fire brigade - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
जयपुर। जयपुर के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक 10 मंजिला अपार्टमेंट की 6वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में भीषण आग लग गई। पुलिस और दमकल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। छत पर फंसे दो परिवारों को हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की मदद से नीचे उतारा गया। आग से फ्लैट पूरी तरह जल गया और लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

6:30 बजे लगी आग, मची अफरा-तफरी

श्याम नगर जनपथ स्थित अलौकिक स्वरूप रेजिडेंसी में सुबह करीब 6:30 बजे कमल के फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर परिवार तुरंत बाहर निकल आया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अपार्टमेंट में दहशत फैल गई।

शीशे तोड़कर निकाले लोग

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। धुएं से भर चुके अपार्टमेंट में रेस्क्यू टीम ने पांचवीं मंजिल पर लगे कांच तोड़कर धुआं बाहर निकाला और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर लाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

छत पर फंसे 8 लोग, 80 वर्षीय महिला भी शामिल

आग से बचने के लिए दो परिवार लिफ्ट से छत पर पहुंच गए, लेकिन वायरिंग जलने से लिफ्ट बंद हो गई। धुएं के बीच वे छत पर ही फंस गए। इनमें चलने-फिरने में असमर्थ 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी थी। हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से सभी को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

बस्सी क्षेत्र में सब्जी दुकान में आग, 5 दमकलों ने पाया काबू

जयपुर के बस्सी क्षेत्र में मंगलवार अलसुबह एक सब्जी की दुकान में भीषण आग लग गई। पांच दमकलों की मदद से करीब सवा घंटे में आग पर काबू पाया गया। हादसे में करीब 6 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

रात 2:15 बजे उठीं आग की लपटें

सीकर रोड स्थित दुकान से रात करीब 2:15 बजे अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

सवा घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस और दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत नगर के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक टूरिस्ट बस शॉर्ट सर्किट के कारण आग का गोला बन गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार 6 लोग बाल-बाल बच गए, जबकि बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। बस चालक सहेंद्र पाल ने बताया कि वह कंपनी के कर्मचारियों को लेने मुजफ्फरनगर गए थे और वहां से वापस बागपत लौट रहे थे। जैसे ही बस बड़ौत क्षेत्र में बावली गांव के निकट पहुंची, अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। कुछ ही देर में बस ने भीषण आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। चालक समेत कुल छह लोग समय रहते बाहर निकल आए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु कराया। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, छत से कूदकर बचाई जान
अजमेर। अजमेर में वरुण सागर रोड स्थित पाराशर कम्यूनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में गुरुवार तड़के 4 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के सदस्यों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई है। पीड़ित ने आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान का अनुमान होना बताया है।

दुकान मालिक संजय पाराशर के छोटे भाई विजय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगी। जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए। उन्होंने बताया कि दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे उनके छोटे भाई विवेक व उसकी पत्नी और बेटे ने जान बचाने के लिए एक मंजिल से छलांग लगा दी।

फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। जिन्होंने मौके पर खासी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

चलती सीएनजी कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में शनिवार देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि जगतपुरा स्थित सात नंबर बस स्टैंड के पास महल रोड पर शाम करीब साढ़े 7 बजे एक कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। चालक महेन्द्र ने कार को सड़क किनारे रोका। जिसके बाद आग भड़क उठी। कार में सवार महेन्द्र और उसके दो साथी तुरंत नीचे कूद गए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवा कर यातायात सुचारु करवाया।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती बस बनी आग का गोला, जनहानि नहीं
कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। बस के अंदर धुआं भरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच आगे बैठे यात्री गेट से उतरकर दूर भाग गए। भीड़ देखकर पीछे बैठे यात्रियों ने खिड़कियां तोड़ दीं और बाहर कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बस में 130 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की चोट कूदने से लगी हैं। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। बस हरियाणा के पानीपत से बिहार जा रही थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग की बात सामने आई है। हादसा मंगलवार देर रात 11 बजे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सीओ ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्ट सर्किट का अनुमान है। बस को एक्सप्रेस-वे से हटवा कर रास्ता साफ करवाया गया।तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले। उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जब बचाव दल पहुंचा तो बस जल रही थी। इसलिए यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि बस किस ट्रैवल एजेंसी की थी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटना के समय बस में लगभग 130 यात्री सवार थे। बस में क्षमता से अधिक सवारियों के मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

जूते चप्पलों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जलकर खाक
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात जूते-चप्पल के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की आवासीय ङ्क्षसधी कॉलोनी क्षेत्र स्थित जूते-चप्पल के गोदाम में अज्ञात कारणों से देर रात करीब दो बजे आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में  विकराल रूप धारण कर लिया जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। तीन मंजिला इस गोदाम के निचले भाग में लगी आग कुछ ही देर में तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग के लपटें दूर से देखी गईं।

सूत्रों ने बताया कि दमकल गाड़यिां और क्षेत्रवासियों के सहयोग से पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई की गई। गोदाम के तीसरी मंजिल तक फैली आग बुझाने में दमकलकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। आवासीय कॉलोनी की संकरी गली में गोदाम होने के कारण दमकल को पहुंचने में  काफी परेशानी हुई।

सूत्रों के अनुसार, इस भीषण आग को बुझाने के लिए अग्नि शमन विभाग की छह दमकल गाड़यिों ने करीब 10 से ज्यादा फेरे करके गुरुवार सुबह आग पर काबू पाया।आग से लाखों रुपये का माल जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
सूरत। गुजरात के सूरत से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई,​ जिसके कारण लाखों का माल जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 10 गाडियां पहुंची और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

गोवा के बाद भुवनेश्वर के नाइटक्लब में लगी भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी, कोई हताहत नहीं
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार तड़के एक सत्यबिहार इलाके में भीषण आग लग गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद इमारत से उठती धुआं और आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थी, जिसके बाद स्थानिय लोगों ने इसके बारे में सर्विस टीम को सूचना दी और सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात ये है कि इस पूर हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आ रही है।

दमकल विभाग के अधिकारी रमेश माझी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, सुबह करीब 8:50 बजे कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो ​गाडियों को मौकें पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि, आग लगने का प्रथम कारण शॉर्ट सर्किट या संचालन संबंधी लापरवाही हो सकता है,लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक कुछ क​हा नहीं जा सकता है। फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और आग लगने के कारणों के साथ-साथ बार के लाइसेंस संबंधी स्थिति पर भी अलग से जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जकार्ता में दर्दनाक हादसा, 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक सात मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक करीब 20 लोगों के मौत होने की खबर सामने आ रही हैं। हादसे के बाद हालात पर काबू पाने के लिए मौक पर फायर ब्रिगेड की गाडियां मौजूद है। फिलहाल, इमारत में फसे लोगों को बाहर निकालने का काम चल रहा है।

परेशानी: सहरिया इलाकों में नही है दमकल
राजपुर। राजपुर सहित आसपास के सहरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में एक भी दमकल नहीं है। ऐसे में जब आगजनी की घटनाएं होती है तो समय पर आग न बुझा पाने से भारी तबाही होती है। वन क्षेत्र में वन संपदा और वन्यजीवों को नुकसान होता है। आबादी में भी आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की कमी से कई बार लाखों का नुकसान हो जाता है। कहने को तो शाहबाद मुख्यालय है लेकिन उपखंड मुख्यालय इलाके में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं के लिए वर्षों से तरसना पड़ रहा है। उपखंड मुख्यालय के तहत कई ग्राम पंचायत मुख्यालय जुड़े हुए हैं लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर वर्ष शाहबाद क्षेत्र के जंगलों में आगजनी की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती हैं तथा आबादी क्षेत्र में आगजनी की घटना होती रहती हैं। इसी को लेकर लंबे समय से क्षेत्र के लोग दमकल की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक लोगों की मांग पूरी नहीं हुई है। उपखंड मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं होने के चलते क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं घातक होती हैं तो दौरान भारी नुकसान झेलना पड़ता है। उस समय फायर ब्रिगेड की कमी क्षेत्रवासियों को खलती है।

सचिन शुक्ला, डेविड भार्गव, हेमराज नामदेव, जितेंद्र राठौर, हेमंत खत्री, अखिलेश भार्गव आदि ने बताया है कि उपखंड मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं लेकिन जब भी क्षेत्र में कोई जनप्रतिनिधि आते हैं तो इस मांग को कई बार उनके सामने रखा है लेकिन झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। अभी क्षेत्र में बीते 8 दिनों से आगजनी की घटनाएं ज्यादा हो रही है। शाहबाद के जंगलों में बीते दो दोनों में भयंकर आग का तांडव देखने को मिला है जिसमें पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ है। वही प्रशासन में आम लोगों को भी परेशानी का सामना इस दौरान करना पड़ा है। इस भयंकर आग के तांडव की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल चुकी थी इसको लेकर मौके पर जिला कलक्टर सहित प्रशासनिक अमला की घटना स्थल पर पहुंचा लेकिन इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद भी कोई सबक लेता नजर नहीं आ रहा है क्षेत्र में जब भी आज जाने की घटनाएं देखने को मिलती हैं तो कई पीड़ित परिवारों का फायर ब्रिगेड की कमी के चलते काफी नुकसान हो जाता है। अगर उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध कराए तो कई लोगों को राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने उपखंड मुख्यालय को फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाने की मांग क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा और जिला कलक्टर से की है।

शाहबाद सहरिया क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। इसको लेकर प्रशासन जन प्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए और उपखंड मुख्यालय पर फायर ब्रिगेड गाड़ी की सुविधा करवाना चाहिए।
- कल्लाराम प्रजापत

दमकल की कमी आगजनी की घटना होने पर खलती इलाके में सुविधा होनी चाहिए किसी भी फंड से दमकल की सुविधा सहरिया इलाके में मुहैया करानी चाहिए।
- राहुल शर्मा, दुकानदार

फायर बिग्रेड की मांग लम्बे समय से लोग करते आ रहे हैं तहसील व उपतहसील मुख्यालय पर ये सुविधा नही हैं। सहरिया परियोजना विभाग,विधायक कोष के फंड से फायर बिग्रेड की गाड़ी मिलना चाहिए।
- ओमप्रकाश वशिष्ठ, किसान

विधानसभा क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं होती हैं तो दमकल की कमी खलती है। आगजनी की घटना होने पर कई लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन को फायर ब्रिगेड की सुविधा मुहैया करवाना चाहिए।
- अखिलेश भार्गव, ग्रामीण।

इनका कहना है
सहरिया क्षेत्र के लोगों की समस्या है लंबे समय से मांग जारी है। फायर ब्रिगेड की सुविधा मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे।
- जब्बर सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर शाहाबाद

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दमकलों ने पाया काबू
जोधपुर। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित डीजल शेड रोड के सामने हड्डी मिल जाने वाले रास्ते पर एक कबाड़ गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से एकबारगी अफरातफरी का माहौल बन गया। धुआं और आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दी। बासनी और शास्त्रीनगर फायर स्टेशन की आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। कबाड़ के समीप ही ट्रांसफार्मर भी था और पास में ही केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। आग की चपेट में आकर ये भी धूं-धूं कर जलने लगे।

शास्त्रीनगर फायर स्टेशन के प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे सूचना मिली कि डीजल शेड रोड बासनी औद्योगिक क्षेत्र में हड्ड़ी मिल जाने वाले रास्ते पर एक कबाड़ गोदाम में आग लगी है। इस पर एक गाड़ी को वहां रवाना किया गया। आग की तीव्रता देखते हुए अन्य गाडिय़ों को भिजवाया गया। बासनी से भी तीन दमकलों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण तो पता नहीं चला है मगर घटनास्थल पर खाली गैस सिलेण्डरों के साथ ही केमिकल के ड्रम भी रखे हुए थे। जोकि आग की चपेट में आ गए। साथ ही पास में ट्रांसफार्मर भी था। गनीमत रही कि वह फटा नहंी। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। सुबह का समय होने से ज्यादा चहलपहल भी नहीं थी। फायरमैन रक्षित बोहरा, भोमाराम, अनमोल, राकेश, गौरव, धीरज, भोजराजसिंह, बबलेश, विकास आदि वहां आग बुझाने के लिए पहुंचे थे। घंटे भर में आग पर काबू कर लिया गया। नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है।

मोबाइल शोरूम में लगी भीषण आग
कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित रावतभाटा रोड पर शुक्रवार सुबह एक मोबाइल शोरूम में भीषण आग लग गई । आग की सूचना पर दो दमकल मौके पर पहुंची और आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया गया। नगर निगम कोटा उत्तर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह करीब 5:45 बजे सूचना मिली कि गुमानपुरा क्षेत्र में पीपल के पेड़ के पास एक मोबाइल शोरूम में भीषण आग लग रही है। सूचना मिलते ही सब्जी मंडी स्थित अग्निशमन केंद्र से  एक दमकल मौके पर भेजी गई । लेकिन आग अधिक होने पर दूसरी दमकल को भी मौके पर भेजा गया । दोनों दमकलों की सहायता से फायरमैन ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया । आग इतनी भीषण थी कि दुकान के बाहर तक लपटें दिखाई दे रही थी।  आग की सूचना मिलते ही शोरूम मालिक अभिमन्यु भी मौके पर पहुंच गया था और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राकेश व्यास ने बताया कि दुकान सुबह के समय बंद थी। ऐसे में  शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आग से शोरूम में रखे लाखों रुपए के मोबाइल जलकर राख हो गए , साथ ही नकद रुपए भी जलकर राख हो गए हैं । उन्होंने बताया कि जिस जगह  यह घटना हुई उसके आसपास मोबाइल की अन्य दुकानें और रिपेयरिंग की दुकानें भी है लेकिन समय पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया ।जिससे अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया । आग बुझाने के बाद शोरूम की स्थिति आग की भयावहता को बता रही थी । शोरूम मालिक अभिमन्यु ने बताया कि आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है ।आग के कारणों की जांच की जा रही है।