exit polls - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार विधानसभा चुनाव: क्या प्रशांत किशोर पूरा करेंगे संन्साय लेने का अपना वादा? जानें क्या होगा उनका अलग कदम
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) की पूरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एग्जिट पोल्स ने 0-5 सीटों का अनुमान लगाया था, पर पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। जिन उम्मीदवारों को मजबूत माना जा रहा था, वे भी कहीं टक्कर नहीं दे पाए। रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ भी वोट में तब्दील नहीं हो पाई, और वोटकटवा बनने की उम्मीदें भी धराशायी हो गईं।

संन्यास का वादा और दबाव

चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि जेडीयू 25 से ज्यादा सीटें नहीं ला पाएगी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। अब जब जेडीयू ने 25 से अधिक सीटें हासिल कर ली हैं, तो सवाल उठ रहा है-क्या किशोर अपना वादा निभाएँगे? पहले भी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ऐसा वादा निभा चुके हैं, जिससे किशोर पर दबाव और बढ़ गया है।

जेएसपी की हार के प्रमुख कारण: तेजस्वी को चुनौती देकर पीछे हटना

किशोर ने पहले तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ने की बात कही, पर बाद में पीछे हट गए। इससे उनकी विश्वसनीयता और वैकल्पिक नेतृत्व की छवि कमजोर हुई। तेजस्वी के गढ़ में उतरने का मौका गंवाकर किशोर ने अपने राजनीतिक संदेश को भी कमजोर कर दिया।

मोदी-शाह पर सीधा हमला न करना

नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर सीधा निशाना साधने से किशोर बचते रहे। इससे जनता के बीच यह धारणा बनी कि जेएसपी बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रही है। जब पूरा विपक्ष मोदी-शाह को सीधे चुनौती दे रहा था, तब किशोर का बचाव की मुद्रा में रहना उन्हें नुकसान दे गया।

बड़े नेताओं पर आरोप

किशोर ने सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, लेकिन इन आरोपों को जमीनी लड़ाई में बदलने में असफल रहे। मुद्दे केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित रह गए, जिससे उनकी आक्रामक राजनीति का प्रभाव कमजोर रहा।

जाति-धर्म आधारित टिकट वितरण

हालाँकि किशोर ने राजनीति में जातिवाद खत्म करने का दावा किया था, लेकिन टिकट वितरण में वही परंपरागत जाति-धर्म समीकरण दिखे। इससे नई राजनीति का उनका दावा खोखला साबित हुआ और जनता का भरोसा कमजोर पड़ा।

शराबबंदी का खुलकर विरोध

महिलाओं में व्यापक समर्थन पाने वाली शराबबंदी नीति का किशोर ने खुलकर विरोध किया। उन्होंने सत्ता में आते ही 24 घंटे में शराबबंदी हटाने का वादा किया। यह कदम राजनीतिक रूप से घातक साबित हुआ, क्योंकि महिलाएं इसे पारिवारिक शांति और सुरक्षा से जोड़कर देखती हैं।

अगले 5 साल जनता के बीच संघर्ष

प्रशांत किशोर ने अभी कुछ दिन पहले अपने एक वक्तव्य में यह भी कहा कि वो अगले 5 साल और जनता के बीच संघर्ष करेंगे, लेकिन इसके पहले यह किशोर को यह देखना जरूर चाहिए कि उन्हें इतनी बुरी हार का क्यों सामना करना पड़ा?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए पर बोला जमकर हमला
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद आए सभी एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इन सर्वेक्षणों के अनुमानों को लेकर सत्ता पक्ष में शामिल एनडीए के दल जहां उत्साहित हैं वहीं विपक्ष निराश है। बिहार की राजनीतिक के केंद्र में बने रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रियाओं में एग्जिट पोल के अनुमानों को नकार दिया है। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव विपक्ष के महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) से महुआ सीट पर चुनाव लड़ा है। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अच्छे प्रदर्शन के मद्देनजर तेजस्वी यादव को महागठबंधन के इस बार बहुमत हासिल करने का भरोसा है।  यदि चुनाव के नतीजे अनुमानों के मुताबिक ही आते हैं तो यह दोनों के लिए बड़ा झटका होगा।

मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गए

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जिट पोल पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि मतदान करने के लिए शाम सात बजे तक लोग खड़े थे। लोग वोटिंग के लिए खड़े रहे और एग्जिट पोल आ गया। यानी मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गया। हम सर्वे पर न खुशफहमी में हैं, न गलतफहमी में। यह सर्वेक्षण केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर, जितने अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी आप दिखाते थे कि मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में बिहार की जनता किसे पसंद करती है। तो उसमें नीतीश जी 16, 17, 18 परसेंट से ऊपर नहीं उठ पाए। और वहां एनडीए में तो इस बार घोषणा भी नहीं हुई कि आधिकारिक रूप से सीएम का चेहरा कौन होगा।  आप देखें, यह वही गोदी मीडिया है, जिन लोगों ने सर्वे दिखाया। वही मीडिया जिसने पाकिस्तान में इस्लामाबाद, कराची को कब्जे में ले लिया था।

मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े आरजेडी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है उसे हम, आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं। सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया गया कि काउंटिंग को धीमा किया जाए। मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा। जहां बम ब्लास्ट और अन्य घटनाएं हुई हैं वहां कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन लोकतंत्र की हत्या के लिए ये लोग सेना से बिहार के सभी जिलों में फ्लैग मार्च तक करवाएंगे ताकि लोगों में दहशत पैदा हो सके। महागठबंधन भारी जीत दर्ज करने जा रहा है।

जश्न नहीं, काम की तैयारी

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख और महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने कहा कि मैं महुआ सीट जीत रहा हूं।  हम जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के तुरंत बाद सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत मिलने की संभावना है। मंगलवार को बिहार में मतदान का अंतिम चरण संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के कई अनुमान सामने आए हैं। इनके मुताबिक बिहार में एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

Election Result: ढोल के पोल साबित हुए एग्जिट पोल, परिणाम ठीक उलट आए
नई दिल्ली। देश के चार प्रमुख राज्यों की विधानसभा चुनावों की मतगणना के परिणाम एग्जिट पोल के निष्कर्षों के ठीक उलट आए हैं। वास्तविक परिणाम में भाजपा ने जहां तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपना परचम फहराया वहीं कांग्रेस ने तेलंगाना के स्थापना के बाद पिछले दस साल से काबिज भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को सत्ता से बाहर जाने का रास्ता दिखाया है। जबकि मिजोरम में सोमवार को मतगणना शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ में दिखा रहे थे कांग्रेस की जीत
ज्यादातर एजेंसियों के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा था वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दी गई थी। हालांकि एक सर्वे को छोड़ दिया जाए तो मध्यप्रदेश में सभी एग्जिट पोल उलटे साबित हुए हैं।  मध्य प्रदेश में भाजपा ने दो तिहाई से अधिक सीट जीत कर अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है।

मिजोरम में आज होगी मतगणना
एग्जिट पोल के नतीजों में मिजोरम में भी एमएनएफ और जैडएनपी के बीच भी कड़ी टक्कर होने का अनुमान लगाया गया था। मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार को होगी।

सिर्फ तेलंगाना के मामले में सटीक बैठे
एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के निष्कर्ष तेलंगाना के मामले में काफी हद तक सटीक बैठे है जहां कांग्रेस ने बीआरएस को बुरी तरह आसमान दिखाया है। एग्जिट पोल के विभिन्न निष्कर्षों ने भाजपा ने केवल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुंह से जीत को छीना है बल्कि जीत का अंतर भी बड़ा किया है।

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत के आसार
नई दिल्ली। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 72 फीसदी वोट पड़े। मतदान पूरा होने के बाद दस एग्जिट पोल में से चार में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। एक में भाजपा को बहुमत बताया जा रही है वहीं पांच में हंग एसेम्बली बताया जा रहा है। 21 से 28 सीटों के साथ जनता दल एस की भूमिका महत्वपूर्ण होती दिख रही है। मतगणना 13 मई को होगी। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अलग अलग बयानों में अपनी अपनी पार्टियों की बड़ी जीत का दावा किया है।

वोट डालने भारत लौटे नारायण मूर्ति
बेंगलुरु। इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आज सुबह जयनगर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वे बुधवार सुबह ही विदेश यात्रा से भारत लौटे हैं।मूर्ति ने मतदान करने के बाद कहा कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह बहुत सावधानी और गहन विचार के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करे। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे यह अवसर मिला। मैं आज सुबह विदेश से वापस आया। मुझे उम्मीद है कि मेरे पोते-पोतियों के लिए यह जगह रहने, अपना करियर बनाने, अपनी शिक्षा हासिल करने में मूल्य जोड़ने के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक होगी, यही हमारी उम्मीद है। मूर्ति ने यह भी आशा व्यक्त की कि भारत के सबसे दूरस्थ गांव में सबसे गरीब बच्चे की अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा उपलब्ध हो।

सोहिओंग सीट पर 91.39% मतदान
कर्नाटक विधानसभा के साथ-साथ ही आज पंजाब में जालंधर (अजा) लोकसभा सीट, ओडिशा की झारसुगड़ा विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की छानबे (अजा) और सुआर विधानसभा सीटों और मेघालय की सोहिओंग (अजजा) सीट के उपचुनाव भी कराए गए। सोहिओंग सीट पर शाम पांच बजे तक 91.39 प्रतिशत मतदान हुआ था, जालंधर लोकसभा सीट पर 50.27 प्रतिशत झारसुगड़ा में 68.21 और छानबे में 39.51 प्रतिशत और सुआर में 41.78 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कर्नाटक
कुल सीटें : 224
बहुमत : 113
एग्जिटपोल                                 कांग्रेस     भाजपा     जेडीएस     अन्य
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया     122-140    62-80    20-25     0-3
न्यूज एक्स जन की बात               91-106    94-117    14-24    0-2
रिपब्लिक टीवी पी-मारक्यू            94-108    85-100    24-32    2-6
जी न्यूज मैट्रिज                          103-118    79-94    25-33    2-5
टीवी-9 भारत वर्ष                          99-109    88-98    21-26    0-4
न्यूज 24 टुडे चाणक्य                     120         92            12         0
टाइम्स नाउ ईटीजी                      106-120    78-92    20-26    2-4
इंडिया टीवी सीएनएक्स                 110-120    80-90    20-24    1-3
न्यूज नेशन सीजीएस                     86             114        21         3
एबीपी न्यूज सी-वोटर                   100-112    83-95    21-29    2-6

एक्जिट पोल का प्रसारण-प्रकाशन बुधवार शाम 6:30 से पहले नहीं: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को एक अधिसूचना में कहा कि कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के एक्जिट पोल की रिपोर्ट बुधवार शाम साढ़े छह बजे से पहले किसी भी रूप में प्रसारित-पचारित नहीं की जानी चाहिए।

चुनाव आयोग की एक प्रवक्ता ने कहा,'' मैं देख रही हूं कि कुछ टीवी समाचार चैनल प्रोपो (कार्यक्रम संबंधी प्रचार) में कह रहे हैं कि एक्जिट पोल के नतीजे शाम पांच बजे के बाद दिखाए जाएंगे..) संबंधित मीडिया प्रतिष्ठानों का ध्यान आकृष्ट करने  के लिए इसी लिए यहां यह बताया जा रहा है कि एक्जिट पोल (कल) शाम 6:30 के बाद ही प्रकाशित-प्रसारित किये जा सकेंगे।

आयोग की मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126ए के तहत कोई व्यक्ति आयोग की ओर अधिसूचित अवधि के बीच प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया या किसी अन्य माध्यम से एग्जिट पोल के नतीजे प्रकाशित-प्रसारित नहीं कर सकता है। अधिसूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 10 मई 2023 को सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे के दौरान किसी भी माध्यम से किसी भी रूप में एक्जिट पोल के परिणामों का प्रसारण या प्रचार नहीं किया जा सकता है।

आयोग ने 29 मार्च को कर्नाटक विधान सभा चुनाव के कार्यक्रम घोषित करते समय पंजाब में जालंधर (अनुसूचित जाति) लोक सभा सीट और ओडिसा की झारसूगुडा विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की सुआर विधानसभा सीट और मेघालय की सोहियोंग (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट के उपचुनाव भी उसी के साथ कराने की घोषणा की थी।

यूपी में कल खुलेगा 403 सीटों पर किस्मत का पिटारा, क्या एग्जिट पोल के आकड़े होंगे सच या एक बार फिर होंगे फेल
लखनऊ। बात यूपी चुनावों की करें तो  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सात चरण में 403 सीटों के लिये हुए मतदान का परिणाम उजागर होने का इंतजार कल 10 मार्च को मतगणना के साथ ही पूरा हो जायेगा। सात मार्च को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होने के बाद चुनाव आयोग ने 10 मार्च को मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं।  गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी राज्यों के चुनाव की मतगणना एक साथ 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरु होगी। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 39.67 प्रतिशत मत हासिल कर 312 सीटें जीत कर इतिहास बनाया था। वहीं, सपा को 47 सीटों से संतोष करना पड़ा था और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 19 एवं कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिल सकी थी। 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में ऊंट किस करवट बैठता है देशभर में इस बात की चर्चा जोरों पर है।

बता दे कि उत्तर प्रदेश में मतदान की प्रक्रिया सबसे लंबी चली। पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिये निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 07 मार्च तक सात चरण में मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पूरे प्रदेश में लगभग 60.16 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2017 में 61.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को 62.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ही नौ जिलों की 55 सीटों पर 14 फरवरी को हुए मतदान में 64.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद 20 फरवरी को तीसरे चरण में बुंदेलखंड और कानपुर संभाग के 16 जिलों की 59 सीटों पर 62.28 प्रतिशत, चौथे चरण में 23 फरवरी को अवध और प्रयाग क्षेत्र के नौ जिलों की 59 सीटों पर 62.76 प्रतिशत, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 12 जिलों की 61 सीटों पर 58.35 प्रतिशत, छठे चरण में 03 मार्च को पूर्वांचल के 10 जिलों की 57 सीटों पर 56.43 प्रतिशत और सातवें एवं अंतिम चरण में 07 मार्च को पूर्वांचल के ही वाराणसी सहित नौ जिलों की 54 सीटों पर 57.73 प्रतिशत मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मतगणना की तैयारियों के बारे में बताया कि राज्य के सभी जिलों में 10 मार्च को मतगणना के मद्देनजर मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इसके लिये केंद्रीय पुलिस बल की 250 कंपनी और 61 कंपनी पीएसी की तैनात की गयी है। इनमें से सुरक्षा बलों की 36 कंपनी ईवीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगी और 214 कम्पनी मतगणना केन्द्रों पर कानून व्यवस्था की निगरानी में तैनात रहेंगी। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतगणना में धांधली की कोशिशों का आरोप लगाते हुए ईवीएम की रखवाली के लिए 81 जिला प्रभारी नियुक्त किये हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 39.67 प्रतिशत मत हासिल कर 312 सीटें जीत कर इतिहास बनाया था। वहीं, सपा को 47 सीटों से संतोष करना पड़ा था और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 19 एवं कांग्रेस को सिर्फ सात सीटें मिल सकी थी।

इस चुनाव में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा योगी सरकार के तमाम मंत्री शामिल हैं। योगी गोरखपुर सदर सीट से और अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव मैदान में है। योगी को गोरखपुर सदर सीट पर सपा की सुभावती शुक्ला चुनौती दे रही हैं जबकि करहल में केन्द्रीय मंत्री एसपी ङ्क्षसह बघेल बतौर भाजपा उम्मीदवार अखिलेश के सामने चुनाव मैदान में हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया की पथरदेवा सीट, परिवहन मंत्री अनिल राजभर शिवपुर सीट से और ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर ङ्क्षसह पटेल मडि़हान सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। इनके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान रामपुर सदर सीट से और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खान रामपुर जिले की स्वार सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। एक अन्य बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी मऊ सीट से सुभासपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस-बीजेपी के बयान: प्रताप सिंह दावा -पांच राज्यों में एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे परिणाम, जबकि अरुण सिंह का कहना - पांच में से चार राज्यों में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार
जयपुर। 10 मार्च बुधवार को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां एग्जिट पोल के बाद अपने-अपने स्तर पर जीत के दावें कर रही है। हालांकि पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में मुख्य फोकस यूपी और पंजाब चुनाव परिणामों पर नजर आ रहा है। राजस्थान में भी मार्च में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से पहले बयानों की गर्मी महसूस की जा सकती है। जहां कांग्रेसी नेता और गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह परिणाम एग्जिट पोल के विपरित बता रहे है, वहीं बीजेपी राजस्थान के प्रभारी  अरुण सिंह पांच में से चार राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रहे है। हालांकि स ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही तय होगा कि परिणाम एग्जिट पोल के विपरित जाते है या फिर बीजेपी के दावे सच साबित होते है।

पांच राज्यों में एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे परिणाम,जनता भाजपा को सिखाएगी सबक: खाचरियावास
केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पांचों राज्यों में एग्जिट पोल के विपरीत परिणाम आएंगे और भाजपा जनता को सबक सिखाएगी। वहीं, दिव्या मदेरणा के विधानसभा में मंत्री के खिलाफ दिए बयान पर खाचरियावास ने समर्थन किया है। खाचरियावास के अनुसार 5 राज्यों के चुनाव परिणाम गुरुवार को आएंगे। विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने अपने मताधिकार के जरिए तय कर लिया है की किसकी सरकार बनेगी और इसका खुलासा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद हो जाएगा। चुनाव से हटकर बात करें तो सदन में कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा की ओर से अपनी ही सरकार के जलदाय मंत्री को रबर स्टैंप बताने और अधिकारियों के खिलाफ मुखर होने के मामले में खाचरियावास ने मदेरणा का समर्थन किया। खाचरियावास से कहा कि दिव्या मदेरणा जनता की आवाज सदन में उठाती है और यदि अधिकारियों के कारण किसी काम में कोई कमी रह गई है तो उसे दुरुस्त करवाने के लिए आवाज उठाना सही है। अधिकारियों को समझ लेना चाहिए कि विधायक और जनप्रतिनिधियों की बात सुने, क्योंकि वह जनता की बात कहते हैं और जनता के लिए लड़ते हैं।

पांच में से चार राज्यों में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: अरुण सिंह
वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने अपने जयपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा है कि देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव में से चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है । उन्होंने कहा कि यूपी में 300 से ज्यादा सीटों पर भाजपा जीत रही है । वहीं उत्तराखंड गोवा और मणिपुर में भी भाजपा राज आ रहा है। हालांकि उन्होंने पंजाब चुनाव में भाजपा की एक तरह से हार होने के संकेत दे दिए हैं। पंजाब को लेकर केवल इतना कहा कि भाजपा वहां बढ़ोतरी कर रही है। अरुण सिंह बुधवार को भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रवासी सदस्यों की बैठक लेने जयपुर आए हुए हैं। इस बैठक में यूपी सहित अन्य राज्यों में राजस्थान से गए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है कि इन पांच राज्यों में भाजपा की क्या स्थिति रहेगी ।यह रिपोर्ट बुधवार शाम को ही केंद्रीय आलाकमान को भेजी जाएगी ।बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद थे।

एग्जिट पोल में 5 राज्यों के लिए अनुमान जारी: यूपी में योगी, पंजाब में आप !
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल में 5 राज्यों के लिए अनुमान जारी किए। उत्तर प्रदेश में विभिन्न करीब तीन दशक पुरानी राजनीतिक परंपरा को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार भाजपा को सत्ता देने को तैयार है। दूसरी ओर सबकी उम्मीदों पर झाड़ू फेरते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में आ सकती है। उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर होती दिख रही है। गोवा में ज्यादातर एक्जिट पोल त्रिशंकु नतीजों का अनुमान लगा रहे हैं और मणिपुर में भाजपा कांग्रेस से आगे खड़ी दिख रही है।

उत्तरप्रदेश

कुल सीटें: 403

बहुमत : 202

भाजपा

सपा

कांग्रेस

बसपा

अन्य

चाणक्य टुडे / न्यूज 24

294

105

1

2

1

एक्सिस माय इंडिया/आज तक

288-326

71-101

1-3

3-9

2-3

सी वोटर/एबीपी न्यूज

228-244

132-148

4-8

13-21

2-6

जी न्यूज/डिजाइन बॉक्स

223-248

138-157

4-9

5-11

3-5

रिपब्लिक पी/मार्क

240

140

4

17

2

टीवी-9/पोल स्ट्रेट

211-225

146-160

14-24

4-6

पंजाब

कुल सीटें : 117

बहुमत : 60

आप

कांग्रेस

भाजपा

अकाली

अन्य

चाणक्य टुडे / न्यूज 24

100-111

10-17

1-2

6-11

एक्सिस माय इंडिया/आज तक

76-90

19-31

1-4

7-11

7

सी वोटर/एबीपी न्यूज

51-61

22-28

7-13

20-26

1-5

जी न्यूज/डिजाइन बॉक्स

52-61

26-33

3-7

24-32

1-2

रिपब्लिक पी/मार्क

66

27

2

22

टीवी-9/पोल स्ट्रेट

56-61

24-29

0-6

गोवा

कुल सीटें : 40

बहुमत : 21

भाजपा

कांग्रेस

आप

अन्य

चाणक्य टुडे / न्यूज 24

14

16

4

0

एक्सिस माय इंडिया/आज तक

14-18

15-20

2-9

सी वोटर/एबीपी न्यूज

13-17

12-16

5-11

जी न्यूज/डिजाइन बॉक्स

13-18

14-19

1-3

2-5

रिपब्लिक पी/मार्क

13-17

13-17

2-6

2-4

टीवी-9/पोल स्ट्रेट

11-13

17-19

1-4

2-7

उत्तराखण्ड

कुल सीटें : 70

बहुमत : 36

भाजपा

कांग्रेस

अन्य

चाणक्य टुडे / न्यूज 24

43

24

3

एक्सिस माय इंडिया/आज तक

36-46

20-30

4-9

सी वोटर/एबीपी न्यूज

26-32

32-38

3-9

जी न्यूज/डिजाइन बॉक्स

26-30

35-40

0

रिपब्लिक पी/मार्क

35-39

38-34

0-6

टीवी-9/पोल स्ट्रेट

31-33

33-35

0-2

मणिपुर

कुल सीटें:60

बहमुत : 31

भाजपा

कांग्रेस

अन्य

चाणक्य टुडे / न्यूज 24

एक्सिस माय इंडिया/आज तक

33-43

4-8

10-23

सी वोटर/एबीपी न्यूज

23-27

12-16

13-21

जी न्यूज/डिजाइन बॉक्स

32-38

12-17

5-10

रिपब्लिक पी/मार्क

27-31

11-17

11-23

टीवी-9/पोल स्ट्रेट