world cup match - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

World Cup 2023 : Ind vs Pak Match, 15 की जगह 14 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत, पाकिस्तान
दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम होने वाले बहुप्रतीक्षित एकदिवसीय विश्व कप मुकाबले की तारीख 15 से बदलकर 14 अक्टूबर कर दी गयी है।

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख बदले जाने के कारण 14 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होने वाला मुकाबला अब 15 अक्टूबर को खेला जायेगा।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अहमदाबाद पुलिस ने हाल ही में विश्व कप आयोजकों को सूचित किया था कि 15 अक्टूबर हिन्दुओं के पावन त्योहार नवरात्रि का पहला दिन है, जिसके कारण वह मैच में सुरक्षा नहीं दे सकेगी।

दक्षिण अफ्रीका से हारकर भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में जाने से चूकी
क्राइस्टचर्च। भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका से आखिरी गेंद तक खिंचे मुकाबले में तीन विकेट से हारकर आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में जाने से चूकी है। भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 274 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट पर 275 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन और फील्डिंग के बल पर एक समय पर आसानी से जीत हासिल करती दिख रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को अंत में जीत के लिए तरसा दिया। दक्षिण अफ्रीका 27 ओवर में दो विकेट पर 139 रन पर था और यहां से मुकाबला एकतरफा लग रहा था, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न केवल दो विकेट निकाले, बल्कि बेहतरीन फील्डिंग से तीन रन आउट में भी योगदान दिया। 145 के स्कोर पर सेट बल्लेबाज लौरा वोल्वाड्र्ट को आउट करने के बाद भारत ने लगातार अंतराल पर विकेट लिए। परिणामस्वरूप आखिरी ओवर तक पहुंच गया।

मैच इतना फंस गया कि आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक कोई किसी को विजेता नहीं मान पाया। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए, जबकि भारत को चार विकेट। दीप्ति शर्मा  ने दबाव में गेंदबाजी का जिम्मा संभाला और पहली गेंद पर एक रन देने के बाद दूसरी गेंद पर दूसरा रन बचाते हुए रन आउट कर दिया। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन आया। अब दक्षिण अफ्रीका को दो गेंदों पर तीन चाहिए थे, हालांकि दीप्ति ने दबाव में आकर अगली गेंद नो बॉल डाल दी और फिर दो गेंदों पर दो रन रह गए, जो दक्षिण अफ्रीका ने एक-एक करके आसानी से बना लिए और मैच जीत लिया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लौरा ने 11 चौकों की मदद से 79 गेंदों पर सर्वाधिक 80 रन बनाए। भारत के लिए हरमनप्रीत और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि इससे पहले बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना ने छह चौकों और एक छक्के की मदद से 84 गेंदों पर 71, कप्तान मिताली राज ने आठ चौकों के सहारे 84 गेंदों पर 68, युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने आठ चौकों के सहारे 46 गेंदों पर 53 और हरमनप्रीत ने चार चौकों के दम पर 57 गेंदों पर 48 रन बनाए। 2 आखिरी लीग मैचों के बाद प्लेऑफ का शेड्यूल स्पष्ट हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज ने प्लेऑफ में क्वालिफाई किया है। 30 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड 31 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने महिला विश्प कप मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 155 रन से हराया
हैमिल्टन। स्मृति मंधाना (123) और हरमनप्रीत कौर (109) के शानदार शतकों और फिर गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां शनिवार को 2022 आईसीसी महिला विश्व कप मुकाबले में वेस्ट इंडीज को एकतरफा अंदाज में 155 रन से हरा दिया।

गत उप विजेता भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और अनुभवी बल्लेबाजों स्मृति और हरमनप्रीत के शानदार शतकों के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन का विशाल स्कोर बनाया। बाद में भारतीय गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज को 40.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट कर दिया। वेस्ट इंडीज को हालांकि अच्छी शुरुआत मिली। उसका पहला विकेट 100 के स्कोर पर गिरा, लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और 62 रनों के अंदर पूरी ङ्क्षवडीज टीम को ढेर कर दिया और मुकाबला जीत लिया।

भारत की तरफ से स्नेह राणा ने 9.3 ओवर में 22 रन पर सर्वाधिक तीन और मेघना ङ्क्षसह ने छह ओवर में 27 रन पर दो विकेट लिए। इसके अलावा झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले बल्लेबाजी में स्मृति और हरमनप्रीत ने शतक जड़े। स्मृति ने जहां 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 119 गेंदों पर 123 रन बनाए, वहीं हरमनप्रीत ने 10 चौकों और दो छक्कों के सहारे 107 गेंदों पर 109 रन की शतकीय पारी खेली। स्मृति को 'प्लेयर ऑफ द मैचÓ चुना गया।

उधर वेस्ट इंडीज की टीम गेंदबाजी में ज्यादा कुछ न कर पाने के बाद गेंदबाजी में भी फीकी दिखी। बल्लेबाजी में केवल सलामी बल्लेबाजों डिएंड्रा डॉटिन और हेले मैथ्यूज का बल्ला चला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। डिएंड्रा ने 10 चौकों और एक छक्के के सहारे 46 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि हेले ने छह चौकों की मदद से 36 गेंदों पर 43 रन बनाए। इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कोई योगदान नहीं दिया। गेंदबाजी में  अनीसा मोहम्मद ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

भारतीय टीम को इस बड़ी जीत के साथ न केवल दो अंक मिले हैं, बल्कि उसे नेट रन रेट में भी काफी फायदा हुआ है। वह अब तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। भारत का नेट रन रेट +1.333 है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दोनों मैच जीत कर चार अंकों और +1.061 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है।

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 107 से हराकर जीत की दर्ज
तोरांग। पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा के शानदार अर्धशतक तथा उनके बीच सातवें विकेट के लिए 122 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी और राजेश्वरी गायकवाड (31 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में भारत ने यहां बे ओवल में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान  को 107 रन से हराकर रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने 50 ओवर में  7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए और पाकिस्तान को 43 ओवर में 137 रन पर ही आउट कर दिया। महिला विश्व कप इतिहास में भारत की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है। इससे अधिक रनों के अंतर की जीत है। 186 (बनाम न्यूजीलैंड, 2017), 154 (बनाम नीदरलैंड्स, 2000) और 141 (बनाम श्रीलंका, 2000)। पूजा वस्त्रकर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भारत के लिए एक आसान मैच साबित हुआ।

शुरुआत में यह बिल्कुल आसान नहीं था, जब भारतीय टीम 30 ओवर और 100 रन से कुछ अधिक पर ही अपनी आधी पारी गवां दी थी, लेकिन पूजा वस्त्रकर और स्नेह राणा ने पहले भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर राजेश्वरी गायकवाड, झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा ने पाकिस्तान को केवल 137 रन पर ही आउट कर दिया। भारत ने कप में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। गायकवाड के चार विकेटों के अलावा झूलन और राणा ने दो-दो विकेट झटके। पाकिस्तान की तरफ से सिद्रा अमीन ने सर्वाधिक 30 रन और डायना बेग ने 24 रन बनाये।