additional charge - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईएएस सुधांशु पंत को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार, 12 सितंबर से 4 अक्टूबर तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जयपुर। केंद्र सरकार ने राजस्थान कैडर के दिल्ली में डेप्युटेशन पर काम कर रहे आईएएस अधिकारी सुधांशु पंत को केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पंत को यह जिम्मेदारी विभाग की प्रमुख शासन सचिव वी. विद्यावती के अवकाश पर रहने के दौरान दी गई है। आदेश के अनुसार, वे 12 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

1991 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी सुधांश पंत राजस्थान के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। वे जनवरी 2024 से नवंबर 2025 तक राजस्थान के मुख्य सचिव रहे। इसके बाद उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया। दिसंबर 2025 से वे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

यूडीएच के आदेश, जेडीए में रवि राय वर्मा को मिला निदेशक नगर आयोजना का अतिरिक्त कार्यभार
जयपुर। नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर जयपुर विकास प्राधिकरण के निदेशक नगर आयोजना के पद का अतिरिक्त कार्यभार रवि राय वर्मा को सौंपा है।  विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह पद 31 मई से रिक्त चल रहा था और अब तक किसी अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।

जेडीए में पहले यह कार्यभार अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक प्रीति गुप्ता के पास था। हालांकि वह लिंकेज ऑफिसर के तौर पर ही जिम्मेदारी संभाल रही थीं। लंबे समय तक पद रिक्त रहने से प्रशासनिक कार्यों में दिक्कतें आ रही थीं। नए आदेश के बाद अब रवि राय वर्मा, वरिष्ठ नगर नियोजक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जेडीए  में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और नगर विकास योजनाओं को गति देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। रवि राय वर्मा वर्तमान में JDA में सबसे वरिष्ठ नगर नियोजक अधिकारियों में से एक हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से विभाग को उम्मीद है कि लटके हुए मामलों के निस्तारण और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

7 आईएएस अधिकारियों को विभागों का दिया अतिरिक्त चार्ज
जयपुर। राजस्थान के कार्मिक विभाग में एक आदेश जारी कर 7 आईएएस अधिकारियों को विभागों का अतिरिक्त चार्ज दिया है।

रवि जैन को आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अनुपमा जोरवाल को सांख्यिकी विभाग के विशेष सचिव, कन्हैया लाल स्वामी को सिविल डिफेंस विभाग के आयुक्त, शाहीन अली को चिकित्सा विभाग में आईईसी निदेशक, राजेंद्र कुमार वर्मा को अल्पसंख्यक मामला विभाग के निदेशक, वंदना सिंघवी को बीकानेर में कॉलोनाइजेशन विभाग में आयुक्त, डॉक्टर अमित यादव को डीग जिला कलेक्टर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

कैलाश चंद को RPSC अध्यक्ष पद का अतिरिक्त चार्ज
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य कैलाशचंद मीणा को अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कार्मिक विभाग ने सोमवार शाम इस सम्बंध में आदेश जारी किए। मीणा मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। मीणा की नियुक्ति पिछली कांग्रेस सरकार में हुई थी। उन्होेंने गत वर्ष 9 अक्टूबर 2023 को आयोग सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल 8 जुलाई 2026 को पूर्ण होगा। मीणा सेवानिवृत्त आईएएस हैं। आयोग सदस्य नियुक्त होने से वे पूर्व स्थानीय निकाय विभाग में सचिव थे।

उल्लेखनीय है कि आरपीएससी अध्यक्ष पद पर संजय श्रोत्रिय का कार्यकाल एक अगस्त को पूरा हो गया था। इसके बाद से ही यह पद रिक्त था। इस दौरान अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में शनिवार से सोमवार तक पुरालेखपाल, सहायक पुरालेखपाल, शोध अध्येता, शोध अधिकारी व रसायनज्ञ प्रतियोगी परीक्षा-2024 भी सम्पन्न हो गई। मीणा को अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार देने के निर्णय ने चौंकाया है। श्रोत्रिय की विदाई के बाद से ही यह माना जा रहा था कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने किसी विश्वस्त को अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। क्योंकि आरपीएससी में वर्तमान जितने भी सदस्य हैं, उन सभी की नियुक्ति पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुई थी। आयोग में कैलाशचंद मीणा सबसे वरिष्ठ सदस्य नहीं हैं। आयोग में वर्तमान में सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉ. संगीता आर्य हैं। उनके बाद डॉ. मंजू शर्मा और केसरी सिंह राठौड़ हैं।

दो आईएएस अधिकारियों के तबादले, 11 को अतिरिक्त कार्यभार
जयपुर। राज्य सरकार ने गुरुवार को दो आईएएस के तबादले कर दिए। इसके साथ ही 11 आईएएस को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे आईएएस आलोक को प्रमुख आवासीय आयुक्त नई दिल्ली के पद पर लगाया है। इसी प्रकार जसमीत सिंह संधू को सलुम्बर के जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर लगाया है। यहां 15 दिन पहले 10 जनवरी को मुकुल शर्मा को कलक्टर लगाया था, लेकिन उनके पदस्थापन आदेश को निरस्त कर दिया।

आदेश के अनुसार परिवहन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा को राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार को नागरिक सुरक्षा विभाग के आयुक्त, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा को राजसीको जयपुर के अध्यक्ष और राजस्थान फाउडेंशन के आयुक्त, कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया को राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड के अध्यक्ष, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी.रविकान्त को जयपुर सिटी ट्रासपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अध्यक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की शासन सचिव आरती डोगरा को राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड के अध्यक्ष, उद्यानिकी विभाग के आयुक्त लक्ष्मण सिंह कुडी को राजस्थान राज्य कृषि विपणन के निदेशक एवं कृषि विपणन बोर्ड के पदेन संयुक्त शासन सचिव एवं प्रशासक पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इसी प्रकार देवस्थान विभाग की आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को खान एवं भूविज्ञान विभाग की निदेशक, पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा को मेला विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जोधपुर के जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल को जिला कलक्टर जोधपुर ग्रामीण के और भिवाड़ी इन्टीग्रेटेड विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलोनी खेमका को खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराना क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. देव स्वरूप को
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को आदेश जारी कर हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार अग्रिम आदेशों तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यलालय के कुलपति डॉ. देव स्वरूप को प्रदान किया है। डॉक्टर देव स्वरूप इससे पहले राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं और उनको एजुकेशन सेक्टर का लंबा अनुभव है वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में संयुक्त सचिव के पद पर करीब 15 साल तक काम किया है। डॉ. देव स्वरूप मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जा रहे हैं। जिसके चलते  जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार उनको दिया गया है।