राजेश दलाल, सुकामल दास, अनिल पांडे, सुब्रत साहा और अशोक कुमार की भारतीय टीम ने हालांकि आखिरी सत्र में 21-41 का ही स्कोर बनाया लेकिन कुल 225-197 के स्कोर के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

बरमुडा बाउल का फाइनल स्विटजरलैंड और नीदरलैंड के बीच
बरमुडा बाउल ट्रॉफी के लिए पुरुष टीम चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला स्विटजरलैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा। स्विटजरलैंड ने सेमी फाइनल में यूएसए-1 और 230-182 अंकों से पराजित किया, वहीं दूसरे सेमी फाइनल में नीदरलैंड्स ने नॉर्वे को 192-78 अंकों से शिकस्त दी।

स्वीडन और टर्की महिला वर्ग के फाइनल में
स्वीडन ने कड़े मुकाबले में पोलैंड को 215-213 अंकों से पराजित कर वेनिस कप महिला टीम चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में स्वीडन का मुकाबला टर्की से होगा, जिसने दूसरे सेमी फाइनल में इंग्लैंड को 236-193 अंकों से हरा फाइनल में जगह बनाई। वुहान कप मिश्रित टीम चैंपियनशिप का फाइनल फ्रांस और यूएसए-1 के बीच होगा। फ्रांस ने सेमी फाइनल में जर्मनी को 228-154 से और यूएसए-1 ने इटली को 221-151 अंकों से हरा फाइनल में जगह बनाई।

सूमी से पौलेंड पहुंचे कोटा के दो स्टूडेंट्स
कोटा । युद्धग्रस्त यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी शहर सूमी से सुरक्षित 700 इंडियन स्टूडेंट्स पॉलैंड पहुंच गए हैं। इनमें कोटा के दो स्टूडेंट्स शामिल हैं। इसमें सांगोद का कार्मिक नंदवाना और एक अन्य है। इन्होंने बॉर्डर भी पार कर ली है। ये अभी पॉलैंड में रूके हुए हैं। फ्लाइट्स का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि स्टूडेंट्स गुरूवार या शुक्रवार को कोटा पहुंचेंगे। कोटा के स्टूडेंट्स ने बताया कि सूमी से मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे निकले थे। पहले वे पोल्टावा पहुंचे जो 170 किलोमीटर दूर स्थित है और फिर वे पश्चिमी यूक्रेन के शहर लवीव के लिए विशेष ट्रेन में सवार हुए। पोल्टावा और लवीव के बीच दूरी करीब 888 किलोमीटर है और यह लगभग 12 घंटों की यात्रा है। लवीव से उन्हें बसों में करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पोलैंड सीमा तक ले जाया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय छात्रों के बाद अन्य देशों के छात्रों को भी निकाला गया है। सूमी से लगभग 95 प्रतिशत छात्रों की निकासी हो चुकी है। उनका कहना है कि सूमी से बाहर आने के बाद राहत मिली है। थक गए हैं, लेकिन खुश हैं। मंगलवार सुबह से यात्रा कर रहे हैं और अभी कई घंटों की यात्रा करनी है, लेकिन अब हमें उम्मीद है कि सुरक्षित घर पहुंच जाएंगे। पिछले दिनों परेशान  स्टूडेंट्स द्वारा एक वीडियो साझा करने के बाद उन्हें निकालने का पहला प्रयास सात मार्च को किया गया था।

युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे थे स्टूडेंट्स
कोटा के स्टूडेंट्स सबसे युद्ध ग्रस्त क्षेत्र सूमी में फंसे थे। कीव के बाद सबसे अधिक प्रभवित क्षेत्र था। यहां पर बड़ी संख्या में बमबारी हुई थी। ऐसे में स्टूडेंट्स की हालत खराब हो रही थी। बंकर में छिपे हुए थे। पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई थी, जिसके चलते  बर्फ से प्यास बुझाने को मजबूर थे। भोजन की कमी भी थी। ऐसे में परेशान थे। इधर, अभिभावक भी चिंतित थे। सरकार से लगातार वापसी की गुहार लगा रहे थे। इनके वहां से आने से राहत मिली है।

इधर, स्टूडेंट्स का किया स्वागत
भाजपा उद्योग नगर मंडल के पदाधिकारियों ने यूक्रेन से भारत लौटी छात्राओं की  कुशलक्षेम जानी व स्वागत किया। मंडल महामंत्री रोहित महावर ने बताया कि  भाजपा उद्योग नगर मण्डल के कार्यकतार्ओं ने मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह हाड़ा नरेश के नेतृत्व में व भाजपा जिला उपाध्यक्ष नेता खंडेलवाल के सानिध्य में यूक्रेन से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों व राजनीतिक कुशलता से सकुशल वापस लौटी  छात्राएं आस्था साहनी एवं कविता गुर्जर को उनके निवास पर कुशलक्षेम पूछी और माला पहनाकर व मीठा मुंह करवाकर स्वागत किया । दोनों छात्राओं ने उनके यूक्रेन से भारत तक लौटने के दौरान के अनुभवों को साझा किया व परिजनों ने भाजपा पदाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नेता खंडेलवाल, जिला मंत्री रेखा खेलवाल, मंडल महामंत्री राजेश सिंह कुशवाह, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह आमेरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा भाटी, बोरखेड़ा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा शर्मा, युवा नेता नानू शर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यूक्रेन के प्रभाव से अपर-एज लिमिट हटाई
नेशनल मेडिकल कमीशन-एनएमसी नई दिल्ली ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी से अपर-एज लिमिट को हटा दिया है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, भारत सरकार द्वारा आॅफिशियल ट्विटर-हैंडल के जरिए जारी की गई। देव शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जारी किए ट्वीट के अनुसार नेशनल मेडिकल कमीशन-एनएमसी नई दिल्ली के उपरोक्त निर्णय से देश की मेडिकल शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों की एमबीबीएस करने की महत्वाकांक्षा को बल मिलेगा। विद्यार्थी अब तनावमुक्त होकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की तैयारी कर सकेंगे।

अब तक ऐसी थी व्यवस्था
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की पात्रता शर्तों में अपर-एज की शर्त सम्मिलित थी। अपर-एज लिमिट की पात्रता-शर्तों के अनुसार जनरल कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा-तिथि तक जनरल-कैटेगरी के विद्यार्थिर्यों के लिए आयु 25-वर्ष से कम होना अनिवार्य थी। ओबीसी, एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी-कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए आयु-सीमा में 5-वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई थी। देव शर्मा ने बताया कि अपर-एज लिमिट की उपरोक्त पात्रता-शर्तों पर फिलहाल उच्चतम-न्यायालय की न्यायिक-रोक जारी है। देव शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को यह भय एवं आशंका बनी रहती थी कि यदि उच्चतम न्यायालय द्वारा न्यायिक-रोक हटा दी जाती है तो वे अपर-एज लिमिट की पात्रता-शर्तों के कारण मेडिकल प्रवेश-परीक्षा नीट-यूजी में सम्मिलित होने से वंचित रह जाएंगे। उच्चतम-न्यायालय की रोक कब तक जारी रहेगी और कब हटा ली जाएगी इस अनिश्चितता के चलते विद्यार्थी हमेशा तनाव में रहते थे तथा उनकी नीट-यूजी प्रवेश-परीक्षा की तैयारी प्रभावित होती थी, लेकिन नेशनल मेडिकल कमीशन-एमएमसी,नई दिल्ली द्वारा अपर-एज लिमिट हटा दिए जाने के निर्णय से अनिश्चितता समाप्त हो चुकी है तथा विद्यार्थी बेहद खुश हैं।

यूक्रेन-घटना का भी प्रभाव रहा
देव शर्मा ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन-एनएमसी, नई दिल्ली द्वारा अपर-एज लिमिट हटाए जाने से संबंधित उपरोक्त निर्णय के पीछे वर्तमान समय में जारी यूक्रेन-संकट का भी प्रभाव है। कारण यह है कि नीट-यूजी की पात्रता-शर्तों के कारण बड़ी-संख्या में विद्यार्थिर्यों को देश छोड़कर विदेश से एमबीबीएस करने जाना पड़ता था। एनएमसी-नई दिल्ली के उपरोक्त निर्णय से विद्यार्थियों की विदेश जाने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगेगी।

अमेरिका ने पोलैंड में 2 पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली इकाइयां तैनात की
वाशिंगटन। अमेरिका ने पोलैंड में पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली की दो इकाइयां तैनात की हैं। अमेरिका यूरोपियन कमांड के प्रवक्ता ने बताया कि रक्षा मंत्री के निर्देश पर तथा पोलैंड सहयोगियों के निमंत्रण पर अमेरिकी यूरोपीय कमांड के कमांडर जनरल वोल्टर्स ने अमेरिकी सेना को पोलैंड में दो पैट्रियट इकाइयां भेजने का निर्देश दिया है।

यह एक दूरदर्शी सैन्य सुरक्षा उपाय है, जो अनुच्छेद पांच के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और किसी भी तरह से किसी भी आक्रामक कार्रवाई का समर्थन नहीं करेगा।