aamir khan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सलमान और आमिर ने ‘टू मच विद काजोल एंड टि्ंवकल’ के प्रीमियर एपिसोड में लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का, जानें कब से होने जा रहा प्रीमियर
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान और आमिर खान ने प्राइम वीडियो के शो ‘टू मच विद काजोल एंड टि्ंवकल’ के प्रीमियर एपिसोड में एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया है। प्राइम वीडियो का नया अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड टि्ंवकल’ इस हफ्ते धमाकेदार तरीके से प्रीमियर होने वाला है, जिसमें पहले एपिसोड के खास मेहमान और कोई नहीं बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स सलमान खान और आमिर खान होने वाले हैं।

अपने फैंस को हर चीज का पूरा मजा देते हुए, उनके पसंदीदा खाने के साथ खास ब्रेकफास्ट, सीधे-साधे बातचीत और हँसी-मजाक वाले गेम के साथ सलमान और आमिर पहले एपिसोड में जान डालते हैं और पूरे सीजन के लिए मजेदार माहौल बनाते हैं। चाहे वह उनके पहले साथ किए गए फिल्म के अनुभवों को याद करना हो, एक ही स्कूल में पढ़ाई की बातें हों या उनकी लंबी दोस्ती की कहानियां, उनकी जबरदस्त दोस्ती और मजेदार बातचीत दर्शकों को उनके पसंदीदा सितारों की असली झलक दिखाएगी। इस तरह से शो में काजोल और टि्ंवकल हर मेहमान का असली अंदाज सामने लाएंगी।

प्राइम वीडियो का नया टॉक शो, जिसे काजोल और टि्ंवकल खन्ना होस्ट कर रही हैं, 25 सितंबर को दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर करेगा। नया एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस का तोहफा : सिर्फ 50 रुपए में घर बैठे देखें आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’
मुंबई। आमिर खान ने स्वतंत्रता दिवस पर दर्शकों को सिर्फ 50 रुपए में घर बैठे ‘सितारे जमीन पर’ देखने का मौका दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म लवर्स के लिए आमिर खान प्रोडक्शन्स ने खास तोहफ़ा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि ‘सितारे जमीन पर’ अब यूट्यूब पर सिर्फ 50 रुपए में देखी जा सकती है। यह खास ऑफर 15 अगस्त से 17 अगस्त तक रहेगा और केवल आमिर खान टॉकीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल जनता का थिएटर पर उपलब्ध होगा।

आमिर खान ने एक वीडियो में यह खबर दी, जिसे आमिर खान प्रोडक्शन्स ने जारी किया है। इसमें उन्होंने लोगों को घर बैठे सस्ते दाम में फिल्म देखने के लिए कहा है। यह कदम उनके उस कोशिश का हिस्सा है, जिसमें वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अच्छी फिल्में सब तक पहुंचाना चाहते हैं। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में लिखा था- इस इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर सिर्फ 50 रुपए में यूट्यूब पर देखें ‘सितारे जमीन पर’।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

आमिर खान ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर रिलीज करने का किया फैसला, अब दर्शक सस्ते और आसान तरीके से देख पाएंगे फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान ने अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब मूवीज-ऑन-डिमांड पर रिलीज करने का फैसला किया है, जिससे यह फिल्म दुनिया के हर कोने तक सस्ते और आसान तरीके से पहुंच सके।

आमिर खान ने ऐलान किया कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब पर पूरी दुनिया में रिलीज की जाएगी। भारत में यह फिल्म 100 में मिलेगी, जबकि अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन समेत 38 देशों में यह लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी।

आमिर खान ने कहा- पिछले 15 सालों से मैं इस बात की कोशिश कर रहा था कि उन लोगों तक कैसे पहुंचा जाए, जो थिएटर तक नहीं जा सकते, या जो किसी वजह से थिएटर नहीं जा पाते। अब आखिरकार वो वक्त आ गया है, जब सब कुछ एक साथ ठीक बैठ रहा है। हमारी सरकार ने यूपीआई शुरू किया और अब भारत दुनिया में नंबर 1 है इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट्स में। इंटरनेट की पहुँच भी भारत में बहुत तेजी से बढ़ी है और हर दिन बढ़ रही है। साथ ही यूट्यूब लगभग हर डिवाइस में होता है। अब हम भारत के बड़े हिस्से और दुनिया के बहुत से लोगों तक फिल्में पहुंचा सकते हैं।

आमिर ने कहा मेरा सपना है कि सिनेमा हर किसी तक पहुंचे, वो भी सही और सस्ते दामों में। मैं चाहता हूं कि लोग सिनेमा को जब चाहें, जहां चाहें, तब देख सकें। अगर ये तरीका सफल होता है, तो क्रिएटिव लोग अलग-अलग कहानियां कह पाएंगे, बिना बॉर्डर या दूसरी रुकावटों की चिंता किए। यह नए कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले लोगों के लिए भी एक शानदार मौका होगा। यदि यह आइडिया काम कर गया, तो यह सबके लिए फायदेमंद साबित होगा।

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें दस नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है।

आमिर-जूही की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ प्रदर्शन के 32 साल हुए पूरे, अपनेपन और सादगी भरी कहानी से लोग आज तक जुड़े हुए
मुंबई। बॉलीवुड स्टार आमिर खान और जूही चावला की सुपरहिट फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ प्रदर्शन के 32 साल पूरे हो गए हैं। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ 05 जुलाई 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान, राहुल के रोल में और जूही चावला व्यजयंती के किरदार में नजर आते हैं। यह एक प्यारी सी फैमिली लव स्टोरी है, जिसमें राहुल मल्होत्रा अपनी बहन की मौत के बाद उसके शरारती बच्चों की जिम्मेदारी उठाता है और कर्ज के बोझ से जूझ रहा होता है। इसी उलझन भरी जिंदगी में उसकी मुलाकात होती है व्यजयंती से और वहीं से कहानी में मोहब्बत का रंग घुलने लगता है। कहानी में राहुल और व्यजयंती को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, खासकर माया (नवनीत निशान) से, जो उनकी खुशियों के बीच दीवार बनती है। वहीं, बेबी अशरफा, कुणाल खेमू और शारोख भरूचा जैसे बच्चों की परफॉर्मेंस ने फिल्म में जान डाल दी थी। आज जब दर्शक फिर से फैमिली ड्रामा की तलाश कर रहे हैं, ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्म दिल को छूती है, एक ऐसी कहानी जो अब भी अपने अपनेपन और सादगी से जुड़ाव बनाती है।

‘हम हैं राही प्यार के’ का संगीत भी इसकी जान है। नदीम-श्रवण के संगीत और समीर के लिखे गानों ने फिल्म को और भी खास बना दिया। ‘वो मेरी नींद’, ‘काश कोई लड़का’ और ‘घूंघट की आड़ से’ जैसे गाने आज भी उतने ही प्यारे लगते हैं, जितने तब थे। कुमार सानू, अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज में यह गाने आज भी दिल को छू जाते हैं। वहीं, आमिर खान और जूही चावला की केमिस्ट्री हर सीन में जादू बिखेरती है, जो इस फिल्म को बार-बार देखने लायक बनाती है। जैसे-जैसे फिल्म में आमिर और जूही का रिश्ता नजदीक आता है, वो कनेक्शन आज भी हर उम्र के दर्शकों का दिल जीत लेता है। फिल्म की अवॉर्ड जीतने वाली विरासत और अब भी मिल रहा प्यार इस बात का सबूत है कि ‘हम हैं राही प्यार के’ वाकई में एक टाइमलेस क्लासिक है, जो 32 साल बाद भी उतनी ही प्यारी लगती है।

फिल्म सितारे जमीन पर 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल : आमिर खान ने की शानदार वापसी, दर्शकों का मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स
मुंबई। बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने भारतीय बाजार में 109 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। आमिर खान की सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। यह फिल्म वर्ष 2007 की क्लासिक तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल कही जा रही है। आमिर खान ने वर्ष 2022 में प्रदर्शित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। आमिर ने सितारे जमीन पर के जरिए शानदार वापसी की है। हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म सितारे जमीन पर ने अपनी दमदार कहानी और इमोशनल टच से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सितारे जमीन पर ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में सात दिनों में 88.9 करोड़ रूपये की कमाई की थी। फिल्म ने आठवें दिन 6.65 करोड़ रूपये की कमाई की। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सितारे जमीन पर ने नवें दिन 13.63 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म सितारे जमीन पर भारतीय बाजार में नौ दिनों में 109 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

फिल्म सितारे जमीन पर में 10 नए चेहरों की धमाकेदार लॉन्चिंग हुयी है। आमिर खान प्रोडक्शंस प्रस्तुत इस फिल्म में 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हैं। सितारे जमीन पर में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। इस फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है।

राजकुमार हिरानी के साथ तीसरी बार काम करेंगे आमिर खान, फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से होगी शुरू
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी बार फिल्मकार राजकुमार हिरानी के साथ काम करने जा रहे हैं। राजकुमार हिरानी का नाम आते ही दिमाग में एक ही बात आती है, 100 प्रतिशत हिट्स देने वाला निर्देशक। हिरानी ऐसे फिल्म मेकर हैं, जिनकी कहानियां लोगों के दिलों में उतरती हैं और हर बार हंसी और इमोशन का परफेक्ट बैलेंस लेकर आती हैं। अब जब उन्होंने दादा साहेब फाल्के की बायोपिक बनाने का एलान किया है, तो उससे भी बड़ी बात यह है कि इसमें आमिर खान उनके साथ फिर से जुडऩे जा रहे हैं।

‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद आमिर और हिरानी तीसरी बार साथ आ रहे हैं। इन दोनों फिल्मों को उनकी शानदार स्क्रिप्ट, गहराई से भरे इमोशंस और दमदार कहानी के लिए खूब सराहा गया था, जो इस जोड़ी की पहचान बन चुकी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब आमिर से पूछा गया कि क्या फाल्के की बायोपिक में भी ह्यूमर देखने को मिलेगा, तो उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि राजू और अभिजात (जोशी, राइटर) की कॉमेडी की तरफ एक खास रुचि है और मेरी भी। हम तीनों को ह्यूमर बहुत पसंद है और मुझे लगता है कि यही वो जॉनर है, जिसमें राजू सबसे ज्यादा कंफर्टेबल हैं। ड्रामा जिसमें ह्यूमर भी हो। तो यह फिल्म भी शायद उसी स्पेस में होगी।

इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। आमिर खान ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद सीधे इसकी तैयारी में लग जाएंगे। फिल्म की कहानी जिस पुराने जमाने पर आधारित है, उसे असली जैसा दिखाने के लिए लॉस एंजेलेस की एक वीएफएक्स कंपनी ने एआई की मदद से सीन तैयार किए हैं। इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पिछले चार साल से बन रही है। इसे राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी, हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज ने मिलकर लिखा है।

आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ ने भारतीय बाजार में पहले दिन की करीब 12 करोड़ की कमाई
मुंबई। बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने भारतीय बाजार में पहले दिन करीब 12 करोड़ की कमाई की। लंबे इंतजार के बाद आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ आखिरकार सिनेमाघरों में 20 जून को रिलीज हो गई है। वर्ष 2007 की क्लासिक ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल कही जा रही इस फिल्म ने ऐलान के साथ ही दर्शकों में उत्सुकता भर दी थी। यह एक प्रेरणादायक और दिल को छू जाने वाली कहानी है और खास बात यह भी है कि इसमें आमिर के साथ 10 नए चेहरों की धमाकेदार लॉचिंग हुई है। अब जब फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बड़े पर्दे पर आ चुकी है, तो इसे पूरे देशभर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 11.7 करोड़ की शानदार कमाई की है। पॉजिटिव रिव्यूज और माउथ-ऑफ-वर्ड की वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में और भी ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। जैसे-जैसे वीकेंड नजदीक आ रहा है, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई और भी तेजी से बढ़ेगी।

आमिर खान प्रोडक्शंस प्रस्तुत इस फिल्म में 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। इस फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है।

‘सितारे जमीन पर’ का पहला गाना ‘गुड फॉर नथिंग’ रिलीज, आमिर खान कोच के रोल में अपनी बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते आ रहे नजर
मुंबई। बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का पहला गाना ‘गुड फॉर नथिंग’ रिलीज हो गया है। ‘सितारे जमीन पर’ वर्ष 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है। ‘गुड फॉर नथिंग’ गाने में आमिर खान कोच गुलशन के रोल में अपनी बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग देते नजर आते हैं। ‘गुड फॉर नथिंग’ गाने को शंकर महादेवन और अमिताभ भट्टाचार्य ने अपने मजेदार और जोशीले अंदाज में गाया है। गाने में नील मुखर्जी ने गिटार पर और शेल्डन डी सिल्वा ने बास पर कमाल का साथ दिया है, जो इसकी एनर्जी को और भी बढ़ाता है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

करियर में पहली बार फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए सीक्वल कर रहे हैं आमिर खान
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने स्टार और फिल्मकार आमिर खान अपने तीन दशक से अधिक लंबे सिनेमा करियर में पहली बार ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए सीक्वल में काम कर रहे हैं।

‘सितारे जमीन पर’ का पोस्टर आते ही लोगों को इस बहुतप्रतीक्षित फिल्म की पहली झलक मिल गई है। इससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है और सबसे बड़ी बात यह है कि आमिर खान काफी समय बाद बड़े पर्दे पर इस फिल्म के जरिए लौट रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि जिस तरह पहली फिल्म लोगों के दिलों में खास जगह रखती है, वैसे ही ये आमिर खान के करियर की पहली सीक्वल फिल्म है और वह भी पहली बार।

आमिर खान ने अब तक कभी किसी फिल्म का सीक्वल नहीं किया। भारतीय सिनेमा जगत को कई ब्लॉकबस्टर देने के बावजूद वो किसी भी सीक्वल का हिस्सा नहीं बने, लेकिन ‘सितारे जमीन पर’ उनकी फिल्मोग्राफी की पहली सीक्वल फिल्म होगी, जो इसे और भी खास बना देती है।

‘सितारे जमीन पर’, 2007 में आई ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है। ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए आमिर खान प्रोडक्शंस 10 नए चेहरों को लॉन्च कर रहा है। इनमें आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान लॉय ने दिया है। इसकी स्क्रिप्ट दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है, जबकि रवि भगचंदका भी निर्माता के तौर पर जुड़े हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मैंने पहली बार देखा है कि कोई सरकार हमारे उद्योग में इतनी रुचि ले रही है : आमिर खान
मुंबई। बॉलीवुड स्टार और फिल्म निर्माता आमिर खान ने कहा है कि उन्होंने पहली बार देखा है कि कोई सरकार फिल्म उद्योग में इतनी रुचि ले रही है। आमिर खान ने मुंबई के जियो वल्र्ड सेंटर में आयोजित विश्व श्रृव्य द्दश्य विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन ( वेव्स) 2025 में आयोजित ‘स्टूडियोज ऑफ द फ्यूचर : पुटिंग इंडिया ऑन वल्र्ड स्टूडियो मैप’ नामक पैनल चर्चा में शिरकत की। फिल्म समीक्षक मयंक शेखर द्वारा संचालित इस सत्र में फिल्म उद्योग के कई दिग्गज शामिल हुए। इनमें निर्माता रितेश सिधवानी, प्राइम फोकस लिमिटेड के नमित मल्होत्रा, फिल्म निर्माता दिनेश विजन, पीवीआर सिनेमा के अजय बिजली और प्रसिद्ध अमरीकी निर्माता चाल्र्स रोवन शामिल रहे।

आमिर खान ने कहा- यह पहली बार है, जब मैंने किसी सरकार को हमारे उद्योग में इतनी रुचि लेते देखा है। वेव्स केवल एक संवाद नहीं है। यह नीति का पुल है। यह एक आशाजनक शुरुआत है। मुझे यकीन है कि हमारी चर्चाएं नीतियों में बदल जाएँगी।

ओटीटी बहस पर आमिर खान ने बताया कि कैसे थिएटर और ओटीटी रिलीज के बीच की संकीर्ण खिड़की थिएटर दर्शकों को हतोत्साहित करती है।

आमिर खान और जावेद अख्तर ने ‘आमिर खान : सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर किया रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर रिलीज किया है। पीवीआर आइनॉक्स, जो भारत की सबसे बड़ी और प्रीमियम सिनेमा एग्जीबिशन कंपनी है, ने हाल ही में एक खास फिल्म फेस्टिवल ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ऐलान किया है। यह फेस्टिवल आमिर खान के भारतीय सिनेमा में दिए गए अनमोल योगदान को सेलिब्रेट करने के लिए रखा गया है। जैसे ही इस फेस्टिवल की घोषणा हुई, दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली। आमिर खान, जो अपनी परफेक्शन और दमदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं, उनके फिल्मी सफर को फिर से बड़े पर्दे पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जहां जावेद अख्तर और पीवीआर के फाउंडर अजय बिजली ने आमिर खान के साथ मिलकर एक दिलचस्प बातचीत की। तीनों दिग्गजों ने मिलकर ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर लॉन्च किया, जिसे देखकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। ये खास फिल्म फेस्टिवल 14 मार्च, यानी आमिर खान के जन्मदिन से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान उनकी कुछ आइकॉनिक फिल्में फिर से बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगी, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।

आमिर खान के बारे में बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा - इतने सारे किरदार हैं कि मुझे डर है कहीं मैं कुछ भूल न जाऊं। आमिर का जन्म 1965 में हुआ और मैंने भी 1965 में बॉलीवुड में काम शुरू किया था। आमिर ने अपनी पहली फिल्म में मेरे द्वारा लिखी स्क्रिप्ट पर काम किया था। मैं पंचगनी में नासिर हुसैन के लिए ‘फर्याज’फिल्म लिख रहा था। तभी मैंने आमिर को देखा और तुरंत नासिर से कहा कि यह लड़का एक स्टार है और इसकी शुरुआत एक रोमांटिक फिल्म से होनी चाहिए। आमिर की पहली फिल्म की स्क्रिप्ट मैंने लिखी थी और मेरे बेटे (फरहान अख्तर) की पहली फिल्म भी आमिर के साथ थी।

आमिर खान ने जावेद अख्तर से मजाकिया अंदाज में कहा कि जब उन्होंने फरहान को स्क्रिप्ट सुनने से मना कर दिया था, तो वह जावेद साहब के फोन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब काफी समय तक फोन नहीं आया, तो उन्हें एहसास हुआ कि फरहान ने शायद अपने पिता से इस बारे में बात ही नहीं की होगी। इसका मतलब था कि फरहान को आमिर पर पूरा भरोसा था और वह सच में उन्हें अपनी फिल्म में चाहते थे।

जावेद अख्तर ने कहा - सिर्फ आमिर ही ऐसे किरदारों और कहानियों पर यकीन कर सकते थे। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर के साथ फिल्म की, जबकि उनके साथ पहले एक फिल्म फ्लॉप हो चुकी थी। एक नया डायरेक्टर फरहान आपके पास आया, जिसके पास तीन हीरोज वाली कहानी थी और आपने हां कर दी। कोई होश में रहकर ‘दंगल’ करता? एक बूढ़े आदमी का रोल, जो अपनी ही बेटी से कुश्ती में हार जाता है! हर एक्टर उन्हीं डायरेक्टर्स के साथ काम करता है, जिनकी फिल्में हिट रही हों, लेकिन आप वो रिस्क लेते हैं, जो कोई और नहीं ले सकता।

आमिर खान ने बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा के लिए रखी मन्नत, छोड़ देंगे स्मोकिंग
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट आमिर खान का कहना है कि यदि अपने बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की आने वाली फिल्म लवयापा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती है, तो वो स्मोकिंग छोड़ देंगे। जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। सिर्फ 24 घंटे के अंदर इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और हर प्लेटफॉर्म पर मिलाकर 15 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। जहां सभी की निगाहें फिल्म लवयापा पे लगी हुई हैं, वहीं आमिर खान ने एक मन्नत मांगी है।

आमिर ने कहा है कि यदि उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती है, तो वह स्मोकिंग छोड़ देंगे। ये सच में एक पिता का अपने बेटे के लिए बेहद प्यारा और निस्वार्थ प्यार है और उनकी उम्मीद है कि उनका बेटा अपने करियर में सफलता हासिल करे। कहा जा रहा है कि आमिर खान 10 जनवरी  को फिल्म लवयापा का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट निर्मित प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म लवयापा 7 फरवरी को रिलीज होगी।