mohali - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोहाली के स्कूल और फोर्टिस अस्पताल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियां अलर्ट मोड़ में
मोहाली। पंजाब के मोहाली में स्कूल और फोर्टिस हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी। जानकारी के अनुसार, एहतियातन स्कूल परिसर और अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड द्वारा गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में पूरे क्षेत्र की सघन तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो दिनों से मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। इसे देखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रहा है। अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी है। इससे पहले भी पंजाब, मोहाली और नजदीक चंडीगढ़ में कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हर बार पुलिस का कहना रहा है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना है। लगातार मिल रही इन धमकियों के कारण लोगों में कहीं न कहीं डर और भय का माहौल देखने को मिल रहा है।

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कबड्डी प्रमोटर राणा बलचोरिया के ‘हत्यारों’ का एनकाउंटर
पंजाब। पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को पंजाब पुलिस ने महोली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलचोरिया की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को एनकांउटर में ढ़ेर कर​ दिया है।

बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर को पंजाब AGTF और पंजाब पुलिस दोनों ने मिलकर अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।

मोहाली टेस्ट में भारत का 574 का विशाल स्कोर, श्रीलंका पर फॉलोआन का संकट
मोहाली। आल राउंडर रवींद्र जडेजा (नाबाद 175) के बेहतरीन शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को दूसरे सत्र में आठ विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। श्रीलंका ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने चार विकेट 108 रन पर खो दिए हैं और उसपर फॉलोआन का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका अभी भारत के स्कोर से 466 रन पीछे है।

टेस्ट क्रिकेट में 7वें नंबर पर आकर जडेजा के 175 रन संयुक्त रूप से 7वां सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने इंग्लैंड के रणजीतङ्क्षसहजी की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 1897 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वें नंबर पर आकर 175 रन ही बनाए थे। जडेजा ने 228 गेंदों पर नाबाद 175 रन में 17 चौके और तीन छक्के लगाए। जडेजा ने कल के नाबाद 45 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 10 रन से आगे खेलना शुरू किया जबकि भारत ने छह विकेट पर 357 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। जडेजा ने अश्विन के साथ छठे विकेट के लिए 130 रन की बड़ी साझेदारी की। अश्विन को सुरंगा लकमल ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। अश्विन ने समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 61 रन बनाये। जयंत यादव दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद जडेजा ने मोहम्मद शमी के साथ नौंवें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की।इस साझेदारी में शमी ने 34 गेंदों में तीन चौकों के सहारे नाबाद 20 रन बनाये। भारत के स्कोर में 28 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा। श्रीलंका की तरफ से लकमल, विश्वा फर्नांडो और लसिथ एम्बुलदेनिया ने दो-दो विकेट लिए।

भारत के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका को संघर्ष करना पड़ा और उसने स्टंप्स तक अपने चार विकेट गंवा दिए। भारत की पारी चायकाल से 15 मिनट पहले घोषित की गयी जिसके कारण चायकाल पहले ले लिया गया। अंतिम सत्र  में गेंद के साथ भारतीय गेंदबाजों को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा। हालांकि एक बार लय पकडऩे के बाद उन्होंने श्रीलंका को राहत की सांस लेने का कोई मौक़ा नहीं दिया, फिर चाहे वह स्पिनर हो या तेज गेंदबाज लगातार चुनौतियां पेश करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को तंग किया और दिन का खेल समाप्त होने तक चार सफलताएं अर्जित की। श्रीलंका अब भी मैच में 466 रनों से पीछे हैं और कल उन्हें एक लंबी साझेदारी की आवश्यकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फ़ॉलो-ऑन का खतरा उसके सिर पर मंडराएगा।

अश्विन ने दो,  जसप्रीत बुमराह ने एक और जडेजा ने एक विकेट लेकर श्रीलंका को झकझोर दिया। 48 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद श्रीलंका ने 11 रन के अंतराल में दो विकेट गंवाए। अश्विन ने लाहिरू तिरिमाने को पगबाधा किया जबकि जडेजा ने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को पगबाधा किया। तिरिमाने ने 17 और करुणारत्ने ने 28 रन बनाये। बुमराह ने एंजेलो मैथ्यूज को टीम के 96 के स्कोर पर पगबाधा किया। मैथ्यूज ने 22 रन बनाये । स्टंप्स से कुछ पहले अश्विन ने धनंजय डिसिल्वा को पगबाधा कर मेहमान टीम की हालत खराब कर दी। स्टंप्स के समय चरित असलंका एक रन बनाकर क्रीज पर थे।  दूसरे छोर पर पथुम निसंका 75 गेंदों में चार चौकों के सहारे 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

स्कोरबोर्ड : भारत पहली पारी

मयंक अग्रवाल पगबाधा बो एम्बुलदेनिया

33

रोहित शर्मा का लकमल बो कुमारा

29

हनुमा विहारी बो फर्नांडो

58

विराट कोहली बो एम्बुलदेनिया

45

ऋषभ पंत बो लकमल

96

श्रेयस अय्यर पगबाधा बो धनंजय

27

रवींद्र जडेजा नाबाद

175

रवि अश्विन का दिकवेला बो लकमल

61

जयंत यादव का थिरिमाने बो फर्नांडो

2

मोहम्मद शमी नाबाद

20

अतिरिक्त

28

कुल: 129.2 ओवर में 574/8 पारी घोषित

विकेट पतन: 1-52 , 2-80 , 3-170 , 4-175 , 5-228 , 6-332, 7-462 , 8-471

विकेट

सुरंगा लकमल

25

1

90

2

विश्वा फर्नांडो

26

1

135

2

लहिरू कुमारा

10.5

1

52

1

लसिथ एम्बुलदेनिया

46

3

188

2

धनंजय डीसिल्वा

18.2

1

79

1

चरिथ असलंका

3.1

0

14

0